शुक्र का सिंह राशि में गोचर: शुभ या अशुभ? कैसे मिलेंगे सभी राशियों को परिणाम?

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: धन-वैभव, भोग-विलास, साज-सज्जा व जीवन में सभी प्रकार की लग्जरी के कारक ग्रह शुक्र को दांपत्य, प्रेम और श्रृंगार आदि के भी कारक ग्रह माना गया है। अब शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर 2023 को अपनी शत्रु राशि अर्थात कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र यहां पर 2 अक्टूबर 2023 से लेकर 3 नवंबर 2023 तक रहने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं। यहाँ पर शुक्र ग्रह शनि के प्रभाव में भी रहेंगे। ऐसे में, शुक्र आपको आर्थिक मामलों में अनुकूलता देना चाहेंगे। हालांकि, शनि के प्रभाव के चलते आर्थिक मामले थोड़े से धीमे रह सकते हैं, लेकिन फिर भी आपकी जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था शुक्र करवा सकते हैं। निजी संबंधों में भी शुक्र का यह गोचर अनुकूलता देने का काम करेगा, चाहे मामला प्रेम का हो या फिर दांपत्य जीवन से जुड़ा हो, हर तरह से शुक्र आपके निजी जीवन में अनुकूलता घोलने का काम कर सकता है। 

उपाय: दुर्गा मां के मंदिर में खीर का भोग लगाएं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में आपके राशि या लग्न के स्वामी होने के साथ-साथ छठे भाव के भी स्वामी हैं और वर्तमान में शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में शुक्र पर शनि और बृहस्पति का प्रभाव है। वैसे तो, यहां का शुक्र सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा लेकिन, शनि के प्रभाव के चलते परिणाम कुछ हद तक धीमी गति से भी मिल सकते हैं। साथ ही, कभी-कभी शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसके अलावा, अन्य मामलों में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। आप घर की साज-सज्जा तथा घरेलू जीवन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। 

उपाय: बुजुर्ग स्त्रियों की सेवा करना शुभ रहेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें और द्वादश भाव के स्वामी हैं और वर्तमान में यह आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। तीसरे भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा माना जाता है। अतः यहां का शुक्र आपके कॉन्फिडेंस को बेहतर करने की कोशिश करेगा, लेकिन शनि की दृष्टि के चलते कुछ मामलों में आप ओवर कॉन्फिडेंट भी हो सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने आत्मविश्वास को संतुलित रखें। बृहस्पति के प्रभाव के चलते अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग भी आपको आगे ले जाने में मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का गोचर सपोर्ट करेगा। दूर के स्थान या विदेश से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। 

उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में अक्षत (चावल) बहाना शुभ रहेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में चौथे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव के स्वामी का दूसरे भाव में जाना अच्छा माना जाता है। भले ही, शनि की दृष्टि के चलते आर्थिक मामलों में उपलब्धियां प्राप्त होने की गति धीमी रहे, लेकिन बृहस्पति का अच्छा प्रभाव शुक्र पर होने के कारण आप धन कमाने में तथा जमा करने में सफल रह सकेंगे। घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। वाहन इत्यादि का सुख मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं। यदि आप काफ़ी दिनों से नए कपड़े और आभूषण इत्यादि खरीदने की योजना बना रहे थे, तो शुक्र का यह गोचर इस मामले में भी आपकी मदद कर सकता है। 

उपाय: मां दुर्गा को गाय के घी से बनी मिठाइयों का भोग लगाना शुभ रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में यह आपके पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। पहले भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। इसके फलस्वरूप, शुक्र का यह गोचर आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति देने का काम कर सकता है। आपका पराक्रम और आपका आत्मविश्वास बेहतर होगा। आप न केवल कार्यस्थल में बल्कि सामाजिक रूप से भी ज्यादा मजबूत बनेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको हर फील्ड में आगे ले जाने का काम करेगा। आप व्यक्तित्व भी आकर्षक बनेगा। 

उपाय: काली गाय की सेवा आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे और भाग्य भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शुक्र आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। द्वादश भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाता है। ऐसे में, शुक्र आपको आर्थिक मामले में अच्छा सपोर्ट कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। पिता से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। विदेश या दूर के स्थान से भी अनुकूलता मिलने के योग बन रहे हैं। दूर की यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रह सकती हैं। 

उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को सौभाग्य सामग्री भेंट करना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपके राशि स्वामी होने के साथ-साथ आपके आठवें भाव के भी स्वामी हैं और वर्तमान में शुक्र आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाता है। अतः शुक्र आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ करवाना चाहेंगे। आपका स्वास्थ्य पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई पिछली समस्याएं दूर होंगी। अप्रत्याशित रूप से भी कुछ लाभ मिल सकता है। बड़े भाइयों और वरिष्ठों का अच्छा सहयोग मिलने के भी योग मजबूत होंगे। 

उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में सातवें और द्वादश भाव के स्वामी हैं तथा वर्तमान में शुक्र आपके कर्म स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। यहां पर शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। अतः कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चिंताएं आपके मन-मस्तिष्क में बनी रह सकती हैं। रोज़मर्रा के कामों में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। कुछ व्यर्थ की यात्राएं भी शुक्र के कारण संभावित हैं। निजी जीवन विशेषकर दांपत्य जीवन में थोड़ा बहुत असंतोष भी देखने को मिल सकता है। अतः इन तमाम मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा क्योंकि शुक्र पर शनि ग्रह की दृष्टि भी बनी हुई है। हालांकि, बृहस्पति कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगे, लेकिन गुरु ग्रह भी धैर्य के साथ काम करने का संदेश दे रहे हैं। अतः धैर्य के साथ काम करके आप सभी मामलों में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: शिव परिवार की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में छठे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं और वर्तमान में शुक्र आपके भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। यहां पर शुक्र के गोचर को अच्छा माना गया है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ दिलाने की कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत के परिणाम यदि पिछले दिनों नहीं मिल पाए थे, तो इस समय उन परिणाम के मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। हालांकि, किसी स्त्री से विवाद करना उचित नहीं रहेगा अर्थात यदि कभी ऐसा लगे कि कोई स्त्री जानबूझकर आप से विवाद करना चाह रही है तो यथासंभव उसे विवाद से बचना समझदारी का काम होगा। 

उपाय: इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें तथा दशम भाव के स्वामी हैं तथा वर्तमान में शुक्र आपके आठवें भाव में जा रहे हैं। आठवें भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा माना जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपकी लव लाइफ में अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेंगे। इसके बावजूद भी आपको प्रेम जीवन में ऐसा कोई काम नहीं करना है जिससे आपकी छवि ख़राब हो सकती है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो प्रेम का आनंद लिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलेंगे, अलबत्ता मेहनत थोड़ी सी अधिक करनी पड़ सकती है। लंबे समय से लंबित कार्यों के आगे बढ़ने की भी संभावनाएं हैं। 

उपाय: गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में चौथे तथा नौवें भाव के स्वामी हैं और वर्तमान में यह आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, आपके राशि स्वामी शनि का प्रभाव अन्य लोगों के लिए भले ख़राब हो, लेकिन आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। बृहस्पति का प्रभाव भी अनुकूलता दिलाने की कोशिश करेगा। इसके फलस्वरूप, सप्तम भाव का शुक्र आपको प्रतिकूल परिणाम न देकर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। अतः समझदारी दिखाने की स्थिति में आप कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह सामंजस्य बिठाने की कोशिश करके आप दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रख सकेंगे। घर-गृहस्थी संबंधी चिंताएं जितनी तेज़ी से आएंगी उतनी तेज़ी से दूर भी हो जाएंगी। साथ ही, दूर की यात्राएं मेहनत के अनुरूप परिणाम दे सकेंगी। 

उपाय: लाल गाय की सेवा हितकारी रहेगी। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे तथा आठवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। छठे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, आपके राशि स्वामी बृहस्पति की दृष्टि के प्रभाव में रहने के कारण शुक्र अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन फायदा पहुंचाने में पीछे रह सकते हैं। साथ ही, कुछ मामलों में अड़चनें देने का काम भी कर सकते हैं। फायदे के रूप में पेंडिंग पड़े हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लेकिन बाकी के अन्य मामलों में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। इस समय प्रतिस्पर्धी या विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और किसी से बेवजह झगड़ा होने की भी आशंका है। ऐसे में, प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहते हुए बेवजह के विवाद को टालना समझदारी का काम होगा। 

उपाय: देवी दुर्गा के मंदिर में लाल फूलों की माला अर्पित करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि शुक्र के इस गोचर के परिणामों को पहले से जान कर आप एक बेहतरीन योजना बनाएंगे और शुक्र के गोचर का न केवल लाभ ले सकेंगे बल्कि इससे होने वाले नुकसान को भी योजनाबद्ध तरीके से दूर कर सकेंगे। हम आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके जीवन में बेहतरी लाने का काम करेगा। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.