शुक्र के राशि परिवर्तन का ऐसे पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव !

ज्योतिष शास्त्र में विवाह, सौन्दर्य और ऐश्वर्य का कारक शुक्र ग्रह 23 जुलाई 2019 की दोपहर 12:35 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा और यह अगले माह अगस्त की 16 तारीख़ तक इसी राशि में स्थित में रहेगा। ऐसे में शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए इस ख़बर के माध्यम से जानते हैं कि शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर किस तरह से प्रभाव डालेगा।

मेष राशि के जातकों को अपने पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर घर के किसी सदस्य से अनबन की स्थिति बनी थी तो इस गोचर के चलते यह स्थिति सुधर जाएगी और घर में खुशहाली आएगी। कार्य क्षेत्र में रचनात्मकता आपके लिए अच्छे परिणामों का कारक बनेगी।

वृषभ राशि इस भाव में शुक्र के गोचर के चलते आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान कुछ कलात्मक लोगों से आपकी मुलाक़ात संभव है जिससे आपको कुछ नए अनुभव होंगे। यदि इनमें कोई शख़्स आपके विपरीत लिंग का हुआ तो आप उनके प्रेम में भी पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों की वाणी में मिठास आएगी और आप अपनी संवाद शैली से लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। इस अवधि में आप पारिवारिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं जहाँ आप बहुत अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी से अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के ऊपर इस समय शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको भौतिक सुखों का लाभ मिलेगा। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को भी इस समय अच्छे फल मिलेंगे और दिल में छुपे प्यार को आप शब्दों का सहारा लेकर व्यक्त कर सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों को इस समय कुशल आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। इससे आप अपने ख़र्चों पर लगाम लगा पाएंगे। इस राशि के कुछ जातक इस अवधि में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय आप विलासितापूर्ण जीवन को जीने के बारे में सोचेंगे।

कन्या राशि वालें की आमदनी में इज़ाफा हो सकता है। आपकी कोई महिला मित्र इस दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। भाग्य के साथ से अपके कई बिगड़ते काम भी इस दौरान बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों को गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि विवादों से खुद को दूर रखने के लिए कम से कम बोलें, आवश्यकता से अधिक बोलना कई बार भारी पड़ जाता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और घर की कोई महिला आपकी परेशानियों को दूर कर देगी।

वृश्चिक राशि वालों को अपने जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा जीवनसाथी से आप नज़दीकियाँ महसूस करेंगे। अगर साझेदारी में कारोबार करते हैं तो विदेशों से इस दौरान आपको लाभ प्राप्त होगा, आपका बिज़नेस पार्टनर भी आपके प्रति ईमानदार रहेगा।

धनु राशि के जातकों को इस समय शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपना ख्याल रखें। वासनापूर्ण क्रियाओं में आपका ज्यादा मन लगेगा जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस समय में जितना हो सके खुद को व्यस्त रखें।

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर वैवाहिक जीवन में ताजगी लाएगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाने में कामयाब होंगे। आपका जीवनसाथी इस दौरान बिना कुछ कहे भी आपके मनोभावों को समझ जाएगा। शुक्र के इस गोचर के चलते आपके जीवन में रोमांस की भी अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि वालों को इस समय मेहनत के चलते सफलता मिलेगी। इसलिए अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से बहसबाजी करने से बचें। वाहन चलाते समय इस दौरान सतर्क रहें। इस राशि के छात्रों को इस समयावधि में अच्छे फल मिलेंगे।

मीन राशि के जातकों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। नए ज्ञान और नई चीज़ों को सीखने में आपका मन लगेगा। खासकर छात्रों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत फलदायी सिद्ध होगा। जिन विषयों को सीखने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्हें भी इस दौरान आप आसानी से समझ सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.