शनिवार विशेष : जानें शनि देवता से जुड़े वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम

सनातन धर्म में शनि को एक महत्वपूर्ण देवता माना गया है। शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र माने जाते हैं। तीनों लोकों में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि प्रसन्न होने पर तुरंत फल भी देते हैं और कुपित होने पर दंड देने में भी देर नहीं करते हैं। ऐसे में कोई भी ऐसा कार्य करने से बचना चाहिए जिससे भगवान शनि नाराज होते हों अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा भगवान शनि की मानी जाती है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप शनि देवता को नाराज करने से बच सकते हैं।

शनि से जुड़े वास्तु नियम

  • किसी भी घर का मुख्य दरवाजा पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। यदि आप किसी कारणवश इस वास्तु दोष को ठीक करने में असमर्थ है तो घर के मुख्य दरवाजे से थोड़ी दूर पर दोनों ही तरफ घने पेड़ लगाएं जिससे डूबते सूर्य की रौशनी घर के मुख्य द्वार पर न के बराबर पड़े।
  • घर के पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार का कबाड़ न रखें और न ही इस दिशा में गंदगी रखें। इससे भगवान शनि नाराज होते हैं और घर में दरिद्रता आती है।
  • पश्चिम दिशा में यदि कोई खिड़की हो तो वह खिड़की हमेशा पूर्व दिशा में मौजूद खिड़की से छोटी होनी चाहिए अन्यथा घर में नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
  • घर के पश्चिम दिशा का हिस्सा ज्यादा खुला हुआ नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ता है और स्वास्थ्य में गिरावट आती है।
  • शनि देवता को सभी जानवरों में काला कुत्ता बेहद प्रिय है। ऐसे में जिन घरों में काला कुत्ता पाला जाता है, उस घर पर सदैव शनि देवता आशीर्वाद बनाए रखते हैं। अगर आपके घर में काला कुत्ता न हो तो आप सड़क पर काले कुत्ते को शनिवार के दिन रोटी खिलाएं। इससे भगवान शनि बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • पश्चिम दिशा में कभी भी रसोई घर नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक जीवन तंग होता है और उस घर के सदस्य धन संचय करने में असफल रहते हैं। फिजूलखर्ची भी बढ़ती है।
  • यदि किसी पति-पत्नी का कमरा पश्चिम दिशा में हो तो उनके रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है इसलिए किसी भी दंपति को पश्चिम दिशा के कमरे में नहीं सोना चाहिए।
  • भगवान शनि किसी भी घर के स्टोर हाउस में वास करते हैं। ऐसे में समय-समय पर स्टोर रूम की साफ-सफाई अवश्य करें और इस कमरे में सामान भी सहेज कर रखना चाहिए। साथ ही स्टोर रूम में पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था होनी चाहिए अन्यथा शनि देवता कुपित होते हैं।
  • यदि आपके घर की पश्चिम दिशा में वास्तु दोष हो तो आप घर में शनि यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। इससे शनि देवता से जुड़े सभी वास्तु दोष ख़त्म हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के इन आसान उपायों से कम होता है मानसिक तनाव, जरूर पढ़ें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.