साप्ताहिक राशिफल (20 नवंबर से 26 नवंबर, 2023): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 20 नवंबर से 26 नवंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 20 नवंबर से 26 नवंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि नवंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 20 नवंबर से 26 नवंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण कामों को संपन्न कर सकेंगे। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस बीच में कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता की संभावनाएं हैं।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में किसी भी प्रकार का कोई भी रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। बेकार की भागदौड़ और व्यर्थ के खर्चों से बचना ही समझदारी का काम होगा।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। पुरानी समस्याएं दूर होने की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही, आप नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए देखे जा सकेंगे। आपके भीतर की सृजनात्मक क्षमता मजबूत होगी। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे औसत से बेहतर परिणाम देने वाले रह सकते हैं। साथ ही, आप आर्थिक तथा पारिवारिक मामलों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। सावधानीपूर्वक की गई भागदौड़ अच्छे परिणाम दे सकेगी। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यद्यपि शनि और चंद्रमा की युति आलस्य के भाव दे सकती है, लेकिन लगातार की गई मेहनत अच्छे परिणाम दिलाएगी और आप तनाव से मुक्ति पा सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय किसी के बहकावे में नहीं आना है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना है। ऐसा करने से आपके काम भी बनेंगे और आपको अच्छा लाभ भी मिल सकेगा।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपके लिए तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकती है। यद्यपि बृहस्पति और चंद्रमा की युति अच्छी मानी गई है लेकिन द्वादश भाव का चंद्रमा बेकार की भागदौड़ करवा सकता है। पुराने अनुभवों के आधार पर काम करते रहना है, कोई नया प्रयोग करने से बचना है। ऐसा करके आप संतुलित परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आपके भीतर अचानक से सकारात्मक ऊर्जा का लेवल बढ़ेगा और आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

उपाय: केसर के इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। भले ही आपकी मेहनत शत-प्रतिशत सफल न हो, लेकिन आपकी भागदौड़ के सकारात्मक परिणाम आपको मिलने के योग बन रहे हैं।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यदि इस दौरान भावनाओं की बजाय बुद्धि से तथा आंकड़ों को ध्यान में रखकर निर्णय लेंगे तो आपको कामों में अच्छी सफलता मिल जानी चाहिए। इस समय विवेक से निर्णय लेना समझदारी का काम होगा।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपकी मेहनत के परिणाम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। इस दौरान भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

उपाय: मजदूरों को दूध पिलाना हितकारी रहेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। अतः महत्वपूर्ण कामों को इन्हीं घंटों में संपन्न करना बेहतर रहेगा। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सोच-समझकर लिए गए निर्णय परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे तथा अनुभवी व वरिष्ठों की सलाह से आप बेहतर योजनाओं पर काम कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग भी मजबूत हो रहे हैं। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे भी अच्छे रह सकते हैं। आर्थिक, पारिवारिक व स्वास्थ्य संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त गरीबों को भोजन करवाना शुभ रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। ऐसे काम जिनमें संघर्ष अथवा प्रतिस्पर्धा अधिक है उन्हें इस समय शुरू करना समझदारी का काम होगा। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं जिसमें सकारात्मकता का प्रतिशत अधिक रह सकता है। चिंता मुक्त होकर कार्य करने की स्थिति में अधिकांश कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। बेकार के भ्रम से बचकर सकारात्मक बने रहें।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें तथा किसी के भी बहकावे में आने से बचें। ऐसा करके आप सभी तरह के नुकसान से स्वयं को बचा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। आप नई स्फूर्ति के साथ नई योजनाओं पर विचार करेंगे तथा वरिष्ठों के मार्गदर्शन से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं सप्ताहांत के बाकी के घंटे अच्छे रह सकते हैं। यह समय सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों के लिए उत्तम रहेगा।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा-सत्कार करके उनका आशीर्वाद लें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। कोशिश करने पर आप प्रेम जीवन तथा शिक्षा से संबंधित मामलों में बेहतर कर सकेंगे। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत सभी मामलों में कामयाब होगी। 

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन कभी-कभी मन में अज्ञात भय रह सकता है। हालांकि, आप रोजमर्रा के कामों में बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

उपाय: संभव हो, तो गरीब और जरूरतमंद लोगों की उनकी आवश्यकता अनुसार मदद करें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस दौरान स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करनी होगी। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपके मित्र और करीबी लोग आपसे नाराज़ न होने पाएं, इस बात की कोशिश जरूरी रहेगी। पढ़ाई-लिखाई पर एक्स्ट्रा मेहनत करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप किसी के बहकावे में आने की बजाय पुराने अनुभवों से सीखते हुए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे तो उसमें आपको कामयाबी मिल सकेगी। इस दौरान शत्रुओं के षड्यंत्र को समझकर आपको आगे बढ़ना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित मामलों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और साझेदारी के कामों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन भी उत्तम रहने की संभावना है। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे कमज़ोर परिणाम देने वाले रह सकते हैं। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। ऐसे में, महत्वपूर्ण कामों को इन घंटों में संपन्न कर लेना समझदारी का काम होगा। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः स्वयं को तनाव मुक्त रखना होगा और यदि घरेलू समस्याएं आई हैं तो जाएंगी भी इनको लेकर ज्यादा परेशान होना ठीक नहीं है।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के सहयोग से काम बनने के योग हैं लेकिन किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी संदेह भी ठीक नहीं कहा जाएगा। ऐसे में एक-दूसरे पर यकीन बनाए रखते हुए संबंधों का आनंद लें।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। आप अपनी मेहनत के दम पर काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से बेहतर कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे काफ़ी अच्छे परिणाम देने वाले रह सकते हैं। साझेदारी के काम हों या फिर निजी संबंधों से जुड़ा मामला आप इनमें अच्छा कर सकते हैं।

उपाय: संभव हो, तो सप्ताह के शुरुआती दिनों में घरेलू स्तर पर दूध या दूध से बने उत्पादों की बिक्री न करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। वाणी पर संयम रखते हुए आप परिजनों के साथ संबंधों को बेहतर रख सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपको विभिन्न मामलों में सफलता दिलाने का काम करेगा।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान घर-परिवार के लोगों पर संदेह करना ठीक नहीं रहेगा। अगर बहुत जरूरी न हो तो घर के उपयोग में आने वाली कोई महंगी वस्तु की खरीदारी भी इस समय करने से बचें। 

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस समय अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, निजी संबंधों में समझदारी दिखाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे जबकि सप्ताहांत के बाकी के घंटे काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। आप अधिकांश मामलों में बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

उपाय: चरित्र को उत्तम बनाए रखें और अपने आराध्य का स्मरण करें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। हालांकि, इस दौरान आप भावुक रह सकते हैं, लेकिन आपकी भावनाओं की कद्र भी होती हुई प्रतीत हो रही है। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। ऐसा करने से इन मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा जो आपको विभिन्न मामलों में सफलता दिलाएगा, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचने की जरूरत होगी। यद्यपि सहयोगी तथा प्रियजन आपका सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं, इसके बावजूद भी आत्मनिर्भर रहेंगे तो और अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। हालांकि चंद्र और बृहस्पति की युति समझदारी दिखाने वाले लोगों को नुकसान नहीं देगी, फिर भी कुछ चिंताएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे औसत से बेहतर परिणाम देने वाले रह सकते हैं। निजी संबंध हो या शिक्षा से संबंधित मामले; इनमें आप अच्छा कर सकेंगे।

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस दौरान बेकार की भागदौड़ और व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यह समय कुछ चिंताएं देने का काम कर सकता है लेकिन समझदारी और मेहनत से काम करने पर परिणाम अच्छे मिल सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। चंद्र-राहु की युति परिजनों के साथ मतभेद करवाने का काम कर सकती है। ऐसे में, वाणी पर संयम रखते हुए एक-दूसरे को समझने की कोशिश करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी रिस्क लेने से बचें।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास संयमित रहेगा जो आपको आगे बढ़ाने का काम करेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आपकी मेहनत अधिकांश मामलों में रंग लाएगी। वहीं सप्ताहांत के बाकी के घंटे थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। फिर भी समझदारी दिखाने की स्थिति में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

उपाय: किसी जरूरतमंद कन्या को हरे रंग के कपड़े भेंट करके उसका आशीर्वाद लें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती घंटे अर्थात 20 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। ऐसे में, महत्वपूर्ण व जरूरी कामों को इन्हीं घंटों में संपन्न कर लें। 20 नवंबर 2023 की सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे के बीच में मिलने वाले परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस दौरान स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें। साथ ही, बेकार के खर्चों और बेकार की मेहनत से भी बचने की कोशिश करें।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 22 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से लेकर 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इसके बावजूद भी आपको सार्थक योजनाओं पर काम करने की सलाह हम देना चाहेंगे। यदि पुराने अनुभव तथा वरिष्ठों के मार्गदर्शन से काम करेंगे तो आप इस दौरान अधिकांश मामलों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 24 नवंबर की शाम 4:00 बजे से लेकर 26 नवंबर की शाम 8:00 बजे तक की अवधि आपके लिए औसत से बेहतर रह सकती है। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेकर आप काफ़ी अच्छा कर सकेंगे। वहीं, सप्ताहांत के बाकी के घंटे अच्छे परिणाम देने वाले रह सकते हैं। यात्रा, मनोरंजन व अच्छे समाचारों की प्राप्ति आदि से संबंधित मामलों में यह समय सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

उपाय: भगवान शिव का दूध मिले हुए जल से अभिषेक करें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.