शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार समेत देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शुक्र का सिंह राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह देश-दुनिया को कैसे प्रभावित करेगा और इस दौरान शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही जानेंगे चार राशियों पर इसके शुभ प्रभाव के बारे में।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, धन, सौंदर्य, कला, विलासिता और वैवाहिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। पुरुष की कुंडली में शुक्र पत्नी, बड़ी बहन, बुजुर्ग महिला, युवावस्था, वीरता और सुख-समृद्धि के साथ-साथ प्रसिद्धि का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा व्यक्ति में जुनून का गुण भी शुक्र के माध्यम से देखा जाता है। साथ ही, शुक्र यौन और यौन से संबंधित सुखों को प्रदर्शित करता है।

सिंह राशि में शुक्र का प्रभाव

सिंह राशि में शुक्र के प्रभाव से जातक रचनात्मक और दिल से बच्चा होता है। ये जातक कई बार काफ़ी अव्यवस्थित हो जाते हैं, जिसके कारण इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों में सबसे अच्छी ख़ासियत यह होती है कि ये अपने मन में कोई बात दबा कर नहीं रखते हैं। इनके मन में जो भी होता है वह उसे खुलकर दूसरे के सामने रखने में विश्वास करते हैं। रचनात्मक होने के साथ-साथ ये लोग दिखावा करना पसंद करते हैं। सिंह राशि में शुक्र का होना प्यार और रोमांस के मामले में भिन्न-भिन्न रंग दिखा सकता है। ये अपने पार्टनर के प्रति काफ़ी लगाव महसूस करते हैं। साथी को अपने दिल के बात कहने में सक्षम होते हैं और अपने साथी को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। हालांकि, कई बार ये अपने पार्टनर के प्रति काफी पजेसिव हो सकते हैं।

सिंह राशि में शुक्र के प्रभाव से जातक खुलकर अपने प्यार का प्रदर्शन करते हैं और लोगों के सामने अपने प्यार को कबूलने में तनिक भी पीछे नहीं हिचकिचाते हैं। इन जातकों को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है तभी ये कामयाबी हासिल कर पाते हैं। इनकी ख़ास बात यह है कि ये जीवन भर साथ निभाने वाले होते हैं और अंत तक साथ नहीं छोड़ते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: तिथि और समय

शुक्र ग्रह एक राशि में लगभग 30 से 36 दिन तक रहते हैं और इस समय अवधि के भीतर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ये सभी 12 राशि में अपने गोचर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगाते हैं। इस बार तुला व वृषभ राशि के स्वामी शुक्र 07 जुलाई 2023 की सुबह 3 बजकर 59 मिनट सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए अब जानते हैं देश-दुनिया में इसके क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव

  • शुक्र का सिंह राशि में गोचर एविएशन सेक्टर के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान भारत में एविएशन सेक्टर को लेकर कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • भारत कई विलुप्त कला को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए कोई ठोस कदम उठा सकता है जो विदेशों तक अपनी चमक बिखेर सकते हैं। 
  • भारत सहित देश भर में होटल व फूड इंडस्ट्री में वृद्धि देखने को मिल सकती है और इन क्षेत्रों में तेज़ी से विकास होता दिख सकता है।
  • फैशन इंडस्ट्री और कपड़ा उद्योग से जुड़े क्षेत्रों में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है और फैशन की वस्तुओं की मांग बढ़ सकती है।
  • पत्रकारिता, मीडिया, पीआर से जुड़े लोग इस समय अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे और इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
  • शुक्र के प्रभाव से देश भर में लेखक और गायक अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे। 
  • इसके अलावा डिजाइनर, वेब डिजाइनर, कला से जुड़े लोग इस दौरान वृद्धि का अनुभव करेंगे।
  • त्वचा और बालों से जुड़ी कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के क्षेत्र में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • भारतीय वस्त्र और हैंडलूम के क्षेत्र में न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में भी तेजी का अनुभव कर सकते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

शुक्र ग्रह 07 जून, 2023 को सिंह राशि में गोचर करेंगे और ऐसे में  इस गोचर का प्रभाव शेयर बाजार में देखने को मिलेगा। आइए देखते हैं कि शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार,

  • इस दौरान एविएशन सेक्टर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसकी डिमांड तेजी से बढ़ेगी। साथ ही एविएशन कंपनियों के शेयरों में वृद्धि का अनुभव भी किया जा सकता है।
  • शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान कपड़ा उद्योग से संबंधित क्षेत्रों को लाभ मिलने की संभावना है।
  • इस गोचर के दौरान परफ्यूमरीज और गारमेंट्स उद्योग के साथ-साथ फैशन एक्सेसरीज उद्योग में तेजी का अनुभव हो सकता है।
  • पत्रकारिता, पीआर, प्रिंट मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक  परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों को मिलेगी हर समस्या से मुक्ति!

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके प्रेम संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा। आपका पार्टनर आपके प्रति अधिक विचारशील रहेगा। इस दौरान प्यार के प्रति तीव्र भावनाएं आपको महसूस होंगी और आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे जिससे आपके बीच एक मजबूत बंधन बनेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे और आप काफ़ी भावुक भी महसूस करेंगे। शुक्र के गोचर के दौरान आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा और आप अपने आकर्षण से लोगों को अपनी ओर खींचने में सफल होंगे। आर्किटेक्चर, डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, और कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि बहुत अनुकूल रहेगी और आप इन क्षेत्रों में प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। साथ ही, आय में भी वृद्धि होगी। जो लोग खुद का व्यापार कर रहे हैं तो उनके लिए व्यापार में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे।

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि वालों के लिए सत्तारूढ़ ग्रह है और यह आपके छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके घर की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। घर में पारिवारिक समारोह या किसी धार्मिक समारोह का आयोजन हो सकता है। इस अवधि में आप कोई नया वाहन या कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। शुक्र आपके दसवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं इसके फलस्वरूप आपको नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह गोचर आपको बेहद सकारात्मक परिणाम देंगे और कार्यक्षेत्र में आपको संतुष्टि महसूस होगी। इसके साथ ही,  शुक्र के गोचर के दौरान आपको पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। यह आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, इसके फलस्वरूप आपके प्रेम संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी और आप दूसरों के लिए मिसाल बनकर उभरेंगे। शुक्र के गोचर के प्रभाव से नौकरी में आपके साथ काम करने वाले सहकर्मी आपको पूरा सहयोग करेंगे और आप अपने प्रयासों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपको काम के सिलसिले से यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। हो सकता है कि छोटी दूरी की यात्रा लगातार करनी पड़े। इस अवधि में आप कुछ ज्यादा ही रचनात्मक होंगे और अपने शौक को पूरा करने में व्यस्त हो सकते हैं, इससे आपका मन भी खुश होगा और आपको धन लाभ भी हो सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप भी हो सकता है जो आपको परेशानी में डाल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आपकी वाणी में प्रेम और मिठास बढ़ेगी जिससे लोग आपके कायल हो जाएंगे। इस दौरान आपको अधिक धन लाभ भी होने संभावना है। आप जितनी कोशिश करेंगे उतना ही अधिक धन लाभ होने के योग बनेंगे और इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर आपको बहुत लाभ प्रदान करेगा। अतीत में किए गए निवेश से आपको भारी मात्रा में लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के लोगों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी और आपका उनसे प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर आपके परिवार की उन्नति होगी और सब की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यही नहीं पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। आशंका है कि अन्य व्यवसाय करने वाले जातकों को कुछ कठिन प्रयास के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, नौकरी करने वाले लोगों को इस समय के दौरान काम पर अधिक ध्यान लगाने की आवश्यकता हो सकती है।

शुक्र के गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के अचूक उपाय 

  • प्रत्येक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और कन्याओं को भी प्रसाद के रूप में बांटे।
  • कनकधारा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
  • प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को पांच लाल फूल चढ़ाएं।
  • हर शुक्रवार को शुक्र बीज मंत्र का जाप करें।
  • सफेद और गुलाबी रंग अधिक से अधिक पहनें।
  • शुक्रवार का व्रत रखें।
  • अपने घरों और कार्यस्थल में शुक्र यंत्र की स्थापना और पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.