शनिवार के दिन भूल से भी किया इन वस्तुओं का दान तो आ सकती है घोर विपत्ति

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन भगवान शनि को विशेष रूप से समर्पित होता है। भगवान शनि सूर्य देवता के पुत्र माने जाते हैं लेकिन मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य ने भगवान शनि के श्याम वर्ण की वजह से उन्हें अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को पापी ग्रह माना जाता है। शनि की दृष्टि सामान्य परिस्थितियों में जातक को हमेशा नकारात्मक परिणाम ही देती है। हालांकि विशेष स्थिति में शनि शुभ फल भी प्रदान करता है लेकिन ज्यादातर स्थितियों में इसके परिणाम नकारात्मक ही होते हैं। शनि देवता मानव की नाभि में विराजमान रहते हैं। भगवान शनि को तीनों लोक का न्यायधीश भी कहा जाता है। यही वजह है कि वे मनुष्य को भी उसके कर्म के अनुसार उसका फल देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको शनिवार के दिन विशेष तौर पर सजग रहने की जरूरत है ताकि शनि आप पर कुपित ना हों। ऐसे में हम आज आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अगर आपने शनिवार के दिन दान या फिर किसी को उपहार दिया तो आपका कुछ न कुछ अनिष्ट होना लगभग निश्चित ही है।

शनि से जुड़े उपायों को जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

मोती, इमरती या फिर कोई नारंगी रंग की वस्तु  

शनिवार के दिन आप भूल से भी मोती या इससे बने आभूषण का दान ना करें और ना ही किसी को उपहार में दें। इस दिन इमरती या फिर किसी भी तरह की नारंगी रंग के वस्तु का दान भी निषेध माना गया है। ऐसा करने से शनि देवता नाराज होते हैं और इसके फलस्वरूप दान करने वाले जातक की दुर्घटना या फिर मृत्यु भी हो सकती है।

कैंची 

शनिवार के दिन किसी भी रिश्तेदार या किसी भी अन्य व्यक्ति को कैंची नहीं देना चाहिए। इससे आपके रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

चांदी 

चांदी या फिर चांदी से बने किसी भी प्रकार के आभूषण का दान शनिवार के दिन भूल से भी ना करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

चमेली का इत्र 

शनिवार के दिन किसी को भी चमेली के फूल से निर्मित इत्र दान या भेंट में ना दें। इससे शनि देवता नाराज होते हैं और दान करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

लाल वस्त्र या लाल स्याही वाली कलम 

शनिवार के दिन लाल वस्त्र या फिर लाल स्याही वाली कलम दान या भेंट स्वरूप देने से शनि देवता रुष्ट होते हैं। ऐसे जातकों को समाज में किसी अपयश का सामना करना पड़ सकता है या फिर मान-सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। अतः ऐसी चीज शनिवार के दिन दान करने से बचें। 

तांबे का बर्तन 

तांबे के बर्तन का शनिवार के दिन दान या भेंट करने से बचना चाहिए। इस दिन तांबे का बर्तन दान करने से व्यापार में घाटा या फिर अस्थिरता आ सकती है, जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा।

सफ़ेद कपड़ा 

शनिवार के दिन अगर आप किसी को सफ़ेद कपड़ा दान करते हैं तो इससे आपके परिवार में अशांति आ सकती है। विवाद हो सकते हैं और दाम्पत्य जीवन भी कड़वाहट से भर सकता है। 

चॉकलेट 

शनिवार के दिन किसी को चॉकलेट भी नहीं देना चाहिए। इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। 

ग्रह दोष के निवारण के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी बात करें।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.