शनिवार के दिन भूलकर भी ना खाएं ये चीज़ें, शनिदेव हो सकते हैं नाराज़

कोई भी व्यक्ति शनि देव को क्रोधित नहीं करना चाहता है क्योंकि हर इंसान को इस बात की अच्छे से खबर है कि क्रोधित होने पर शनिदेव व्यक्ति के जीवन में ढेरों परेशानियों की वजह बन सकते हैं। हालांकि शनिदेव से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। कहा जाता है वह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं यानी कि आप अच्छे कर्म करेंगे तो शनिदेव कभी भी आपका बुरा नहीं करेंगे और बुरे कर्म करने वालों को शनि देव दंड भी अवश्य देते हैं।

जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि देव कमजोर अवस्था में होते हैं या पीड़ित अवस्था में होते हैं उन्हें शनिवार का व्रत और पूजा आदि करने का विधान बताया जाता है। हालांकि यदि आपकी कुंडली में शनि देव मजबूत स्थिति में है तो भी शनिवार के दिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है जो कि शनिवार के दिन भूल से भी नहीं खाना चाहिए अन्यथा इससे शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं और व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

शनिवार के दिन भूल से भी ना करें इन चीज़ों का सेवन

  • दूध-दही: दूध और दही सफेद रंग के होते हैं और ज्योतिष में सफेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसके अलावा शुक्र और शनि ग्रह दोनों ही प्रकृति भी एक दूसरे के विरोधी माने गए हैं। इसी वजह से शनिवार के दिन दूध दही इत्यादि सफेद वस्तुओं का सेवन करने से बचना चाहिए। यदि आप दूध पीना ही चाहते हैं तो आप उसमें केसर, गुड़, हल्दी या कोई भी ऐसी चीज डालें जिससे दूध का रंग बदल जाए। दही के साथ भी यही नियम अपनाने की सलाह दी जाती है।
  • शनिवार के दिन खट्टी चीजों से भी करें परहेज: शनिवार के दिन आम या कोई भी खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए इसके पीछे का कारण भी है कि, शनिदेव को कोई भी कसेली या खट्टी चीजें नहीं पसंद होती है। ऐसे में यदि शनिवार के दिन खट्टी चीज़ का सेवन किया जाए तो इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और साथ ही व्यक्ति की सेहत भी खराब हो सकती है।
  • शनिवार के दिन लाल मिर्च खाने से बचें: शनिवार के दिन लाल मिर्च भी नहीं खानी चाहिए। लाल रंग की होने की वजह से इसका संबंध मंगल और शुक्र ग्रह से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दोनों ही ग्रह शनि ग्रह के विरोधी माने जाते हैं। इसके अलावा शनिदेव को तीखी चीजें भी पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में शनिवार के दिन लाल मिर्च खाने से जितना हो सके बचें।
  • लाल मसूर की दाल भी ना खाएं: शनिवार के दिन लाल मसूर की दाल भी नहीं खानी चाहिए और उसके पीछे का तर्क भी यही है कि इसका रंग लाल होता है और लाल रंग मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है। शनि और मंगल दोनों ही ग्रह एक दूसरे के विरोधी हैं। ऐसे में शनिवार के दिन मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए।
  • शनिवार के दिन न खाएं मांस मदिरा: विशेष तौर पर यह नियम उन लोगों के लिए लागू होता है जो शनिवार का पूजा और उपवास करते हैं। यदि आप शनिवार का व्रत और उपवास नहीं कर रहे तो भी आप मांस मदिरा और तामसिक भोजन खाने से इस दिन जितना हो सके बचें। तर्क यही है कि शनिदेव को व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक व्यवहार ज्यादा पसंद आता है।

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.