शनि ग्रह यानि कि ज्योतिष की दुनिया में एक ऐसा ग्रह जिससे उसके एक विशिष्ट स्वभाव के लिए जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और यही शनि ग्रह की खासियत है। हालांकि कुछ लोग शनि को क्रूर ग्रह समझते हैं जो कि गलत है। शनि का नाम सुनते ही भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि आप अपने कर्मों को सही रखें तो इससे शनिदेव के शुभ प्रभाव आपके जीवन में चार चांद लगा सकते हैं।
आज के अपने इस विशेष ब्लॉग में हम शनि ग्रह से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं। इनमें से सबसे पहले हम यह जानेंगे कि अगले 140 दिनों तक तीन राशि के जातकों पर शनिदेव क्या प्रभाव डालने वाले हैं? साथ ही जानेंगे कि आखिर इस शनिवार है क्या कुछ भी योग बन रहा है जिसमें शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ हो सकता है?
शनि की महादशा से परेशान? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका समाधान!
इसके अलावा हम आपको बताएंगे अप्रैल के महीने में हाल ही में हुए शनि गोचर से बनने वाले पंच महापुरुष योग और उसका राशि पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा की भी संपूर्ण जानकारी और साथ ही जानेंगे शनि देव के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यक्ति अपने जीवन में क्या कुछ उपाय सकता है। इतनी सारी रोचक और ज्ञानवर्धक बातें जानने के लिए यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें।
तो आइए सबसे पहले शुरू करते हैं और जानते हैं हाल ही में हुए शनि गोचर से बनने वाले पंच महापुरुष योग के बारे में और साथ ही यह राशियों पर क्या प्रभाव डालने वाला है।
शनि गोचर और उससे बनने वाला पंच महापुरुष योग
हाल ही में यानी 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में गोचर हुआ है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से महापुरुष योग का निर्माण हुआ है। इसके बारे में विस्तार से बताएं तो दरअसल कुंभ लग्न के जातकों के लिए शनि देव लग्नेश और राशि स्वामी होते हैं और शनि के स्वराशि में गोचर करने से महापुरुष नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है।
खास तौर पर इस योग का शुभ फल कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान कुंभ राशि के जातक यदि कड़ी मेहनत और सच्ची निष्ठा से काम करते हैं तो कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के शुभ योग बन सकते हैं। साथ ही आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी तलाश कर रहे हैं या अपनी मौजूदा नौकरी में प्रमोशन का वेट कर रहे हैं तो इसके लिए भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ होगा।
जीवन में परेशानी शनि दोष कि वजह से तो नहीं? शनि रिपोर्ट से जानें इसका जवाब
पंच महापुरुष योग क्या है?
ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति, मंगल, शुक्र, शनि, और बुध इन पांच महत्वपूर्ण ग्रहों से पंच महापुरुष योग का निर्माण होता है। यदि यह शुभ योग किसी जातक की कुंडली में बनता है तो इससे व्यक्ति महापुरुष के समान काम करने लगता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यदि पंच महापुरुष किसी व्यक्ति की कुंडली में बन रहा है और वही ग्रह (अर्थात ऊपर दिए गए पांच ग्रहों में से जिन भी ग्रह के चलते महापुरुषों का निर्माण हो रहा है वह ग्रह) कुंडली में उच्च का है तो इससे इस योग का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
कुंभ में बदलेगी शनि की चाल और स्थिति: जानें इसका किसे मिलेगा लाभ-किसे रहना होगा सतर्क
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि अभी हाल ही में 29 अप्रैल को शनि का राशि कुंभ में गोचर हुआ है। अब शनि इसी राशि में रहकर पहले तो वक्री होंगे और तमाम राशियों को अपनी वक्री चाल से प्रभावित करेंगे। जानकारी के लिए बता दें 12 जुलाई तक शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे और अपनी वक्री चाल में चलेंगे।
यहां हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जीवन पर शनि के वक्री होने का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको शनि देव से जुड़े कुछ उपाय और शनि देव से संबंधित पूजा आदि करने की सलाह दी जाती है।
इन राशियों को है सतर्क रहने की आवश्यकता
- मेष राशि: शनि का वक्री होना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान लाख जतन और कोशिश के बाद भी आपके सभी काम बिगड़ते नजर आएंगे। साथ ही आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की भी आशंका है।
- कर्क राशि: यूं तो शनि देव कर्म के अनुसार ही व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल देते हैं। हालांकि इस वक्री स्थिति में शनि कर्क राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। खासतौर पर पैसों से संबंधित मामलों में। ऐसे में आर्थिक पक्ष पर यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो बेहद ही सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
- सिंह राशि: शनि की वक्री चाल से जिस तीसरी राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है वह है सिंह राशि। इस दौरान आपका पारिवारिक रिश्ता उतार-चढ़ाव की स्थिति से घिरा रहेगा जिससे आपके जीवन में परेशानियां और तनाव बढ़ने की प्रबल आशंका है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
14 मई शनिवार: शनिदेव की पूजा का विशेष योग- जानें इसका महत्व
जातक की कुंडली में जब कोई भी ग्रह अनुकूल स्थिति में ना हो या अशुभ परिणाम देने लगे तो ज्योतिष के जानकार उस ग्रह से संबंधित उपाय करने की सलाह देते हैं। जैसे कि अभी हमने ऊपर आपको बताया कि शनि की वक्री चाल विशेष तौर पर 3 राशियों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होने वाली है साथ ही जिन लोगों के जीवन पर शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा चल रही हो उनके लिए भी यह शनिवार बेहद ही खास रहने वाला है।
ऐसे में आप भी इस शनिवार का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर शनिदेव की कृपा अपने जीवन पर प्राप्त कर सकते हैं। उपाय जानने से पहले जान लेते हैं आखिर इस शनिवार कौन सा विशेष योग बन रहा है और क्या है इसका महत्व।
- हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मई, 2022 को शुक्ल पक्ष वैशाख मास की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही इस शुभ दिन पर चित्रा नक्षत्र शाम 05 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है।
- शनिवार के दिन यानी 14 मई, 2022 को चंद्रमा सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे जहां पहले से ही केतु स्थित है।
- शनिवार के दिन सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिष के जानकार इस योग को बेहद ही महत्वपूर्ण मानते हैं। कहा जाता है इस योग में अगर कोई भी कार्य किया जाए तो वो सिद्ध अवश्य होता है।
- शनिवार के दिन इस योग का बनना शनिदेव की पूजा के महत्व को कई गुना बढ़ा रहा है। ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा अवश्य करें और इस दिन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
शनिवार 14 मई का पंचांग
इस दिन का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: 11:50:30 से 12:44:41 तक
राहुकाल: 08:54:25 से 10:36:00 तक
कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब
शनि का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है। यदि आप नौकरी तलाश कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत जारी रखें आपको शुभ समाचार अवश्य मिलेगा। इसके अलावा प्रमोशन, इंक्रीमेंट के भी योग हैं। इस राशि के जो जातक व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी।
- कन्या राशि: इसके अलावा दूसरी जिस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है वह है कन्या राशि। इस दौरान आपको भी अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी में कुछ बदलाव चाहते हैं तो उसमें भी आप सफल होंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कदम आगे बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इसके अलावा यात्रा से धन लाभ होगा और आपकी आय बढ़ेगी।
- मकर राशि: इसके अलावा शनि की विशेष दृष्टि मकर राशि के जातकों पर भी रहने वाली है। इस दौरान आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। आपकी इस अवधि में छवि सुधरेगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी।
शनि के शुभ परिणाम दिलाएंगे ये उपाय
- अगर आपके जीवन में भी शनि के अशुभ प्रभाव पड़ते नजर आ रहे हैं तो इसके लिए आप घर बैठे शनि ग्रह शांति पूजा करवा सकते हैं।
- इसके अलावा आप शनि कवच का पाठ भी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें शनि कवच पाठ ब्रह्मा पुराण से लिया गया है। ऐसे में जिन लोगों के ऊपर शनि की ग्रह दशा हो उन्हें इस कवच का पाठ अवश्य करने की सलाह दी जाती है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी अभीष्ट वस्तु की प्राप्ति कराते हैं। हालांकि अगर आप इस कवच का पाठ खुद नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी इसका पाठ करा सकते हैं।
- इसके अलावा छाया दान कर सकते हैं। छाया दान में आपको एक कटोरे में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखना है और फिर यह सरसों का तेल शनिदेव के मंदिर में जाकर आपको किसी को दान कर देना है।
- काली वस्तु का दान करके भी शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। इसके लिए आप काला तिल, काले चने, 7 तरह के धान, लोहा, सरसों का तेल इत्यादि किसी गरीब को दान कर सकते हैं।
- इसके अलावा पीपल के पेड़ में काला धागा बांधने से भी शनि की महादशा का दुष्प्रभाव कम होता है।
- सबसे आसान और कारगर उपाय होता है शनिवार का व्रत करना। ऐसे में आपको सच्ची निष्ठा और भक्ति के साथ शनिवार का व्रत रखने की सलाह दी जाती है।
- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होंगे और दुष्प्रभाव कम होंगे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।