स्वराशि वृषभ में शुक्र ने बदली चाल, ये राशियां होंगी मालामाल !

भौतिक सुखों के देवता शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है, जिनका ज्योतिष में अपना एक विशेष महत्व होता है। भौतिक सुखों के अलावा शुक्र को जीवनसाथी, वैवाहिक जीवन, वैभव, भोग-विलास, कला, साहित्य, संतान आदि का कारक भी प्राप्त होता है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र का शुभ रंग गुलाबी और नीला बताया गया है। ये सौरमण्डल के समस्त ग्रहों में से सबसे चमकीला ग्रह है। इसके अलावा अगर बात करें शुक्र के प्रभाव की तो, किसी कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति जातक को घर-वाहन सुख, दांपत्य सुख, भोग-विलास आदि से संबंधित सभी प्रकार के सुख देने का कार्य करती हैं। जबकि इसके विपरीत किसी कुंडली में शुक्र की कमज़ोर स्थिति जातक को इन सभी सुखों से वंचित कर सकती है।   

  विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और अपने जीवन की हर समस्या का पाएं समाधान! 

जन्म कुंडली में शुक्र का शुभ प्रभाव 

  • ज्योतिषचार्यों के अनुसार जिस जातक की कुंडली शुक्र से प्रभावित होती है, उस जातक का चेहरा आमतौर पर थोड़ा सा लंबा और आकर्षक व मोहित करने वाला होता है। 
  • शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ दूसरों से बातचीत करने वाला और दूसरों के बीच लोकप्रिय होता है।  
  • इन जातकों का लोकप्रिय होना ही इन्हें दूसरों के बीच प्रसिद्ध करता है। 
  • ऐसे लोग आमतौर पर अधिक हंसमुख स्वभाव के होते हैं।
  • शुक्र प्रधान जातकों के एक से अधिक विपरीत लिंगी मित्र हो सकते हैं। 

यहाँ क्लिक कर पढ़ें शुक्र ग्रह की शांति के लिए महा उपाय!

जन्म कुंडली में शुक्र का अशुभ प्रभाव 

  • जिस भी कुंडली में शुक्र ग्रह कमज़ोर हो तो उस जातक का मोह भौतिक सुखों से भंग हो जाता है। 
  • आशंका ये भी होती है कि कमजोर व पीड़ित शुक्र के प्रभाव से जातक वैभव-विलासिता को त्यागकर संन्यासी प्रवृत्ति अपना लेता है। 
  • शुक्र ग्रह का कुंडली में निर्बल होना जातक को कई तरह के रोग, खासतौर से यौन समस्या देने की भी वजह बनता है। 
  • शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति को वीर्य व मूत्र दोष, प्रमेह, शुगर और नेत्र दोष का सामना करना पड़ सकता है। 
  • ये भी देखा गया है कि शुक्र से पीड़ित कुंडली के जातकों का अंगूठा बिना किसी रोग के बेकार हो जाता है। 
  • शुक्र का पुरुष जातक की कुंडली में पीड़ित होना स्वप्न-दोष से जुड़ी समस्या को भी जन्म दे सकता है। 
  • शुक्र के प्रभाव से जातक अपने दांपत्य जीवन व संतान सुख से वंचित रह जाता है। 

शुक्र यंत्र को स्थापित कर वैवाहिक जीवन का उठाए आनंद ! 

शुक्र के गोचर काल का समय 

कुंडली को प्रभावित करते हुए जातक को अपने कारक अनुसार फल देने वाले अब यही शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ में 18 जून 2022, शनिवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर गोचर करेंगे। शुक्र इस स्थिति में अगले 21 दिनों तक रहेंगे और फिर इसके बाद 29 जून 2022, शनिवार की प्रातः 01 बजकर 21 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से सभी राशि के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया में भी कई बड़े बदलाव नज़र आएंगे। आइये डालते हैं इनपर एक नज़र:-

  • इन राशियों के लिए शुभ होगा शुक्र का गोचर 

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शुक्र के वृषभ में गोचर करने से मुख्य रूप से वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि देखी जाएगी। 

 ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

शुक्र के गोचर से प्रभावित होगा इन राशियों का स्वास्थ्य जीवन 

  • ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र जनित रोग है: गुप्त रोग, स्त्री रोग, गर्भाशय, स्तन रोग, मूत्र अथवा मूत्राशय संबंधी रोग, वीर्य रोग आदि। ऐसे में शुक्र के अपनी स्वराशि में गोचर करना, वृषभ राशि के जातकों को सूजन, टॉन्सिल्स, त्वचा संबंधी परेशानी, खांसी, मुंह एवं जीभ पर छालों की समस्या दे सकता है।
  • अपने इस गोचर के दौरान शुक्र मेष राशि से द्वितीय भाव में विराजमान होंगे, जिसके परिणामस्वरूप इन जातकों को ह्रदय रोग, नेत्र संबंधी रोग एवं मानसिक पीड़ा होने का खतरा अधिक रहेगा।  
  • एस्ट्रोसेज के ज्योतिष विशेषज्ञ शुक्र के वृषभ में गोचर के दौरान सबसे अधिक सिंह राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि उनके अनुसार इस गोचर से सिंह जातकों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। 
  • इस समय शुक्र वृश्चिक राशि से सप्तम भाव में होंगे, इसलिए इस राशि के जातकों को मूत्र संबंधी समस्या व शरीर पर उभरने वाली गांठ आदि संभव है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कारगर उपाय

  • नियमित रूप से शुक्रवार का व्रत करें। 
  • हर शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे मोती, दूध, दही, चीनी, आटा, दूध से बनी मिठाई, घी आदि का दान करें। 
  • शुक्रवार का व्रत करते हुए सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-फूल, अन्य सफेद वस्तुएं और अपनी श्रद्धा अनुसार दक्षिणा किसी कन्या को दान करें। 
  • नियमित रूप से “ॐ शुं शुक्राय नम: या ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” आदि मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। 
  • यदि शुक्र जनित रोग व स्वास्थ्य समस्याओं से निजात चाहते है तो “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्” का जाप करें। 
  • हर शुक्रवार आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं। 
  • रोज सुबह सफेद गाय को आटे की लोई खिलाएं। 
  • अपने घर या दफ्तर में शुक्र यंत्र की विधि-विधान से पूजा करके उसको स्थापित करें। 
  • यदि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो आपको किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह पर हाथ में चांदी का कंगन या गले में स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए। 
  • कुंडली में हर प्रकार के शुक्र ग्रह दोष की मुक्ति हेतु आप ऑनलाइन शुक्र ग्रह शांति पूजा भी करवा सकते हैं। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

वृषभ में बनेगा “लक्ष्मी नारायण योग”

जिस समय शुक्र वृषभ राशि में विराजमान होंगे, उनकी युति वहां पहले से मौजूद बुध के साथ होगी। बुध-शुक्र की युति से वृषभ राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। वरिष्ठ ज्योतिषी के अनुसार लक्ष्मी नारायण योग उन शुभ योगों में से एक होता है, जिससे दरिद्र भी धनवान बन जाता है। ऐसे में वृषभ राशि में इस शुभ योग का बनना इस राशि के जातकों को रोमांटिक और कलात्मक प्रवृत्ति का बनाएगा। उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी। खासतौर से उनके वैवाहिक जीवन में इस योग से भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आपकी संतान हैं तो वे अपनी शिक्षा में पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम होगी। 

बता दें कि ये योग वृषभ राशि में 18 जून से 2 जुलाई तक बनेगा, क्योंकि उसके बाद बुध देव वृषभ से निकलकर मिथुन में गोचर कर जाएंगे। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आपको हमारा ये लेख कैसा लगा..? हमे कमेंट कर ज़रूर बताएं। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.