साप्ताहिक राशिफल (27 मार्च से 02 अप्रैल 2023): रामनवमी से सजा ये हफ़्ता कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए।

साप्ताहिक राशिफल मार्च 2023: साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से लेकर 02 अप्रैल के साथ एक बार फिर हम हाज़िर हैं। एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि 27 मार्च से लेकर 02 अप्रैल तक का समय आपकी राशि के लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशिफल के माध्यम से आप जान सकेंगे कि इस सप्ताह को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? जिससे यह सप्ताह आपके लिए फलदायी साबित हो सके। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 02 अप्रैल, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय 

कहीं बनते-बनते बिगड़ तो नहीं रहा आपका काम? उपाय जानने के लिए देखें वीडियो!

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। विशेषकर सप्ताह के पहले दिन आर्थिक मामलों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। संभव है कि इस दिन आप मनपसंद भोजन का आनंद भी लें।  

वहीं 28 मार्च से लेकर 30 मार्च की शाम तक का समय अनुकूल रह सकता है। यह अवधि आपको आर्थिक मामलों में फायदा पहुंचा सकती है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। नए कामों की शुरुआत में भी यह समय आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है।

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप घर-परिवार अथवा गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं लेकिन उन चिंताओं का समाधान भी आपको यही समय अवधि दिला सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी काम कर सकते हैं। 

सप्ताह का अंतिम दिन आपके पंचम भाव पर चंद्रमा का प्रभाव रहने वाला है। यह समय सामान्य तौर पर आपके लिए आनंदायी रह सकता है। साथ ही, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और कुछ नई कार्य योजनाओं पर बात हो सकती है। 

उपाय: बेहतर परिणामों की प्राप्ति के लिए भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। कार्यक्षेत्र के लिए भी हफ़्ते का पहला दिन काफ़ी अच्छा रह सकता है। यदि आप नौकरी या किसी अन्य मामले में कोई इंटरव्यू देने वाले हैं तो सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रह सकती है।

28, 29 और 30 मार्च आपके लिए सकारात्मक रह सकते हैं। चाहे मामला आर्थिक हो या फिर पारिवारिक, सावधानी से निर्वाह करने की स्थिति में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चंद्रमा आपके दूसरे भाव में मंगल के साथ गोचर करने वाले हैं और ऐसे में, चंद्रमा मंगल के साथ युति करते हुए नज़र आएंगे। इसके फलस्वरूप, इन मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है जैसे कि फिजूलखर्ची और परिजनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से बचना है।

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय काफ़ी अच्छा रहने वाला है। इस समय आप किसी कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामान्य तौर पर यह यात्रा सुखदायी रह सकती है। साथ ही, इस दौरान भाई बंधु और मित्रों के साथ संबंध मधुर बने रहने की अच्छी उम्मीदें हैं।

सप्ताह का अंतिम दिन तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस समय किसी बात को लेकर मन में चिंताओं के भाव रह सकते हैं। 

उपाय: माता या माता समान स्त्री की सेवा करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।  

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। विशेषकर आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। साथ ही, इस दौरान ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आप आलोचना के शिकार हो जाएं। 

हालांकि यह समय अवधि सिर्फ 1 दिनों की है क्योंकि 28 मार्च की सुबह से लेकर 30 मार्च की शाम तक चंद्रमा आपके प्रथम भाव में रहने वाले हैं। यह आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। इस समय प्रत्यक्ष रूप से चंद्रमा पर किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं होगा। हालांकि, इन सबके बावजूद भी इस समय आपके व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का भी अच्छा सहयोग मिलेगा।

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान यदि आप परिवारजनों के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे, तो आपको उनका सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने पर बचत भी की जा सकेगी। वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 2 अप्रैल का पूरा दिन सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। 

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना आपके लिए शुभ साबित होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। यह समय हर मामलों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आमदनी बढ़ाने के लिए भी सप्ताह का पहला दिन शुभ परिणाम देगा। साथ ही, स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है।

28 मार्च की सुबह से लेकर 30 मार्च की शाम तक का समय थोड़े कमज़ोर परिणाम लेकर आ सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरूरी होगा। दूर की यात्राओं को भी टालने की कोशिश उचित कहीं जाएगी। इस समय पांचवें भाव के स्वामी मंगल के साथ आपके राशि स्वामी द्वादश भाव में गोचर करेंगे जो निजी संबंधों के लिए कुछ प्रतिकूल रह सकता है। ऐसी स्थिति में परिजनों के साथ अपनेपन की भावना से संवाद करना जरूरी रहेगा।

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। इस समय आपको अपनी शान-ओ-शौक़त को पूरा करने के मौके मिल सकते हैं। आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाने वाले घटनाक्रम संभावित हैं। हालांकि, सप्ताहांत अर्थात 2 अप्रैल का पूरा दिन तुलनात्मक रूप से कुछ कमज़ोर रह सकता है। ध्यान रहे यहां पर कमज़ोर का मतलब खराब नहीं है बल्कि 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच में मिलने वाले परिणामों की तुलना में थोड़ा सा उन्नीस बीस वाले परिणाम रह सकते हैं।

उपाय: किसी विद्यालय में बच्चों को पेन और कॉपी बांटना फलदायी रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। विशेषकर सप्ताह का पहला दिन आपको मान-सम्मान दिलाने में मददगार रह सकता है। इस समय घूमने-फिरने के अच्छे मौके मिल सकते हैं और आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रह सकता है। 

28 मार्च की सुबह से लेकर 30 मार्च की शाम तक का समय कई लाभप्रद सौदों को दिलाने में मदद कर सकता है। विशेषकर जिन लोगों का संबंध या संपर्क विदेश से अथवा दूर के स्थानों से हैं उन्हें यह समय अवधि अच्छा लाभ दिला सकती है क्योंकि आपके द्वादश भाव के स्वामी चंद्रमा लाभ भाव में भाग्य भाव के स्वामी के साथ गोचर करने वाले हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको विदेशों के माध्यम से लाभ तो मिलेगा, साथ ही दूर की यात्राओं से भी फायदा होने की संभावना है। भाग्य का भी सहयोग इस समय आपको मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर 30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय कुछ खर्चे करवा सकता है। हालांकि, चंद्रमा अपनी ही राशि में रहेगा। अतः सामान्य तौर पर खर्चे महत्वपूर्ण चीजों के लिए हो सकते हैं। इस अवधि में आर्थिक और शारीरिक दोनों मामलों में जागरूक रहना उचित रहेगा। सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 2 अप्रैल का पूरा दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

उपाय: भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दूध की बनी मिठाइयों का दान करना शुभ सिद्ध होगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि इस समय आपके लाभ भाव के स्वामी चंद्रमा उच्च अवस्था में भाग्य स्थान पर रहने वाले हैं। अतः इस समय घूमने-फिरने के मौके मिल सकते हैं। पार्टियों या समारोह में जाने के बाद आप आनंदित महसूस कर सकते हैं। वहीं, 28, 29 और 30 मार्च की शाम तक का समय भी आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। कामों में सफलता की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। यह अवधि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल रहेगी। इस समय आप घर-परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

30 मार्च की शाम से 2 अप्रैल की सुबह तक का समय आपके लिए शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं। इस समय आपकी रुचि अध्यात्म की तरफ भी हो सकती हैं। आप आत्म प्रेरित रहेंगे और इस दौरान आप मित्र और शत्रु में भेद करने में समर्थ होंगे। वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 2 अप्रैल का पूरा दिन तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। 

उपाय: मछलियों को चावल के दाने खिलाएं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। हालांकि, इस समय आपके कर्म स्थान के स्वामी चंद्रमा आठवें भाव में उच्च अवस्था में प्रभावी रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर यह अप्रत्याशित लाभ भी दिला सकता है लेकिन इस दौरान अति आत्मविश्वासी होना या फिर कोई बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। 

28 मार्च से लेकर 30 मार्च की शाम तक का समय आपको एवरेज से अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि, इस अवधि में आपकी भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। लेकिन जिन कामों को करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं, उन कामों को पूरा करने का तरीका या रास्ता आपको इस समय मिल सकता है। इस सप्ताह आप धार्मिक क्रियाकलापों में शामिल हो सकते हैं। ध्यान रखें कि इस समय कोई भी ऐसा काम नहीं करना है जिससे पिता की नाराजगी देखने को मिले। 

सप्ताहांत की बात की जाए तो सप्ताहांत सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। इस समय आप काम को लेकर कुछ यात्राएं कर सकते हैं और उन यात्राओं के सफल होने की भी उम्मीद है। घर-परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रह सकते हैं। वरिष्ठों के साथ संबंधों में मज़बूती आने के योग बन रहे हैं। सप्ताह का अंतिम दिन कुछ विशेष लाभ करवा सकता है। 

उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग को कपड़े भेंट करना शुभ रहेगा।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी प्रतीत हो रही है। इस समय आप जो भी काम करेंगे उससे दूसरे जल्द ही प्रभावित होंगे। साथ ही, भाग्य का भी अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को भी इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर जो लोग रचनात्मक कार्यों से संबंधित शिक्षा ले रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है।

28 मार्च से 30 मार्च की दोपहर तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस समय कोई बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि चंद्रमा आठवें भाव में होगा और आठवें भाव के स्वामी बुध जो व्यापार के कारक भी हैं नीच अवस्था में होंगे। स्वाभाविक है कि ऐसे में व्यापार में फायदा मिलने की संभावनाएं कमज़ोर हैं। साथ ही, यात्राएं कुछ हद तक उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती हैं। विद्यार्थियों को इस समय अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही, परिजनों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने के भी प्रयास करने होंगे।

सप्ताहांत के दिन आपको बेहतर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस समय आपको यात्राओं के माध्यम से लाभ मिलने के योग मजबूत होंगे। पिता या पिता समान व्यक्तियों के मार्गदर्शन से जीवन में सहजता आने के योग बनेंगे। हालांकि, कुछ बातों को लेकर आपको बड़ों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है लेकिन बदले में आपको बड़ों का सहयोग भी मिल सकता है। सप्ताह का अंतिम दिन किसी बड़े काम को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है। 

उपाय: अपने चरित्र को अच्छा रखते हुए इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अच्छे परिणाम दे सकती है। यदि आप किसी क्रिएटिव कार्य से जुड़े हुए हैं तो आपको इस अवधि में विशेष सफलता मिल सकती है। आप अपनी क्षमताओं को सही ढंग से उपयोग में लाकर महत्वपूर्ण कामों को संपन्न कर सकेंगे।

28 मार्च से लेकर 30 मार्च की दोपहर तक का समय आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस समय आप सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टिकोण से बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरान आपका आठवें भाव के स्वामी (अष्टमेश) मंगल के साथ युति कर रहे होंगे। ऐसे में, कोई बड़ा रिस्क लेना या किसी विवाद में पड़ना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो चंद्रमा के साथ मंगल की युति आपके जीवन में ताज़गी भरने का काम कर सकती है।

30 मार्च की शाम से 2 अप्रैल की सुबह तक का समय कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि, इस अवधि में आपके आठवें भाव के स्वामी आठवें भाव में ही हैं और इसके परिणामस्वरूप, लंबे समय से प्रयास करने वाले लोगों को कार्यों में सफलता मिल सकती है।  लेकिन सामान्य अवस्था में इस स्थिति  को अच्छा नहीं माना गया है। इस दौरान कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। धैर्य और संयम के साथ काम करते हुए संतोषप्रद परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। सप्ताह का अंतिम दिन तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। 

उपाय: शिव जी को दूध की बनी मिठाई अर्पित करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है। इस समय आप येन केन प्रकारेण अपने उद्देश्य की पूर्ति करते हुए नजर आएंगे। विशेषकर स्वजनों से मुलाकात और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से सप्ताह का पहला दिन काफ़ी अच्छा रह सकता है। 

वहीं, 28 मार्च से लेकर के 30 मार्च की शाम तक का समय अनुकूल रह सकता है। इस समय आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक मामले में किये जा रहे प्रयासों के सफल होने की अच्छी उम्मीदें हैं। हालांकि कुछ एक प्रयास असफल भी रह सकते हैं लेकिन ज्यादातर कामों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी। इस समय मन को शांत रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।

सप्ताह का अंतिम हिस्सा भी काफ़ी हद तक आपको लिए संतोषप्रद रह सकता है। इस समय आपके भीतर का जोश और उत्साह आपको कामों में सफलता दिलाएगा। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके लिए समय शानदार रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात के लिए भी इस समय को हम अनुकूल कह सकते हैं। हालांकि सप्ताह का अंतिम दिन यानी कि 2 अप्रैल का दिन कमज़ोर परिणाम दे सकता है। 

उपाय: अपने पितरों के नाम से सामर्थ्य अनुसार गरीबों को भोजन कराना लाभकारी सिद्ध होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। जैसे कि चतुर्थ भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा नहीं कहा जाता है, लेकिन उच्च अवस्था में गोचर करने वाला चंद्रमा आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान घर की साज-सज्जा और साफ सफाई से संबंधित मामलों के लिए यह अवधि अच्छी रह सकती है।

वहीं, 28 मार्च से लेकर 30 मार्च की शाम तक के समय में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आप पहले की तुलना में अधिक सजग और गंभीर रहते हुए समझदारी का परिचय दे सकेंगे। इस दौरान भाई और मित्रों के सहयोग से काम बनते हुए नजर आएंगे। छठे भाव के स्वामी चंद्रमा कर्म स्थान के स्वामी के साथ पंचम भाव में युति कर रहे हैं। फलस्वरूप बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग करके आप बेहतर ढंग से अपने कामों को अंजाम दे सकेंगे। 

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिन की बात करें तो, यह भी सकारात्मक रह सकता है। इस समय व्यक्तिगत संबंधों के साथ-साथ सामाजिक संबंधों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। 

उपाय: किसी को भी अपशब्द न बोलें और संभव हो, तो “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। यह अवधि आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपके दबदबे और रुतबे को भी मजबूत बनाने का काम कर सकती है। 

हालांकि 28 मार्च से लेकर 30 मार्च की शाम तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। इस समय आपको स्वयं के भीतर का क्रोध शांत करने की आवश्यकता होगी। विशेषकर यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो कार्यालय के प्रेशर को घर के सदस्यों के ऊपर थोपने से बचें। सरल शब्दों में कहें तो, बाहर के क्रोध को घर या घरवालों पर निकालना ठीक नहीं होगा।

30 मार्च की शाम से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। विशेषकर निजी संबंधों के मामले में यह समय आपके लिए संतोषप्रद रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आपको अत्यधिक भावुक होने से बचने की जरूरत होगी क्योंकि भावनाओं के असंतुलन के चलते कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। हालांकि, आपके पंचमेश और पंचम भाव दोनों पर बृहस्पति की दृष्टि के चलते कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन फिर भी भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 2 अप्रैल का पूरा दिन आपके लिए अच्छा प्रतीत हो रहा है। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराना आपके लिए शुभ रहेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.