साप्ताहिक राशिफल (06 से 12 मार्च 2023): सावधान! आ गया है मार्च के पहले सप्ताह की रिपोर्ट कार्ड!

साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च 2023: आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा और क्या इस हफ़्ते करियर, व्यापार, प्रेम जीवन में मिलेगी सफलता? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हम सब बेहद उत्सुक रहते हैं। एस्ट्रोसेज का यह साप्ताहिक राशिफल का ब्लॉग आने वाले सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी प्रदान करेगा। साथ ही, हम आपको इस सप्ताह को बेहतर बनाने के लिए कुछ अचूक एवं सरल उपायों से भी अवगत कराएंगे। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक  

मेष राशि के लिए यह सप्ताह यानी कि 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक का समय कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके लाभ भाव में रहेंगे। मंगल ग्रह धन भाव में तो बुध लाभ भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र दोनों एक साथ व्यय भाव में रहेंगे। शनि आपके लाभ भाव में होंगे तथा राहु पहले भाव और केतु सातवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत औसत रूप से हो सकती है। या यूं कहें कि इस सप्ताह का समय औसत से थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन खासकर 6, 7 और 8 मार्च की शाम तक का समय आपके लिए संतोषप्रद रह सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा। बाकी चीजों और कामों के लिए मन थोड़ा सा विचलित हो सकता है। संभव है कि आप काम में या चीज़ों पर कंसंट्रेट न कर पाएं। वहीं, सप्ताह का मध्य भाग यानी 8 मार्च की शाम से लेकर 9 और 10 तारीख का समय काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

यह समय आपको प्रतिस्पर्धात्मक कामों में सफलता दिलाने का काम भी कर सकता है। हालांकि इस अवधि में जानबूझकर किसी भी तरीके के विवाद में पड़ने से बचें, लेकिन यदि पहले से किसी विवादास्पद स्थितियों में फंसे हैं, तो उनसे बाहर निकलने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा कर सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिन अर्थात 10 मार्च की शाम से लेकर के 11 और 12 मार्च तक का समय औसत से बेहतर रह सकता है। निजी जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार और धन से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि चंद्रमा, केतु के साथ मौजूद होंगे और ऐसे में, उस समय आपको उन्मादी या जज्बाती होने से बचना है। बल्कि इस समय समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। यह सप्ताह मेष राशि वाले लोगों के लिए काफी हद तक अनुकूल प्रतीत हो रहा है। 

उपाय: इस सप्ताह किसी जरूरतमंद छोटी कन्या को सफेद रंग के वस्त्र जैसे फ्रॉक आदि भेंट करें।

वृषभ राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक  

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह अर्थात 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक का समय कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में पड़ने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके दशम भाव में रहेगा। मंगल ग्रह पहले भाव में तो बुध ग्रह कर्म स्थान पर रहने वाले है। बृहस्पति और शुक्र दोनों ही लाभ भाव में रहेंगे। शनि आपके कर्म स्थान पर होंगे तथा राहु द्वादश और केतु छठे भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर रह सकती है। हो सकता है कि किसी कारण से शुरुआती दिनों में अर्थात 6, 7 और 8 मार्च की शाम तक का समय आपके मन को अप्रसन्न रखे। किसी करीबी से किसी बात को लेकर अनबन होने के भी योग हैं। इसके अलावा, इस अवधि में आपको किसी भी तरह से शासन या प्रशासन से जुड़े व्यक्ति से उलझना नहीं है। यदि आप स्वयं सरकारी कर्मचारी हैं और कोई व्यक्ति आपसे नाराज चल रहा है, तो ध्यान दें कि वह आपकी शिकायत आप के वरिष्ठों से न करें। अर्थात उसे किसी न किसी तरह से संतुष्ट करना जरूरी होगा। इस समय यदि कोई खरीदारी करने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि कोई व्यक्ति आपको कोई गलत सामग्री न बेच पाएं। 8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च तक की शाम तक का समय आपके भीतर उत्साह और ज्ञान में बढ़ोतरी करवाने का काम कर सकता है। किसी स्वजन से मिलकर आपको प्रसन्नता का एहसास हो सकता है। 

11 और 12 मार्च का दिन संपत्ति, व्यवसाय और नौकरी से संबंधित मामलों में फायदा पहुंचा सकता है। यह समय आपको हर तरह के कंपटीशन में बेहतर स्थिति में रखना चाहेगा। अर्थात यदि आप वास्तव में किसी चीज के पात्र हैं और उसको पाने के लिए कई लोग कोशिश में हैं तो हो सकता है कि आप इस मामले में अव्वल रहें। यह समय प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल कहा जाएगा लेकिन करियर या किसी जरूरी काम को दरकिनार करके प्रेम के लिए विवेकहीन हो जाना उचित नहीं रहेगा। अर्थात आप अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें लेकिन प्रेम के लिए जिम्मेदारियों को छोड़ देना उचित नहीं रहेगा। मार्च का यह सप्ताह वृषभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर रह सकती है लेकिन बाकी का समय अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उपाय: दुर्गा मंदिर में मीठी पूरी चढ़ाना शुभ रहेगा।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक  

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके भाग्य भाव में रहेगा। मंगल ग्रह द्वादश भाव में तो बुध ग्रह भाग्य स्थान पर रहने वाला है। बृहस्पति ग्रह कर्म भाव यानी कि दसवें भाव में शुक्र के साथ होंगे। शनि आपके भाग्य स्थान पर रहेंगे तथा राहु लाभ भाव और केतु पांचवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए मार्च महीने के इस सप्ताह की शुरुआत ऊर्जा और जोश से भरी हुई रह सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिन खासकर 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय, आपको कुछ अच्छे समाचार देने और दिलाने का काम कर सकता है। मौज, मस्ती और मनोरंजन के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है। इसके अलावा, पसंद के भोजन इत्यादि मिलने की भी संभावना है। हालांकि, इस समय के दौरान यात्राओं पर जाना और मित्रों से मिलना भी संभव होगा। कुछ नए मित्र भी बना सकते हैं लेकिन नए मित्रों से सावधानीपूर्वक मेल-मिलाप करें। 

सप्ताह के मध्य भाग में किसी बात को लेकर कोई चिंता रह सकती है अथवा किसी करीबी का बर्ताव आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। इस बीच में घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। सप्ताह का अंतिम भाग सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके मित्र पूरी तरह से आपका समर्थन करना चाहेंगे लेकिन फिर भी कोई न कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे मित्रों के द्वारा दी या पहुंचाई गई मदद आपके काम न आ सकें। ऐसी स्थिति में आत्मनिर्भर रहना सही रहेगा। इस अवधि में पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं प्रेम संबंध इत्यादि के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। हालांकि किसी बात को लेकर आपस में संदेह उत्पन्न होना आदि परिस्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में, क्लेश से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे क्योंकि ऐसा करने से आप बेहतर तरीके से लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। 

उपाय: किसी बुजुर्ग महिला के साथ मंदिर जाएं और वहां उनका आशीर्वाद लें, या फिर मंदिर के बाहर कोई बुजुर्ग महिला हो, तो उनकी मदद करके उनका आशीर्वाद लें।

कर्क राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक  

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से 12 मार्च) कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेगा। सूर्य आपके आठवें भाव में रहेंगे। मंगल लाभ भाव में तो बुध ग्रह आठवें भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र दोनों ही भाग्य भाव में होंगे। शनि आपके आठवें भाव में रहेंगे तथा राहु कर्म भाव और केतु चौथे भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

कर्क राशि वालों के लिए मार्च महीने के इस सप्ताह की शुरुआत मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकती है। हालांकि, आर्थिक मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत मददगार साबित हो सकती है लेकिन इन सबके बावजूद भी आपको धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है। हफ्ते के आरंभ में पारिवारिक मामलों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में परिजनों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। इस अवधि में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा दूसरे भाव में स्थिति होंगे और उस पर शनि और सूर्य जैसे ग्रहों की दृष्टि का प्रभाव भी रहेगा जो आपकी वाणी में कठोरता देने का काम कर सकते हैं। इस समय आपको अपनी बात बहुत ही सभ्य तरीके से रखना उचित रहेगा। 

इस अवधि में आपका खानपान भी अच्छा रहेगा और यह आपकी शारीरिक बनावट के अनुकूल होना चाहिए। अगर आप इन सावधानियों को रखते हैं तो सप्ताह की शुरुआत संतोषप्रद परिणाम दे सकती है। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य तौर पर सकारात्मक रह सकता है। अगर किसी कारणवश परिस्थितियां आपके विरुद्ध हो गई है, तो आप उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। इस अवधि में छोटी-मोटी यात्राएं भी संभावित हैं। साथ ही, आप घर-परिवार, पड़ोसी तथा रिश्तेदारों के लिए समय निकालने में सक्षम होंगे। सप्ताह का अंतिम हिस्सा थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। इस समय आप किसी बात को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। घर-गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां भी इस दौरान सर उठा सकती हैं जिनको मेंटेन करते वक़्त आप थोड़े से परेशान हो सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। 

उपाय: शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना या करवाना शुभ रहेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह यानी कि 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक का समय कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस हफ़्ते चंद्रमा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके सातवें भाव में रहेंगे। मंगल ग्रह कर्म भाव में तो बुध ग्रह सातवें भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र दोनों ही ग्रह आठवें भाव में रहेंगे। शनि आपके सप्तम भाव में होंगे तथा राहु नौवें भाव और केतु तीसरे भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए 06 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय काफ़ी सकारात्मक रहने वाला है। इस बीच में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे। इस समय विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता भी नजर आ रही है। सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में भाइयों और मित्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रह सकती है। वहीं, सप्ताह के मध्य भाग में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपको अपने परिजनों के बीच समय बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे। हालांकि, इस अवधि में भी परिजनों के साथ बातचीत करते समय सम्मानजनक भाव बनाए रखने की जरूरत रहेगी। साथ ही, अनावश्यक बातचीत से बचें क्योंकि कई बार अधिक मुखर हो जाने की स्थिति में कुछ अप्रिय या गैर जरूरी बातें हो जाती हैं। ऐसे में, संबंधों में खटास आने की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। शांति और सम्मान बनाकर रखने से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

इस समय पसंद की चीजें खाने या पीने के मौके मिल सकते हैं और लोगों की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रह सकता है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक तो रहेंगे, लेकिन खाने की कुछ पसंदीदा चीजों के मामले में आप थोड़े से लापरवाह हो सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि आप अपने पसंद की चीजें खाएं लेकिन जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं उन्हें अवॉइड करना उचित रहेगा। इस समय मन में नई योजनाएं भी पनप सकती हैं और कुछ लंबित कार्य भी पूरे होने के योग हैं। नई जिम्मेदारियों को उठाने के लिए भी आप स्वयं को तैयार कर सकते हैं। 

उपाय: खाने में नमक की मात्रा कम करें और संभव हो, तो रविवार को नमक न खाएं। साथ ही क्रोध करने से बचें।

कन्या राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

कन्या राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में आने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमश: बारहवें, पहले और दूसरे भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके छठे भाव में रहेंगे। मंगल ग्रह भाग्य भाव में तो बुध ग्रह छठे भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति ग्रह सप्तम भाव में रहेंगे साथ ही शुक्र भी बृहस्पति के साथ सप्तम भाव में ही रहेंगे। शनि आपके छठे भाव में रहेंगे तथा राहु आठवें भाव और केतु दूसरे भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए 06 मार्च से लेकर 08 मार्च की शाम तक का समय कुछ हद तक कमजोर परिणाम लेकर आ सकता है। इस बीच भागदौड़ अधिक हो सकती हैं, लेकिन भागदौड़ के मुताबित फल की प्राप्ति नहीं होगी। ऐसी स्थिति में एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि ज्यादा पाने के चक्कर में जो भी प्राप्त हो रहा है उसका तिरस्कार करने से बचें, अन्यथा चिंता और निराशा दोनो ही आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं, 8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का समय आपके लिए संतोषप्रद रहेगा। हालांकि, आपको अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा क्योंकि भावनाओं में उतार-चढ़ाव की वजह से आपका किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए मन को शांत रखना जरूरी होगा। साथ ही, वाणी पर भी संयम रखें। ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। 

जीवनसाथी के साथ इस समय अच्छे पल बिताने के मौके मिल सकते हैं। यदि आपका काम या व्यवसाय साझेदारी का है तो सप्ताह का मध्य भाग काम धंधे के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। निजी संबंधों में भी सप्ताह के मध्य में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं लेकिन व्यापार-व्यवसाय संबंधी मामलों में या जॉब संबंधित निर्णयों में प्रैक्टिकल माइंड से निर्णय लेने की जरूरत होगी। यह अवधि मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। भाई-बंधुओं और परिजनों के साथ पारदर्शी व्यवहार रखने की स्थिति में संबंधों में आपसी तालमेल बना रहेगा। एक-दूसरे पर किसी भी तरीके का कटाक्ष करने से बचें, अर्थात मजाक में भी किसी का मजाक न उड़ाएं। 

उपाय: नियमित रूप से किसी मंदिर में जाकर सफेद मिठाई चढ़ाएं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

तुला राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से लेकर 12 मार्च) कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह के गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः ग्यारहवें, बारहवें और पहले भाव में गोचर करेगा। सूर्य आपके पांचवें भाव में रहेगा। मंगल आठवें भाव में तो बुध ग्रह पांचवें भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र छठे भाव में एक साथ रहेंगे। शनि आपके पांचवें भाव में होंगे तथा राहु सातवें और केतु प्रथम भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

तुला राशि वालों के लिए 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इस सप्ताह की शुरुआत शानदार रह सकती है और इस अवधि में आपका बर्ताव और व्यवहार सकारात्मक रह सकता है, फलस्वरूप लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत अच्छे परिणाम देगी। निजी संबंधों की बात करें तो, इन मामलों के लिए भी यह समय अवधि सकारात्मक प्रतीत हो रही है। व्यक्तिगत तौर पर अनुकूल परिणाम देने के अलावा सप्ताह की शुरुआत व्यापारिक, व्यावसायिक या कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आएगी। 

सप्ताह के मध्य में, ख़ास कर 8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का समय थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। इस बीच में आप किसी कारण से तनावग्रस्त रह सकते हैं। मानसिक अशांति नींद में व्यवधान पैदा करने का भी काम कर सकती है। इस समय भागदौड़ ज्यादा होगी, लेकिन भागदौड़ की तुलना में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। इन सबके अलावा सप्ताह के मध्य में आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की जरूरत होगी। हालांकि, सकारात्मक बात यह है कि सप्ताह का अंत आपके लिए बेहतर उम्मीदें लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी और आपके दिमाग में कुछ नए आइडियाज भी आ सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। कुल मिलाकर, इस सप्ताह का प्रारंभ और सप्ताह का अंत काफ़ी अच्छा रहेगा जबकि मध्य भाग थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

उपाय: सुगंधित जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना या करवाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से लेकर 12 मार्च) कैसा रहेगा, यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः दसवें, ग्यारहवें  और बारहवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके चौथे भाव में रहेंगे। मंगल ग्रह सातवें भाव में तो बुध ग्रह चौथे भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र एक साथ पांचवें भाव में रहेंगे। शनि आपके चौथे भाव में होंगे तथा राहु छठे और केतु बारहवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

वृश्चिक राशि वालों को 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय अच्छे परिणाम दे सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रह सकती है और इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहने की उम्मीद है। विशेष बात यह कि इस समय आपको किसी के सामने अपने उसूलों से समझौता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बेवजह किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं होगी। ध्यान रहे कि किसी के सामने सम्मान देने के लिए झुकना अच्छी बात है लेकिन मजबूरी में झुकना खराब बात है। स्वाभाविक है कि इस अवधि में आपको अच्छे परिणाम ही मिलने चाहिए। हालांकि, इस दौरान कामों की अधिकता रह सकती है लेकिन फिर भी आप चीजों को बेहतर ढंग से मैनेज करने में सफल रह सकते हैं। 

08 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का वक्त अनुकूल रहेगा। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिल सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। आगे बढ़ने के रास्ते और सुगम हो सकते हैं। वहीं सप्ताह के अंतिम दिनों में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। ध्यान रहे कि इस समय सारे निर्णय बहुत ही सूझबूझ के साथ लेने की जरूरत होगी, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान व्यर्थ की बातों को लेकर जिद करना भी उचित नहीं रहेगा क्योंकि उससे आपकी इमेज ख़राब हो सकती है। घर परिवार के कामों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं, फलस्वरूप शारीरिक ऊर्जा में कमी दिखाई दे सकती है। नींद इत्यादि पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इस समय व्यापार-व्यवसाय समझदारी के साथ करना उचित रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पंक्चुअलिटी इत्यादि का ध्यान रखना होगा। 

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

धनु राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

धनु राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा यह जानने के लिए हम इस सप्ताह के गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः नौवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके तीसरे भाव में रहेंगे। मंगल ग्रह छठे भाव में तो बुध तीसरे भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र एक साथ चौथे भाव में रहेंगे। शनि आपके तीसरे भाव में होंगे तथा राहु पांचवें और केतु ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

धनु राशि वालों के लिए 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा क्योंकि इस अवधि में चंद्रमा आपके भाग्य भाव में होगा। आठवें भाव के स्वामी भाग्य भाव में अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेंगे। पिछले दिनों आप जिन तकलीफों और कठिनाइयां से गुजरे हैं, अब वह कम होंगी। फिर भी किसी वजह से मन थोड़ा विचलित रह सकता है, ऐसे में मन को शांत रखने की कोशिश करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो मन का झुकाव अध्यात्म  की ओर होगा। इसके फलस्वरूप आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि आप अकेलेपन का अनुभव कर रहे हैं, तो आप गौशाला, वृद्धाश्रम या मंदिर जा सकते हैं। इस अवधि में कोई सुखद और लाभकारी परिवर्तन भी संभव होगा। हालांकि इस बीच में पेट आदि से संबंधित कुछ तकलीफ हो सकती है। यदि आप किसी संतान के पिता हैं तो बच्चों को लेकर कुछ चिंताएं भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, इस समय अवधि में शासन-प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों से उलझना भी उचित नहीं रहेगा। 

8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का समय काफ़ी अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। रुके हुए कामों को संपन्न करने के लिए यह अवधि अनुकूल है। सामाजिक कार्यों के लिए भी सप्ताह का मध्य भाग अच्छा रह सकता है। यदि पिछले दिनों शासन-प्रशासन से जुड़े किसी व्यक्ति से नाराज़ रहे हैं, तो इस समय परिस्थितियों के अनुकूल होने की संभावना है। यह अवधि मान सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाली भी कही जाएगी। सप्ताह के अंतिम दिन आपकी आमदनी में वृद्धि करवा सकते हैं। विशेषकर यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। वहीं, यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कंपनी की पॉलिसी के अनुसार आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है और इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। भाई बंधुओं और मित्रों से सुख मिलने की भी संभावनाएं हैं। 

उपाय: लाल रंग की मिठाई का दान मंदिर में करें।

मकर राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

मकर राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से लेकर 12 मार्च) कैसा रहेगा यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में पड़ने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें भाव में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव में मौजूद होंगे। मंगल ग्रह पांचवें भाव में तो बुध दूसरे भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र तीसरे भाव में एक साथ रहेंगे। शनि आपके दूसरे भाव में होंगे तथा राहु चौथे और केतु दसवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मकर राशि वालों के लिए 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता होगी और आपके पास काम की अधिकता होगी। वहीं, शारीरिक स्फूर्ति में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है। इसके फलस्वरूप, आप काम के प्रेशर को महसूस करेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में, सप्ताह की शुरुआत में आपको बेहद सावधान रहने की ज़रूरत होगी। सप्ताह का मध्य यानी कि 8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का समय थोड़े से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है क्योंकि इस समय आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप आस्थावान होकर अच्छे कर्म जैसे कि दान-पुण्य, सेवा आदि करने के लिए प्रयत्न करेंगे। स्वाभाविक है कि इन सबका आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा क्योंकि अच्छे कर्मों का फल हमेशा अच्छा ही होता है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इस अवधि में कुछ यात्राएं भी संभव है और इन यात्राओं के दौरान आप किसी व्यक्ति के करीब आ सकते हैं। वह व्यक्ति भविष्य में आपके कार्य और व्यवसाय के लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में घर के लिए कुछ उपयोगी सामान विशेषकर बिजली इत्यादि से जुड़ा कोई उपकरण खरीदने की भी योजना बन सकती है। 

सप्ताह के अंतिम दिनों में विशेषकर 11 और 12 मार्च के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाले हैं। हालांकि, केतु और चंद्रमा की युति के कारण मन में एक अज्ञात भय रहेगा लेकिन इन सबके बावजूद मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपकी सहनशीलता भी पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी। इस कारण से आप धैर्यपूर्वक कामों को संपन्न करके सफलता प्राप्त कर सकेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के माध्यम से भी लाभ मिल सकता है। यदि पिछले दिनों किसी सरकारी कर्मचारी से कोई अनबन हुई थी तो उसमें भी समझौता होने की संभावनाएं दिख रही हैं। सप्ताहांत मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाने का काम भी कर सकता है। 

उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से लेकर 12 मार्च) कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके पहले भाव में रहेगा। मंगल ग्रह चतुर्थ भाव में तो बुध पहले भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र दूसरे भाव में एक साथ रहेंगे। शनि आपके पहले भाव में मौजूद होंगे तथा राहु तीसरे और केतु नौवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

कुंभ राशि वालों के लिए 06 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मार्च महीने के इस सप्ताह की शुरुआत कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छी रह सकती है। यह समय व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रेम और दांपत्य आदि के लिए संतोषप्रद रह सकता है। छठे भाव का चंद्रमा सातवें भाव में प्रवेश कर गया है। अतः कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं लेकिन फिर भी इस समय को हम प्रतिकूल नहीं कहेंगे। चंद्र ग्रह पर मंगल की दृष्टि भी है। यहां से जो ऊर्जा निकल रही है वह उत्साह देने का काम तो करेगी लेकिन उसमें कुछ क्रोध भी शामिल रह सकता है। इसलिए यह समय निजी संबंधों के लिए औसत से बेहतर कहा जाएगा। इसके बावजूद भी संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। दैनिक कामों में सुधार की संभावना है। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा कहा जाएगा। 

सप्ताह का मध्य भाग थोड़े कमजोर परिणाम दे सकता है और ध्यान रखें कि इस अवधि में परिजनों के साथ संबंध बिगड़ने न पाए। जल्दबाजी के निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए महत्वपूर्ण निर्णयों को इस अवधि में टालने की कोशिश करें। विशेषकर कोई बड़ा निवेश या बड़ा निर्णय तो इस अवधि में लेने से बचना उचित रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और इसके परिणामस्वरूप, जीवन में चल रही पिछली परेशानियां दूर होंगी। आप नए लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, भाग्य का भी साथ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस अवधि में शासन-प्रशासन से जुड़े किसी भी व्यक्ति से उलझना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग कुछ कमजोर रह सकते हैं बाकी का अधिकांश समय काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। 

उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मीन राशि: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से लेकर 12 मार्च तक

मीन राशि के लिए यह सप्ताह (6 मार्च से लेकर 12 मार्च) कैसा रहेगा? यह जानने के लिए हम इस सप्ताह में होने वाले गोचरों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा क्रमशः छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह आपके बारहवें भाव में रहेगा। मंगल ग्रह तीसरे भाव में तो बुध बारहवें भाव में रहने वाले हैं। बृहस्पति और शुक्र एक साथ पहले भाव में रहेंगे। शनि आपके बारहवें भाव में रहेंगे तथा राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में रहने वाले हैं। इनका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं। 

मीन राशि वालों के लिए 6 मार्च से लेकर 8 मार्च की शाम तक का समय औसत से बेहतर रह सकता है। हालांकि, इस अवधि में आपको कुछ कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता है लेकिन कठिनाइयों के बाद अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रह सकती है लेकिन प्रतिकूल नहीं होगी। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छे परिणाम दे सकती है। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के लिए भी अवधि फलदायी साबित होगी। हालांकि, हफ्ते के आरंभ में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

सप्ताह के मध्य का समय यानी कि 8 मार्च की शाम से लेकर 10 मार्च की शाम तक का समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपके पांचवें भाव के स्वामी चंद्रमा सातवें भाव में होंगे। साथ ही, इन पर बृहस्पति और शुक्र जैसे शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। ऐसी स्थिति में निजी संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। न केवल प्रेम संबंधों के लिए बल्कि प्रेम विवाह से संबंधित किसी जरूरी कदम को उठाने के लिए भी यह समय मददगार साबित हो सकता है। कामकाज और व्यापार-व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सप्ताह का मध्य अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

सप्ताहांत की बात की जाए तो, यह थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। इस दौरान किसी भी बड़े निर्णय को लेने से बचना ही उचित रहेगा। साथ ही, हर मोर्चे पर धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। इस समय जल्दबाजी में लिए गए निर्णय या फिर किये गए कार्य आपको विफलता की ओर ले जा सकते हैं, इसलिए सप्ताह के आखिरी 2 दिनों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। 

उपाय: कन्या पूजन करें और उनकी मदद करते समय उनका आशीर्वाद लें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.