शनि रहेगा प्रभावशाली, जानें अगले 12 महीने का हाल

साल 2020 में शनि का प्रभाव और आपके जीवन में आने वाले बदलावों पर एक नजर।

साल 2020 कई मायनों में खास रहने वाला है क्योंकि शनिदेव का कनेक्शन सामने आएगा। इसी साल 24 जनवरी को शनि देव ने अपनी राशि में गोचर किया है और लगभग 30 साल के अंतराल के बाद उनकी घर वापसी हुई है। यानि कि शनिदेव मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अगले लगभग ढाई वर्ष तक इसी राशि में स्थित रहेंगे, जिससे उनके प्रभाव में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाएगी।

एस्ट्रोसेज वर्ष पत्रिका पर पाएं 600 रुपये की भारी छूट, और जीवन की हर समस्या को करें दूर। 

हम आपको बताएँगे शनिदेव का 2020 कनेक्शन और इस साल शनिदेव किस पर अपनी दया बरसायेंगे और किसे जीवन में देनी होगी परीक्षा। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको ये भी बताएँगे कि शनि देव का साल 2020 में विभिन्न राशि के लोगों के जीवन पर क्या विशेष प्रभाव पड़ेगा और आपको क्या उपाय करने होंगे। शनि का गोचर काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके प्रभाव काफी समय तक रहते हैं और यह सभी के जीवन को किसी न किसी रुप में प्रभावित करता ही रहता है। तो देर किस बात की है ? आइये जानते हैं शनि देव का 2020 कनेक्शन !

शनि ग्रह की विशेषताएँ

शनि ग्रह को नव ग्रहों में दंडाधिकारी भी कहा जाता है और कर्म फल का दाता भी यही ग्रह है। यह तुला राशि में उच्च अवस्था में होता है और मेष इनकी नीच राशि है। इनका दो राशियों पर मुख्य रूप से आधिपत्य होता है जो कि मकर और कुंभ हैं। शनि की साढ़ेसाती अपने आप में काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह जीवन में काफी अधिक प्रभाव दिखाती है। इसके अलावा शनि की ढैया, पनौती और कंटक शनि भी विभिन्न रूपों में जीवन को प्रभावित करता है।
आमतौर पर शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है और लोग इनसे काफी भयभीत होते हैं जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल भिन्न है। शनि यदि अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है। यह व्यक्ति को किए हुए कर्मों के अनुसार ही फल देता है, इसलिए व्यक्ति अपने कर्मों पर ध्यान ना देते हुए परेशान रहते हैं।

पाएँ 250+ पन्नों की रंगीन कुंडली और भी बहुत कुछ:  बृहत् कुंडली

शनि के नक्षत्र पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद हैं तथा यह पश्चिम दिशा पर अपना आधिपत्य रखता है। शनि से संबंधित कार्यों में ऑटोमोबाइल का व्यापार, लेबर कार्य, इंजीनियरिंग, धातुओं से संबंधित व्यापार और मेहनत करने वाले सभी काम तथा सेवा क्षेत्र आता है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का लोहा, चमड़ा, काली दाल, काली वस्तुएँ, कोयला, प्राचीन वस्तुओं, आदि पर शनि का प्रभाव होता है।

किसी समस्या से हैं परेशान, समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

धार्मिक मतानुसार शनि देव को सूर्य देव और संध्या का पुत्र माना जाता है और इन्हें नव ग्रह मंडल में विशेष दर्जा प्राप्त है क्योंकि व्यक्ति ये को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं, इसलिए अच्छे लोगों को अच्छा फल और बुरे लोगों को बुरा फल प्रदान करना शनि की ख़ासियत है।

शनि के अनुकूल होने पर

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि बलशाली स्थिति में हैं और मजबूत हैं तो ऐसा शनि व्यक्ति को कर्मशील और न्याय प्रिय बनाता है। ऐसे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलती है और व्यक्ति के अंदर धैर्य की भी कोई कमी नहीं होती। उसके जीवन में स्थिरता होती है और जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे ही उसके जीवन में समृद्धि और समझ विकसित होती जाती है तथा समाज में लोकप्रिय होने लगता है। केंद्र भाव में उच्च राशि तुला या स्वराशि मकर और कुंभ में शनि स्थित हो तो शश नामक पंच महापुरुष योग बनाता है, जो व्यक्ति को अतुलनीय ऊँचाइयों पर पहुंचा देता है। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। उसकी तरक्की धीरे-धीरे होती है लेकिन पक्की होती है।

जानें आपका साल 2020 का हाल – वार्षिक कुंडली 2020

शनि के प्रतिकूल होने पर

यदि आपकी कुंडली में शनि पीड़ित है अथवा थोड़ा कमजोर अवस्था में है तो ऐसा शनि अनेक प्रकार की दुर्घटनाओं और कारावास जैसी स्थितियों का निर्माण करता है। व्यक्ति को दुख मिलता है और उसकी मेहनत बढ़ जाती है तथा मेहनत के अनुपात में सफलता नहीं मिल पाती। ऐसा व्यक्ति जीवन में आशा से दूर होने लगता है और निराशावादी नज़रिया अपना लेता है, जिससे बाद में जाकर उसे परेशानियां होती हैं। उसके कार्य में अड़चनें आती हैं और यदि स्थिति ज्यादा प्रतिकूल हो तो व्यक्ति को अस्थमा, चर्म रोग, पैरालिसिस, जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

जानें अपनी कुंडली में शनि का प्रभाव और पाएँ कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शनि के तीन चमत्कारी मंत्र

किसी भी ग्रह का मंत्र जाप करने से उसके अनुकूल प्रभावों में बढ़ोतरी होती है, इसलिए आज हम आपको ऐसे तीन मंत्र बता रहे हैं, जिनका जाप करने से आप शनिदेव की विशेष अनुकंपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में आ रही समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं। ये तीन शनि मन्त्र इस प्रकार हैं:

शनि का वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।

शनि का तांत्रिक मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

उपरोक्त तीनों में से किसी भी शनि मंत्र का जाप आप कम से कम 108 की संख्या में प्रतिदिन करें! यह मंत्र आपको रुद्राक्ष की माला से जपने चाहियें और शनिवार से प्रारंभ करना चाहिए। मंत्र जाप संपूर्ण होने के बाद शनि देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वे आपके जीवन की समस्याओं का अंत करें और आप पर अपनी कृपा दृष्टि डालें। ये चमत्कारिक मंत्र शनि देव को प्रसन्न करने के सबसे सटीक उपाय माने गए हैं।

शनि देव का 2020 कनेक्शन

साल 2020 का शनिदेव से बहुत पक्का कनेक्शन है क्योंकि ये अपने घर वापिस लौटे हैं और इस साल शनिदेव 11 मई से 29 सितंबर के बीच वक्री अवस्था में भी होंगे तथा 27 दिसंबर से अस्त अवस्था में चले जाएंगे, इसलिए इसका असर विभिन्न राशियों में जन्मे लोगों पर अलग-अलग तरीके से होगा। आइए जानते हैं आपके लिए क्या है शनिदेव का 2020 कनेक्शन:

मेष राशि 

इस गोचर में आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा। नये काम के लिए सोच रहे हैं तो अप्रैल तक कर लें क्योंकि 11 मई से शनि के वक्री होने की वज़ह से नये काम में रुकावट आ सकती हैं और जिस लाभ की आशा कर रहे थे वह भी समय से नही मिल पायेगा। आपकी सेहत के हिसाब से ये वर्ष सामान्य रहेगा… आगे पढ़ें 

वृषभ राशि 

पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। आपको उनकी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्य-स्थल में मेहनत अधिक होने के बाद लाभ के आसार कम नज़र आ रहे हैं। सब्र और धैर्य से ही काम करें तो बेहतर रहेगा।… आगे पढ़ें

मिथुन राशि 

कार्य-स्थल में देरी के साथ रुकावट बनी रहेगी और अष्टम भाव में शनि का प्रभाव होने से अचानक ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आर्थिक स्थिति भी कुछ कमजोर नज़र आ रही है … आगे पढ़ें

कर्क राशि 

इस वर्ष आलस को अपने से दूर ही रखें क्योंकि आलसी लोगों को शनि शुभ फल नही देते हैं। साल की शुरुआत में व्यापार से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आप बीते वर्ष में नही ले पा रहे थे। विदेश से जुड़े भी ऐसे प्रोजेक्ट मिलेंगे … आगे पढ़ें

सिंह राशि

इस वर्ष आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा जिससे आप खुद को बहुत व्यस्त महसूस करोगे। किसी ज़मीन में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बहुत ही सोच समझ कर करें, नहीं तो वर्ष के मध्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। … आगे पढ़ें 

कन्या राशि 

आप इस वर्ष किसी रुकी हुई शिक्षा को दोबारा शुरु कर सकते हैं या किसी शोध में भी खोज कर सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सोच को गंभीर बना देगी, जिससे आप बहुत ही गहराई में जा कर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। … आगे पढ़ें

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस वर्ष व्यापार में शनि नये अवसर देगा लेकिन किसी तरह का अहम आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकता है। अगर विदेश से जुड़े किसी प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे थे तो आपको उसके मिल जाने से लाभ की प्राप्ति होगी।… आगे पढ़ें 

वृश्चिक राशि 

इस वर्ष आप कुछ आलस सा महसूस करेंगे और अगर काम को कल पर टालने की सोचेंगे तो नुकसान भी आपका ही होगा। व्यापार में कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो यह समय कार्य के लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी… आगे पढ़ें

धनु राशि 

व्यापार के लिए यह वर्ष बहुत मेहनत और संघर्ष भरा रहेगा, लेकिन इसका परिणाम भी बेहतर ही होगा। आर्थिक स्थिति के लिए यह गोचर कुछ तंगी लाएगा और धन से जुड़ी समस्या बनी रहेगी… आगे पढ़ें

मकर राशि 

इस गोचर से आपकी निर्णय शक्ति में संतुलन और गहराई आएगी और आपको अपनी नई मंज़िल मिलेंगी। व्यापार के लिए यह गोचर नए अवसर लाएगा और आर्थिक स्थिति में भी लाभ बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आप विदेश जाने का सपना भी पूरा कर पाएंगे… आगे पढ़ें

कुंभ राशि 

आपको अपनी जिंदगी की हकीक़त पता चलेगी। इस समय में आपके अपने दूर जाने लगेंगे और कुछ ऐसे रिश्ते करीब आएँगे, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर दूरी हो सकती है। नये कार्य को करने से पहले … आगे पढ़ें

मीन राशि

व्यापार से जुड़े बहुत से नये अवसर आएँगे और आपको आगे बढ़ने का का मौका मिलेगा। इस वर्ष आप कुछ नया कर दिखाओगे। समाज में भी आपकी नई पहचान बनेगी। आपका वैवाहिक जीवन इस साल खुशहाल बना रहेगा… आगे पढ़ें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

कॉग्निएस्ट्रो आपके भविष्य की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक

आज के समय में, हर कोई अपने सफल करियर की इच्छा रखता है और प्रसिद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कई बार “सफलता” और “संतुष्टि” को समान रूप से संतुलित करना कठिन हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में पेशेवर लोगों के लिये कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट मददगार के रुप में सामने आती है। कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट आपको अपने व्यक्तित्व के प्रकार के बारे में बताती है और इसके आधार पर आपको सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्पों का विश्लेषण करती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.