शनिवार के दिन इन पांच चीजों की खरीदारी से रुष्ट होते हैं शनि, जीवन में बढ़ता है कष्ट

शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। भगवान शनि को तीनों लोकों में न्याय के देवता का दर्जा प्राप्त है। मान्यता है कि भगवान शनि सभी जातकों को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देवता भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं लेकिन शनि अपने पिता से बैर रखते हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि को एक पापी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सनातन धर्म में भगवान शनि न्यायप्रिय देवता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें लापरवाही बिलकुल भी पसंद नहीं आती है। छोटी सी गलती पर भी वो दंड देते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि भगवान शनि को समर्पित शनिवार के दिन हमसे जाने या अनजाने में भी कोई भूल न हो। आज के इस लेख में हम आपको उन चार चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसे शनिवार के दिन यदि खरीदा जाये तो भगवान शनि रुष्ट हो जाते हैं।

शनिवार के दिन न खरीदें ये चार चीज

नमक : शनिवार के दिन आपको नमक नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनिदेव बेहद नाराज होते हैं जिसका प्रभाव जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। शनिवार के दिन नमक खरीदने से परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ता है।

तेल : शनिवार के दिन आपको तेल नहीं खरीदना चाहिए। शनिदेव को तेल बहुत प्रिय है लेकिन शनिवार के दिन इसकी खरीदारी करने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। शनिवार के दिन तेल खरीदने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे जातक जो कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैया का प्रभाव सही रहे हैं उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनि को तेल अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शनि बहुत प्रसन्न होते हैं।

लोहा : शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी को भी सही नहीं माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी से भगवान शनि आपसे नाराज होते हैं जिसकी वजह से जातक के जीवन में दुर्भाग्य आता है। ऐसे जातकों के बने बनाए कार्य बिगड़ने लगते हैं। किसी भी कार्य में अत्यधिक मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगती। वैसे जातक जो कुंडली में शनि देवता के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित हैं, उन्हें शनिवार के दिन लोहे का दान करना चाहिए। इससे शनि देवता उन्हें शुभ फल देते हैं।

स्याही : शनिवार के दिन स्याही खरीदना भी निषेध माना गया है। इस दिन आप पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी और दूसरी चीजें खरीद सकते हैं लेकिन स्याही खरीदने से भगवान शनि नाराज हो जाते हैं। आपको बता दें कि स्याही से यहाँ तात्पर्य कलम, रीफ़िल इत्यादि से है। ऐसे में शनिवार के दिन इन चीजों की भूल से भी खरीदारी न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कैंची : शनिवार के दिन कैंची खरीदना भी वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इससे शनि देवता नाराज होते हैं जिसकी वजह से जातकों के परिवार में कलह शुरू हो जाती है, मानसिक तनाव बढ़ता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन कैंची खरीदने से बचें।

ये भी पढ़ें : शनि की साढ़ेसाती से हैं परेशान तो आज ही धारण करें यह चमत्कारी रत्न, मिलेगा लाभ

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.