नए वर्ष 2022 में ये शुभ योग दिलाएंगे समृद्धि व सफलता

वर्ष 2022 की शुरुआत ज्येष्ठा नक्षत्र में शनिवार के दिन होने वाली है, जिसके स्वामी शनि हैं। इस समय शनि शुक्र ग्रह के साथ दसवीं राशि मकर में स्थित है। बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में, राहु वृषभ राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि में मौजूद है। आइए जानते हैं कि ये ग्रह कब अन्य ग्रहों के साथ मिलकर हमारे लिए शुभ योग का निर्माण करते हैं।

ये महा शुभ योग दिलाएंगे आपको समृद्धि

बुधादित्य योग

जब बुध 8 अप्रैल, 2022 से 25 अप्रैल, 2022 तक सूर्य के साथ गोचर करेगा, तब बुधादित्य योग का निर्माण होगा।

नए साल से जुड़ी कोई भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

बुधादित्य योग के परिणाम

यह योग किसी जातक के लिए बुद्धि के रूप में लाभ अर्जित करने के लिए अत्यधिक शुभ योग होता है। विपरीत परिस्थितियों में जातकों को कई मुश्किलों व परेशानियों से गुज़रना पड़ता है लेकिन बुध आदित्य/बुधादित्य योग वाले जातक गंभीर से गंभीर परेशानियों को अपनी बुद्धि से दूर करने में सक्षम होते हैं। इस योग के साथ जातक अधिक ज्ञान अर्जित कर सकता है तथा उस ज्ञान को कई सकारात्मक परिणामों में बदल सकता है।

सभी 12 राशियों के लिए बुधादित्य योग का प्रभाव

मेष राशि

इस राशि में जन्मे जातक अपने अच्छे संचार कौशल एवं कठिन प्रयासों के ज़रिए अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे यानी कि वे अपनी पूरी क्षमता को प्रयोग करने के योग्य होंगे। इस दौरान मेष राशि के जातक अपने करियर में उत्कृष्ट कौशल साबित करते हुए कार्यस्थल पर नाम व प्रसिद्धि हासिल करेंगे। उनके कठिन परिश्रम तथा समर्पण की सराहना की जाएगी। साथ ही उन्हें नौकरी के कुछ नए अवसर व प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे, जिससे उनके जीवन में संतुष्टि आएगी। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अपने करियर के सिलसिले कुछ ज़रूरी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं और ये यात्राएं वाकई में उनके लिए फलदायी सिद्ध होंगी। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। 

आर्थिक रूप से देखा जाए तो इन जातकों को अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विरासत और किसी प्रकार के ऋण से कमाई करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इन जातकों के संबंधों में ग़लतफ़हमियों के रूप में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दोस्तों के साथ संबंध में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान मेष राशि के जातकों को पाचन तथा त्वचा संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें अपने खानपान के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

उपाय:

  1. भगवान विष्णु की पूजा करें।
  2. 27 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें।

वृषभ राशि

इस राशि में जन्मे जातक आर्थिक तथा पेशेवर रूप से भाग्यशाली साबित होंगे। करियर के मामले में, उन्हें इस दौरान विदेश में कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे तथा संतुष्टि प्रदान करेंगे। उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें एक अलग पहचान हासिल होगी चूंकि कार्यस्थल पर वे कुछ सिद्धांतों के आधार पर काम कर रहे होंगे तथा उसी के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे होंगे।

स्टॉक डीलिंग में निवेश करने के मामले में भी यह समय जातकों के लिए अनुकूल रहेगा, वे इसमें अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकेंगे। साथ ही अच्छी धनराशि की बचत इन जातकों के लिए संभव होगी यानी कि वे इस दौरान धन संचय करने में कामयाब होंगे। इस दौरान इन जातकों की रुचि आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगी तथा वे इससे लाभांवित भी होंगे। उन्हें अपने से बड़ों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातक इस समय कोई संपत्ति ख़रीदने में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ उनके संबंध मधुर रहेंगे तथा अन्य लोगों के साथ भी सौहार्दपूर्ण संबंध मुमकिन होंगे। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों को छोटी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि पैरों में दर्द आदि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पिता के स्वास्थ्य पर भी धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. भगवान विष्णु की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 24 बार “ॐ भार्गवाय नमः” का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर, वित्त तथा संबंधों के मामले में थोड़ा कठिन समय हो सकता है। इस दौरान करियर में धीमी गति से विकास होना जातकों के लिए असंतोषजनक स्थितियां पैदा कर सकता है। कार्यस्थल पर अत्याधिक कार्यभार के कारण वे मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। काम के दौरान कुछ ग़लतियां भी हो सकती हैं तो ज़ाहिर है कि ऐसी स्थिति में जातक के आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प में कमी देखी जाएगी। जातक के लिए सभी अच्छी चीज़ें तभी संभव होंगी जब वह बाधाओं का सामना कर चुका होगा यानी कि सभी बाधाओं का सामना करने के बाद उनका अच्छा समय प्रारंभ होगा। 

आर्थिक रूप से देखा जाए तो इस दौरान आसानी से धन कमाना मुमकिन नहीं होगा क्योंकि धन कमाने के मामले में उनके सामने कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिसके कारण उन्हें देरी का सामना करना होगा। इसके अलावा उनके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में धन की बचत करना काफ़ी मुश्किल होगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो उन्हें आंखों, दांतों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने की आवश्यकता होगी। 

उपाय:

  1. सूर्य और बुध के लिए यज्ञ करें।
  2. स्नान करने के पश्चात सूर्य देव के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। वे अपना अधिकतर समय व ऊर्जा ख़ुद के विकास पर व्यय करते नज़र आएंगे। करियर के लिहाज से यह समय बहुत अधिक रोमांचक नहीं है क्योंकि कार्यस्थल पर सब कुछ ठीक होने के बावजूद आप असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं। आशंका है कि इस समय उनके संबंध अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ बहुत अच्छे नहीं रह सकेंगे। ऐसे में इस दौरान ख़ुद को सुरक्षित रखने के लिए लंबी यात्राओं से बचना ही बेहतर साबित होगा।

आर्थिक पक्ष की बात की जाए तो जातक के ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना है, जिसका प्रबंधन करना थोड़ा मुश्किल साबित होगा। इस दौरान धन हानि की भी प्रबल संभावना है। ऐसे में धन की बचत कर पाना एक बड़ी चुनौती होगी।

व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में कुछ गंभीर और भावनात्मक मुद्दे उनकी ख़ुशियों को विक्षुब्ध कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान कर्क राशि के जातकों को सर्दी, पाचन संबंधी समस्या, पैरों में दर्द तथा एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्हें अपने से बड़ों के स्वास्थ्य पर भी धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमो नारायण” का जाप करें।
  2. बुध के लिए यज्ञ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। करियर के लिहाज से यह समय फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान सिंह राशि के जातक अपनी नौकरी को लेकर अधिक गंभीर रहेंगे तथा थोड़े समय के भीतर बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। परिणामस्वरूप पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही वे अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए अप्रेजल भी हासिल करेंगे।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो ग्रहों का यह संयोजन ऋण आदि के माध्यम से धन कमाने के मामले में लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही साथ उन्हें कुछ ऐसे ख़र्चों का भी सामना करना होगा, जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर कभी-कभी इन जातकों को अच्छा धन लाभ होगा तो कभी धन लाभ में कमी होगी।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो ग्रहों का यह संयोजन जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियां ला सकता है। जिसकी वजह से उन्हें अपने जीवनसाथी से भावनात्मक दूरियां महसूस हो सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान जातकों का स्वास्थ्य औसत हो सकता है यानी कि पूर्ण रूप से तंदरुस्ती का अनुभव नहीं हो सकेगा।

उपाय:

  1. प्रतिदिन 14 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रह संयोजन औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इस समय धीमी गति से करियर का विकास जातकों को असंतुष्टि प्रदान कर सकता है। हो सकता है कि बेहतर अवसरों के लिए उन्हें अपनी नौकरी भी बदलनी पड़े। नौकरी में कम संतुष्टि मिलने का एक कारण यह भी हो सकता है कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनके कार्य को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। साथ ही बिना मर्ज़ी के स्थानांतरण होना आपको अपने करियर में पीछे की ओर खींच सकता है।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो जातकों को अनावश्यक ख़र्च और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी धन करना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में भी विवाद और तनाव संभव है। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात करें तो एलर्जी, पैरों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय:

  1. स्नान करने के पश्चात सूर्य देव के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  2. भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

तुला राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो ग्रहों का यह संयोजन मध्यम रूप से फलदायी सिद्ध होगा अर्थात करियर का विकास बहुत अच्छा नहीं होगा तो बहुत बुरा भी नहीं होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर अत्याधिक कार्यभार मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। साथ ही काम के अधिक दबाव के कारण उनकी आरामदायक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो भारी लाभ के मामले में यह समय अधिक अनुकूल सिद्ध नहीं हो सकता है। हालांकि ख़र्चे सामान्य रूप से चलते रहेंगे। इस दौरान जातकों को घर के पुनर्निर्माण के लिए धन ख़र्च करना पड़ सकता है और यह उनके बड़े ख़र्चों में से एक होगा। इस समय माता जी के स्वास्थ्य पर धन का व्यय होना भी संभव है। इसके अलावा इस दौरान परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से जातकों को जोड़ों और पीठ में अकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृश्चिक राशि

पेशेवर जीवन की बात की जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन बहुत अधिक फलदायी न रहने की आशंका है। इस दौरान उनके लिए कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है तथा उनके कठिन परिश्रम को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। नौकरी में बदलाव होना भी संभव है। साथ ही कार्यस्थल पर काम का अधिक दबाव भी बढ़ सकता है।

इस दौरान अधिक धन लाभ संभव नहीं है। हालांकि जातकों को कमाई करने के मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही उन्हें कुछ बड़े ख़र्चों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में धन की बचत करना थोड़ा मुश्किल साबित होगा। 

व्यक्तिगत तौर पर जातकों को अपने भाई-बहनों के साथ संबंध में संचार में कमी तथा जीवनसाथी के साथ संबंध में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिहाज से, जातक कंधे या गर्दन आदि में दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

उपाय:

  1. बुधवार के दिन बुध के लिए यज्ञ करें।
  2. भगवान नरसिम्हा की पूजा करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन पेशेवर रूप फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान सहकर्मियों के साथ उनके संबंध अच्छे रहेंगे, जिससे कि वे समय पर तथा अच्छी तरह से अपने कार्य को पूरा कर सकेंगे। साथ ही साथ इस दौरान पदोन्नति होने की संभावना भी अधिक है।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो धनु राशि के जातक इस दौरान धन की बचत करने तथा अच्छा धन कमाने में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर जीवनसाथी के साथ उनके संबंधों में मधुरता देखी जाएगी। साथ ही मित्रों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वे ख़ुद को चुस्त-तंदरुस्त बनाए रखने में कामयाबी हासिल करेंगे।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का जाप करें।
  2. भगवान शिव की पूजा करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन बहुत अधिक फलदायी न रहने आशंका है। इस दौरान जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है साथ ही, उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत को नज़रअंदाज़ किया जाना असंतोषजनक हो सकता है। जिस कारण वे अपने मन में नौकरी बदलने का विचार भी बना सकते हैं या यूं कहें कि मजबूरन उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ सकता है।

आर्थिक रूप से देखें तो मकर राशि के जातकों के ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। जिससे कि धन की बचत करना या धन संचय करना मुश्किल साबित होगा। ऐसे में उन्हें अपने ख़र्चों की सही ढंग से योजना बनानी होगी ताकि किसी बड़ी आर्थिक समस्या से न गुज़रना पड़े। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इस समय जातकों को पारिवारिक परेशानियों के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान जातकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है।

उपाय:

  1. भगवान शिव की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 11 बार “ॐ नमो नारायण” का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन पेशेवर रूप से औसत ही रहने वाला है। इस दौरान जातकों को अपने पेशेवर जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि वरिष्ठों के साथ संबंधों में परेशानी, उनकी कड़ी मेहनत को पहचान न मिलना, धीमी गति से करियर का विकास आदि।

आर्थिक रूप से इस दौरान लाभ और व्यय का अनुपात लगभग बराबर रहेगा। ऐसे में किसी प्रकार का बड़ा निवेश करना एक ग़लत कदम साबित हो सकता है। संबंधों के लिहाज से भी ग्रहों का यह संयोजन अनुकूल नहीं है। जातकों को अपने संबंधों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों को तंत्रिका तंत्र तथा पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य और खानपान का विशेष रूप से ख़्याल रखें।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “लिंगाष्टकम” का पाठ करें करें।
  2. “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।

मीन राशि

मीन के जातकों को ग्रहों के इस संयोजन के दौरान सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्हें अपने कौशल तथा योग्यताओं को साबित करने का मौका मिलेगा। उनके कठिन परिश्रम की सराहना की जाएगी। जिससे कि उनके लिए पदोन्नति तथा अन्य लाभ आसानी से संभव हो सकेंगे।

आर्थिक रूप से ग्रहों का यह संयोजन लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान जातक अच्छी कमाई के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। साथ ही जातक कुछ नए निवेशों में रुचि ले सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर जीवनसाथी के साथ संबंध मित्रतापूर्ण रहेंगे। साथ ही जीवन में कुछ नए दोस्त का आगमन भी हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. भगवान शिव की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 11 बार ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

शश योग

शश योग तब बनता है जब कुंडली में शनि की एक विशेष स्थिति होती है। शनि वर्ष 2022 के अधिकांश समय में ( 29 अप्रैल, 2022 से 12 जुलाई, 2022 तक के समय को छोड़कर) मकर राशि में स्थित है।

शश योग के परिणाम:

यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। यह योग तब बनता है जब शनि अपनी स्वराशि या फिर अपनी उच्च राशि में स्थित होता है। इस हिसाब से शनि वर्ष 2022 में जातकों को यह योग प्रदान कर रहे हैं। इस योग के कारण जातक की नेतृत्व क्षमता बेहतर होती है, वह व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन में लोकप्रियता हासिल करता है और व्यापारिक सौदों में भी सफल होता है। इस योग वाले जातक अपने जीवन काल के अंत में सफलता की ऊंचाइयों को छूने में सक्षम होते हैं।

सभी 12 राशियों पर शश योग का प्रभाव:

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन पेशेवर रूप से फलदायी सिद्ध होगा। वे अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकेंगे। साथ ही अपने अच्छे काम से कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाने में कामयाब होंगे। इसके अलावा उन्हें इस दौरान नौकरी के नए अवसर व प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। कुल मिलाकर पेशेवर रूप चीज़ें उनके अनुकूल रहेंगी।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो इस दौरान धीमी गति से कमाई होने की संभावना है। ऐसे में जातकों को सही ढंग से वित्तीय प्रबंधन करते हुए अपने ख़र्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा जातकों के पास धन की बचत करने के भी अवसर होंगे चूंकि ज़्यादातर समय वे अपने काम के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इस दौरान मेष राशि के जातक अपने परिवार को ज़्यादा समय दे पाने में सक्षम नहीं रहेंगे। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान जातकों को घबराहट और डर लगने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 उपाय:

  1.  भगवान शिव की पूजा करें।

 2.  प्रतिदिन 44 बार “ॐ मन्दाय नमः” का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन पेशेवर रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान उनका भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा। वरिष्ठों द्वारा उनके काम की तारीफ़ की जाएगी। पदोन्नति तथा अन्य लाभप्रद चीज़ों के योग बनेंगे।

धन लाभ और व्यय के मामले में जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे यानी कि एक तरफ़ धन लाभ होगा तो दूसरी तरफ़ धन का व्यय भी होता रहेगा। हालांकि जातकों को धन लाभ थोड़ी देरी से प्राप्त हो सकता है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ जातक के संबंध मधुर रहेंगे। वे अपने जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशनुमा पल साझा करेंगे, जिससे कि उनके बीच प्रेम व आपसी समझ में वृद्धि होगी। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात की जाए तो जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।

उपाय:

1. हनुमान जी की पूजा करें।

2. शनिवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन थोड़ा कठिन साबित होगा। कार्यस्थल पर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वे जो भी काम कर रहे होंगे, हो सकता है कि उन्हें उसमें संतुष्टि न मिले। साथ ही उनके ऊपर काम का दबाव भी अधिक सकता है।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो जातकों को इस दौरान अच्छी कमाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि वे अच्छा धन कमाते हैं तो वे उस धन का सदुपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे। कुल मिलाकर आर्थिक लिहाज से यह समय बहुत अधिक अनुकूल नहीं हो सकता है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान जातकों को आंखों से जुड़ी समस्या तथा चिड़चिड़ेपन की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. बुधवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 17 बार “ॐ मन्दाय नमः” का जाप करें।

कर्क राशि

पेशेवर जीवन की बात करें तो इस दौरान कार्यस्थल का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। साथ ही जातकों पर काम का अत्याधिक दबाव हो सकता है। अस्त-व्यस्त माहौल होने के कारण जातक अपने कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा नहीं कर सकेंगे।

आर्थिक रूप से धन लाभ यानी कि कमाई और धन का व्यय यानी कि ख़र्च दोनों बराबर मात्रा में संभव है लेकिन किसी लापरवाही के कारण धन हानि होने की आशंका है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में अनबन हो सकती है। ऐसे में जातकों के लिए बेहतर होगा कि अपने जीवनसाथी से बात करें तथा सभी मतभेदों व ग़लतफ़हमियों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान जातकों को अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
  2. सोमवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन कराएं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से होगी दूर

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। वे इस दौरान सिद्धांतों पर काम करते हुए क्रमबद्ध तरीके से अपने काम में प्रगति करेंगे। साथ ही नौकरी के नए अवसर प्राप्त होने के भी योग बनेंगे।

आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान अच्छी कमाई होने के साथ-साथ पैतृक संपत्ति या किसी ऋण से भी लाभ होने की संभावना अधिक है। ऐसे में जातकों के लिए अच्छी मात्रा में धन की बचत करना संभव होगा।

इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता बनी रहेगी तथा जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. प्रतिदिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।
  2. शनिवार के दिन बीमार लोगों को भोजन दान करें।

कन्या राशि

इस दौरान कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहने वाला है। जातक जो काम कर रहे हैं, उन्हें उसमें थोड़ी कम संतुष्टि मिल सकती है तथा हो सकता है कि आपके कार्य को नज़रअंदाज़ भी किया जाए।

आर्थिक रूप से यह समय औसत रहने वाला है। जातकों की कमाई मामूली ही रहेगी। ऐसे में उन्हें यह सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से बचें।

इस दौरान पारिवारिक मुद्दों के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में वाद-विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो पाचन संबंधी समस्याएं जातकों को परेशान कर सकती हैं।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “विष्णु सहस्रनाम” का पाठ करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

तुला राशि

इस दौरान तुला राशि के जातक अपने पेशेवर कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे तथा दूसरी चीज़ों में कम ही शामिल होते नज़र आएंगे। विदेश में करियर बनाने के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि वे इस समय का सदुपयोग करते हैं तो अवश्य ही उन्हें सकारात्मक परिणाम व संतुष्टि प्राप्त होगी।

आर्थिक रूप से जातकों की कमाई अच्छी रहेगी तथा वे कुछ संपत्तियों में निवेश भी कर सकते हैं।

व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी तथा परिवार के साथ संबंध अच्छे व सौहार्दपूर्ण रहेंगे।  साथ ही इस दौरान जातक घर के शुभ कार्यों में हिस्सा लेते हुए समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। इस समय जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

उपाय:

  1. शनिवार के दिन कौवे को भोजन दान करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ महाविष्णवे नमः” का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल सिद्ध होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर प्रगति होने के साथ-साथ विदेश में नौकरी करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। साथ ही करियर के सिलसिले से कुछ यात्राएं करने के भी योग बन रहे हैं।

आर्थिक रूप से कमाई और ख़र्च दोनों देखने को मिलेंगे। हालांकि धन लाभ की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेदों व ग़लतफ़हमियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें बेहतर होती नज़र आने लगेंगी। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय जातक मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” का जाप करें।
  2. हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशि

पेशेवर रूप से धनु राशि के जातकों को अपने करियर तथा कार्यस्थल पर कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही नौकरी के नए अवसरों का अभाव भी हो सकता है।

आर्थिक रूप से इस समय जातकों की कमाई में बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही धन हानि होने की भी आशंका है। व्यक्तिगत जीवन में परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों को इस दौरान आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:   

  1. प्रतिदिन 11 बार “ॐ शनैश्वराय नमः” का जाप करें।
  2. शनिवार के लिए हनुमान जी के लिए यज्ञ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने पेशेवर जीवन मे कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अत्याधिक कार्यभार के कारण व्यस्तता भी बनी रह सकती है। साथ ही जबरन तबादला या नौकरी में बदलाव होने की भी संभावना है।

आर्थिक रूप से जातकों के ख़र्चों में वृद्धि होने के साथ-साथ धन हानि होने की भी आशंका है। ऐसे में आर्थिक स्थिति को संभालना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। वहीं स्वास्थ्य के नज़रिए से इस दौरान जातक सर्दी व एलर्जी से ग्रस्त हो सकते हैं।

उपाय:

  1. सोमवार और गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।

कुंभ राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के कुछ जातकों का जबरन तबादला किया जा सकता है या उनकी नौकरी में बदलाव हो सकता है।

आर्थिक रूप से जातक इस दौरान अपनी कमाई में संतुष्ट नहीं होंगे। साथ ही उन्हें अनावश्यक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आपसी समझ में कमी के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान जातकों को पैरों और जोड़ों में तेज दर्द होने की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. शनि देव की पूजा करें।
  2. शनिवार के दिन शनि देव के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल सिद्ध होगा। कार्यस्थल का माहौल संतोषजनक तथा आरामदायक रहेगा। परिणामस्वरूप जातकों को अपने करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा नौकरी बदलने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें वे बिना विलंब किए आसानी से हासिल कर सकेंगे।

आर्थिक रूप से जातक इस दौरान अच्छी कमाई कर रहे होंगे। साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब होंगे। इस समय जातक अपने धन को किसी सही डीलिंग के तहत निवेश भी कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके बीच प्रेम व आपसी समझ में वृद्धि होगी। साथ ही जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. शनिवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
  2. “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

रूचक योग

इस योग का निर्माण तब होता है जब कुंडली में मंगल ग्रह की एक विशेष स्थिति होती है। मंगल 26 फ़रवरी, 2022 से 7 अप्रैल, 2022 के दौरान अपनी उच्च राशि मकर में स्थित है। इस तरह यह जातकों के लिए रूचक योग का निर्माण करता है।

रूचक योग के परिणाम:

यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक है और यह मंगल ग्रह के कारण बनता है। इस योग का निर्माण तब होता है जब मंगल अपनी स्वराशि में स्थित हो या अपनी उच्च राशि में। वर्ष 2022 में मंगल अपनी उच्च राशि मकर में स्थित है और इस प्रकार यह जातकों के लिए रूचक योग का निर्माण कर रहा है। इस योग के कारण जातकों में वीरता के सभी गुणों का विकास होता है, जैसे कि जातक सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफल होता है, सिद्धांतवादी होता है तथा मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसानी से पूरा कर लेता है। इस योग की मदद से जातक पदोन्नति तथा अन्य लाभों के साथ अपने करियर में प्रगति करेंगे।

सभी 12 राशियों पर रूचक योग का प्रभाव :

मेष राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो मेष राशि जातक इस दौरान अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। साथ ही अपनी नौकरी में स्थिरता बनाए रखेंगे। पदोन्नति तथा नौकरी के नए अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा वे कार्यस्थल पर अपनी योग्यता और क्षमता साबित करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे। जिससे उन्हें इस दौरान अप्रेजल मिल सकता है।

आर्थिक रूप से जातक अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे चूंकि करियर में पदोन्नति की संभावना अधिक है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे तथा उनके बीच प्रेम व आपसी समझ बढ़ेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

उपाय:

  1. मंदिर में माँ दुर्गा की पूजा करें।
  2. मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

वृषभ राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो वृषभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनका जबरन तबादला भी किया जा सकता है। जो कि चिंता का कारण बन सकता है। 

आर्थिक रूप से देखा जाए तो जातकों को अपने मनमुताबिक वृद्धि नहीं मिल सकती है। साथ ही किसी यात्रा के दौरान धन हानि होने की भी आशंका है। ऐसे में जातक धन के मामले में कोई भी बड़ी योजना बनाने तथा बड़ा निर्णय लेने में सक्षम नहीं होंगे।

व्यक्तिगत जीवन में अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान जातकों को सिर में दर्द होने की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. सोमवार के दिन मंदिर में भगवान शिव की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

मिथुन राशि

पेशेवर रूप से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। धीमी गति से प्रगति होगी। हो सकता है कि उन पर काम का दबाव भी अधिक हो। इन सब चीज़ों के चलते वे नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। 

आर्थिक रूप से देखा जाए तो इस दौरान जातकों के ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है तथा उन्हें धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर जातकों को विरासत या कुछ छिपे हुए स्रोतों से कमाई करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

व्यक्तिगत जीवन में वाद-विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “ॐ नमो नारायण” का जाप करें।
  2. मंगलवार के दिन भिखारियों को अन्न दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। उन पर काम का दबाव बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठों के साथ किसी बात पर बहस या विवाद होने की भी आशंका है।

जातकों के आर्थिक पक्ष को देखें तो इस दौरान जातकों को धन लाभ के मामले में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आपसी समझ में कमी के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में उतार-चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही  इस दौरान जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर बड़ी मात्रा में धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें।
  2. मंगलवार के दिन मंदिर में मंगल देव की पूजा करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह राशि

इस दौरान सिंह राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी तथा वे कार्यस्थल पर अपनी अच्छी प्रतिष्ठा बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। साथ ही नौकरी के नए अवसरों की भी प्राप्ति होगी।

आर्थिक रूप से सिंह राशि जातक इस दौरान धन की बचत करने में सक्षम होंगे। साथ ही पैतृक संपत्ति से किसी का प्रोत्साहन मिलने या लाभ होने की प्रबल संभावना है।

व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो जीवनसाथी के साथ अच्छे व सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे तथा स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. मंगलवार के दिन मंदिर में माँ दुर्गा को दूध दान करें।
  2. प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें।

कन्या राशि

पेशेवर रूप से कन्या राशि जातकों को इस दौरान औसत परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल का अस्त-व्यस्त माहौल जातकों के लिए असंतोषजनक स्थितियों का कारण बन सकता है। ऐसे में पदोन्नति की संभावना कम ही नज़र आ रही है।

धन लाभ के मामले में यह योग अधिक लाभकारी नहीं हो सकता है। यदि जातक इस दौरान अच्छी कमाई करते भी हैं तो बच्चों के स्वास्थ्य पर ख़र्च करना पड़ सकता है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इस समय जातकों को आपसी समझ में कमी के कारण रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय:

  1. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।
  2. मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए दीपक/दीया जलाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक इस दौरान कार्यस्थल पर अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वे अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। साथ ही सहकर्मियों के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं रह सकते हैं। वरिष्ठों से भी अधिक सहयोग मिलने की उम्मीद कम नज़र आ रही है।

आर्थिक रूप से जातकों को इस दौरान कुछ बड़े ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ बहस होने की आशंका है। स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों के पैरों, जांघों आदि में दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. माँ दुर्गा की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें।

वृश्चिक राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान अपने करियर में प्रगति करेंगे। कार्यस्थल पर नाम व प्रसिद्धि हासिल करेंगे। उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के लिए पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। 

आर्थिक रूप से जातकों के लिए यह योग लाभकारी सिद्ध होगा। अच्छी कमाई के साथ-साथ अच्छा धन लाभ व प्रोत्साहन भी संभव होगा।

इस दौरान जातक अपने व्यक्तिगत जीवन में सभी के साथ मित्रतापूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो जातक चुस्त-दुरुस्त रहेंगे यानी कि उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. मंगलवार के दिन भगवान नरसिम्हा की पूजा करें।
  2. मंगलवार के दिन विकलांग जनों को भोजन दान करें।

धनु राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस दौरान धनु राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव अधिक हो सकता है। साथ ही उनकी कड़ी मेहनत को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। जिसके कारण जातकों को असंतुष्टि महसूस हो सकती है।

आर्थिक रूप से धनु राशि के जातकों के ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन का प्रवाह भी बाधित होने की आशंका है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस या विवाद हो सकता है। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात की जाए तो जातकों को आंखों व दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें।

मकर राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो मकर राशि के जातक इस दौरान अपनी ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कार्यस्थल के अस्त-व्यस्त माहौल के कारण जातकों को अपने काम में बेचैनी हो सकती है।

आर्थिक रूप से इस दौरान जातकों को किसी छोटी सी लापरवाही की वजह से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो इस दौरान किसी भी विवाद या समस्या से बचने के लिए जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ शांत एवं मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान मकर राशि के जातकों को कंपकंपी और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1.  प्रतिदिन 21 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।
  2. मंगलवार के दिन मंगल के लिए यज्ञ करें।

कुंभ राशि

पेशेवर रूप से कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वे अपनी दिनचर्या में कुछ न कुछ कमी महसूस करेंगे। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी उनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रह सकेंगे, जिसके कारण वे अपने काम में पिछड़ सकते हैं।

आर्थिक रूप से इस दौरान जातकों को कुछ बड़े ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन में अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय जातकों को तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय:

  1. हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  2. माँ दुर्गा के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग पेशेवर रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे तथा अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिणामस्वरूप पदोन्नति तथा अन्य लाभों के योग बनेंगे।

आर्थिक रूप से इस दौरान जातक अच्छी कमाई करने के साथ-साथ धन की बचत भी कर सकेंगे। साथ ही वे अपने धन को किसी सही जगह निवेश भी कर सकते हैं।

व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता व आपसी समझ देखने को मिलेगी। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के साथ वे अपना ख़ुशहाल जीवन बिताएंगे।

उपाय:

  1. माँ दुर्गा की पूजा करें।
  2. मंगल ग्रह के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

गुरु मंगल योग

इस योग का निर्माण मंगल और बृहस्पति ग्रह की युति के कारण होता है तथा यह योग वर्ष 2022 में बन रहा है जब मंगल बृहस्पति ग्रह के साथ मीन राशि में स्थित होगा। बृहस्पति ग्रह 13 अप्रैल, 2022 को मीन में प्रवेश करेगा तथा मंगल 17 मई 2022 को मीन राशि में प्रवेश करेगा।

गुरु मंगल योग के परिणाम:

यह योग अत्यधिक लाभकारी योगों में से एक है और यह मंगल तथा बृहस्पति ग्रह के संयोजन से बनता है। वर्ष 2022 में यह योग मीन राशि में बन रहा है, जिसके स्वामी गुरु हैं। इस योग के कारण जातक को आर्थिक लाभ, जीवन में समृद्धि, करियर में प्रगति, समाज में प्रतिष्ठा, वैवाहिक जीवन में सुख आदि की प्राप्ति होती है।

सभी 12 राशियों पर गुरु मंगल योग का प्रभाव:

मेष राशि

इस दौरान मेष राशि के जातकों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा और हो सकता है कि वे कुछ तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाएं। आध्यात्मिक चीज़ों के साथ-साथ वे अपने करियर में भी प्रगति करेंगे।

आर्थिक रूप से देखें तो जातकों की कमाई औसत रहने वाली है। ख़र्चों में वृद्धि होने की आशंका है। व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो इस दौरान बड़ों के साथ संबंध में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में ज़रूरी होगा कि वे शांत रहें और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए मामूली सर्दी-जुकाम हो सकता है।

उपाय:

  1. प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।
  2. गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल सिद्ध होगा। इस दौरान जातकों की सभी ख़्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। वहीं पेशेवर रूप से देखा जाए तो जातक पदोन्नति के साथ अपने करियर में वृद्धि देखेंगे साथ ही, नौकरी के नए अवसरों की भी प्राप्ति होगी।

आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा यानी कि धन लाभ के मामले में यह योग फलदायी रहेगा। इस दौरान जातक अपने धन को अध्यात्म से जुड़ी चीज़ों पर ख़र्च कर सकते हैं।

व्यक्तिगत जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें।
  2. गुरुवार के दिन निर्धन लोगों को चावल दान करें।

मिथुन राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो मिथुन राशि के जातकों अपने सहकर्मियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है तथा वरिष्ठों द्वारा उन पर काम का अधिक दबाव डाला जा सकता है। ऐसे में अचानक नौकरी में बदलाव की संभावना अधिक होगी।

आर्थिक रूप से इस दौरान जातकों के ख़र्चे उनकी आमदनी से अधिक हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें सही ढंग से अपने वित्त का प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी। 

व्यक्तिगत जीवन में अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में अनबन या नोक-झोंक हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि ख़ुद को थोड़ा शांत रखते हुए उनसे आपसी तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से इस दौरान जातकों के पैरों में दर्द हो सकता है।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन बड़े-बुज़ुर्गों को वस्त्र दान करें।
  2. प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को यह योग सुख-समृद्धि प्रदान करेगा। करियर की के लिहाज से जातक इस दौरान अपने अच्छे काम के लिए प्रशंसा हासिल करेंगे। ऐसे में उनके लिए पदोन्नति तथा अन्य लाभों के योग बनेंगे।

आर्थिक रूप से, जातकों की कमाई बहुत अच्छी रहेगी। साथ ही वे धन की बचत भी कर सकेंगे। इस दौरान जातक विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी तथा बड़ों का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा क्योंकि इस दौरान जातकों के संबंध उनके साथ सौहार्दपूर्ण रहेंगे। साथ ही वे स्वस्थ शरीर के साथ इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन भगवान शिव और माँ दुर्गा की पूजा करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।

सिंह राशि 

इस दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल का माहौल अस्त-व्यस्त महसूस हो सकता है। करियर का विकास भी धीमी गति से संभव होगा। हो सकता है कि नौकरी में संतुष्टि की कमी के कारण वे नौकरी बदलने का विचार भी बना लें।

आर्थिक रूप से यह योग औसत रूप से फलदायी रहने वाला है। इस दौरान जातकों को औसत आमदनी के साथ अधिक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के लिहाज से जातकों को पाचन संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ करें। 
  2. बृहस्पति के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

कन्या राशि 

पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें अपने काम की सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी अन्यथा परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं।

आर्थिक रूप से यह योग औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो इस दौरान जातकों को अपने परिवार से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में भी तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, जातकों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर धन ख़र्च करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

उपाय:

  1. देवी दुर्गा के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।
  2. प्रतिदिन 21 बार “ॐ बृहस्पतये नमः” का जाप करें।

तुला राशि

पेशेवर रूप से देखा जाए तो तुला राशि के जातकों को इस दौरान जबरन तबादले का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही नौकरी छूटने का ख़तरा हो सकता है।

तुला राशि के जातकों के सामने कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में धन की बचत करना जातकों के लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। 

व्यक्तिगत जीवन में पारिवारिक मुद्दों के चलते जीवनसाथी से बहस या नोक-झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो जातकों की कमर व पैरों में दर्द हो सकता है।

उपाय:

  1. मंगलवार के दिन धन्वंतरि यज्ञ करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल सिद्ध होगा। पेशेवर रूप से ये जातक अपनी नौकरी में कुछ नई चीज़ों की योजना बना सकते हैं। साथ ही नौकरी के नए अवसरों की तलाश भी कर सकते हैं। इस दौरान विदेश में नौकरी मिलने की संभावना अधिक है।

आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा यानी कि जातक आर्थिक रूप समृद्ध होंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी तथा जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

उपाय:

  1. मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ करें।
  2. प्रतिदिन 21 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें।

धनु राशि

पेशेवर रूप से धनु राशि के जातकों कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ज़ाहिर है कि नौकरी में संतुष्टि नहीं होगी।

आर्थिक रूप से इस दौरान जातकों को अपने परिवार के लिए अधिक ख़र्च करना पड़ सकता है। ऐसे में धन की बचत मुश्किल ही है।

व्यक्तिगत रूप से जातकों के परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें आपसी तालमेल में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान जातकों को अपनी माता जी के स्वास्थ्य पर अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए पूजा करें।
  2. प्रतिदिन 11 बार “ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मकर राशि

पेशेवर रूप से इस दौरान मकर राशि के जातकों को कुछ चिंताजनक परिस्थितियों जैसे कि नौकरी छूटना या नौकरी में बदलाव होना, जबरन तबादला आदि का सामना करना पड़ सकता है। जो कि जातकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो जातकों के ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आमदनी से अधिक ख़र्च होने की आशंका है।

व्यक्तिगत तौर पर, आपसी समझ में कमी के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में मतभेदों और ग़लतफ़हमियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो जातक अपनी ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं यानी कि उन्हें कमज़ोरी महसूस हो सकती है। जिसके कारण उनका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन भिखारियों को भोजन दान करें।
  2. प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग पेशेवर तथा आर्थिक रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान जातक अपने करियर में प्रगति करेंगे। साथ ही नौकरी के नए मौके उनकी ख़ुशियों में चार चाँद लगाएंगे।

आर्थिक रूप से अच्छा धन लाभ संभव होगा। ऐसे में जातक धन की बचत करने में भी सफल होंगे। व्यक्तिगत जीवन में जातक अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुशनुमा पल साझा करेंगे तथा उनके बीच प्रेम व आपसी समझ में वृद्धि होगी। उत्तम स्वास्थ्य का अनुभव करते हुए जातक अपनी ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाते नज़र आएंगे।

उपाय:

  1. प्रतिदिन “लिंगाष्टकम” का जाप करें।
  2. मंगलवार के दिन भगवान नरसिम्हा की पूजा करें।

मीन राशि

इस दौरान मीन राशि के जातकों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा। वे आध्यात्मिक चीज़ों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

पेशेवर रूप से जातकों को नौकरी छूटने या नौकरी में अप्रत्याशित बदलाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं जैसे कि ख़र्चों में वृद्धि तथा धीमी गति से आय का प्रवाह उनकी चिंता का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव व घबराहट होने की समस्या जातकों को परेशान कर सकती है।

उपाय:

  1. गुरुवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
  2. गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.