सितंबर 2023- एक खास ज्योतिषीय झलक: हिन्दू धर्म में बेहद खास माना गया है यह माह-जानें वजह!

साल का नौवां महीना यानी सितंबर का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि आपके जहन में भी इस महीने से संबंधित ढेरों प्रश्न उठ रहे होंगे। ऐसे में इस महीने से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण और छोटी बड़ी बातें हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान करने जा रहे हैं। साथ ही इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे सितंबर का महीना इस साल क्यों खास रहने वाला है।

Varta Astrologers

इसके अलावा इस ब्लॉग में हम आपको सितंबर के महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में, इस महीने के व्रत त्योहारों के बारे में, ग्रह गोचर, बैंक अवकाश, और सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी की जानकारी और आपके राशि अनुसार उपाय की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिल जाएँ।  तो आइए बिना देरी किए जानते हैं सितंबर का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सबसे पहले बात करें हिंदू माह की तो सितंबर के महीने में भाद्रपद और अश्विन के महीने आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के बाद आश्विन मास की शुरुआत होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार बात करें तो आश्विन मास को साल का सातवां महीना माना जाता है। यह आमतौर पर सितंबर से अक्टूबर के महीने में आता है। इसके अलावा इस महीने को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आश्विन मास के साथ ही पितृपक्ष, शारदीय नवरात्र और दशहरे के पर्व की शुरुआत होती है। 

सभी हिंदू महीनों की ही तरह आश्विन मास में भी दो पक्ष कृष्ण और शुक्ल पड़ते हैं। जहां कृष्ण पक्ष में श्राद्ध या पितृपक्ष मनाया जाता है वहीं शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्र प्रारंभ होती है। इसके अलावा इंदिरा एकादशी जैसी महत्वपूर्ण एकादशी भी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। कृष्ण पक्ष में अमावस्या तिथि पड़ती है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं और शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि पड़ती है जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

इसके अलावा आश्विन मास में चूंकि पितृपक्ष प्रारंभ होते हैं ऐसे में पितरों के नाम से दान, पुण्य, तर्पण  करना और मां दुर्गा की पूजा करना विशेष फलदाई माना जाता है। इसके अलावा यदि व्यक्ति इस महीने में अपनी यथाशक्ति के अनुसार अपने पितृ और देवी देवताओं के नाम से दान करे तो उसके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, बनी रहती है। 

आश्विन महीने में गुड़ का सेवन करने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही शुभ रहता है। इसके अलावा आश्विन मास में दूध का सेवन वर्जित बताया गया है क्योंकि यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी में 16 दिन चलने वाले श्राद्ध पक्ष होते हैं। इसके ठीक बाद 9 दिनों तक मां दुर्गा के लिए व्रत रखा जाता है जिसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं। शारदीय नवरात्रि के समाप्त होने के दूसरे दिन विजयदशमी और दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद इसी माह में अंगारकी चतुर्थी संकष्ट गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। विश्वकर्मा जयंती, रोहिणी व्रत, कन्या संक्रांति का व्रत और गज लक्ष्मी व्रत भी आश्विन मास में आते हैं। इसके अलावा आश्विन मास में ही जिउतिया का व्रत भी रखा जाता है। इंदिरा एकादशी का व्रत भी आश्विन मास में किया जाता है। इसी महीने के बाद से शरद ऋतु का आगाज हो जाता है।

सितंबर महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

ज्योतिष के अनुसार हम जिस महीने में जन्म लेते हैं हमारा स्वभाव काफी हद तक उस पर निर्भर करता है। इस कड़ी में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आखिर सितंबर के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा रहता है।

अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों का जन्म सितंबर के महीने में होता है वह बेहद ही कोमल स्वभाव के होते हैं, इमोशनल होते हैं, हालांकि जब भी वह किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो खुद को बेहद ही मजबूती के साथ पेश करते हैं। जीवन में इन्हें कोई भी चीज़ बेशक ही आसानी से प्राप्त नहीं होती है लेकिन यह संघर्ष करना अच्छी तरह से जानते हैं और आप जीवन की हर एक चीज अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर हासिल करते हैं। 

इसके अलावा सितंबर के महीने में जन्मे जातक बेहद ही तेज दिमाग के हालांकि संकोची स्वभाव के होते हैं। आमतौर पर गेहुए रंग के और लंबाई औसत होती है। बात करें गुस्से की तो जिन लोगों का जन्म सितंबर में होता है वह खुशमिजाज तो होते हैं लेकिन साथ ही इन लोगों का गुस्सा भी बहुत खतरनाक होता है। यहां तक कि इस महीने में जन्मे बच्चों के अंदर भी बहुत गुस्सा देखने को मिलता है और कई बार तो यह अपने गुस्से पर काबू भी नहीं पा पाते हैं। 

इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म सितंबर के महीने में होता है वह बेहद ही कलात्मक स्वभाव के होते हैं, हर काम में उन्हें परफेक्शन पसंद होता है, इनके अंदर हर काम को करने का हुनर होता है। यही वजह है कि वह लोगों में लोकप्रिय होते हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में भी इस महीने जन्मे जातक बेहद ही कमाल के होते हैं। 

बात करें प्यार की तो यह अच्छे प्रेमी बनते हैं, अपने पार्टनर पर प्यार लुटाते हैं और अपने रिश्ते में हमेशा वफादारी को महत्व देते हैं। करियर की बात करें तो अपनी मेहनत के दम पर सितंबर के महीने में जन्मे लोग अक्सर साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, और राजनीतिक बनते हैं। हालांकि इनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 7, 9, 3 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डेन 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: नीलम 

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए उपाय/सुझाव: पक्षियों को दाना डालें और मछ्ली को हो सके तो घर में पालें। 

सितंबर महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो सितंबर के महीने में कुल 09 बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको सितंबर महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

तारीख़दिन बैंक अवकाश कहाँ रहेगा मान्य 
7 सितंबर 2023गुरुवारजनमाष्टमी भारत के कई राज्य
17 सितंबर 2023रविवार हरतालिका तीजसिक्किम, छत्तीसगढ़
19 सितंबर 2023मंगलवारगणेश चतुर्थीकई राज्य
20 सितंबर 2023बुधवारगणेश चतुर्थी की छुट्टियाँकई राज्य
20 सितंबर 2023बुधवारनौखाईओडिशा
21 सितंबर 2023गुरुवारश्री नारायण गुरु समाधिकेरल 
23 सितंबर 2023शनिवारवीरों का शहादत दिवसहरियाणा
25 सितंबर 2023सोमवार रामदेव जयंतीराजस्थान
25 सितंबर 2023सोमवार तेजा दशमीराजस्थान
28 सितंबर 2023गुरुवारइंद्र जात्रासिक्किम
28 सितंबर 2023गुरुवारईद-ए-मिलादकई राज्य
29 सितंबर 2023शुक्रवार ईद-ए-मिलाद के बाद छुट्टीकई राज्य
29 सितंबर 2023शुक्रवार श्री गुरु नारायण जयन्तीकेरल 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सितंबर महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

02 सितंबर 2023: हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी , कजरी तीज , संकष्टी गणेश चतुर्थी

03 सितंबर 2023: संकष्टि गणेश चतुर्थी  

04 सितंबर 2023: रक्षा पंचमी

05 सितंबर 2023: शिक्षक दिवस , हल षष्ठी

06 सितंबर 2023: बुधाष्टमी व्रत, अरबईन , कालाष्टमी

07 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , रोहिणी व्रत

08 सितंबर 2023: गोगा नवमी

10 सितंबर 2023: अजा एकादशी

12 सितंबर 2023: प्रदोष व्रत , भौम प्रदोष व्रत

13 सितंबर 2023: मास शिवरात्रि

14 सितंबर 2023: अमावस्या , राष्ट्रीय भाषा दिवस , पिठौरी अमावस्या

16 सितंबर 2023: चंद्र दर्शन

17 सितंबर 2023: विश्वकर्मा जयंती , कन्या संक्रांति , वाराह जयंती

18 सितंबर 2023: सोमवार व्रत , हरतालिका तीज

19 सितंबर 2023: गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी

20 सितंबर 2023: ऋषि पंचमी

21 सितंबर 2023: षष्टी

22 सितंबर 2023: महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी

23 सितंबर 2023: राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत

25 सितंबर 2023: पार्ष्व एकादशी

26 सितंबर 2023: वैष्णव पार्ष्व एकादशी

27 सितंबर 2023:विश्व पर्यटन दिवस , प्रदोष व्रत

28 सितंबर 2023:गणेश विसर्जन , मीलाद उन-नबी

29 सितंबर 2023: सत्य व्रत , भाद्रपद पूर्णिमा , महालय श्राद्घ पक्ष , प्रतिपदा श्राद्ध , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , पूर्णिमा

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सितंबर महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

ग्रहण और गोचर की बात करें तो सितंबर के महीने में कुल 05 महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाएँ होने वाली हैं:

  • बृहस्‍पति मेष राशि में वक्री (04 सितंबर) : बृहस्पति 4 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में वक्री होंगे।
  • शुक्र कर्क राशि में मार्गी (04 सितंबर 2023) : शुक्र 04 सितंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
  • बुध सिंह राशि में मार्गी (16 सितंबर, 2023) : बुध 16 सितंबर, 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि मे मार्गी हो रहे हैं।
  • सूर्य का कन्या राशि में गोचर  (17 सितंबर, 2023) : 17 सितंबर, 2023 को 13:20 पर सूर्य अपनी सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा।
  • मंगल कन्या राशि में अस्त (24 सितंबर, 2023) : मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, सितंबर 2023 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। 

सभी बारह राशियों के लिए सितंबर महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

मेष राशि: 

  • इस महीने करियर में विकास और सफलता प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में औसत परिणाम मिलेंगे। हालांकि अपनी कड़ी मेहनत जारी रखें। पारिवारिक जीवन मुश्किलों भरा रहने की आशंका है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। हालांकि जितना हो सके अपने पार्टनर के साथ प्रेम और सौहार्द बनाए रखें। आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य पर आपको इस महीने ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। 
  • उपाय के तौर पर शनि ग्रह के लिए शनिवार के दिन यज्ञ हवन करें।

वृषभ राशि: 

  • सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी और तभी आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा के लिहाज से यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियां आने की आशंका है जिससे परिवार की खुशियों में कमी देखने को मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए भी यह महीना कुछ खास नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी तरह की लड़ाई झगड़े और वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक जीवन परेशानियों भरा रह सकता है। आपके खर्चे इस महीने उम्मीद से ज्यादा बढ़ने वाले हैं। स्वास्थ्य पक्ष भी औसत परिणाम लेकर आ रहा है। इस महीने यूं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन छोटी-छोटी समस्याएँ लगातार बनी रहेंगी। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना 108 बार ‘ॐ दुर्गाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: 

  • सितंबर के महीने में करियर के लिहाज से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप विकास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। शिक्षा के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। आपके विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी इस साल का नौवां महीना अनुकूल रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में बेहद ही शुभ परिणाम मिलेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक पक्ष भी शानदार रहेगा। इस दौरान आपके जीवन में आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मोर्चे पर भी शुभ परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य इस महीने उत्तम रहने वाला है। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना 41 बार ‘ॐ बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: 

  • इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में भी आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा। शिक्षा के लिहाज से यह महीना अनुकूल नहीं होगा। इस महीने तमाम परेशानियां आपके जीवन में खड़ी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में अशांति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य की कमी देखने को मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने वाली है। आर्थिक जीवन के लिहाज से भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको दांत में दर्द और आंख में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही आपकी माताजी का स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। 
  • उपाय के तौर पर सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ करें।

सिंह राशि: 

  • सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा सजग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि बीच-बीच में परिवार के सदस्यों के बीच गहमागहमी की स्थिति बन सकती है उसे जितना हो सके टालने का प्रयत्न करें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष के लिहाज से धन प्राप्त करने के बेहतर अवसर आपको प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और इसे और उत्तम बनाए रखने के लिए योग, ध्यान आदि का सहारा लें। 
  • उपाय के तौर पर आदित्य हृदय मंत्र का रोजाना जप करें।

कन्या राशि: 

  • कार्यक्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही आपका कार्यक्षेत्र में किसी बड़े या वरिष्ठ के साथ कुछ मतभेद होने की भी आशंका है। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि कड़ी मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के लोगों के बीच अहंकार की भावना और भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना ज्यादा अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। इस महीने आपको अपने पार्टनर में आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। अनावश्यक के खर्चे आपके जीवन में खड़े हो सकते हैं जिनकी वजह से आपका मोटा धन खर्च होगा। स्वास्थ्य पक्ष में भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे। आपको इस महीने पाचन संबंधी समस्याएं और सर दर्द की परेशानियां हो सकती है। 
  • उपाय के तौर पर प्रतिदिन ॐ राहवे नमः मंत्र का जाप करें ।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि: 

  • सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट रहने वाले हैं। इस महीने आपको नौकरी के कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी जातकों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप अच्छे अंक प्राप्त करते हुए अपने साथी छात्रों को कड़ी टक्कर देंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी महसूस हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बनने की प्रबल आशंका है और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है। जो जातक विवाह करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अभी रुकने की सलाह दी जाती है। आर्थिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति निरंतर बनी रहेगी। हालांकि आपकी आय का प्रभाव अच्छा होगा और आप बचत भी कर पाएंगे लेकिन आपके खर्चे इन दोनों से ज्यादा रहने वाले हैं। स्वास्थ्य पक्ष में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना 41 बार “ॐ केतवे नमः” का जाप करें। 

वृश्चिक राशि: 

  • करियर में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। काम में गलतियां होने की आशंका इस महीने ज्यादा रहेगी। व्यवसाई जातकों के लिए भी यह महीना अनुकूल नहीं है। आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं जिससे आपको नुकसान होने की आशंका है। शिक्षा के क्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि इस महीने आपकी एकाग्रता भंग रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में भी प्रतिकूल परिणाम उठाने पड़ सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच वाद-विवाद, मनमुटाव और मतभेद जैसी समस्या देखने को मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अन्यथा रिश्ते में अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल नहीं रहेगा। इस महीने आपके खर्चे उम्मीद से ज्यादा बड़े होने वाले हैं। जिसके चलते आपको कर्ज़ भी लेना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में आपका स्वास्थ्य थी परेशानी की वजह बन सकता है। इस महीने में आपको माता जी के स्वास्थ्य के लिए मोटा पैसा खर्च करना पड़ेगा। 
  • उपाय के तौर पर प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ केतवे नमः’ मंत्र का जाप करें।

धनु राशि: 

  • सितंबर के महीने में धनु राशि के जातकों को करियर क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि विदेश में नौकरी के अवसर और नई नौकरी का शुभ समाचार आपको मिल सकता है। शिक्षा के लिहाज से महीने का दूसरा भाग आपके लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। उच्च शिक्षा की योजना बना रहे छात्रों के लिए यह महीना विशेष रूप से फलदाई साबित होगा। पारिवारिक जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो यहाँ भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के जो जातक विवाह की योजना बना रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है। स्वास्थ्य पक्ष भी इस महीने अच्छा रहने वाला है। आप बेहद ही खुश और सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए और सेहतमंद रहेंगे। इस राशि के वृद्ध जनों को त्वचा से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस बात का विशेष ख्याल रखें। 
  • उपाय के तौर पर मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ करें।

मकर राशि: 

  • मकर राशि के जातकों को सितंबर के महीने में करियर मोर्चे पर मिश्रित परिणाम मिलेंगे। हालांकि विदेश के संबंध में आपको कोई बड़ा और शुभ अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस महीने आपकी एकाग्रता काफी भंग रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उन्हें अलगाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह महीना थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। आपके और आपके पार्टनर की लड़ाई होने की आशंका है। साथ ही आपकी स्थिति भी बन रही है। आर्थिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने आपके लाभ और खर्चे दोनों ही काफी ज्यादा होने वाले हैं। स्वास्थ्य मोर्चे पर बात करें तो इस महीने आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। हालांकि आंखों में दर्द या संक्रमण दांत में दर्द जैसी परेशानियां रहने वाली हैं।
  • उपाय के तौर पर ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: 

  • कुंभ राशि के जातकों को सितंबर के महीने में करियर पक्ष में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है जो आपके लिए असंतुष्टि की वजह बनेगी। व्यवसाई जातकों को भी अपेक्षित लाभ नहीं प्राप्त होगा। शिक्षा के लिए भी यह महीना चुनौतीपूर्ण रहेगा। जो लोग उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम की कमी, वाद-विवाद, बहस, गलतफहमियां, होने की आशंका है जिससे आपका पारिवारिक जीवन उथल-पुथल भरा रहने वाला है और वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में अशांति की उम्मीद है। आर्थिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही इस महीने धन हानि की भी प्रबल संभावना बन रही है। आपके खर्चे भी इस महीने उम्मीद से ज्यादा बढ़े रहने वाले हैं। स्वास्थ्य के लिए भी यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान आपको हाई ब्लड प्रेशर या कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। 
  • उपाय के तौर पर मंगलवार के दिन बजरंगबली की भगवान की पूजा करें।

मीन राशि: 

  • मीन राशि के जातकों को सितंबर के महीने में करियर पक्ष में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो निराशा आपके हाथ आएगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अपेक्षित लाभ नहीं प्राप्त होगा। शिक्षा के संदर्भ में भी आपके जीवन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही पढ़ाई में आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामंजस्य पूर्ण नहीं रहेगा। सलाह दी जाती है कि जितना मुमकिन हो आपसी तालमेल बनाए रखें और एक दूसरे से प्रेम करते रहें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करने की आशंका है। आपके और आपके पार्टनर के बीच वाद विवाद खड़ा हो सकता है। साथ ही जो लोग अभी विवाह की योजना बना रहे हैं उन्हें कुछ समय रुकने की सलाह दी जाती है। यह समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष अनुकूल नहीं रहेगा। इस महीने आपके खर्चे आपकी उम्मीद से कई गुना ज्यादा रहने वाले हैं। ऐसे में जितना हो सके सोच समझकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर रहेगी जिसकी वजह से तमाम स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां, घबराहट, मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.