साप्ताहिक राशिफल (24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023): किन राशियों पर होगी धन-धान्य की वर्षा?

साप्ताहिक राशिफल अप्रैल 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर हैं साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल का यह ब्लॉग लेकर। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का समय राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए अच्छे या बुरे, किस तरह के  परिणाम लेकर आ रहा है। इस राशिफल से आप जान सकेंगे कि इस सप्ताह को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए? जिससे आप इस सप्ताह को फलदायी बना सके। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिले-जुले परिणाम देने वाली रह सकती है। विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपको आर्थिक और पारिवारिक मामलों में काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। घर-परिवार के साथ आनंददायक समय बीतने के योग हैं। वहीं, दोपहर के बाद अपेक्षाकृत अधिक भागदौड़ देखने को मिल सकती है। हालांकि, 24 तारीख की दोपहर से लेकर 25 और 26 अप्रैल तक का समय सकारात्मक रह सकता है। इस समय आमदनी के साधन और मजबूत होंगे। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। आप कठिन से कठिन कामों को स्वजनों की सहायता से संपन्न कर सकेंगे और बदले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है क्योंकि इस समय चंद्रमा अपनी ही राशि में रहेगा जो कि एक अच्छी बात है। लेकिन 27 तारीख को चंद्रमा, शनि के नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा जो कुछ प्राप्तियों को लेकर चिंताएं दे सकता है। अर्थात आपको कुछ चीजें खरीदनी हैं, परंतु वर्तमान में उसके लिए बजट नहीं होने की संभावना है। ऐसी सोच के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य रखिए और कोशिश करते रहें क्योंकि समय आने पर उन वस्तुओं की प्राप्ति सहजता से हो जाएगी। इस अवधि में घर-गृहस्थी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचें।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस अवधि में विद्यार्थी कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। जिस सब्जेक्ट को पढ़ने में या याद करने में आपको कठिनाई हो रही थी, तो अब हम आपको कहना चाहेंगे कि इस समय उस विषय पर फोकस करने से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 30 अप्रैल की दोपहर 3:30 के बाद का समय लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है।

उपाय: शिव वास देखकर भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक करें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने या दिलाने का काम कर सकती है। विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय सकारात्मक प्रतीत हो रहा है। ऐसे में, बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण कामों को 24 अप्रैल की दोपहर तक संपन्न कर लें। वहीं, 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 25 और 26 अप्रैल का पूरा दिन आपके लिए औसत रह सकता है। हालांकि, इसमें भी 26 अप्रैल का दिन काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस अवधि में यदि आपको कोई इंटरव्यू इत्यादि देना है, तो सफलता की प्राप्ति हो सकती है। विशेषकर, 26 अप्रैल का दिन इस मामले में काफ़ी अच्छा रह सकता है। आर्थिक और पारिवारिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय अच्छा रह सकता है। इस समय कार्य-व्यापार को लेकर की गई यात्राएं अच्छे परिणाम दे सकती हैं। आपके भाई-बंधु और मित्र आपके सहयोग के लिए तैयार नज़र आ सकते हैं। कामों में सफलता और आर्थिक समृद्धि के योग भी इस अवधि में बन रहे हैं। इस समय प्राप्त होने वाली सफलता के दौरान खुद को विनम्र बनाए रखें, इस बात की कोशिश आपको करनी है। आशंका है कि सफलता मिलने के कारण आपके भीतर अहंकार के भाव आ जाएं। इसके परिणामस्वरूप, आपको सफलता प्राप्त होने पर विनम्र होने की जरूरत होगी।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल का पूरा दिन मुख्यतः सूर्य के प्रभाव में रहेगा और इस अवधि में सूर्य आपके द्वादश भाव में स्थित होंगे। यह अवधि कुछ एक्स्ट्रा भागदौड़ करवा सकती है। साथ ही, कुछ बेकार के खर्चे भी संभावित हैं। ऐसे में, आपको कोशिश करनी होगी कि जो खर्चे हों, वह जरूरी चीजों पर हों। यह समय कुछ हद तक चिंताएं देने का काम भी कर सकता है, विशेषकर कोई घरेलू समस्या आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने आपको शांत रखते हुए उन समस्याओं का समाधान ढूंढे। 

उपाय: नियमित रूप से घर से मंदिर तक नंगे पांव देव दर्शन के लिए जाएं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक परिणाम तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। लेकिन 24 अप्रैल की दोपहर के बाद धीरे-धीरे सकारात्मकता में वृद्धि हो सकती है जो कि 26 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस समय अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और ऐसे में, आपको सफलता मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में भी यह अवधि आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। लेकिन आपको खुद के क्रोध को शांत रखते हुए सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होगी। 

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक चंद्रमा आपके दूसरे भाव पर प्रभावी रहेंगे और चंद्रमा पर प्रभावी रहेंगे शनि, बुध और केतु। सामान्य तौर पर यह समय अवधि आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दिला सकती है। यदि आपका काम बोलने, समझने या समझाने का है तो, इस दौरान आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। पत्रकारिता, लेखन या वकालत जैसे पेशे से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक और पारिवारिक मामलों के लिए भी समय सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए फलदायी रह सकता है। इस अवधि में बुध, केतु और शुक्र चंद्रमा पर विशेष रूप से प्रभावी रहेंगे। हालांकि, चंद्रमा की तीसरे भाव में स्थिति जिस पर बृहस्पति की दृष्टि भी है, आपको काफ़ी हद तक कामयाबी दिलाने का काम करेगी। यह अवधि मांगलिक कार्यों में भाग लेने के अवसर भी प्रदान करेगी। इस दौरान आप अपने भीतर की कमियों को दूर कर अच्छाइयों को ग्रहण करने का काम भी करते हुए दिखाई देंगे जो आने वाले समय में आपके लिए काफ़ी शुभ सिद्ध होंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय लाभदायक रह सकता है। वहीं, 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 25 और 26 अप्रैल तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस अवधि में कार्य-व्यवसाय को लेकर काफ़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जबकि परिणाम भागदौड़ की तुलना में थोड़े कम रह सकते हैं। हालांकि, यदि आपका काम विदेश से संबंधित है अथवा आप विदेश में जॉब करते हैं, तो इस दौरान आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप अधिकांश कार्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा कर सकते हैं अर्थात सफलता की संभावनाएं मजबूत रह सकती हैं। इस अवधि में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो कि सुखद और सफलतादायक रह सकती हैं। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी आपको मिल सकता है। इस समय आप थोड़े अधिक भावुक रह सकते हैं और अपने से ज्यादा स्वजनों के बारे में सोच सकते हैं। 

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। हालांकि, इसमें भी सकारात्मकता का ग्राफ तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकता है। यह समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों को सुलझाने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि, इस अवधि में चंद्रमा पर शनि और गुरु दोनों की दृष्टि रहेगी। अतः कोई बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचें, लेकिन यदि छोटे-छोटे निवेश करके आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना है, तो आप समझदारी पूर्वक ऐसा कर सकते हैं।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं और लाल रंग की मिठाई को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस अवधि में आपके कर्म स्थान के स्वामी अपनी ही राशि में होंगे। साथ ही, चंद्रमा भी उच्च अवस्था में दशम भाव में होंगे। अतः 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय महत्वपूर्ण कामों को संपन्न करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके बाद, अर्थात 25 और 26 अप्रैल की अवधि आपको विभिन्न प्रकार से लाभ दिलवाने का काम कर सकती है। आपके संपर्क का दायरा बढ़ सकता है। पुराने सहयोगियों और सहपाठियों से मुलाकात संभावित है। कुल मिलाकर, यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकता है। हालांकि, जिन लोगों का काम कोर्ट-कचहरी या अस्पताल इत्यादि से संबंधित है, उनके लिए यह समय फलदायी रह सकता है। जबकि कुछ लोगों को यह समय अवधि व्यर्थ की भागदौड़ करवा सकती है। साथ ही, कुछ खर्चे भी हो सकते हैं। कोशिश करें कि इस समय आप धन सिर्फ जरूरी चीज़ों पर ही खर्च करें। इस दौरान आपका कोई करीबी दूर जा सकता है और आप इस बात को लेकर भावुक रह सकते हैं।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल का पूरा दिन आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। इस समय पुरानी समस्याएं और तनाव दूर होगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह समय अवधि अच्छी कही जाएगी। यदि आप सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं, तो इस मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप किसी चर्चा के केंद्र बिंदु भी रह सकते हैं। साथ ही, आपकी छवि में सुधार देखने को मिल सकता है।

उपाय: किसी जरूरतमंद बच्चे को कॉपी-पेन दान करें। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अच्छे परिणाम देने और दिलाने का संकेत कर रही है। यह अवधि कामों में सफलता दिलाने में मददगार रह सकती है। इस दौरान आप मीटिंग, सम्मेलन या अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं और इन तमाम मामलों में आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। विशेषकर 25 और 26 अप्रैल के दिन की समय अवधि कुछ लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है। उस पर भी 26 अप्रैल का दिन कार्य-व्यापार से संबंधित कार्यों में अच्छे परिणाम दे सकता है।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। हालांकि, आपकी कुंडली की दशाएं कैसी चल रही है इस पर भी सफलता निर्भर करेगी, लेकिन गोचर के अनुसार यह एक शानदार समय कहा जाएगा। आपका उत्साह सकारात्मक ऊर्जा के कारण बढ़ा रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि में वृद्धि होने की संभावना है। बहुत दिनों से मन में कोई इच्छा दबी हुई थी, तो इस समय वह पूरी हो सकती है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल की समय अवधि आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस समय अवधि में व्यर्थ की भागदौड़ देखने को मिल सकती है। मन मस्तिष्क में कुछ चिंताएं भी रह सकती हैं जिनके चलते नींद में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकता है। विशेषकर 29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल की दोपहर तक का समय, घर परिवार को लेकर अथवा किसी आर्थिक मामले को लेकर चिंताएं दे सकता है। ऐसी स्थिति में शांत मन से ध्यान लगाकर उन समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करें, ईश्वर आपका सहयोग करेगा।

उपाय: नियमित रूप से गाय को हरा चारा खिलाएं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी धीमी रह सकती है, विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय। ऐसे में, आपको महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर के बाद लेने की सलाह दी जाती है। 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 25 और 26 अप्रैल के दिन का समय आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रह सकते हैं। पड़ोसियों के साथ भी आपके संबंध बेहतर रहने की उम्मीद है। नए मित्रों के भी बनने की संभावनाएं हैं। मांगलिक कार्यों में भी आपका जुड़ाव देखने को मिलेगा।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस अवधि में आप अपने व्यापार में बहुत अच्छा करते हुए नजर आएंगे। व्यापारिक यात्राओं के सफल होने की उम्मीद है। नए साथी, नई ऊर्जा के साथ आपके सहयोग के लिए तत्पर रह सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होने वाले हैं। कोई पुरानी अनबन भी इस समय दूर हो सकती है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल का पूरा दिन सकारात्मक रह सकता है। पिछले दिनों संपन्न किए गए कार्यों के प्रतिफल, यदि उस समय नहीं मिल पाए थे, तो अब आपको उसका लाभ मिल सकता है। स्वजनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। घूमने-फिरने के मौके भी इस समय आपको प्राप्त हो सकते हैं। कुल मिलाकर, इस अवधि में सभी महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करने की कोशिश आपको करनी चाहिए क्योंकि यह समय ज्यादातर कामों में आपको सफलता दे सकता है।

उपाय: नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। भले ही 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर साबित होगा। लेकिन इस समय आपके राशि स्वामी मंगल आठवें भाव में हैं और 24 अप्रैल को चंद्रमा पर इसका गहरा प्रभाव रहेगा। ऐसे में, सभी कामों को धैर्य के साथ करने की आवश्यकता होगी। 25 और 26 अप्रैल के दिन भी आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। इस दौरान किसी भी काम को करने के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलना बेहतर साबित होगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस समय पुरानी समस्याओं के दूर होने के योग बनेंगे। यदि कोई सरकारी काम बीच में होते-होते रुक गया था, तो अब वह काम दोबारा शुरू होगा। आमदनी में भी तुलनात्मक रूप से बेहतरी देखने को मिल सकती है। घर में किसी मेहमान के आने से घर का माहौल सुखद रह सकता है। 

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल का पूरा दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करके आप उनसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेष उपलब्धियां हासिल होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बंधु और मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को पसंद आएगा। सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस अवधि में आपको अच्छी उपलब्धियां प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अच्छे परिणाम दे सकती है। विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय कोर्ट-कचहरी या प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के लिए फलदायी रह सकता है। 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 26 अप्रैल तक की अवधि शुभ रह सकती है। आप पुराने विवादों को छोड़ मुख्य कामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साझेदारी के कामों में इस अवधि में अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, मंगल की स्थिति को देखते हुए आपको व्यर्थ के वाद-विवाद या क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा करके आप साझेदार और लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर संबंध बनाए रख सकेंगे।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय अपेक्षाकृत कमज़ोर रह सकता है। इस समय आप अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लें। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए अथवा दिखावे के लिए व्यर्थ के खर्चों से बचें, विशेषकर लोन लेकर धन बर्बाद न करें। इस दौरान भावुक होने की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना ज्यादा सही रहेगा क्योंकि लोग आपकी भावनाओं से खेलने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। पिछले दिनों की समस्याएं इस समय अवधि में दूर हो सकती हैं। आप किसी बेहतर जगह निवेश के बारे में सोच सकते हैं। इस अवधि में मन अध्यात्म की ओर झुका रह सकता है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के सहयोग से इस समय कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं। हालांकि इस अवधि में भी सावधानी और संयम दोनों बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: संभव हो, तो किसी पूर्वज के नाम से नि:शुल्क प्याऊ चलाएं। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रह सकती है। विशेषकर 24 अप्रैल की दोपहर तक का समय व्यक्तिगत संबंधों जैसे लव लाइफ या फिर मैरिड लाइफ के लिए अच्छा रह सकता है। 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 26 अप्रैल तक का समय भी आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस दौरान कार्य-व्यापार या जॉब से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। किसी नई वस्तु की खरीदारी भी संभावित है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए काम अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आपकी मेहनत सफल रहने की उम्मीद है।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय अच्छे परिणामों का पिटारा लेकर आ रहा है। यह समय अधिकांश मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। यदि पिछले हफ़्ते में किया गया कोई प्रयास अभी तक आपको परिणाम नहीं दे पाया था, तो अब उसका फल-प्रतिफल आपको मिल सकता है। साझेदारी के कामों के लिए भी समय श्रेष्ठ है। यदि विवाहित हैं, तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और यदि उम्र विवाह की हो गई है, तो इस अवधि में यह मामला सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकता है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि आप में जुकाम-खांसी के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपको अपना खानपान बहुत सीमित रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि पेट से संबंधित परेशानियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। किसी बात को लेकर आप चिंताग्रस्त रह सकते हैं इसलिए इस अवधि को सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता होगी।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के कुछ घंटे थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। अर्थात 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट के आसपास तक का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रहने की आशंका है। इस अवधि में घर-परिवार और गृहस्थी से संबंधित मामलों में समझदारी से आगे बढ़ना होगा। वहीं, 24 अप्रैल की दोपहर से लेकर 26 अप्रैल तक का समय आपको बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, मित्रों और मेहमानों से मुलाकात होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस अवधि में किसी मित्र या रिश्तेदार से संबंधित कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है जो आपके मन को प्रसन्न करने का काम करेगी। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में स्वयं को बेहतर साबित करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, इस समय आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण आप व्यक्तिगत संबंधों को अधिक समय नहीं दे सकेंगे। लेकिन उपलब्धियों के चलते प्रसन्नता का ग्राफ ऊंचा रह सकता है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय भी आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस अवधि में विवाहित जातकों को व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वही, साझेदारी के कामों के लिए समय फलदायी रहने की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपका मन ठंडे पेय पदार्थ पीने को करेगा, लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए आपको अपना खानपान सीमित करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों के लिए सप्ताहांत अच्छे परिणाम दे सकता है।

उपाय: हनुमान साठिका का पाठ करें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती घंटे अच्छे साबित होंगे यानी कि 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक का समय कई मामलों के लिए अच्छा रह सकता है। चाहे मामला आर्थिक हो या कहीं से शुभ समाचार मिलने का हो, इन सबके चलते मन प्रसन्न रह सकता है। अतः महत्वपूर्ण कामों को दोपहर तक संपन्न करना उचित होगा क्योंकि 24 अप्रैल की दोपहर के बाद का समय जो कि 26 अप्रैल तक चलेगा, वह तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। यह अवधि आपके मन को खिन्न करने का काम कर सकती है। किसी बात को लेकर चिंताएं भी बनी रह सकती हैं। 

27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की दोपहर तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। विशेषकर यदि आप विद्यार्थी हैं, तो इस दौरान आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपको आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। इस समय आपका मन अपेक्षाकृत चंचल रहेगा लेकिन कोशिश करने पर विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करने में सफल होंगे। इस समय व्यक्तिगत संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। इन सबके बावजूद भी आपको अपने खानपान पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है।

29 अप्रैल की दोपहर से लेकर 30 अप्रैल तक का समय आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। हालांकि, केतु के प्रभाव के चलते 29 अप्रैल की दोपहर से 30 अप्रैल की दोपहर तक का समय आपसे थोड़ी मेहनत करवा सकता है, लेकिन कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। 29 अप्रैल की दोपहर 3:30 के बाद का समय विवाहित लोगों को अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। जॉब और प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के लिए भी सप्ताहांत फलदायी प्रतीत हो रहा है।

उपाय: दादाजी अथवा उनकी उम्र के बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.