कल शुक्र का होगा स्थान परिवर्तन, राशिनुसार जानें कैसा होगा आप पर इसका प्रभाव

सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रहों में से सबसे पहला नाम शुक्र ग्रह का ही आता है। शुक्र ग्रह यूँ तो सभी प्रकार के सुख संसाधनों का कारक है लेकिन विशेष रूप से ये प्रतिनिधित्व करता है प्रेम संबंध, भौतिक सुख सुविधाओं और अंतरंग संबंधों का। ऐसे में जिस प्रकार बृहस्पति को देव गुरु का दर्जा दिया गया है, उसी प्रकार शुक्र को दैत्य गुरु की उपाधि प्राप्त है। इसलिए ही वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बृहस्पति ग्रह के अनुसार ही शुभ ग्रह माना गया है और यही वजह है कि शुक्र का किसी भी कुंडली में मजबूत होना जातक को सभी सुख संसाधनों से संपन्न बनता है, जिससे व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की विद्याओं में भी क़ामयाबी मिलती है। 

दैनिक पंचांग से जुड़ी हर खबर पाने के लिए- यहाँ क्लिक करें 

यूँ तो ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक स्त्री तत्व प्रधान ग्रह बताया गया है, जो खूबसूरती और आकर्षण देता है। इसलिए जातक का शुक्र प्रबल है तो उसे जीवन में किसी भी प्रकार के सुख की कमी नहीं होती और वह सदैव सुखी रहता है। इसके साथ ही शुक्र से प्रभावित जातक अच्छा भोजन करने वाला और स्वयं को बेहतर दिखाने का प्रयास करने वाला है।

शुक्र ग्रह की शांति के लिए स्थापित करें शुक्र यंत्र

शुक्र का सिंह राशि में होगा कल गोचर 

ऐसे में अब यही भौतिक और वैवाहिक सुखों का कारक ग्रह शुक्र एक बार पुनः कल, शुक्रवार यानी 16 अगस्त 2019 को अपना राशि परिवर्तन कर रहा है। जिस दौरान वो अपने शत्रु ग्रह चंद्र की राशि कर्क से निकलकर अपने शत्रु ग्रह सूर्य की ही राशि सिंह में रात्रि 20:23 बजे गोचर कर जाएगा। जिससे करीब-करीब हर राशि प्रभावित होंगी। ऐसे में आइये राशिनुसार जानते हैं कि इस गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों पर कैसा पड़ने वाला है:-

चलिए अब जानते हैं कैसा रहेगा 12 राशियों पर शुक्र के सिंह राशि में हो रहे गोचर का विशेष प्रभाव और उससे जुड़े महा उपाय:

मेष

शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। रिश्तों में प्यार के बढ़ने से निजी संबंध मज़बूत होंगे। आप किसी के साथ प्यार की नई शुरुआत कर सकते हैं। अगर पहले से ही प्यार में हैं तो पार्टनर के साथ विवाह की बात भी चल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में संतान प्राप्ति की चाह फलीभूत हो सकती है। संतान की ओर से आपको ख़ुशियाँ प्राप्त होंगी। आर्थिक जीवन में शुक्र का गोचर आपको सफलता प्रदान करेगा। आपके अच्छे कार्यों में परिजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। 

उपायः शुक्रवार के दिन कन्याओं को मोमबत्तियां दान करें।

वृषभ

शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। जिससे आप अपने निजी जीवन से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी। अगर आप जॉब के कारण घर से दूर रहते हैं तो परिजनों के साथ समय बिताने का मौ़क़ा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपकी आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी और सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी। आप कोई नया वाहन या फिर किसी प्रकार की नई संपत्ति आदि ख़रीद सकते हैं। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा।  

उपायः शुक्रवार के दिन उंगली में हीरा धारण करें, शुभ रहेगा। 

मिथुन

शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में जाएगा। जिसके प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप निडरता से अपनी बातों को रखेंगे और इसके साथ ही आपके व्यक्तित्व का भी विकास होगा और आपके अंदर आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में आप जोख़िम उठाना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी ऊर्जा आपको सदैव कार्य के प्रति क्रियाशील बनाए रखेगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह आपकी छवि को चोट पहुँचा सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आनंद आएगा और प्रेम जीवन में रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। 

उपायः भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन व फूल चढ़ाएं।

कर्क

शुक्र आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको कई वित्तीय फायदे होंगे और आप अपने भविष्य के लिए अच्छी रक़म जोड़ सकेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक पहलू को और भी मज़बूती मिलेगी और कोई रुकी हुई योजना पुनः प्रारंभ होगी। प्रॉपर्टी से भी फायदा संभव है। संवाद शैली में सुधार आएगा और आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर पाएंगे। घर-परिवार में कोई समारोह हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों का मन थोड़ा पारिवारिक मुद्दों पर अधिक लग सकता है। 

उपायः शनिवार को बजरंग बली को सिंदूर चढ़ाएं।

सिंह

शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा जो प्रथम भाव में स्थित होगा। जिससे बीते समय में किए गए संघर्षों का लाभ इस दौरान प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा जिससे आपके प्रति लोग आकर्षित होंगे। गंभीर मुद्दों पर लोग आपकी सलाह ले सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने लिए कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको खुशी हासिल होगी। शादीशुदा ज़िंदगी में सुधार आएगा। वहीं प्रेम जीवन में साथी आपकी ओर अधिक आकर्षित होगा। यदि आप कला, संगीत, अभिनय, लेखन आदि क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो आपको गोचर के दौरान अधिक लाभ होने की संभावना है। 

उपायः शुक्रवार के दिन मंदिर में देवी को लाल गुलाब अर्पित करें।

कन्या

शुक्र आपकी राशि से द्वादश भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान भोग-विलास के प्रति आपका मन ज़्यादा लगेगा और मन वासनात्मक क्रियाओं में अधिक लगेगा। आर्थिक जीवन में आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आपका अनावश्यक रूप से धन ख़र्च होगा। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। करियर में नए अवसर के लिए आप विदेश जा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। पिकनिक या कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में उनकी सेहत का ख़्याल रखें।

उपायः शुक्रवार के दिन भगवान शिव को दही व चीनी का भोग लगाएं और फिर ब्राह्मणों को दान करें।

तुला

शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपके जीवन में खुशहाली व समृद्धि आएगी। आप जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। दिल की कोई मुराद पूरी हो सकती है। विपरीत लिंग के जातकों की मदद से आगे बढ़ने में आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्यार और बढ़ेगा। सामाजिक समारोह में जाना पसंद करेंगे। बच्चे भी इस गोचर काल का पूरा आनंद उठाएंगे हालांकि उनकी सेहत में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है। 

उपायः शुक्रवार को रिंग फिंगर में अच्छी क्वालिटी का ओपल रत्न धारण करें।

वृश्चिक

शुक्र आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। जिससे आपको कार्य क्षेत्र में ज़बरदस्त लाभ होगा। आपके कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। करियर में तरक्की होगी। ऑफ़िस में आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है और आपका प्रभाव कार्य क्षेत्र भी बढ़ सकता है। कार्य से संबंधी छोटी या फिर लंबी यात्रा भी संभव है। कार्यक्षेत्र पर बिज़नेस और लाइफ पार्टनर का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। निजी संबंधों में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा, बहस से बचें।

उपायः गाय की पूजा करें व उन्हें गुड़ खिलाएं।

धनु

शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ आपको कई क्षेत्रों में सफल परिणाम दिलाएगा। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनके आशीर्वाद से आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सिद्धांतों को आगे रखेंगे और उन्हीं के अनुसार कार्य करेंगे। सामाजिक कार्यों को करने में आपका मन लगेगा। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य को करने से मन भी प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

उपायः हर गुरुवार को पीपल के वृक्ष को बिना छुए पानी दें।

मकर

शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित होगा। इसके प्रभाव से आपका मन भौतिक सुखों के प्रति अधिक लगेगा। मन में वासनात्मक विचार अधिक आएँगे। ऐसे में आपको इन पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य क्षेत्र में भी थोड़ी परेशानियाँ आएँगी। लेकिन अगर आप मेहनत और ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे तो इन परेशानियों को आसानी से दूर कर लेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती है। 

उपायः हर रोज़ दुर्गा मंत्र का जाप करें।

कुंभ

शुक्र आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा। जीवनसाथी और आपके बीच सामंजस्य की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, साथ ही आप दोनों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा। निजी जीवन में सकारात्मकता आएगी। वहीं प्रेम जीवन में भी आप अपने लव पार्टनर के प्रति अधिक आकर्षित होंगे। यदि आप किसी साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको ज़बरदस्त मुनाफ़ा होने की उम्मीद है।

उपायः शुक्रवार को शुक्र यंत्र स्थापित करके पूजा करें।

मीन

शुक्र आपकी राशि से षष्टम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। क्योंकि सेहत के नज़रिए से शुक्र का गोचर आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वे आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश रच सकते हैं। अगर किसी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो अपनी मेहनत को दोगुना कर लीजिए। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की सलाह आपको दी जाती है।

उपायः आटे की लोई व गुड़ गाय को खिलाएं।

कुंडली में शुक्र ग्रह से शुभ फल की प्राप्ति के लिए देखें शुक्र ग्रह के उपाय

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.