शनि जयंती 2020: सालों बाद बन रहा ये संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि !

वरदान में मिला था शनि को नव ग्रहों में श्रेष्ठ स्थान

22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए ज्येष्ठ अमावस्या वाले दिन शनि जयंती मनाई जाती है। आपकी सलामती और आपके जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए एस्ट्रोसेज 22 मई से आपके लिए शुरू कर रहा है “एस्ट्रोसेज सुपर समर सेल”, जिसमें आपको सभी ज्योतिषीय सेवाओं पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें। 

एस्ट्रोसेज सुपर समर सेल – पाएं बंपर ऑफर और भारी छूट!

अधिकांश लोग शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और इस साल इनकी जयंती पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कोरोना काल में हम सभी की उथल-पुथल हो चुकी निजी ज़िंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते है इस लेख में शनि जयंती से जुड़ी ख़ास बातें और सालों बाद बनने वाले इस दुर्लभ संयोग के बारे में- 

जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव और पाएँ कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

ज्योतिष में शनि देव 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि देव एक न्यायाधीश की भूमिका निभाते हैं, जिनका न्याय निष्पक्ष होता है। ये व्यक्ति के अच्छे कर्मों का फल अच्छा और बुरे कर्मों का फल बुरा देते हैं। शनि देव मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। क्रूर कहे जाने वाले शनि देव का रंग काला है और इनकी सवारी गिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शनि जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा करता है, उसे शनि देव की कृपा बहुत जल्द प्राप्त होती है। नीचे पढ़ें शनि देव की पूजा की संपूर्ण विधि और उन्हें प्रसन्न करने के

अचूक उपाय-

2020 में कब है शनि जयंती?

पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

शनि जयंती तिथि – 22 मई 2020

अमावस्या तिथि आरंभ – 21:38 बजे (21 मई 2020)

अमावस्या तिथि समाप्त – 23:10 बजे (22 मई 2020)

शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग 

शनि जयंती पर इस साल ग्रहों की विशेष स्थिति रहेगी, जिसके कारण सालों बाद बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार शनि जयंती पर चार ग्रह एक ही राशि में स्थित होंगे और इस दिन शनि मकर जो कि उनकी स्वराशि है, उसमें बृहस्पति के साथ रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति सालों पहले बनी थी, और माना जा रहा है कि अब ऐसा संयोग अगले कई सालों तक बनेगा भी नहीं। 

शनि जयंती पर सूर्य देव, चंद्र, बुध और शुक्र एक साथ वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इन 4 ग्रहों के एक साथ उपस्थित होने से जन-जीवन और देश की अर्थव्यवस्था के ऊपर काफ़ी प्रभाव पड़ेगा। हमारे ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस स्थिति के कारण देश में न्याय और धार्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही देश की कानून व्यवस्था व व्यापारिक नीतियों में भी बदलाव होगा और प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से राहत पाने की दिशा में हमारे प्रयासों की सराहना होगी। इस संयोग के कारण खेती को बढ़ावा मिलेगा और चीजों के उत्पादन की गति भी तेज़ हो जाएगी।

जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष से प्रश्न पूछे

शनि जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को सेवा एवं कर्म के कारक और न्याय के देवता माने जाते हैं, इसीलिए शनि जयंती के दिन उनकी कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन देशभर में प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जहाँ वे शनि देव की पूजा करते हैं और शनि पीड़ा से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, यानि जो इंसान अच्छे कर्म करता है, उसे शनि के कोप का भागी नहीं बनना पड़ता है। हालाँकि देश में फैली महामारी को देखते हुए हम आपको यही सलाह देंगे कि सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें और पूजा-पाठ आदि जैसे सभी धार्मिक कार्य अपने घरों में रहते हुए करें

कैसे हुआ शनि देव का जन्म?

शनि देव के जन्म को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्‍यताएं हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार शनि महाराज, भगवान सूर्य और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। सूर्य देव का विवाह राजा दक्ष की पुत्री संज्ञा से हुआ था। विवाह के कुछ सालों तक संज्ञा उनके साथ ही रहीं, लेकिन सूर्य देव का तेज बहुत अधिक था, जिसे वो अधिक समय तक सहन नहीं कर पाईं। इसलिए संज्ञा ने अपनी छाया को सूर्य देव की सेवा में छोड़ दिया और खुद तपस्या करने चली गयी। कुछ समय बाद छाया ने शनि देव को जन्म दिया। 

शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए महाउपाय- यहाँ क्लिक कर पढ़ें

क्यों मिला नव ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ स्थान? 

धर्मग्रंथो के अनुसार जब शनि देव गर्भ में थे, तब उनकी माता छाया ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। गर्भवती होने के चलते कठोर तपस्या का प्रभाव गर्भ में पल रहे शनि देव पर पड़ा और उनका रंग काला हो गया। शनि के काले रंग को देख सूर्य देव ने शनि को अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया। पिता के अपमान से नाराज़ शनि देव ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की। उनकी साधना से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें वरदान दिया और कहा कि आज से नवग्रहों में तुम्हारा स्थान सर्वश्रेष्ठ होगा। केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी तुम्हारे नाम से भयभीत होंगे। 

शनि जयंती के दिन ऐसे करें पूजा

शनि जयंती के दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन दान-पूण्य एवं पूजा करने से शनि से संबंधित सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं शनि जयंती के दिन की जाने वाली विशेष पूजा के विषय में-

  • शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। 
  • उसके बाद एक लकड़ी के पाट पर काला कपड़ा बिछाकर शनिदेव की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें।  
  • शनिदेव की मूर्ति या फोटो को सरसों या तिल के तेल से स्नान कराए और उनकी पूजा करें।  
  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। 
  • पूजा में शनि मंत्र “ॐ शनिश्चराय नम:” का उच्चारण ज़रूर करें।
  • इस दिन शनिदेव से संबंधित वस्तुओं जैसे कि काले कपड़े, जामुन, काली उड़द, काले जूते, तिल, लोहा, तेल, आदि का दान करें।  
  • शनि जयंती के दिन पूजा के बाद दिन भर उपवास रहें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

शनि को प्रसन्न करने के अचूक उपाय 

शनि देव की पूजा के लिए सप्ताह में शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। हिन्दू धर्म में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग ढेरों उपाय आदि किये जाते हैं। चलिए बताते हैं आपको शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय-

  • काली गाय की सेवा करने से शनि का दुष्प्रभाव समाप्त हो जाता है। ऐसा हर रोज़ करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। 
  • जीवन को सुखमय बनाने के लिए सबसे पहली रोटी काली गाय को खिलाकर, उन्हें सिंदूर का तिलक लगाएँ। 
  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को पीपल क वृक्ष की पूजा करें या पीपल के पेड़ पर जल या दूध चढ़ाएं। 
  • पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से भी शनि की कृपा सदैव रहती है।
  • हर रोज़ शनि की पूजा करने से और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शनि देव के दुष्प्रभावों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।
  • शनि का आशीर्वाद पाने के लिए अपने भोजन में काला नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल ज़रूर करें। 
  • ऊपर बताए उपायों को करने से पहले आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी कुंडली आधारित “शनि रिपोर्ट” बनवा लें, क्योंकि इस रिपोर्ट के माध्यम आपको अपने जीवन में शनि देव के शुभ और अशुभ प्रभाव की जानकारी हो जाएगी और साथ ही आपके ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति की गणना करने के बाद दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आपको कुछ प्रभावशाली उपाय भी बताए जायेंगे। ऐसे सभी रिपोर्ट्स पर पाएं बंपर छूट! 

एस्ट्रोसेज सुपर समर सेल – पाएं बंपर ऑफर और भारी छूट!

कोरोना संकट को देखते हुए आप सभी से निवेदन है कि महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा बताए दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस साल शनि जयंती पर कर्मफल दाता शनि की पूजा आप अपने-अपने घरों में रहकर करें।  

आशा करते हैं इस लेख में  दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। 

 एस्ट्रोसेज के साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *