शनि का कुंभ राशि में उदय; इन राशियों पर होगी धन की बरसात!

कर्मफल दाता शनि देव के अस्त होने से सभी 12 राशियों के जीवन में अहम परिवर्तन देखने को मिले। कई राशियों को आर्थिक मामलों में दिक्कत का सामना करना पड़ा जबकि कुछ राशियों को शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन मार्च की शुरुआत में शनिदेव कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं और इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में, शनि महाराज के उदय होने से  3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें आर्थिक तौर पर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Varta Astrologers

मार्च के महीने को कैसे बनाएं अपने लिए ख़ास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

कर्म के कारक शनि महाराज जातकों को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। सौर मंडल में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव ही हैं और यह एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। इसके अलावा, शनि देव कानून, धैर्य और श्रम जैसी चीजों को दर्शाते हैं। कुंभ राशि का स्वामित्व शनिदेव के पास ही है। शनि महाराज की उच्च राशि तुला है और इनकी नीच राशि मेष है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

शनि का कुंभ राशि में उदय: तिथि और समय

शनि देव 6 मार्च, 2023 की रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में 30 जनवरी 2023 को अस्त हुए थे। आइए अब यह जान लेते हैं कि किन राशियों को शनिदेव के उदय होने से सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ

शनिदेव के उदय होने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना बनेगी। वहीं, शनि की इस स्थिति से बिज़नेस करने वाले जातकों को मुनाफा हो सकता हैं। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करने के विचार में हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

सिंह

शनिदेव का कुंभ राशि में उदय होना सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। सिंह राशि पर सूर्य देव का शासन है जो कि शनि महाराज के पिता है। इसके प्रभाव से जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। इसके अलावा आपके परिवार के साथ संबंध भी बेहतर होंगे।

कुंभ 

शनि महाराज कुंभ राशि में अस्त हुए थे और अब कुंभ राशि में ही उदय हो रहे हैं। कुंभ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस दौरान जातकों को नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा और अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.