साप्ताहिक राशिफल (27 नवंबर से 03 दिसंबर, 2023): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 27 नवंबर से 03 दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 27 नवंबर से 03 दिसंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि नवंबर महीने का यह अंतिम सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 27 नवंबर से 03 दिसंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच की अवधि एवरेज परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। आप खरीदारी के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और रुचिकर भोजन भी मिल सकेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। आर्थिक मामलों में अनुकूलता मिलने के अच्छे योग हैं। भाग्य का बेहतर सपोर्ट मिल सकेगा और ज्यादातर काम आपको प्रसन्नता देंगे। यात्राएं या उत्सव आपकी प्रसन्नता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस दौरान किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरतनी है और अपने मनोबल को बनाए रखना है। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद का समय प्रेम व संतान संबंधी मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: संभव हो, तो घरेलू स्तर पर किए जाने वाले दूध या दूध के उत्पादों का व्यापार सप्ताह के मध्य में न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच की अवधि में काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। तीसरे भाव का स्वामी चंद्रमा पहले भाव में उच्च का होकर आपको विभिन्न माध्यमों से प्रसन्नता देने का काम करेगा अर्थात मामला कार्यक्षेत्र का हो या फिर निजी, हर मामले में आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है और परिजनों के साथ मिल-बैठकर प्यार से बातचीत करने पर सब कुछ अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले में भी आपकी समझदारी अच्छे परिणाम दिलाएगी।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कहीं से अच्छी सूचनाओं के मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि किसी बात को लेकर चिंताएं दे सकती है।

उपाय: किसी गरीब कन्या को हरे वस्त्र भेंट करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच की अवधि कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। हालांकि,चंद्रमा उच्च का है, लेकिन द्वादश भाव में है इसलिए कुछ बेकार के खर्चे देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान मेहनत का एक बड़ा हिस्सा अपना परिणाम देने में पीछे रह सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक तुलनात्मक रूप से आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपके मित्र इस समय आपके काम आएंगे। आपका आत्मविश्वास बेहतर होगा और नए लोगों से संपर्क बनने से आप कुछ अच्छे फायदे भी प्राप्त कर सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। पारिवारिक और निजी मामलों में अनुकूलता देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। आप उच्च ऊर्जा के साथ काम करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना हितकारी रहेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार, मित्र व रिश्तेदारों के साथ से आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी आप काफ़ी अच्छा कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक का समय थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। आप किसी कारण से चिड़चिड़े रह सकते हैं और पारिवारिक जीवन में आप स्वयं को किसी मामले में पीछे महसूस कर सकते हैं। कुछ बेकार की यात्राएं थकाने का काम कर सकती हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय आपकी रचनात्मक क्षमता अच्छी रहेगी और आपको हटकर सोचने वाले मित्र भी मिल सकते हैं जो आपको एक विशेष सकारात्मक दिशा में ले जाने का काम कर सकते हैं। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है अर्थात सावधानी बरतने फायदा मिल सकता है।

उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच का समय मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। साथ ही, आप अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त करने में समर्थ होंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यह अवधि लाभ करवाने में आपके लिए मददगार बनेगी। दूर के स्थानों से जुड़े मामले भी अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। भले ही चंद्रमा अपनी राशि में है लेकिन कुछ बेकार के खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, यात्रा कष्टकारी नहीं रहेगी परंतु यात्रा लाभदायक रहे इसमें संदेह है। अत: इस समय बेकार के कामों से स्वयं को बचाने की कोशिश करें। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि आपको सकारात्मक दिशा में ले जाने का काम करेगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी।

उपाय: गरीबों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने परिजनों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद ले सकेंगे। स्वयं को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए भी यह अवधि आपके लिए सहयोगी हो सकती है। किसी नई योजना पर काम करने का मौका भी मिल सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की संगति में रहेंगे और उनसे कुछ विशेष सीख सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन किसी बात को लेकर मन में उथल-पुथल के भाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आर्थिक मामले में बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। इस दौरान आप अच्छा सोचेंगे और अच्छा कर सकेंगे। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। बेकार के काम आपको थकान दे सकते हैं।

उपाय: मछलियों को चावल के दाने डालना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच की अवधि थोड़े से कमज़ोर परिणाम दे सकती है। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप चिंतित या परेशान रह सकते हैं। इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना तथा लोगों से सभ्य तरीके से बात करना जरूरी होगा जिससे परिस्थितियां संतुलित बनी रहें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक का समय आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप वरिष्ठों की सलाह से कामों को संपन्न करेंगे तो सफलता मिलने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के लिए भी यह अवधि अनुकूल कही जाएगी।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रेम संबंध और कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल है। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद का समय सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को निरंतर आगे बढ़ने का काम करेगा। इसके फलस्वरूप, आप कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में अच्छा करते रहेंगे।

उपाय: पूर्वज के निमित्त किसी जरूरतमंद का सहयोग करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच के समय में काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। आप अपने कामों को नए और रचनात्मक रूप से कर सकेंगे। आर्थिक और दांपत्य जीवन के मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक का टाइम ड्यूरेशन कमज़ोर परिणाम देने का संकेत कर रहा है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। यदि आप किसी भी काम को दिल से करेंगे तो वह आपको सफलता दे सकेगा। धार्मिक क्रियाकलापों के लिए भी अवधि अनुकूल कही जाएगी। वरिष्ठों का सहयोग सफलता दिलाएगा। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि भी अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रही है। कामों में सफलता और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।

उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा सत्कार करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में शानदार कर सकेंगे। विद्यार्थीगण भी इस समय अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के साथ-साथ शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक का टाइम आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि, मन-मस्तिष्क में कुछ हद तक कन्फ्यूजन रह सकता है, लेकिन गंभीरता से सोचने पर आप अच्छे निर्णय लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन में अनुकूलता के अच्छे योग प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। हालांकि, कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों के लिए समय अच्छा नहीं है। अतः किसी भी प्रकार का रिस्क न लें और स्वयं के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि पुरानी समस्याओं को दूर करने और नई योजनाओं पर काम करने की ऊर्जा दे सकती है।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। निजी संबंधों के लिए अवधि अनुकूल कही जाएगी। आप युवा हैं और किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय आपको अपनी दिल की बात कहने के मौके मिल सकते हैं। साथ ही, विद्यार्थीगण भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, कभी कभार मन में कोई कंफ्यूजन रह सकता है, लेकिन गंभीर सोच-विचार के पश्चात किए गए कार्य सफलता देंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आप औरों से आगे निकलते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। साझेदारी के कामों में आप फायदा कमा सकेंगे और साझेदार के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य सुख दिलाने में भी यह अवधि मददगार बनेगी। वहीं बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि कमज़ोर रहेगी। ऐसे में, किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। 

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा उच्च का होकर चौथे भाव में होगा। अतः कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं देगा, लेकिन किसी घरेलू बात को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। ऐसे में, तनाव मुक्त होकर पुराने अनुभवों के आधार पर काम करने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और नए विचारों की ऊर्जा आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। विद्यार्थीगण भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम संबंध के लिए भी समय अनुकूल कहा जाएगा।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय भावनाओं में बहने की बजाय तार्किक रूप से काम करने की स्थिति में सकारात्मक परिणाम मिल सकेंगे। आप प्रतिस्पर्धात्मक तथा सृजनात्मक कामों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि से दूर रहते हुए सात्विक बने रहें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 27 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच का समय अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रह सकेगा और  कहीं से कुछ अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती हैं। आपके करीबी और शुभचिंतक लोग आपके लिए मददगार बनेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे तक आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कुछ चिंताएं रह सकती हैं। साथ ही, मन में आक्रोश के भाव भी देखने को मिल सकते हैं। घर-गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां आपको चिंता देने का काम कर सकती हैं। अतः यथासंभव स्वयं को तनाव मुक्त रखने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 1 दिसंबर की सुबह 10:15 बजे से लेकर 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता और क्रिएटिविटी इस समय तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगी। विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम संबंध के लिए भी यह अवधि अच्छी कही जाएगी। वहीं, बाकी के बचे हुए ढाई घंटे अर्थात 3 दिसंबर की रात 9:30 बजे के बाद की अवधि तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम देने वाले रास्ते खोल सकती है।

उपाय: दादा जी के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.