सितंबर मासिक राशिफल 2021: ज्योतिष के नज़रिए से जानें महीने का पूरा हाल

पढ़ें सितंबर मासिक राशिफल पर आधारित एस्ट्रोसेज का यह विशेष और जानें इस महीने के सभी प्रमुख व्रत त्यौहार ग्रहण और गोचर की विस्तृत जानकारी और साथ ही जानें आने वाला यह महीना सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

इस मासिक राशिफल में यह भी जानिए कि, इस महीने की स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी क्या कहती है, इस महीने किन नामचीन और मशहूर सितारों का जन्मदिन आने वाला है और साथ ही जानते हैं इस महीने के हिन्दू पंचांग की भी सबसे विस्तृत और सटीक भविष्यवाणी।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

सितंबर 2021 में प्रारंभ हो रहा है पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021)

सितंबर के ही महीने में पितृ पक्ष भी प्रारंभ हो जायेगा। प्रत्येक वर्ष आश्विन मास महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष प्रारंभ होता है और आश्विन अमावस्या तिथि को इसका समापन होता है। इस वर्ष पितृपक्ष 20 सितंबर से शुरू होकर 06 अक्टूबर तक रहेगा। पितृपक्ष की यह समयावधि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दौरान लोग अपने पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष की कामना के लिए धार्मिक कर्मकाण्ड और तर्पण आदि करते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार सितंबर महीने की ज्योतिषीय गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने की शुरुआत मृगशीर्ष नक्षत्र के तहत भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि से होगी और फिर महीने का अंत पुनर्वसु नक्षत्र के अंतर्गत आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को होगा। इन सभी बातों का प्रभाव सभी व्यक्तियों के जीवन पर अवश्य ही देखने को मिलेगा।

सितंबर 2021 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण सूची 

दिन और वार त्यौहार 
3 सितंबर 2021-शुक्रवार अजा एकादशी 
4 सितंबर 2021-शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
5 सितंबर 2021-रविवार मासिक शिवरात्रि 
7 सितंबर 2021-मंगलवार भाद्रपद अमावस्या 
9 सितंबर 2021-गुरुवार हरतालिका तीज 
10 सितंबर 2021-शुक्रवार गणेश चतुर्थी
17 सितंबर 2021-शुक्रवार पार्श्व एकादशी व्रत/कन्या संक्रांति 
18 सितंबर 2021-शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
19 सितंबर 2021-रविवार अनंत चतुर्दशी
20 सितंबर 2021-सोमवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
24 सितंबर 2021-शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी व्रत

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सितंबर 2021 में होने वाले गोचर 

सितंबर महीने में कुल 6 गोचर होने वाले हैं। इन सभी गोचरों की विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

सितंबर 2021 में लगने वाले ग्रहण 

वहीं ग्रहण की बात करें तो सितंबर के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

सितंबर 2021 की स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी 

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2021 के अनुसार, 2 तारीख को हस्त नक्षत्र में बुध के आगमन के साथ, चावल (केआरबीएल, एलटी फूड्स), एफएमसीजी (नेस्ले, ब्रिटानिया) और सुगर (ईआईडी, बलरामपुर) क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में मंदी का रुझान 4 तारीख तक देखा जाएगा। 5 तारीख को मंगल कन्या राशि में बुध के साथ युति करेगा और शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेगा। तुला में शुक्र पर शनि की दृष्टि के कारण सोने, चांदी, वस्त्र, कपास, वूलेन और चीनी क्षेत्र की कंपनियों की मांग में और वृद्धि होगी। यह तेजी का रुझान 13 तारीख तक जारी रहने की संभावना है।

14 को वक्री बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ युति करेगा। व्यापारियों को लाभ की स्थिति में प्रॉफिट बुक करना चाहिए क्योंकि तेजी की प्रवृत्ति उम्मीद से जल्द खत्म हो जाएगी। पश्चिम में बुध के उदय के कारण बाजार की भावनाओं में अचानक मंदी आ सकती है। विवेकपूर्ण निवेशकों को महीने के अंत तक भारी उद्योग (रिलायंस), ब्रुअरीज, ऑटोमोबाइल्स (मारुति, एम एंड एम) और फार्मा (डॉ. रेड्डीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, डिवाइसेस) के शेयरों में कम दरों पर खरीदारी के शानदार अवसर मिलेंगे। हर गिरावट पर खरीद की रणनीति निवेशकों को महीने की दूसरी छमाही में मदद देगी।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सितंबर महीने में जन्मे कुछ मशहूर और नामचीन सितारे 

  • सितंबर 1- पद्म लक्ष्मी (अभिनेता), राम कपूर (अभिनेता)
  • 2 सितंबर – साधना (अभिनेता), इशांत शर्मा (क्रिकेटर)
  • 3 सितंबर – विवेक ओबेरॉय (अभिनेता), किरण देसाई (लेखक), शक्ति कपूर (अभिनेता)
  • 4 सितंबर – ऋषि कपूर (अभिनेता), किरण मोरे (क्रिकेटर)
  • 5 सितंबर – विधु विनोद चोपड़ा (अभिनेता/निर्देशक)
  • 7 सितंबर- राधिका आप्टे (अभिनेत्री)
  • सितंबर 8- आशा भोंसले (गायिका)
  • 9 सितंबर- अक्षय कुमार (अभिनेता)
  • 10 सितंबर- अनुराग कश्यप (फिल्म निर्देशक)
  • 12 सितंबर- प्राची देसाई (अभिनेता)
  • 14 सितंबर- आयुष्मान खुराना (अभिनेता), रॉबिन सिंह (क्रिकेटर)
  • 16 सितंबर- पी चिदंबरम (राजनीतिज्ञ)
  • 17 सितंबर- नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधान मंत्री)
  • 18 सितंबर- शबाना आज़मी (अभिनेत्री)
  • 20 सितंबर- महेश भट्ट (अभिनेता)
  • 21 सितंबर- करीना कपूर खान (अभिनेता)
  • 23 सितंबर- कुमार शानू (गायक)
  • 26 सितंबर- मनमोहन सिंह (राजनीतिज्ञ), चंकी पांडे (अभिनेता)
  • 27 सितंबर- यश चोपड़ा (फिल्म निर्देशक)
  • 28 सितंबर- लता मंगेशकर (गायिका)। भगत सिंह (स्वतंत्रता सेनानी), रणबीर कपूर (अभिनेता)
  • 30 सितंबर- शान (गायक)

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह कुल मिलाकर अच्छा फल देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे, हालांकि,…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। जीवन के कुछ क्षेत्रों में जहां शुभ फलों की अधिकता रहेगी, वहीं कुछ क्षेत्रों में…..(विस्तार से पढ़ें) 

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

मिथुन राशि 

यह माह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। जीवन में कुछ अच्छा होगा, तो कुछ मौकों पर चुनौतियों से भी जूझना पड़ेगा। करियर की दृष्टि से माह …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कुछ खट्टा कुछ मीठा रहने वाला है। माह के शुरुआती दिनों को ठीक से निकाल लेंगे, तो करियर की दृष्टि से यह माह…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

यह माह सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा हल्का रहने की उम्मीद है। करियर के लिए यह माह ठीक रहेगा। आपकी आजीविका ठीक चलेगी, लेकिन स्वभाव की उग्रता आपकी सफलता के आड़े आ सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर माह कुल मिलाकर औसत से बेहतर रहेगा। कुछ क्षेत्रों में तो आपका जीवन बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आपको ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

सितंबर का महीना आपके लिए एक औसत महीना रहने वाला है। न बहुत ज्यादा उमंग न कोई बड़ी परेशानी। मिला-जुलाकर ठीक ठाक समय रहेगा। करियर और कामकाज की…..(विस्तार से पढ़ें) 

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

वृश्चिक राशि 

सितंबर का महीना आपके लिए औसत से बेहतर रहने वाला है या कहें कि अनुकूल रहने वाला है। कामकाज के लिहाज से यह महीना उत्साहजनक रहेगा। आप लक्ष्य…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

सितंबर का महीना आपके लिए उत्तम रहने वाला है। यह कामकाज, नौकरी आदि में सफलता दिलाने वाला महीना होगा। धन-धान्य की…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत रहने वाला है, न बहुत उल्लासपूर्ण और न बहुत परेशानी वाला है। कामकाज के लिहाज से यह महीना …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

सितंबर का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए औसत फलदायक रहने वाला है। करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रह सकता है। काम में …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

सितंबर का महीना आपके लिए औसत फल देने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव के साथ आपके काम बनेंगे। अतिरिक्त परिश्रम प्रयास की जरूरत होगी। पठन-पाठन के दृष्टिकोण…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.