शुक्र का गोचर वृषभ राशि में : इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहों का गोचर हमारी ज़िंदगी को प्रभावित करता है। यही वजह है कि हम गोचरों से जुड़ी लगभग हर जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं ताकि आपको अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास रहे और अच्छे या बुरे माहौल के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रख सकें।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

अब इसी क्रम में शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है। शुक्र का यह गोचर 04 मई 2021 को दोपहर के 01 बजकर 09 मिनट पर होगा और यह 28 मई 2021 को 11 बजकर 44 मिनट तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद शुक्र देवता मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। चूंकि शुक्र किसी भी जातक के जीवन में भौतिक सुख, ऐश्वर्य, वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में आपकी राशि अनुसार शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में गोचर करने की वजह से आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की आपको जानकारी देंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शुक्र गोचर के दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अथवा उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। हालांकि यह स्थिति अल्पकालिक होगी। वहीं इस दौरान वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि ठंडी चीजों के सेवन से आप बचें वरना सर्दी-खांसी या फिर वायरल जैसे रोग से जूझना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ साबित होने की संभावना है। इस दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। आप कई ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो भविष्य में आपकी मदद कर सकते हैं। मान सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होने की उम्मीद है। इस गोचर के दौरान नयी नौकरी या मनचाही नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता मिलने की उम्मीद है। छोटी-मोटी बीमारियों से स्वास्थ्य में उठा-पटक बने रहने की आशंका है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस गोचर के दौरान मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। वहीं व्यवहार और स्वभाव में आलस्य बढ्ने की आशंका है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस गोचर के दौरान आपको विदेश से किसी प्रकार का धन लाभ हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे जिसकी वजह से अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान आपके मन में नए लोगों से जुड़ने की प्रबल इच्छा जागृत होने की संभावना है। आप अपना राजनीतिक संबंध भी मजबूत करते दिख सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो इस गोचर के दौरान आपको किसी संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में आप इस गोचर के दौरान बहुत ही रोमांटिक नज़र आ सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर हो सकते हैं।

सिंह राशि

इस गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों का अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध सुधरते हुए दिख सकते हैं। पिता की सलाह से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी नयी संपत्ति में पैसा निवेश कर सकते हैं या फिर कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। वहीं घर का माहौल किसी शुभ कार्य को लेकर खुशनुमा बना रहने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को शुक्र गोचर के दौरान किसी प्रकार की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है जिसपर पैसे खर्च होंगे। करियर में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मनचाहा स्थानांतरण होने की भी संभावना है। छोटे भाई और बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है जिसमें आप सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दौरान पैतृक संपत्ति से लाभ पाहुक्न्हने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर आपको शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपका किसी संपत्ति में निवेश करने की प्रबल इच्छा हो सकती है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप ऐसा कोई भी निवेश फिलहाल न करे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। वहीं शादीशुदा जातकों कों ससुराल पक्ष से किसी समारोह का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान अपनी संचार शक्ति में इजाफा देखने को मिल सकता है जिसका फायदा आपको करियर के क्षेत्र में मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में इस दौरान आप साझेदारियों कों मजबूत करते नजर आ सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आयात और निर्यात का व्यापार कर रहे जातकों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को खुश करने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य स्थिर बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : कोरोना संकट के बीच बुध का गोचर, इन 3 राशिवालों को रहना होगा संभलकर!

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर उतना शुभ नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको आपके विरोधी मजबूत होते नजर आ सकते हैं। धन आएगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति जस की तास बनी रह सकती है। भाई या बहन को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है जिसकी वजह से मानसिक तनाव बना रह सकता है। बेवजह के किसी तर्क-वितर्क से खुद को दूर रखें। जल से उपजने वाले किसी रोग से संक्रमित होने की आशंका है इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। खास कर के वैसे जातक जो एक से अधिक व्यवसाय करते हैं उन्हें यह गोचर शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। संतान के योग भी बन रहे हैं। वहीं एकल जीवन जी रहे जातकों के जीवन में कोई नया प्रेम साथी आने की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन भी सुखद बना रह सकता है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक इस गोचर के दौरान समाज में किसी प्रकार का मान-सम्मान अर्जित कर सकते हैं। आप इस दौरान घर का निर्माण या फिर मरम्मत जैसे कार्यों में पैसे खर्च कर सकते हैं। पेशेवर ज़िंदगी में अपनी रचनात्मकता से नए मुकाम हासिल करने की संभावना बन रही है। इस गोचर की अवधि में आप अपने परिवार वालों के साथ बेहद अच्छा समय बिताते नजर आ सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक रहने की उम्मीद है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को छोटे भाई बहनों का हर क्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है। संगीत या कला जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह बहुत ही उत्तम समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है। इस दौरान आप किसी मित्र के लिए कोई महंगा उपहार भी खरीद सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको आपके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन फिर भी आप एक तरह का मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रह सकता है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.