सितंबर मासिक राशिफल 2022: त्योहारों से सजे इस महीने की सबसे सटीक भविष्यवाणी!

सितंबर का महीना या यूं कहिए त्योहारों का महीना शुरू होने ही वाला है ऐसे में लोगों के मन में इस महीने को लेकर उत्साह के साथ-साथ तमाम सवाल भी हैं। यह महीना पूरी तरह से त्योहारों का महीना रहने वाला है। इस महीने में नवरात्रि जैसे बड़े हिंदू त्यौहार भी पड़ रहे हैं। हालांकि इसी के साथ लोगों के जहन में यह सवाल उठना भी लाजमी है कि क्या हम त्यौहारों का खुलकर आनंद ले पाएंगे? क्या हमारा आर्थिक पक्ष और हमारा स्वास्थ्य इसमें हमारा साथ देगा?

आपके इन्हीं सवालों को आधार बनाकर इनका जवाब हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपके समक्ष पेश कर रहे हैं। इसके अलावा सितंबर महीने के मासिक राशिफल विशेष इस ब्लॉग में हम आपको इस महीने के प्रमुख व्रत त्योहारों के साथ-साथ ग्रहण गोचर, इस महीने आने वाले प्रमुख सितारों के जन्मदिन, इस महीने की स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी, की भी जानकारी प्रदान करेंगे। 

तो आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं सितंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना खास रहेगा और साथ ही जानते हैं सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

सितंबर मासिक राशिफल में क्या है ख़ास?

  • व्रत त्योहारों की संपूर्ण सूची
  • ग्रहण और गोचर की विस्तृत जानकारी
  •  स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी
  • इस महीने जन्मे नामचीन लोगों की जानकारी
  • सभी बारह राशियों की मासिक भविष्यवाणी 

इस महीने का हिन्दू पंचाग 

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार सितंबर 2022 महीने की शुरूआत होगी स्वाति नक्षत्र के तहत भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से और यह महीना अनुराधा नक्षत्र के तहत अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ समाप्त होगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सितम्बर में आएंगे भाद्रपद-अश्विन के महीने 

अंग्रेज़ी कैलेंडर के सितम्बर महीने में दो हिन्दू माह भाद्रपद और अश्विन माह आएंगे। जहां 2022 में भाद्रपद का महीना अगस्त 13 को शुरू होकर सितम्बर 10, 2022 को खत्म होगा वहीं दूसरी तरफ अश्विन का महिना 11 सितंबर से शुरू होकर 09 अक्टूबर को खत्म होगा।

त्योहारों से भरे भाद्रपद के महीने में स्नान, दान, पूजा, पाठ, आदि का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा इस महीने को बहुत से लोग भादों का महिना भी कहते हैं। इस मास में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण के साथ श्री गणेश भगवान की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है लेकिन इस महीने में मांगलिक कार्यों को करने से बचने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता अनुसार इस माह में मंगल कार्य भी किया जाये तो उससे व्यक्ति को अशुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं। 

आश्विन के महीने को हिन्दू कैलंडर का सातवाँ महिना माना गया है। इस महीने को बेहद ही शुभ, फलदायी और महत्वपूर्ण माना गया है। इस महीने में ही पितृ पक्ष और नवरात्रि जैसे बड़े आयोजन और त्योहार किए जाते हैं। यानि कि यह पूरा महीना ही भक्ति और पूजा-पाठ के लिए समर्पित होता है। पितृ पक्ष और नवरात्रि के चलते ही इस माह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी बताया गया है।  

भाद्रपद और अश्विन माह के ये उपाय दिलाएँगे सुख-समृद्धि 

भाद्रपद और अश्विन माह में कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को शुभ फलों के साथ-साथ देवी-देवताओं और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तो आइए अब जान लेते हैं कौन से हैं वो उपाय जिन्हें करने से आपके जीवन में भी हो सकती है सुख-समृद्धि, और धन की वर्षा। 

  • इन दोनों ही माह से संबन्धित देवी-देवताओं की पूजा करें।
  • तिल और घी का यथाशक्ति अनुसार दान करें। 
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
  • माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, शुभ फल की प्राप्ति होगी। 
  • शाकाहारी भोजन करें।
  • जितना हो सके दान-पुण्य और पूजा पाठ करें। 
  • मुमकिन हो तो पवित्र नदियों में स्नान अवश्य करें। हालांकि यह नहीं कर सकते तो घर में ही स्नान के पानी में कुछ बूंद गंगाजल की डालकर उससे स्नान करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2022 सितम्बर महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
1 सितंबर (बृहस्पतिवार)ऋषि पंचमी
3 सितंबर (शनिवार)ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
4 सितंबर (रविवार)राधा अष्टमी
6 सितम्बर (मंगलवार)परिवर्तनी एकादशी
7 सितंबर (बुधवार)वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
8 सितम्बर, (गुरुवार)प्रदोष व्रत (शुक्ल), ओणम
9 सितम्बर, (शुक्रवार)अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
10 सितम्बर, (शनिवार)भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, प्रतिपदा श्राद्ध (श्राद्ध आरंभ)
13 सितम्बर, (मंगलवार)संकष्टी चतुर्थी
14 सितंबर (बुधवार)महा भरणी
17 सितम्बर, (शनिवार)कन्या संक्रांति, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, रोहिणी व्रत
18 सितंबर (रविवार)जीवितपुत्रिका व्रत
21 सितम्बर, (बुधवार)इंदिरा एकादशी
23 सितम्बर, (शुक्रवार)प्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 सितम्बर, (शनिवार)मासिक शिव रात्रि
25 सितम्बर, (रविवार)अश्विन अमावस्या
26 सितम्बर, (सोमवार)शरद नवरात्रि प्रारंभ

सितंबर 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

  • वैदिक ज्योतिष पर आधारित स्टॉक मार्केट भविष्यफल सितंबर 2022 के अनुसार इस महीने की शुरुआत में चांदी, एमसीएक्स, कपास, कपड़ा, और आईटी क्षेत्रों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। 
  • इसके अलावा कृषि उत्पाद और व्हाइट गुड्स सेगमेंट में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ऑटोमोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमतों में गिरावट आने की आशंका है। 
  • इसके बाद 10 सितंबर, 2022 को जब बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री होगा तो इसके प्रभाव स्वरूप बैंकिंग क्षेत्र, बीपीओ, पीबीयू, और कोरियर सेवा के क्षेत्र से जुड़े उद्योग के शेयर की मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

(यदि आप सितंबर 2022 के लिए शेयर मार्केट की भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

सितंबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो सितंबर के महीने में 2 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर और 2 ग्रहों का स्थिति परिवर्तन होने वाले है जिसका विशेष प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ेगा। तो आइए इन गोचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, सितम्बर 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

सितंबर 2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

  • सितंबर 1- पद्म लक्ष्मी (अभिनेता), राम कपूर (अभिनेता)
  • 2 सितंबर – साधना (अभिनेता), इशांत शर्मा (क्रिकेटर)
  • 3 सितंबर – विवेक ओबेरॉय (अभिनेता), किरण देसाई (लेखक), शक्ति कपूर (अभिनेता)
  • 4 सितंबर – ऋषि कपूर (अभिनेता), किरण मोरे (क्रिकेटर)
  • 5 सितंबर – विधु विनोद चोपड़ा (अभिनेता/निर्देशक)
  • 7 सितंबर- राधिका आप्टे (अभिनेत्री)
  • सितंबर 8- आशा भोंसले (गायिका)
  • 9 सितंबर- अक्षय कुमार (अभिनेता)
  • 10 सितंबर- अनुराग कश्यप (फिल्म निर्देशक)
  • 12 सितंबर- प्राची देसाई (अभिनेता)
  • 14 सितंबर- आयुष्मान खुराना (अभिनेता), रॉबिन सिंह (क्रिकेटर)
  • 16 सितंबर- पी चिदंबरम (राजनीतिज्ञ)
  • 17 सितंबर- नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधान मंत्री)
  • 18 सितंबर- शबाना आज़मी (अभिनेत्री)
  • 20 सितंबर- महेश भट्ट (अभिनेता)
  • 21 सितंबर- करीना कपूर खान (अभिनेता)
  • 23 सितंबर- कुमार शानू (गायक)
  • 26 सितंबर- मनमोहन सिंह (राजनीतिज्ञ), चंकी पांडे (अभिनेता)
  • 27 सितंबर- यश चोपड़ा (फिल्म निर्देशक)
  • 28 सितंबर- लता मंगेशकर (गायिका)। भगत सिंह (स्वतंत्रता सेनानी), रणबीर कपूर (अभिनेता)
  • 30 सितंबर- शान (गायक)

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी बारह राशियों का सितम्बर मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातक जन्म से ही अच्छी नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होते हैं और वर्ष 2022 का सितंबर का ये महीना भी उनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करते हुए, करियर में …..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक काफी मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 का सितंबर का महीना कई मोर्चों पर आपका ध्यान आकर्षित करेगा। इस माह कार्यक्षेत्र पर…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग जन्म से ही, व्यावहारिक और तार्किक बुद्धि के धनी होते हैं। इस महीने आपके दशम भाव के स्वामी गुरु अपनी ही मीन राशि में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक अन्य जातकों से अधिक भावुक, ज्ञानी और दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं। आप में दूसरों को जल्द ही अपना बनाने की गजब की कला होती है, इसलिए आप…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक अपने बेहद स्वभाव से ईमानदार और कुशल नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं। वे अपनी अलग छवि से  लोगों के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करना भली-भांति जानते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 का सितंबर का महीना,…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक अधिक तार्किक और व्यावहारिक होते हैं। साथ ही उनका दूसरों से अधिक मज़ाकिया अंदाज भी, उन्हें लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में मदद करता है। ऐसे में सितंबर 2022 के महीने के दौरान,….(विस्तार से पढ़ें)

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि 

तुला राशि के जातक अपनी कुशल क्षमता के बल पर, जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं और इसकी मदद से ही वे अपने करियर में उच्च पदों तक भी आसानी से पहुंच पाते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 में सितंबर का महीना,…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी व बेहद साहसी होते हैं और इस महीने उन्हें अपने जीवन में सामान्य से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना रहने वाली है।  इस महीने के पूर्वाद्ध में…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के लोग अपने उद्देश्य के प्रति दृढ़ निष्ठावान साथ-साथ अपने ज्ञान और विवेक के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 में सितंबर का महीना, आपके लिए बहुत,…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक हर परिस्थिति में अधिक सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हैं। वे अनुशासन के साथ-साथ अच्छी निर्णय क्षमता के धनी भी होते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 में सितंबर का महीना आपके लिए बेहद…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक अधिक अनुशासन पसंद और मेहनती होते हैं। सितंबर 2022 का महीना आपके लिए कुछ ख़ास रहने वाला है। इस माह आपके दशम भाव के स्वामी मंगल, आपके चतुर्थ भाव में होते हुए…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातक अधिक ज्ञानी और दूसरों के लिए त्याग करने के लिए तत्पर रहने वाले होते हैं। यही कारण है कि ये लोग अधिक विद्वान होने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी, अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। ऐसे में वर्ष 2022 में सितंबर का महीना…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.