राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: इन तीन राशि के जातकों के लिए खास रहेगा यह सप्ताह

मार्च के महीने का यह सप्ताह होली के रंगों के साथ शुरू होगा। इस सप्ताह ग्रह नक्षत्रों की चाल कैसी रहेगी, सभी राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है इसके बारे में हम आज अपने इस लेख में आपको जानकारी देंगे। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

मेष 


मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा आप घर के लोगों के साथ होली के रंगों का आनंद लेते देखे जाएंगे। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी, महफिलों में कुछ ऐसा न खाएं जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। 

वृषभ

आपके लिए यह सप्ताह अपने दिल की बातों को खुलकर लोगों के लिए अच्छा रहेगा। होली के रंगों के साथ आप अपने गमों को भी इस दौरान भूल सकते हैं।

मिथुन

बुध की स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही माता के साथ आपके संबंधों में भी इस सप्ताह निखार आएगा। 

कर्क

आपके द्वारा घर के लोगों के बीच एकता की भावना इस सप्ताह जगाई जा सकती है। होली के मौके पर किसी तरह की पार्टी आप अपने घर के लोगों को दे सकते हैं। 

सिंह 

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यदि किसी के साथ मनमुटाव था तो वह दूर होगा। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। जितना हो सके लोगों के साथ प्यार से बात करें। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय


कन्या 

आप बिती बातों को भुलाकर इस सप्ताह घर के लोगों के साथ होली के रंगों का आनंद लेते नजर आ सकते हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस राशि के जातक योग ध्यान कर सकते हैं। 

तुला 

हालांकि इस सप्ताह आपको आंख बंद करके किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। लेन देन के मामलों को लेकर भी इस राशि के लोगों को सावधानी बरतनी होगी। 

वृश्चिक 


आपके लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। आपको कहीं से धन लाभ की संभावना है। यदि आपने किसी से उधार लेना था तो वह इस दौरान आपको लौटा सकता है। 

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको उन्नति मिल सकती है। वहीं जो जातक नौकरी की तलाश में थे उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। 

मकर 


इस राशि के जातकों के मन में धर्म के प्रति इस सप्ताह आस्था जगेगी। सप्ताह की शुरुआत में होली के मौके पर घर में आप पूजा या हवन का आयोजन कर सकते हैं। आपके मन की नकारात्मकता इस सप्ताह दूर होगी। 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। आपको होली के दौरान रंगों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आंखों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है। पारिवारिक जीवन में इस राशि के जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। 

मीन


इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस दौरान विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का आनंद ले सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.