साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023): इस हफ़्ते किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ!

साप्ताहिक राशिफल 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर महीने का यह अंतिम सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि अनुकूल रहने वाली है। वहीं, 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। हालांकि खानपान पर संयम रखने की जरूरत इस समय रहेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। इसके फलस्वरूप, आप हर मामले में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। कहीं से अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकती है। यद्यपि कुछ चिंताएं मन-मस्तिष्क में हावी होने का काम कर सकती हैं, लेकिन अपनी राशि का चंद्रमा किसी बड़ी नकारात्मकता को नहीं आने देगा।

उपाय: किसी चांदी के बर्तन में दूध और पानी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। अतः इन घंटों में समझदारी से निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। वहीं, 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाह रही है। इस दौरान कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और आपका आत्मविश्वास आपको विभिन्न मामलों में सफलता दिलाना चाहेगा। निजी संबंधों में भी अच्छी अनुकूलता के योग नजर आ रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर  की रात 1:20 के बीच की अवधि में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने पर सामंजस्य और अनुकूलता बने रहने की संभावनाएं हैं।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। भाई-बंधुओं और प्रियजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कहीं से कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिल सकती हैं। आपके प्रयासों के सफल होने की भी संभावनाएं मजबूत रहने वाली हैं।

उपाय: किसी गरीब कन्या को हरे वस्त्र भेंट करना शुभ रहेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। अतः ज़रूरी कामों को सुबह के 10:30 बजे से पहले संपन्न कर लेना समझदारी का काम होगा। वहीं, 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। यद्यपि द्वादश भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा नहीं कहा गया है और फलस्वरूप बेकार की भागदौड़ और व्यर्थ के खर्चे रह सकते हैं। लेकिन, उच्च का होने के कारण चंद्रमा दूर की यात्राओं व स्थानों से कुछ अच्छे परिणाम भी दिला सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर  की रात 1:20 के बीच की समय अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। आप अपने बुध्दिबल के कारण न केवल कामों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे बल्कि स्वजनों के बीच में सकारात्मक चर्चा के केंद्र बिंदु भी रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की समय अवधि में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना हितकारी रहेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों के लिए अच्छी रहेगी। वहीं, 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक का समय आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है विशेषकर आर्थिक मामलों में। आपके प्रयत्न पूरी तरह से सफलता प्राप्त करते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में परिणाम तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। इस समय मन-मस्तिष्क में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं और दूर की यात्राओं से यथासंभव बचना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में सकारात्मकता का लेवल अचानक से बढ़ सकता है। आपकी भागदौड़ यदि पिछले दिनों काम नहीं आ पाई थी तो इस समय उस मामले में भी सकारात्मकता मिलने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य में भी अनुकूलता बनी रहेगी और निजी संबंधों में भी अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग को दूध और चावल खिलाएं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। दूर के स्थान से संबंधित काम न केवल सफल होंगे बल्कि उल्लेखनीय रह सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में अच्छे परिणाम मिलते रहने की संभावना है। मामला आर्थिक हो या फिर व्यापारिक दोनों क्षेत्रों में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में परिणाम तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। नींद में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं तथा अचानक से कुछ बड़े खर्च भी सामने आ सकते हैं।

उपाय: शिवजी का इत्र मिले हुए जल से अभिषेक करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देने वाली रह सकती है। नई कार्य योजनाओं पर अमल करने में, यह समय मददगार हो सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर  की रात 1:20 तक की अवधि में आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। न केवल कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है बल्कि सामाजिक मामले भी अनुकूल परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में आपके कामों के फल-प्रतिफल पूरी तरह से आपके फेवर में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा और दूर की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं।

उपाय: मछलियों को चावल के दाने डालें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि आपके फ़ेवर में रह सकती है। अतः ज़रूरी कामों को इन घंटे में संपन्न कर लेना समझदारी का काम होगा। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। काम बनते बनते रह सकते हैं। इस समय सामाजिक मामलों को लेकर भी सजग रहना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर  की रात 1:20 तक की अवधि में परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकते हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और आप नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने लगेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में आप अपने कामों में सफलता पाने में सक्षम होंगे। कार्यों के परिणाम से आप प्रसन्न नज़र आएंगे। सामाजिक कामों से जुड़ाव की भी संभावना है।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त यथा समर्थ गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि अनुकूल रहने वाली है। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि भी आपके फेवर में रहेगी। लंबे समय से लंबित कार्य इस समय पूरे हो सकते हैं। साझेदारी के कामों का मामला हो या फिर निजी जीवन से संबंधित मामला, अधिकांश मामलों में परिणाम सुखद और अनुकूल रह सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में कामों में आने वाली रुकावटें मन को हताश करने का काम कर सकती हैं। इस समय जल्दबाजी में कोई नया प्रयोग करना उचित नहीं होगा।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि पिछली समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करेगी। आपके घर के वरिष्ठ, मार्गदर्शक, पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपको अनुकूल परिणाम दिलाने में मदद करेगा। लंबी दूरी की यात्राएं भी फायदेमंद रह सकती हैं।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा-सत्कार कर उनका आशीर्वाद लें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। वहीं, 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगा। कुछ अप्रत्याशित व अनुकूल परिणाम भी इस समय आपके हिस्से में आ सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 तक की अवधि में आप रोजमर्रा तथा साझेदारी के कामों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। दिए हुए पैसे भी वापस मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर के दौरान परिस्थितियां थोड़ी कमज़ोर रह सकती हैं। इस समय आपके मन के अनुरूप काम न होने के कारण आप थोड़े से चिंतित या परेशान रह सकते हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद भी धैर्य के साथ अच्छे समय का इंतजार करना समझदारी का काम होगा।

उपाय: कन्याओं की सेवा-सत्कार करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि कमज़ोर रहने वाली है। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। निजी संबंधों में विशेषकर प्रेम संबंध में अच्छी अनुकूलता के योग हैं। विद्यार्थीगण भी अच्छा करते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आप अपना टारगेट अचीव करके वरिष्ठों तथा सहयोगियों के बीच प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर के दौरान आप न केवल कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर वैवाहिक जीवन में अच्छी अनुकूलता के योग हैं। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई नया व सार्थक प्रयोग भी संभावित है।

उपाय: प्रतिदिन कम से कम एक माला “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि काफ़ी अच्छी रहने वाली है। अतः महत्वपूर्ण कामों को इसी दौरान संपन्न कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। हालांकि, चंद्रमा उच्च का रहेगा इसलिए परिणाम खराब नहीं रहेंगे, लेकिन तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। मन में कुछ चिताओं के भाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले विशेषकर एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे लेकिन फिर भी आत्मनिर्भर रहना समझदारी का काम होगा। विद्यार्थी मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर के दौरान आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलने के योग मजबूत होंगे।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि से दूरी बनाए रखें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे तक की अवधि एवरेज परिणाम दे सकती है। वहीं 30 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 नवंबर की शाम 4 बजकर 10 मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपका आत्मविश्वास विभिन्न मामलों में आपको सफलता दिलाने का काम कर सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आपके चाहने वाले पूरी तरह से आपके सपोर्ट में नज़र आ सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 1 नवंबर 2023 की शाम 4:10 से लेकर 3 व 4 नवंबर की रात 1:20 के बीच की अवधि में आप कुछ घरेलू समस्याओं को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं। मन में दुविधा की भावनाएं रह सकती हैं। बेहतर होगा कि इस समय शांति के साथ भविष्य की योजनाओं पर चिंतन मंथन करें।

सप्ताहांत अर्थात 4 और 5 नवंबर की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मन को प्रसन्नता देगा। निजी संबंधों में भी अनुकूलता के योग मजबूत होंगे। विद्यार्थीगण भी इस समय अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाना और वहां पर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.