शुक्रवार के दिन करें ये विशेष उपाय बरसेगा पैसा ही पैसा!

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि इस दिन को लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है। हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा हो तो उसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती और ना ही उसे कभी आर्थिक मामलों को लेकर परेशान होना पड़ता है। आजकल के जीवन में पैसों के बिना जिंदगी की गाड़ी नहीं चल सकती है, लिहाजा पर्याप्त मात्रा में धन कमाने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। इस इच्छा को पूरा करने की मंशा लिए बहुत से लोग  शुक्रवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी माता का व्रत भी रखते हैं। लेकिन आज इस लेख के जरिये हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। परिणामस्वरूप आपको कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा। तो आइये जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो कारगर उपाय जिन्हें करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। 

यहाँ पढ़ें महालक्ष्मी मंत्र जिसके जाप से मिलती है जीवन में सुख-समृद्धि

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपनी आर्थिक परेशानियों को करें दूर 

यदि आप आर्थिक तंगी के दौर से गुज़र रहे हैं तो, शुक्रवार के दिन आप कुछ विशेष उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन किये जाने वाले निम्नलिखित उपायों को करने से धन की देवी लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। आइये एक नजर डालते हैं इन महत्वपूर्ण उपायों पर। 

  • यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आपके ऊपर कर्ज का बोझ भी है तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार के दिन किसी पीले कपड़े में एक चाँदी का सिक्का, पीले रंग की कुछ कौड़ियां और उनपर केसर बाँध कर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी आर्थिक परेशानियों का निश्चित रूप से अंत होगा। 
  • शुक्रवार के दिन ग़रीबों को खीर या कोई सफ़ेद भोज्य पदार्थ का सेवन करवाने से भी लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है। 
  • लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन तीन कन्याओं को भोजन कराए और दक्षिणा स्वरूप उन्हें पीले वस्त्र और पैसे दान करें। इस उपाय को करने से  आपको लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन की समस्या समाप्त होती है। 
  • पैसों की तंगी से बचने के लिए शुक्रवार के दिन यदि आप श्री यंत्र पर दूध और जल अर्पित कर उस जल का पूरे घर में छिड़काव करते हैं तो इससे घर में आने वाली पैसों की तंगी का अंत होता है। विशेष लाभ के लिए श्री यंत्र को तिजोरी में रखना लाभदायक साबित हो सकता है। 
  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ यदि विष्णु जी की भी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की जाए तो इससे भी लक्ष्मी माता बेहद प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन इस उपाय को करने से धन लाभ निश्चित रूप से होता है। 
  • हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी माता विशेष रूप से शाम के वक़्त घरों में प्रवेश करती है। इसलिए शाम के वक़्त खासतौर से पूरे घर की लाइट जला कर रखें और मुख्य द्वार पर एक दीया अवश्य जलाएं। 
  • यदि आपका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण है तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंदिर में जाकर साज श्रृंगार की वस्तुएँ अर्पित करने से भी ख़ासा लाभ मिलता है। 
  • यदि आप काफी वक़्त से किसी मानसिक तनाव से ग्रस्त चल रहे हैं तो, शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता को केवड़े का इत्र चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। 
  • लक्ष्मी माता का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए, शुक्रवार के दिन सुबह के वक़्त गाय को रोटी खिलाएं। 

विष्णु पुराण पढ़ने के लिए – यहाँ क्लिक करें

शुक्र ग्रह की शांति के लिए कुछ महा उपाय 

वैदिक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन कुंडली में मौजूद कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए भी यदि कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो इससे शुक्र ग्रह के अच्छे फल प्राप्त किये जा सकते हैं। हालाँकि शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है लेकिन कभी-कभी कुंडली में ग्रह नक्षत्रों के विपरीत प्रभाव से शुक्र की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में कमजोर हो जाती है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए निम्नलिखित उपाय किये जा सकते हैं। 

  • शुक्र ग्रह की शांति के लिए गुलाबी और सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 
  • आप जिससे प्रेम करते हैं उनका सम्मान करें, यदि आप पुरुष हैं तो अपनी पत्नी का सम्मान करें और साथ ही अन्य महिलाओं को भी सम्मान की दृष्टि से देखें। 
  • आप अपने अंदर कलात्मक क्रियाओं का विकास करके भी शुक्र ग्रह के हानिकारक प्रभावों से स्वयं को बचा सकते हैं। 
  • प्रत्येक शुक्रवार को संपूर्ण विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें। 
  • नियमित रूप से श्री सूक्त का पाठ करने से भी कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और उसके लाभदायक परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं। 
  • शुक्र के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए इस दिन शुक्रवार का व्रत रखें। 
  • शुक्र ग्रह की शान्ति के लिए हीरे की अंगूठी पहनना विशेष फलदायी साबित हो सकता है। चूँकि शुक्र वृषभ और तुला राशियों का स्वामी है, इसलिए इन दोनों राशि के जातकों के लिए हीरे की अंगूठी पहनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 
  • शुक्र ग्रह की शांति के लिए यदि शुक्रवार के दिन शुक्र यंत्र को धारण किया जाए तो इससे अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।

शुक्र ग्रह की शांति के लिए मंत्र एवं अन्य उपाय – यहाँ क्लिक कर पढ़ें

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.