शरद पूर्णिमा 2019 : जानें शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि !

हिन्‍दू धर्म में “शरद पूर्णिमा” का विशेष महत्‍व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ही  “शरद पूर्णिमा” कहते हैं। कुछ लोग इसे “रास पूर्णिमा” और “कोजागर पूर्णिमा” के नाम से भी जानते हैं।  शरद पूर्णिमा हर साल अक्‍टूबर के महीने में आती है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती हैं और इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल आश्विन पूर्णिमा व्रत 13 अक्टूबर, रविवार के दिन रखी जाएगी।  तो चलिए आज इस लेख में आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा पूजा मुहूर्त और विशेष पूजा विधि –

क्यों खास है शरद पूर्णिमा ?

शरद पूर्णिमा अन्‍य पूर्णिमा की तुलना में काफी लोकप्रिय है। ज्योतिष के अनुसार पूरे साल में केवल यही वो दिन है, जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्‍त होकर अपनी किरणों के द्वारा धरती पर अमृत की वर्षा करता है। उत्तर और मध्य भारत में शरद पूर्णिमा की रात को दूध की खीर बनाकर उसे चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं। चंद्रमा की किरणें खीर पर पड़ते ही वह कई गुना गुणकारी और लाभकारी हो जाती है। फिर 12 बजे के बाद उसे प्रसाद के तौर पर गहण किया जाता है। माना जाता है कि यह खीर अमृत के समान होता  है और इसमें कई रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। 

आश्विन पूर्णिमा पूजा मुहूर्त 

इस साल आश्विन पूर्णिमा व्रत 13 अक्टूबर, रविवार के दिन रखी जाएगी। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर प्रातः 12 बजकर 38 मिनट से लेकर अगले दिन यानि 14 अक्टूबर को प्रातः 02 बजकर 39 मिनट तक है। बताये गए समय में लोग पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इस व्रत को माताएँ अपनी संतान की मंगल कामना के लिए पूरे विधि विधान से करती हैं। 

आश्विन पूर्णिमा पूजा विधि

शरद पूर्णिमा या आश्विन पूजा पर मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। चलिए आपको  इस दिन होने वाले व्रत की पूरी पूजा विधि के बारे में बताते हैं –

  • शरद पूर्णिमा के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और फिर व्रत का संकल्प लें।  
  • उसके बाद अपने घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और ईष्‍ट देवता को अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, तांबूल, सुपारी और दक्षिणा आदि अर्पित कर पूजा करें।
  • शाम के समय शिव-परिवार और लक्ष्‍मी जी की पूजा कर उनकी आरती उतारें।  
  • रात में चंद्रमा के आकाश के मध्य में स्थित हो जाने पर चंद्र देव की पूजा करें और खीर से भरा बर्तन चांदनी में रख कर छोड़ दें। 
  • रात्रि 12 बजे के बाद या अगले दिन सबको प्रसाद के रूप में खीर वितरित करें।

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा का व्रत माताएँ अपनी संतान की मंगल कामना के लिए करती हैं। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद नज़दीक आ जाता है। शरद पूर्णिमा की रात शरीर पर चाँद की किरणों का पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसीलिए इस रात को औषधीय गुणों वाली रात कहा गया है। 

यह भी पढ़ें –

क्यों करते हैं करवा चौथ में चाँद की पूजा?

जानें कौन थी भगवान शिव की बहन?

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.