शनिदेव के प्रकोप से चाहते हैं बचना तो ना करें ये काम !

शनिदेव को ना केवल हिन्दू धर्म में ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है बल्कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी उन्हें ख़ासा प्रभावी माना जाता है। शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से शनिवार के दिन को विशेष माना जाता है। हिन्दू धर्म में शनिदेव को कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। कहने का अर्थ यह हैं कि, आप जैसा कर्म करेंगे शनिदेव आपको वैसा ही फल भी देंगें। आज हम आपको विशेष रूप से उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ना करके आप शनिदेव के प्रकोप से खुद को बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। 

शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए ना करें ये काम 

सामान को इधर-उधर फेंकना

ऐसी मान्यता है कि, शनिदेव को जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी उनका गुस्सा शांत भी हो जाता है। लेकिन यदि एक बार वो आपके ऊपर आक्रोशित हो गए तो फिर आपको बुरे परिणाम मिल सकते हैं। कई लोगों में गुस्से में आकर चीजों को इधर-उधर फेंकनें की आदत होती है। अपनी इस आदत को दूर करें क्योंकि ऐसा करने से आप शनिदेव के प्रकोप से ग्रसित हो सकते हैं और जीवन में विपरीत परिणाम आपको मिल सकते हैं। 

नवरात्रि विशेष: राशि अनुसार जानें माँ दुर्गा के किस रूप की करें आराधना !

सफाई के बाद झाड़ू को फेंक देना 

आपको ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन घर में साफ़ सफाई के दौरान झाड़ू को सही जगह पर रखना बेहद आवश्यक माना जाता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग झाड़ू लगाने के बाद उसे कहीं भी फेंक देते हैं। ऐसा ना करें क्योंकि इससे शनिदेव रुष्ट होते हैं और आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।  

दूसरों से कठोरता से बात करना 

यदि आपकी आदत में ये चीज शुमार है की आप दूसरों के साथ अमूमन ही गुस्से में और तीखे लहजे में बात करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही अलविदा कहें। ऐसा माना जाता है कि, दूसरों के साथ हमेशा तीखे लहजे में बात करने और गुस्सा करने से भी शनिदेव नाराज होते हैं और आपको इसका विपरीत परिणाम झेलना पड़ सकता है। 

दूसरों के साथ बेईमानी 

आपने अक्सर अपने बड़े बजुर्गों को ये कहते सुना होगा की बेईमानी का काम कभी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। यदि दूसरों के साथ धोखे या बेईमानी से उनका लाभ उठाते हैं तो इसका प्रभाव आपके जीवन पर बेहद नकारात्मक पड़ सकता है। भले ही बेईमानी का धन आपको कुछ पलों की ख़ुशी दे लेकिन आगे जाकर आपको बेहद नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में उपस्थित रहती हैं देवी माँ !

गरीबों का अपमान 

कुछ लोगों में ऐसी आदत होती है की वो अपने आसपास गरीबों या छोटे लोगों को देखकर उन्हें दुतकार देते हैं। बता दें कि, शनिदेव गरीबों और लाचारों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं इसलिए उनके साथ किया जाने वाला बुरा बर्ताव आपको नुकसान पंहुचा सकता है। ऐसा करने से आप शनिदेव के प्रकोप का शिकार हो सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *