शनि ने बदली चाल, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव !

वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज 18 सितंबर को शनि अपनी चाल बदलकर धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सौरमंडल के सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह को बेहद ख़ास माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह को मुख्य रूप से कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है। आज हम आपको विशेष रूप से मार्गी हुए शनि की चाल का प्रत्येक राशिवालों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये देखें शनि के मुख्य रूप से आपकी राशि को किस प्रकार से प्रभावित करेंगे। आज शनिदेव 8 बजाकर 54 सेकंड और 22 मिनट पर धनु राशि में मार्गी होंगें।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों  को शनि की इस मार्गी चाल से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र के लिए ये समय विशेष रूप से काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही साथ आपको इस दौरान अपने माँ-बाप की सेहत का ख़ास ख्याल भी रखना पड़ सकता है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना ख़ासा लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान मुख्य रूप से आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही साथ आपके लिए अच्छी बात ये हैं कि आप किसी नए काम की शुरुआत सफलता पूर्वक कर सकते हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना विशेष रूप से सामान्य फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान वैवाहिक जातकों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार आ सकती हैं और आपस में प्रेम बढ़ सकता है। 

कर्क राशि

शनि मार्गी का प्रभाव खासतौर से आपकी सेहत पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको विशेष रूप से यही सलाह दी जाती है की आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें। हालाँकि इसके साथ ही साथ कामकाजी और व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों को विशेष रूप से समय कोई भी नया काम अपने हाथ में नहीं लेनी चाहिए। जहाँ तक हो सके अपने भविष्य की योजनाओं को इस समय उजागर ना करें वर्ना आपकी मेनहत बेकार जा सकती है। इस समय किसी भी काम को लेकर बहुत ज्यादा उत्तेजित ना हों। 

कन्या राशि 

आपके लिए मुख्य रूप से ये समय अपने पुराने वादों को पूरा करने का है। इसके साथ ही साथ धर्म और आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव ज्यादा होगा। इसके साथ ही साथ आप अपने परिवार के दावित्यों की पूर्ति करने में भी पूरी तरह से सफल होंगें। 

तुला राशि 

आपके लिए शनि का मार्गी होना खासा लाभदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति में इजाफ़ा हो सकता है। कामकाजी लोगों के आय में वृद्धि हो सकती है।  इस दौरान आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी और और आप जीवन के कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता हासिल कर पाएंगे। 

वृश्चिक राशि 

इस दौरान आप जीवन में नए मार्ग प्रसस्थ करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से भी आपके लिए ये समय ख़ासा लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आप प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको इस समय अधिक महेनत करनी पड़ सकती है।

धनु राशि 

चूँकि शनि आपकी राशि में मार्गी हो रहे हैं लिहाजा इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पड़ सकता है। इस दौरान विशेष रूप से आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही साथ परिवारिक स्तर पर आपको अपने भाई-बहनों का साथ मिलेगा और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 

मकर राशि 

आपके  लिए ये समय विशेष रूप से धैर्य से काम लेने का है। किसी भी चीज को लेकर अपना आपा ना खोएं। साथ ही जीवन में आने वाले सकारात्मक अवसरों को पहचानने का प्रयास करें। इस दौरान कामकाजी लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और वो जीवन में अहम फैसले लेने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। 

कुंभ राशि 

इस दौरान समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक स्तर पर आपको माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि 

शनि की ये चाल आपके जीवन में ख़ासा प्रभावशाली साबित हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का समापन हो सकता है। हालाँकि इसके साथ ही साथ आपको कुछ बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.