इन 5 राशियों पर शनिदेव की हमेशा रहती है कृपा और होती है हर इच्छा पूरी!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को कर्मफल का दाता कहा जाता है क्योंकि यह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आमतौर पर शनि को अशुभ माना जाता है लेकिन जब कुंडली में इनकी स्थिति मजबूत होती है तो यह जातकों को कई सुख-सुविधाओं और विलासिता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं और जिन जातकों की कुंडली में शनि देव अशुभ स्थिति में विराजमान होते हैं उन्हें तमाम तरह के कष्ट और परेशानियां देते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीरे गति से चलने वाले ग्रह हैं इसलिए जातकों के जीवन पर इनका शुभ-अशुभ प्रभाव ज्यादा दिनों तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जब किसी व्यक्ति पर आती है तो उसे कई तरह की समस्या घेर लेती हैं। राशि चक्र की 12 राशियों में से 5 राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

Varta Astrologers

विद्वान ज्योतिषियों से बात करें और जानें शनि का राशि परिवर्तन का अपने जीवन पर प्रभाव

ये शुभ संकेत बताते हैं शनि देव हैं आपसे प्रसन्न

  • कुंडली में शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति को बड़ी से बड़ी दुर्घटना से बचाती है। शनि की कृपा से व्यक्ति हर समस्या से बाहर निकलने का कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेता है।
  • जिन लोगों पर शनि की कृपा होती है, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या परेशान नहीं करती है।
  • शनि की कृपा से व्यक्ति को आकस्मिक धन लाभ होता है और कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत मिलते हैं।
  • यदि आपके जूते-चप्पल अचानक से चोरी हो जाएं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है।
  • अगर शनिदेव आपसे प्रसन्न हैं तो आपके बाल और नाखून मजबूत रहते हैं।

शनि देव के अशुभ संकेत

  • शनि की अशुभ स्थिति के चलते जातक को सफलता में देरी का सामना करना पड़ता है।
  • अचानक से धन की हानि होने लगती है और व्यापार में लगातार गिरावट देखने को मिलती है।
  • शनि देव के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार नौकरी से हाथ धोना भी पड़ सकता है।
  • बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से भी व्यक्ति ग्रस्त हो सकता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि कमजोर स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति का तेज खत्म होने लगता है।
  • कई बार जातकों को दांपत्य जीवन में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन 5 राशियों पर शनि देव हमेशा बनाए रखते हैं आशीर्वाद!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं और ऐसे में शनि देव इस राशि पर कभी भी अपना बुरा प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। अगर वृषभ राशि में शनि की साढ़े साती आती है तो इसका प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं रहता है। कोई भी परेशानी इस राशि के जातकों को ज्यादा समय तक परेशान नहीं करती है।

कर्क राशि

शनिदेव कर्क राशि वालों को भी ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। शनि इस राशि के जातकों को मान सम्मान के साथ-साथ धन भी प्रदान करते हैं। इन पर शनि का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन अगर कुंडली में दशा, महादशा या अंतर्दशा खराब चल रही है और साढ़ेसाती शुरू हो जाए तो थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव की असीम कृपा से ये लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

तुला राशि 

तुला राशि भी शनि देव की प्रिय राशियों में से एक है और यह इनकी उच्च राशि है। इस राशि के जातकों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और इन्हें हर प्रकार की खुशियां प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग यदि दूसरों का भला करते हैं तो शनि देव उनकी उन्नति में और अधिक सहायक बनते हैं। ऐसे लोग जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं और सफलता इनके कदम चूमती है। साथ ही, ये लोग अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव की प्रिय राशियों में मकर राशि भी गिनी जाती है। मकर राशि के जातकों पर शनि के अशुभ प्रभाव कम देखने को मिलते हैं क्योंकि मकर राशि के स्वामी खुद शनिदेव ही होते हैं और इस वजह से जब शनि मकर राशि के शुभ भाव में होते हैं तो ये जातक जीवन के हर पहलुओं में सफलता अर्जित करने में सक्षम होते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से इनके हर काम बिना अड़चन के पूरे हो जाते हैं और शनि देव हर तरह की खुशियां इन्हें प्रदान करते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव का प्रकोप बाकी राशियों के मुताबिक कम ही रहता है। दरअसल, कुंभ शनिदेव की ही राशि है यानी इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए इनकी कृपा कुंभ राशि वालों पर हमेशा बनी रहती है और इन जातकों के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। कुंभ राशि के लोगों पर शनि का प्रभाव बहुत कम समय के लिए रहता है। इसके अलावा इन जातकों पर देवी लक्ष्मी भी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। ये लोग अपनी मेहनत से अधिक सफलता अर्जित करते हैं। इन जातकों को शनि देव की कृपा से आकस्मिक धन लाभ होता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.