शनि देवता की पूजा के समय जरूर रखें ये सावधानी वरना मिलेंगे नकारात्मक फल

शनिवार का दिन शनि देवता को समर्पित होता है। शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। भगवान सूर्य ने शनि देवता के श्याम वर्ण की वजह से उन्हें अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया था। यही वजह है कि शनि और सूर्य के बीच पिता और पुत्र का रिश्ता होने के बावजूद भी शनि को सूर्य से बैर है। शनि देवता के बारे में मान्यता है कि वे लोगों को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और यही वजह है कि शनि देवता को तीनों लोकों में न्याय का देवता माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को एक पापी ग्रह माना गया है। शनि की चाल सभी ग्रहों के बीच सबसे धीमी है। शनि की दृष्टि अगर किसी जातक पर पड़ जाती है तो उसके बने हुए कार्य बिगड़ने लगते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शारीरिक चोट पहुँचती है और मानसिक तनाव से ग्रस्त रहते हैं। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में हमेशा कोशिश यह रहनी चाहिए कि कभी भी शनि देवता आप से नाराज न हों। इसलिए आज हम आपको इस लेख में शनि देवता की पूजा के दौरान अपनाए जाने वाली कुछ सावधानियां बताने वाले हैं जिनका पालन अगर नहीं किया जाये तो शनि देवता का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

शनि देवता की पूजा के दौरान बरतने वाली सावधानियां

लाल रंग

शनि देवता को लाल रंग प्रिय नहीं है। लाल रंग मंगल और सूर्य को प्रिय है और मंगल व सूर्य से शनि बैर रखते हैं। ऐसे में शनि देवता की पूजा के दौरान लाल रंग की वस्तु का प्रयोग न करें अन्यथा शनि देवता आपसे रुष्ट हो सकते हैं। शनि देवता की पूजा में आप ज्यादा से ज्यादा नीले व काले रंग की वस्तु का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनों ही रंग शनि देवता को बेहद प्रिय है।

सफेद तिल

भगवान शनि को भोग हमेशा काले तिल व खिचड़ी का ही लगाया जाता है। भगवान शनि को काला तिल बेहद प्रिय है और वैसे जातक जो कुंडली में शनि देवता के प्रकोप से प्रभावित हैं, उन्हें भगवान शनि को काला तिल अवश्य चढ़ाना चाहिए। शनिवार के दिन काले तिल के दान से भी भगवान शनि प्रसन्न होते हैं लेकिन भूल से भी भगवान शनि को सफेद तिल न चढ़ाएँ और न ही शनिवार के दिन सफेद तिल का दान किसी को दें। अन्यथा शनि देवता नकारात्मक फल देंगे।

शनि देवता की आँखें

भगवान शनि की दृष्टि क्रूर मानी जाती है। भगवान शनि की दृष्टि किसी भी जातक पर यदि पड़ जाये तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है। ऐसे में भगवान शनि को पूजते वक़्त कभी उनके सामने खड़े रहकर उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। खास बात ये कि भगवान शनि को पूजते वक़्त भूल से भी उनकी आँखों में न देखें अन्यथा शनि देवता नाराज हो सकते हैं।

पश्चिम दिशा

सभी दिशाओं में पश्चिम दिशा पर शनि देवता का आधिपत्य है। ऐसे में जब भी भगवान शनि की पूजा करें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पश्चिम की तरफ हो। किसी और दिशा में मुख रखने पर भगवान शनि कुपित होते हैं। आपको बता दें कि भगवान शनि न्याय में विश्वास रखते हैं इसलिए लापरवाही उन्हें पसंद नहीं आती है और किसी भी लापरवाही पर वे तुरंत दंड देते हैं।

तेल का दीपक

भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद कारगर उपाय माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी तेल का दीपक जलाएं तो उसे भगवान शनि की प्रतिमा के सामने न जलाएं बल्कि मंदिर में मौजूद शनि देवता की शिला के सामने जलाएं।

सूर्य की मौजूदगी में न करें पूजा

भगवान शनि सूर्य से बैर रखते हैं। ऐसे में उनकी पूजा हमेशा सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले करनी चाहिए। अन्यथा शनि देवता नाराज होते हैं।

ये भी पढ़ें : शनि की साढ़ेसाती से हैं परेशान तो आज ही धारण करें यह चमत्कारी रत्न, मिलेगा लाभ

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.