सितम्बर मासिक राशिफल 2020

वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में आप जानेंगे कि सितम्बर महीने में ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर क्या असर डालेगी। साथ ही जानें इस महीने में आने वाले तीज-त्यौहार आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी। इसके अलावा यदि आने वाले माह से जुड़ा मन में कोई सवाल है, तो उसका जवाब जानने के लिए यहां क्लिक करें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श पाएं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात!

इस मासिक राशिफल में आप ये भी जान सकते हैं कि सितंबर के महीने को प्रभावित करने वाले सभी ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है?  सितम्बर महीने के इस मासिक भविष्यफल में हम आपको बताएँगे कि यह महीना आपके लिए क्या नया और खास लेकर आने वाला है। किस राशि के जातकों के जीवन में प्यार की बहार आएगी और किन्हें अभी और इंतज़ार करना होगा। किस राशि के जातक करियर के क्षेत्र में भरेंगे उड़ान और किन्हें अभी और संघर्ष करना पड़ सकता है? पैसा, प्यार, परिवार जैसे अहम मुद्दों से जुड़े कई सवालों का जवाब आपको एस्ट्रोसेज के इस मासिक राशिफल में बड़ी ही आसानी से मिलेगा। 

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

सितंबर महीने के इस मासिक राशिफल में आप अपने महीने भर के भविष्यफल के बारे में बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं। साथ ही आप इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की भी संपूर्ण सूची इस मासिक राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। 

इसके अलावा क्या है मासिक राशिफल में ख़ास?

  • मासिक राशिफल में पाएं अपनी राशिनुसार अपना भविष्यफल। 
  • इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्यौहार। 
  • इस महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी। 
  • इस महीने का स्टॉक मार्किट भविष्यफल। 
  • इस महीने में पड़ने वाले नाम चीन लोगों के जन्मदिन की जानकारी। 
  • और सितम्बर महीने में जन्मे लोगों की ख़ासियत। 

पाएं आपकी कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी 

सितम्बर महीने का हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना धनिष्ठा नक्षत्र में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से शुरू होगा और पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र में आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को समाप्त होगा। इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 

 जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

सितम्बर 2020 में त्यौहार

आइये अब आपको सितम्बर के महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत/त्योहारों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस महीने में कई छोटे-बड़े व्रत त्यौहार मनाये जायेंगे।

चलिए अब नीचे दी गई तालिका में देखें कि, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्यौहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

दिन/ वार  त्यौहार 
1 सितंबर 2020, मंगलवार  अनंत चतुर्दशी / गणेश विसर्जन 
2 सितंबर 2020, बुधवार  पितृ पक्ष आरंभ 
5 सितंबर 2020, शनिवार  विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी/ शिक्षक दिवस 
8 सितंबर 2020, मंगलवार  मासिक कर्तिगायी 
10 सितंबर 2020, बृहस्पतिवार  कालाष्टमी, जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत 
13 सितंबर 2020, रविवार  इंदिरा एकादशी 
14 सितंबर 2020, सोमवार  हिंदी दिवस 
15 सितंबर 2020, मंगलवार  मासिक शिवरात्रि, अभियंता दिवस 
16 सितंबर 2020, बुधवार  कन्या संक्रांति/ विश्वकर्मा पूजा 
17 सितंबर 2020, गुरुवार  आश्विन अमावस्या/ दर्श अमावस्या 
20 सितंबर 2020, रविवार  अधिक विनायक चतुर्थी 
24 सितंबर 2020, गुरुवार  अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 
27 सितंबर 2020, रविवार  पद्मिनी एकादशी 
29 सितंबर 2020, मंगलवार  अधिक प्रदोष व्रत 

सितम्बर माह में किन ग्रहों का होगा गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सितम्बर के महीने में शुक्र, बुध, सूर्य, राहू-केतु का गोचर होगा। क्योंकि सितम्बर 2020 में सूर्य के गोचर के अलावा अन्य कई ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा। 

  • 01 सितंबर 2020, शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर  
  • 02 सितंबर 2020 बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर  
  • 16 सितंबर 2020 सूर्य ग्रह का कन्या राशि में गोचर
  • 22 सितंबर 2020  बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
  • 23 सितंबर 2020 राहु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर
  • 23 सितंबर 2020 केतु ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर
  • 28 सितंबर 2020 शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर 

सितम्बर 2020 की मुख्य भविष्यवाणियाँ 

  • इस महीने शुक्र ग्रह 1 सितंबर को 02:02 बजे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप कारोबार से जुड़े इस राशि के कुछ लोग अपने कौशल के दम पर इस दौरान लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा ये समय कुछ विद्यार्थियों के लिए भी काफी बेहतर रहने की प्रबल उम्मीद है।
  • इसके अलावा इस महीने बुध ग्रह 2 सितंबर, 12 बजकर 3 मिनट पर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 22 सितंबर को 16 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों की निर्णय लेने की क्षमता काफी प्रभावित हो सकती है। हालाँकि कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कुछ लोगों के लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
  • इस महीने सूर्य देव 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे जिससे कारोबारी जातकों को मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है। हालाँकि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है। 
  • 22 सितंबर 2020 को बुध ग्रह 16:55 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश कर जाएंगे। इस गोचर के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक सफलता हासिल करने में अवश्य कामयाब होंगे।
  • इस महीने 28 सितंबर 2020, को शुक्र का सिंह राशि में गोचर होगा। जिसके फलस्वरूप आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, पढ़ने से ज्यादा ध्यान इस वक्त आप खेल कूद पर या सोशल मीडिया पर लगायेंगे।

क्या कहती है सितम्बर की शेयर बाजार भविष्यवाणी

10 तारीख तक बाजार में तेजी-मंदी का दौर चलता रहेगा। मंगल वक्री गति में 10 तारीख से आगे बढ़ना शुरू कर देगा। तेजड़िये बाजार में पैसा लगाना चाहेंगे लेकिन मंगल ग्रह पर बृहस्पति की दृष्टि उन्हें ऐसा करने का हौसला नहीं देगी। 

जल्द ही, तेजी की यह स्थिति फिजूल साबित होगी। बृहस्पति 13 तारीख से मार्गी गति शुरु करेगा, और सूर्य भी उसी दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस ग्रह संयोजन से वस्तुओं में महंगाई बढ़ेगी। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2020 के अनुसार, ऊनी कपड़ों (मोंटे कार्लो, लक्स इंड) के स्टॉक मांग में दिखाई देंगे।

विवेकपूर्ण निवेशक ऑटोमोबाइल और ऑटो सहायक कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी लेना शुरू कर देंगे। 16 तारीख को कन्या राशि में सूर्य के प्रवेश से बुध-सूर्य की युति बनेगी। मंदी सूचकांक को निचले स्तर पर ले आएगी। 21 तारीख तक किसी भी तरह की उत्साही खरीदारी में कमी देखी जाएगी।

स्मार्ट व्यापारी हर गिरावट पर फ्रंट-रनर स्टॉक को खरीदते रहेंगे। 2020 की शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, विशेष रूप से स्टील, ऑटोमोबाइल, आवास, गैस और पेट्रोलियम के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।

सितम्बर के महीने में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे

ज्योतिष अनुसार,सितंबर के महीने 15-16 तारीख से पहले जन्मे लोगों की सूर्य राशि सिंह और इसके बाद जन्मे लोगों की सूर्य राशि कन्या होती है। सितम्बर में जन्मे स्मार्ट और संकोची स्वभाव के होते हैं।  आमतौर पर ये लोग काफी नरम स्वभाव के होते हैं लेकिन फिर भी अन्य लोगों के सामने ये खुद को कठोर दिखाने का प्रयत्न करते हैं। सितंबर में जन्मे लोगों का दिमाग काफी तेज़ होता है। सितंबर में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे, दीपक डोबरियाल, जितेन्द्र कुमार, उदिता गोस्वामी, शक्ति कपूर, ऋषि कपूर, राधिका आप्टे, अक्षय कुमार।  कुंडली

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि वालों को सितम्बर के इस माह में अपने जीवन के कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस महीने की शुरुआत में यानी 1 सितम्बर को शुक्र का कर्क राशि में गोचर हो रहा है, जिसके चलते …(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सितम्बर के इस माह में अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि इस महीने की शुरुआत में यानी 1 सितम्बर को शुक्र का कर्क में गोचर हो रहा है, जिसके चलते…(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को सितम्बर के इस माह में अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि इस महीने की शुरुआत में यानी 1 सितम्बर को शुक्र का कर्क में गोचर हो रहा है, जिसके चलते शुक्र…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सितम्बर के इस माह में अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि इस महीने की शुरुआत में यानी 1 सितम्बर को शुक्र आपकी ही राशि यानी आपके…(विस्तार से पढ़ें) 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए ये महीना बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि इस माह आपके जीवन में कई तरह की चुनौतियाँ आने वाली हैं जिससे आपको कई सबक सीखने को मिलेंगे। अगर ग्रहों की चाल को देखें तो इस महीने की शुरुआत में…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए ये महीना सामान्य से थोड़ा अच्छा रहने की उम्मीद है  क्योंकि इस माह ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल आपके जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली है। शुरुआत में यानी 1 सितम्बर को शुक्र का…(विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए ये माह करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि माह की शुरुआत में 1 सितम्बर को ही शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके दशम भाव में प्रवेश करेगा। इसके साथ…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

ये माह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अन्य के मुकाबले अनुकूल दिखाई दे रहा है क्योंकि शुरुआत में 1 सितम्बर को ही शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके नवम भाव में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही बुध का गोचर …(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

ये माह धनु राशि वाले जातकों के लिए अन्य के मुकाबले अनुकूल दिखाई दे रहा है क्योंकि शुरुआत में 1 सितम्बर को ही शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही बुध का गोचर …(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

ये माह मकर राशि वाले जातकों के लिए अन्य के मुकाबले अनुकूल दिखाई दे रहा है क्योंकि शुरुआत में शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही बुध और सूर्य का गोचर…(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

ये माह कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है क्योंकि माह की शुरुआत में ही यानी 1 सितंबर को शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके षष्ठम भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका…(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

ये माह मीन राशि वाले जातकों के लिए सामान्य ही रहने की उम्मीद है क्योंकि माह की शुरुआत में ही यानी 1 सितंबर को शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने से ये आपके पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही बुध और सूर्य …(विस्तार से पढ़ें) 

रत्न, रुद्राक्ष समेत सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *