साप्ताहिक राशिफल (19-25 अप्रैल) : जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 अप्रैल से देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में आइये देखते हैं कि माता भगवती के आशीर्वाद से आने वाले सप्ताह यानी कि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच का समय आपके लिए कैसा रहने वाला है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अकेला महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि आर्थिक रूप इसे इस सप्ताह आप सुदृढ़ हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह किसी तरह के मुनाफे वाला निवेश कर सकते हैं। अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। घर के छोटों से नोकझोंक की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ने की आशंका है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह सेहत को लेकर सजग रहें। घर में अचानक ही किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप किसी प्रकार की यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। मित्रों के द्वारा किसी तरह की योजना बनाए जाने से आपका मन प्रसन्न रहने की संभावना है। करियर में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

सिंह राशि

पूर्व के चेहरे व गले रोग से इस सप्ताह निजात मिल सकती है। खर्च बढ़ने की वजह से साप्ताहिक बजट हिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आलस्य हावी रहने की आशंका है लेकिन उन्नति के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को समझने और समझाने में परेशानी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस सप्ताह परिवार पर किसी प्रकार की समस्या आने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। हालांकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को किसी पुराने निवेश का इस सप्ताह फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है। नए वाहन के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में ध्यान भटकने की समस्या की वजह से मन खिन्न रह सकता है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

पिछले सप्ताह के कार्य के बोझ की वजह से इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। भावनात्मक स्तर से इस सप्ताह आपके कमजोर होने की संभावना है जिसका फायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। संतान पक्ष से किसी प्रकार की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि

धन खर्च बढ़ने की वजह से इस सप्ताह आर्थिक तंगी जैसे हालात बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या से तनाव बने रहने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में मन एक जगह स्थिर न रहने की शिकायत बनी रह सकती है। हालांकि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्यार मिलने की संभावना है।

मकर राशि

इस पूरे सप्ताह आप थकान महसूस कर सकते हैं। किसी लोन के आवेदन के स्वीकृत हो जाने से मन प्रसन्न रह सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आप अपनी मेहनत से दूसरों से मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 16 अप्रैल को होगा बुध का गोचर, देश-दुनिया पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

कुम्भ राशि

इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर बिलकुल भी लापरवाही न करें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि अगर इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की गलती हो तो उसे झट से स्वीकार कर लें, आपको इसका फायदा मिल सकता है। हल्के-फुल्के नोंकझोंक के बावजूद दाम्पत्य जीवन के सुखद बने रहने की संभावना है।

मीन राशि

इस सप्ताह मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। सलाह है कि करियर से संबंधित दिल की बात किसी से साझा न करें, अन्यथा इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को कुछ भी समझाने में परेशानी का सामना कर सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.