जीवन में शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अवश्य आजमाएं इनमें से कोई भी एक उपाय

दुख, कष्ट और परेशानियां हर एक के जीवन में होती हैं। इन्हीं दुख और परेशानियों से उबरने के लिए ज्योतिष में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर हम आप उन दुख परेशानियों से उबर सकते हैं। तो आइए आज अपने इस आर्टिकल में जानते हैं कि शनिवार के दिन किन सरल उपायों को करने से हमारे जीवन में सुख समृद्धि आती है, शनिदेव का आशीर्वाद बना रहता है और साथ ही हमारी किस्मत भी चमक सकती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

यहां हम बात करने जा रहे हैं शनिवार के दिन उड़द दाल के कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन से आपके जीवन में बरकत आने लगेगी।

शनिवार उपाय

  • शनिदेव को उड़द दाल बेहद ही प्रिय होती है। ऐसे में शनि देव को उड़द दाल चढ़ाई भी जाती है। अपने जीवन में शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन शाम के समय स्नान आदि करने के बाद उड़द दाल के दो साबुत दाने लें। इसके बाद इन दानों पर दही और सिंदूर डाल दें और इन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। यह उपाय आपको 21 दिन करने हैं। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दाल रखने के बाद आप पीछे मुड़कर ना देखें।
  • शनि दोष दूर करने के लिए उड़द दाल के 4 दाने ले लें। इसे सुबह अपने सिर से 3 बार उल्टा घूमा लें और फिर इसे कौवों को खिला दें। यह उपाय आपको लगातार सात शनिवार तक करना है। इसे करने से शनि दोष खत्म या उसका प्रभाव कम होने लगता है।
  • जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक संपन्नता के लिए शनिवार के दिन अपने बिस्तर के नीचे एक बर्तन में सरसों का तेल रख कर सो जाएं। अगले दिन उठने के बाद इसी तेल में उड़द दाल के पकोड़े बनाकर इसे कुत्तों को खिलाएं और जरूरतमंदों में बांट दें। ऐसा करने से आप के जीवन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होगी।
  • नौकरी में तरक्की, व्यवसाय में सफलता या मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए उड़द दाल के 40 दाने लें और रविवार के दिन इसे अपनी नौकरी वाली जगह या फिर व्यवसाय वाली जगह पर डाल दें। यह दाने आपको कोनों में डालने हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अगर अगले दिन इन दोनों में से कुछ दाने टूटे हुए नजर आयें, या फिर छीटे हुए नजर आए तो समझ लीजिए कि आपके व्यवसाय या फिर नौकरी वाली जगह पर नजर दोष की समस्या है।
  • नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वहां पर लोहे की कोई वस्तु लाकर रख दें। इसके साथ ही यहां पर थोड़ी सी काली उड़द दाल के दाने भी रख दें। इसके बाद यहां स्वास्तिक बनाएं और उसके बाद सामान्य तरीके से अपना व्यवसाय की शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.