सावन में शिवजी को खुश करने के सटीक फ़ॉर्मूले

इस वर्ष यानी 2019 में सावन का महीना 17 जुलाई से आरंभ हो रहा है। सावन को शिवजी का महीना माना जाता है। शिवजी का एक नाम भोले भी है यानी भगवान शिव ऐसे देवता हैं, जो आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि शिवजी सावन में पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों के संकट हरते हैं। ऐसे में सावन में भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते दिखते हैं। यूं भगवान शिव को सच्चे मन से पूजा जाना ही काफी है, फिर भी भक्त यदि अपनी राशि के मुताबिक पूजन करे तो फल शीघ्र मिलने की संभावना बनती है।

तो आइए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस तरह पूजा करने से शिवपूजा अधिक लाभदायक फल देती है।

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए शिव पूजा के लिए मंत्र है नागेश्वराय नमः । इसके अलावा मेष राशि के शिवभक्त शहद मिश्रित कच्चे दूध से शिव अभिषेक करके लाल चन्दन व कनेर के फूल चढ़ायें तों उन्हें शीघ्र फल मिलने की संभावना बनती है। गुड़ या चीनी की मीठी रोटी का भोग भी भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करता है।

वृष

वृष राशि के भक्त जन दही से शिव का अभिषेक करें ताकि शीघ्र पूजन का फल मिले। चमेली के फूल भोले को चढ़ाएं और रुद्राष्टाक का पाठ करें। भगवान शिव की स्तुति भी शिव को प्रसन्न करने में सहायक होगी।

मिथुन

पंचाक्षरी मंत्र का जाप लाभदायक है। इसके अलावा मिथुन राशि के लोगों को गन्ने के रस से शिव का अभिषेक लाभदायक रहता है। भक्तगण पूजा सामग्री में मूंग, दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें।

कर्क

शिव को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक रुद्राष्टाधयी का पाठ करें। कर्क राशि वाले शिवभक्त घी से भोले का अभिषेक करें। कच्चा दूध, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी चढ़ाना भी कर्क राशि वाले भक्तों के लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह

सिंह राशि के शिवभक्त लाल चंदन अथवा गुड़ के जल से शिव अभिषेक करें। चावल से बनी खीर का भोग शिव को लगाएं। इसके अलावा शिव चालीसा का पाठ करें और कनेर के लाल रंग के पुष्प शिव को अर्पित करें।

कन्या

कन्या राशि के शिवभक्त पंजाक्षरी मंत्र का जप नियमित करें। भक्तगण गन्ने के रस अथवा भांग मिश्रित जल से से शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, दुर्वा व पान चढ़ाना शीघ्र फल प्राप्ति का जरिया है।

तुला

भगवान शिव के सहस्त्रवाम का जाप तुल राशि के शिवभक्तों के लिए सावन में लाभदायक है। तुला राशि के भक्तगण इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें और दही, शहद और केसर मिश्रित श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। भोले को सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के शिवभक्त रुद्राष्टक का पाठ नियमित रुप से करें। पंचामृत से शिव का अभिषेक भी इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक है। भोलेबाबा को गुलाब का पुष्प और बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाना लाभदायक है।

धनु

धनु राशि के शिवभक्त पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ नियमित करें। सावन में दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा शिव को पीले फूल अर्पित करें और भोले को को चने के आटे और मिश्री से तैयार मिठाई का भोग लगाएं।

मकर

मकर राशि के शिवभक्त सावन माह में पार्वतीनाथाय नमः का नियमित पाठ करें। मकर राशि के लोग नारियल के पानी से शिव का अभिषेक अवश्य करें। इसके अलावा उड़द की दाल से तैयार मिठाई से भगवान को भोग लगाएं। संभव हो तो नीले कमल का पुष्प भी भगवान का चढ़ाएं।

कुंभ

कुंभ राशि के शिवक्त शिवाष्टक का पाठ नियमित करें। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सावन महीने में शिव का नारियल के पानी या गन्ने के रस से अभिषेक करना भी लाभदायक फल देता है। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

मीन

मीन राशि के शिवभक्तों के लिए सावन में चन्दन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करना लाभदायक रहता है। इस राशि के लोग दूध में केशर मिलाकर शिव पर चढ़ाएं। दही चावल का भोग लगाएं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.