साप्ताहिक राशिफल (18 सितंबर से 24 सितंबर, 2023): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023:एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से लेकर 24 सितंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि सितंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकती है। आप अपनी योग्यता और कौशल दिखाने में समर्थ होंगे। यद्यपि कार्यक्षेत्र में थोड़े से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन धैर्यपूर्वक अपने अनुभव के सहारे काम करने की स्थिति में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी चंद्रमा आठवें भाव में नीच का रहेगा। अतः कुछ ऐसे घटनाक्रम संभावित हैं जो आपको तनाव देने का काम कर सकते हैं। आप अपने गृहस्थ जीवन या घरेलू सदस्यों को लेकर कुछ हद तक चिंतित या परेशान रह सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको पिछली समस्याओं से निजात मिलने की संभावना है। आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा और वरिष्ठों के सहयोग से आप बेहतर उपलब्धियां की ओर बढ़ सकते हैं। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि में आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।  

उपाय:- कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले अगर चल रहे हैं तो उनमें भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। यद्यपि सप्तम भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा माना गया है लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण चंद्रमा कुछ परेशानियों के बाद ही अच्छे परिणाम देने में समर्थ होगा। इस समय अति उत्साही होना या ओवर कॉन्फिडेंट होना उचित नहीं रहेगा। समझदारी दिखाने की स्थिति में ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की जरूरत होगी क्योंकि यह अवधि तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं दिखानी है और नए सिरे से किसी काम की शुरुआत अथवा कोई नया निवेश करना भी उचित नहीं होगा। सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि आपको राहत देने का काम कर सकती है अर्थात समस्याओं को कम करने में मददगार बन सकती है।

उपाय:- मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। निजी संबंधों में अति उत्साही होने से बचेंगे तो संबंधों का आनंद लेने में सफल रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के दृष्टिकोण से यह अवधि काफ़ी अच्छी कही जाएगी।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। हालांकि चंद्रमा की नीच अवस्था को देखते हुए हम आर्थिक और पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचने की सलाह देना चाहेंगे। ऐसा करने की स्थिति में सामान्य तौर पर विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीदें हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। यदि आपका काम साझेदारी का है तो यह अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। निजी जीवन में भी काफ़ी हद तक अनुकूलता देखने को मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि तुलनात्मक रूप से कमज़ोर कही जाएगी।

उपाय:- किसी बुजुर्ग का सहयोग करके उनका आशीर्वाद लेना हितकारी रहेगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि थोड़ी सी कमज़ोर नज़र आ रही है। इस समय आप किसी चिंता में डूबे रह सकते हैं। बहुत संभव है कि यह चिंता घर-गृहस्थी या फिर निजी संबंधों को लेकर हो। हालांकि, यदि चिंता की बजाय चिंतन करेंगे तो संभव है कि समस्या का समाधान जल्द ही मिल जाए।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर एवरेज लेवल का माना गया है लेकिन नीच का होने के कारण परिणामों में कमज़ोरी देखने को मिल सकती है। अतः निजी संबंधों में लापरवाही नहीं बरतने की स्थिति में ही संबंधों का आनंद मिल सकेगा। वहीं, विद्यार्थीगण लगातार मेहनत करने के पश्चात अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आर्थिक मामलों में आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। साथ ही, अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए भी नज़र आएंगे। इस सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि में भी आप अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे।  

उपाय:- माता या माता तुल्य स्त्रियों का सहयोग व सेवा कर उनका आशीर्वाद लें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि में काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे। आपका आत्मविश्वास अच्छा रह सकेगा और फलस्वरूप आप कामों को अच्छे से करके परिणाम भी अच्छा प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को भी मिल सकती है।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय द्वादश भाव का स्वामी चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में नीच का रहेगा जो अचानक से कुछ खर्च सामने लाने का काम कर सकता है क्योंकि आप उन खर्चों के लिए पहले से तैयार नहीं होंगे, लिहाजा कुछ हद तक चिंतित या परेशान हो सकते हैं। कुछ अन्य घरेलू समस्याएं भी इस समय देखने को मिल सकती हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच की अवधि आपको थोड़ी राहत देने का काम कर सकती है। पुरानी समस्याओं को दूर होते हुए देखकर मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों और स्वजनों के सहयोग से नए रास्ते मिलते हुए नज़र आएंगे। यह अवधि संबंधों का आनंद लेने के लिए भी अनुकूल कही जाएगी। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है।  

उपाय:- किसी बुजुर्ग स्त्री को दूध भेंट करना हितकारी रहेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि  

कन्या राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 तक की अवधि में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में नैतिक और संयमित तरीके से काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकेगी, अन्यथा चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव इन मामलों में कुछ परेशानियां भी दे सकता है इसलिए जागरूक रहकर तथा अच्छी तरह से काम करके आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों का आनंद ले सकेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि, तीसरे भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा माना गया है। साथ ही, लाभ भाव का स्वामी चंद्रमा तीसरे भाव में होने की स्थिति में अच्छे परिणाम देता है, लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण कुछ परेशानियां भी दे सकता है अर्थात कठिनाइयों के बाद आप कामों में सफलता प्राप्त करके सफलता का सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच का समय कमज़ोर परिणाम दे सकता है। हालांकि, इस अवधि में चंद्रमा मित्र की राशि में होगा और बृहस्पति से देखा जा रहा होगा, लिहाजा कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी, लेकिन फिर भी कुछ चिंताएं मानसिक खिन्नता देने का काम कर सकती हैं। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी का समय आपके लिए राहत लेकर आ सकता है।  

उपाय:- नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। हालांकि, इसके बावजूद भी सावधानीपूर्वक निर्वाह करना जरूरी होगा क्योंकि आपके कर्म स्थान का स्वामी चंद्रमा पहले भाव में राहु-केतु के साथ है। अतः समझदारी वाले निर्णय ही फायदा पहुंचाएंगे। जल्दबाजी में अथवा दूसरे के बहकावें में आकर किए गए निवेश नुकसान भी दे सकते हैं। अतः स्वयं के अनुभव के सहारे काम करें और बेहतर परिणाम प्राप्त करें। 

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच की अवधि में समझदारी दिखाने की स्थिति में ही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। आपके कर्म स्थान का स्वामी नीच का होकर धन भाव में रहेगा। अतः लालच की वजह से कोई रिस्क वाला काम न करें। साथ ही, ऊपरी इनकम या गैरकानूनी काम करने से भी बचना होगा।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास कामों में सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। आपके भाई-बंधु और पड़ोसी भी आपके सहयोग में तत्पर देखे जा सकेंगे। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि में परिणाम कुछ हद तक कमज़ोर रह सकते हैं।  

उपाय:- शिवजी का दूध से अभिषेक करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। इस अवधि में कुछ व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही, किसी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है। अतः इस दौरान स्वयं को स्वस्थ रखें और शांत चित्त होकर अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि पहले भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा कहा गया है लेकिन नीच अवस्था का चंद्रमा जिस पर शनि की दृष्टि भी रहेगी, आपको कुछ चिंताएं देने का काम भी कर सकता है। अतः इस अवधि में मन को शांत करके योजनाबद्ध तरीके से कम करने पर ही अच्छे परिणामों की उम्मीद की जा सकेगी। 

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच की अवधि में आपको एवरेज परिणाम मिल सकते हैं। चंद्रमा बृहस्पति की राशि में होकर बृहस्पति से देखा जा रहा होगा। अतः बड़े बुजुर्गों की समझ के अनुसार तथा नीति नियमों का पालन करने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर पारिवारिक और आर्थिक मामलों में उचित निर्णय लेकर आप प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे। सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की समय अवधि में परिणाम आपके फेवर के रहने की उम्मीद है।  

उपाय:- घर से नंगे पांव मंदिर जाना हितकारी रहेगा।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि में काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। भले ही चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव हो, लेकिन लाभ भाव का चंद्रमा अच्छे परिणाम दिलाने में आपकी मदद करेगा। कुछ परिणाम अप्रत्याशित रूप से भी मिल सकते हैं, अर्थात ज्यादातर मामलों में यह अवधि अनुकूलता देने का काम कर सकती है। 

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। यदि आपका कोई मामला विदेश से संबंधित है तो उसे मामले में अचानक से कोई सकारात्मक बात भी देखने को मिल सकती है। वैसे ज्यादातर मामलों के लिए इस समय को अच्छा नहीं कहा जाएगा। अतः इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बेकार की यात्राओं तथा व्यर्थ के खर्चों से बचें।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 के बीच आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ काम अचानक से गति पकड़ सकता है। प्रसन्नता देने वाले समाचार भी सुनने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस समय भावावेश में आकर काम करने से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि में आप औसत लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय:- शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा दिलाने में भी यह अवधि मददगार हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकेंगे। हालांकि इस अवधि में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। विशेषकर रोजमर्रा के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही दिखाने से बचना होगा। इन सावधानियों के पश्चात ही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 के बीच आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह अवधि आपको कुछ बेकार के कामों में उलझाने का काम कर सकती है। आप बिना फायदा देने वाले कामों में अधिक समय देना चाहेंगे। इसके विपरीत, जरूरी और लाभदायक कामों में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा कि इस समय अपना हित-अहित जानकार उसके अनुसार आचरण करें जिससे परिणाम बेहतर हो सके। बात करें सप्ताह के अंतिम घंटों की अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि की, तो इस अवधि में आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय:- मां दुर्गा को पीले फूलों की माला अर्पित करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि में एवरेज परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, यदि आप बड़े बुजुर्गों का इतना सम्मान करते हैं कि उनके आदेश और निर्देश के अनुसार काम करते हैं तो परिणाम काफ़ी अच्छे भी हो सकते हैं। यह अवधि योजनाओं को बनाने में और यात्राओं में अनुकूल परिणाम दे सकती है।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस समय कर्म स्थान पर नीच का चंद्रमा छोटी-मोटी परेशानियां भी दे सकता है लेकिन निष्ठापूर्वक काम करने की स्थिति में कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। छठे भाव का स्वामी नीच का होकर कर्म स्थान पर है, अतः नौकरीपेशा लोग हों या फिर व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोग; इस समय अवधि में अनुभव तथा निष्ठा से कम करने की स्थिति में ही सफलता मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। अनुभव की कमी होने पर अथवा किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कामों में मिली सफलता आपके उत्साह को बढ़ाने का काम कर सकती है। आर्थिक मामलों में भी यह अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी  का समय आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करना होगा।  

उपाय:- मछलियों को चावल चुगाना शुभ रहेगा। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 की अवधि ठीक नहीं कही जा सकती है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं होगा। यह अवधि प्रेम संबंधों में भी परेशानियां उत्पन्न करने का काम कर सकती हैं। अतः इस दौरान किसी भी तरह का कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि, शोध के विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन बाकी विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

सप्ताह के मध्य भाग अर्थात 20 सितंबर 2023 की सुबह 8:45 से लेकर 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 के बीच की अवधि आपको राहत देने का काम कर सकती है। हालांकि, अभी भी निजी संबंधों में कुछ हद तक तनाव देखने को मिलेगा लेकिन अन्य मामलों में राहत मिलने के कारण आपका मिज़ाज थोड़ा सा बेहतर हो सकेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि इस अवधि में वरिष्ठों के मार्गदर्शन व निर्देशन में काम करें जिससे परिणाम सार्थक मिल सकें।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 22 सितंबर 2023 की दोपहर 3:35 से लेकर 24 सितंबर 2023 की शाम 7:15 बजे के बीच आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पिछले दिनों योजनाबद्ध तरीके से किए गए कामों में इन दिनों सफलता मिलेगी। यह अवधि मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी सहायक हो सकती है। सप्ताह के अंतिम घंटों अर्थात शाम 7:15 बजे से लेकर बाकी की अवधि आपको अच्छी उपलब्धियां देने का काम कर सकती हैं। इस दौरान मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

उपाय:-  किसी पूर्वज के निमित्त यथा सामर्थ्य गरीबों को भोजन करवाना शुभ रहेगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.