10 अप्रैल को शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन राशि वाले जातकों की चमकेगी किस्मत

शुक्र ग्रह को भोग, कला, रचनात्मकता और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र देवता की जिस पर कृपा हो जाए वैसा इंसान आर्थिक रूप से संपन्न हो जाता है और जिस जातक के कुंडली में शुक्र कमजोर रहे उसे आर्थिक रूप  होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में इस साल दस अप्रैल के दिन सभी ज्योतिषियों की निगाह शुक्र ग्रह पर रहने वाली है क्योंकि इस दिन शुक्र देवता का मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि में गोचर हो रहा है। जाहिर है कि इस गोचर की वजह से सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएँगे कि शुक्र गोचर की वजह से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन उससे पहले शुक्र गोचर की कुछ जानकारी आपको दे देते हैं।

शुक्र गोचर 

कब से 

तिथि : 10 अप्रैल 2021 

दिन : शनिवार

समय : सुबह 06 बजकर 14 मिनट से

किस राशि में : मेष राशि

कब तक

तिथि : 04 मई 2021 

दिन : मंगलवार

समय : दोपहर 13 बजकर 09 मिनट तक 

शुक्र गोचर का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

मेष राशि 

मेष राशि के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान हर तरह की सुख-सुविधा में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान सुख के भी प्रबल योग हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ रिश्ते मधुर होते दिखेंगे। किसी समझदार व्यक्ति के सलाह को नजरअंदाज न करें। 04 मई तक स्वास्थ्य भी उत्तम बना रह सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए  यह गोचर मिश्रित परिणामों वाला साबित हो सकता है। धन के आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन इस अवधि में खर्च भी बढ़ सकता है जिसकी वजह से स्थिति मिली-जुली बनी रह सकती है। किसी भी वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है लेकिन उसके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि 

शुक्र गोचर की अवधि में मिथुन राशि के जातकों की पदोन्नति या फिर वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। संतान की तरक्की से जुड़ी कोई खबर मन को प्रसन्न कर सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह गोचर आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप जीवन में नयी ऊर्जा शक्ति महसूस कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते अपने सम्बन्धियों के साथ मजबूत होते दिख सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर उतना अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान आप कार्यस्थल में अपनी उत्पादक  क्षमता में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपको बेहतर परिणाम के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी लम्बे निवेश से बचें। उधार या कर्ज न लें वरना उसे वापस करने में परेशानी हो सकती हैं। आँख और मूत्र संबंधी समस्याएं तकलीफ दे सकती हैं।

सिंह राशि 

शुक्र गोचर की  इस अवधि के दौरान सिंह राशि के जातकों की ऐसे व्यक्तियों से मुलाक़ात हो सकती है जो उनके करियर को बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अपने पसंदीदा जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। वैसे लोग जो मीडिया, पत्रकारिता, फिल्म, कला या फिर शिल्प उद्योग से जुड़े हैं उनके लिए यह समय बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। इस दौरान कार्यस्थल में मान-सामान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। करियर भी अच्छी रफ़्तार पकड़ता दिख सकता है। किसी प्रकार का पुराना ऋण या बकाया वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। हालांकि दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आँख, पेट या वजन सम्बन्धी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। बिजनस के सिलसिले से कोई यात्रा कर सकते हैं जो की आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। तुला राशि के जातक इस अवधि में व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहने की संभावना है। हालांकि आपका झुकाव विवाहोत्तर सम्बन्ध की तरफ भी रह सकता है लेकिन आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा सजग रहने का है। इस दौरान आपको आपके दुश्मनों की संख्या अचानक से बढ़ती हुई दिख सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। खर्च भी अनियंत्रित हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपना दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रह सकती हैं।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए इस गोचर की अवधि बेहतर साबित होने की संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विभिन्न स्रोतों से धन के आगमन का योग बनता दिख रहा है। बहुप्रतीक्षित वेतन वृद्धि या फिर पदोन्नति भी होने की संभावना है। घर के बड़े-बुजुर्गों का हर लिहाज से आपको बेहतर सहयोग मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन भी बेहतर बने रहने की संभावना है। स्वयं के जीवन में विलासिता और ऐशो आराम में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना दिख रही है। इस दौरान आप नए दोस्त बनाएंगे जिसकी वजह से आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। सामाज में अपने काम की वजह से सम्मान अर्जित कर सकते हैं। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न बना रहने की संभावना है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक इस गोचर की अवधि के दौरान अपने परिवार के नजदीक आ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने बाहर जा सकते हैं। भाई-बहनों का विशेष सहयोग मिलता दिख सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ रिश्ते मजबूत होने की संभावना है। वैसे जातक जो शादी के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर सकारात्मक बना रहने वाला है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को इस गोचर की  अवधि के दौरान थोड़ा सजग रहने की जरुरत है। इस दौरान आपको व्यावसायिक रूप से मनोवांछित फल न मिलने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में बॉस या अधिकारियों के साथ रिश्तों में ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है। खर्चे बढ़ने की आशंका है जिसका असर आपके आर्थिक स्थित पर होगा। आपको इस दौरान सोच-समझ कर बोलने की सलाह दी जाती है। आँख और दांत से जुड़ी समस्या तकलीफ दे सकती है। 

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.