साप्ताहिक राशिफल (17 जुलाई से 23 जुलाई, 2023): इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगी आर्थिक संकट से मुक्ति? जानें

साप्ताहिक राशिफल जुलाई 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से लेकर 23 जुलाई का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि 17 जुलाई से लेकर 23 जुलाई के बीच का समय आपके लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहा है। साथ ही, इस राशिफल के माध्यम से आप जान सकेंगे कि इस सप्ताह को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? जिससे यह सप्ताह आपको बेहतर परिणाम दे सके। तो चलिए शुरू करते हैं साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन अच्छा रहने वाला है। घूमने-फिरने, मनोरंजन व आर्थिक मामलों के संबंध में इस दिन अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रह सकती है। इस समय आप अच्छी योजनाएं बनाएंगे, लेकिन शायद उन पर काम करने में पीछे रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मन बेवजह तनाव में रह सकता है जबकि वास्तव में उस मामले में परेशान होने जैसा कुछ नहीं होगा।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का समय आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ अच्छे घटनाक्रम होने के कारण मन प्रसन्न रह सकता है। विशेषकर किसी स्वजन से जुड़ी कोई सकारात्मक ख़बर प्रसन्नता देने का काम कर सकती है। यदि आप युवा हैं और किसी से प्रेम करते हैं तो लव लाइफ काफ़ी अच्छी रह सकती है। हालांकि, इन सबके बावजूद भी आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा जिससे समाज में आपकी छवि ख़राब हो सकती है।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको बेहतरीन परिणाम दे सकती है। यह अवधि सुख और संपत्ति दोनों ही के लिए अच्छी कहीं जाएगी। आप अपने साहस के दम पर काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: दूध से शिवजी का अभिषेक करना आपके लिए हितकारी रहेगा। 

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानने के लिए देखें साप्ताहिक राशिफल 2024 का यह वीडियो।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन औसत से बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। तीसरे भाव के स्वामी की तीसरे भाव में उपस्थिति अधिकांश मामलों में अनुकूल परिणाम दिलाने का काम कर सकती है। हालांकि, इस अवधि में चंद्रमा अस्त अवस्था में होने के कारण उस लेवल के परिणाम देने में थोड़ा सा पीछे रह सकता है जिसके हक़दार आप वास्तव में हैं। इन सबके बावजूद भी सामान्य तौर पर अच्छे परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का समय आपके लिए कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। इस समय बनने वाले नए मित्रों और अजनबियों पर आंख मूंद कर यकीन करना ठीक नहीं रहेगा। घर-परिवार विशेषकर गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़ा बहुत तनाव देखने को भी मिल सकता है। ऐसे में, स्वयं को शांत बनाए रखें।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। यह समय विद्यार्थियों के लिए विशेष अनुकूल रह सकता है। आपका मन अध्ययन की ओर आकर्षित होगा। ऐसी स्थिति में आप अपने सब्जेक्ट पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। निजी संबंधों में भी सामान्य तौर पर अनुकूलता देखने को मिल सकती है। विशेषकर लव लाइफ में कुछ अच्छे घटनाक्रम भी संभावित है।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा आदि का त्याग करें और अपना चरित्र स्वच्छ बनाए रखें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहने वाला है। इस दिन कार्यों में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ हद तक भावनात्मक रूप से असंतुलित भी रह सकते हैं। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए औसत से बेहतर रह सकती है। पुराने मित्रों के साथ संबंध और बेहतर हो सकेंगे। भाई, बंधु और पड़ोसियों के साथ संबंधों में भी मज़बूती देखने को मिल सकती है। सामान्य तौर पर यह अवधि पारिवारिक और आर्थिक मामलों के लिए भी अच्छी रह सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहने के कारण आप अपने अधिकांश कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस समय शुरू किए गए काम कम समय में ही संपन्न हो सकते हैं। कहीं से अच्छी ख़बर भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकती है। किसी बात को लेकर मन दुखी या चिंतित रह सकता है। घर-परिवार का माहौल भी इस समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा। साथ ही, ख्याल इस बात का भी रखना है कि आपके किसी कदम से आपकी माता जी नाराज़ न होने पाएं।

उपाय: किसी बुजुर्ग स्त्री को दूध भेंट करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान कुछ व्यर्थ के खर्चें और कुछ व्यर्थ की भागदौड़ संभावित है। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय आपकी मेहनत अच्छे परिणाम दे सकेगी। यदि आप कला या साहित्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपकी रचनाएं या आपकी कला लोगों के दिलों तक पहुंचेगी। निजी संबंधों के लिए भी समय अच्छा कहा जाएगा।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। यह अवधि आर्थिक मामलों में अच्छी अनुकूलता देने का काम कर सकती है। विशेषकर धन बचाने के मामले में इस समय को हम अच्छा कहना चाहेंगे। घर-परिवार में यदि कोई मनमुटाव रहा है, तो इस दौरान मामले को भावनात्मक रूप से समझाने का काम करें, तब ही आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा। इस दौरान चंद्रमा और बुध एक-दूसरे के भाव में बैठे होंगे और इसके फलस्वरूप आप बुद्धि और भावनाओं के बीच संतुलन बिठाकर कुछ अच्छे और बड़े सौदों को हासिल करने में कामयाब रह सकते हैं। भाई-बंधु और मित्रों के सहयोग से असंभव लगने वाले कामों में भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: दादा जी के साथ मंदिर जाएं और वहां उनका आशीर्वाद लें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता के योग नज़र आ रहे हैं। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकती है। हालांकि, द्वादश भाव का स्वामी चंद्रमा अपनी ही राशि में रहेगा। अतः व्यर्थ के खर्चों को रोकने की कोशिश तो करेगा, लेकिन फिर भी खर्चे हो सकते हैं। ऐसे में, सार्थक चीजों के लिए कुछ खर्चे संभावित है और जरूरी कामों के चलते कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। हालांकि, इस समय आपको अपने जज़्बातों पर नियंत्रण करना होगा, लेकिन यदि आपने दिल के साथ-साथ दिमाग की भी सुनी तो आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप किसी से कोई डील करने जा रहे हैं, तो शांति के साथ उस व्यक्ति को पूरी तरह से सुनिए और इसके बाद अपना रिएक्शन दीजिए। ऐसा करने से कुछ अच्छे सौदे आपके हाथ लग सकते हैं। निजी संबंधों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। आपके धन भाव के स्वामी व्यय भाव में हैं, लेकिन व्यय भाव के स्वामी भी धन भाव में हैं। ऐसी स्थिति में सार्थक चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। वहीं, यदि आप किसी तरह से अपने जन्मस्थान से दूर कहीं जॉब करते हैं अथवा विदेश से किसी तरह का संबंध है, तो इस अवधि में आप धनार्जन भी कर सकेंगे। 

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना हितकारी रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन अच्छा रहने वाला है। इस दौरान न केवल कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए बेहतर रह सकती है। पिछले दिनों किए गए कामों के परिणाम यदि उस समय नहीं मिल पाए थे, तो यह अवधि उन परिणामों को दिलाने में मदद करेगी। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है इसलिए इस दौरान बेकार की यात्राओं को टालना उचित साबित होगा। इस बात की भी  कोशिश करनी होगी कि व्यर्थ के खर्चे न होने पाएं। साथ ही, रात में नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। अतः मन को शांत करके सोने की कोशिश करें। 

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके समाप्त होने लग जाएंगी। नई उपलब्धियों के मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। निजी संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। कुछ लाभप्रद सौदे भी इस समय अवधि में मिल सकते हैं। हालांकि, मन में चिंता का कोई भाव रह सकता है, लेकिन स्वजनों के सहयोग से हर तरह की चिंताएं जल्द ही दूर हो जानी चाहिए।

उपाय: जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन मिला-जुला रहने वाला है। यात्राओं और काम की योजनाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। इस दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है क्योंकि इस समय आपके कर्म स्थान का स्वामी चंद्रमा अपनी ही राशि में रहेगा जो कि अच्छी बात है, लेकिन चंद्रमा अस्त भी रहेगा और यह कमज़ोर अवस्था में होगा। ऐसी स्थिति में कुछ कामों में अड़चनें देखने को मिल सकती हैं, लेकिन अड़चनों के बाद कामों के पूरे होने के अच्छे योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपको अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके कामों का फल-प्रतिफल इस समय पर्याप्त मात्रा में मिल जाने के योग बन रहे हैं। किसी वरिष्ठ के सहयोग से भी अच्छी उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। हालांकि,  निजी संबंधों में कोई प्रतिकूलता तो नज़र नहीं आ रही है, फिर भी रिश्तो को प्यार तथा समय देने की आवश्यकता होगी।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान व्यर्थ की भागदौड़ संभावित है। हालांकि, द्वादश और कर्म भाव के स्वामियों का एक-दूसरे के भाव में होने के कारण विदेश या फिर दूर के स्थानों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। लेकिन, आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना उचित होगा। रात में नींद से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अतः शांत होकर सोने की कोशिश करनी होगी।

उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। 

वृश्चिक राशि: 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन कुछ कमज़ोर रहने वाला है। अतः इस दौरान किसी भी तरीके का महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं होगा। इस दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए बेहतर रह सकती है। पुरानी समस्याएं और अड़चने धीरे-धीरे करके दूर होंगी। नई कार्य योजनाओं पर सोच-विचार हो सकेगा। पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से कोई महत्वपूर्ण काम भी संपन्न हो सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। इस समय आपके कर्म और भाग्य भाव के स्वामियों का एक-दूसरे के भाव में होना कामों में अच्छी सफलता दिलाने का काम कर सकता है। ऐसे में, आपके पुरुषार्थ को आपके भाग्य का साथ मिल जाने के कारण अधिकांश कामों में सफलता मिलने के योग निर्मित हो रहे हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो वरिष्ठों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जा सकती है।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको और अच्छे परिणाम दे सकती है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि काफ़ी अच्छी कही जाएगी। इस समय की गई यात्राएं आपको अच्छे परिणाम दे सकती हैं। किसी वरिष्ठ की सलाह से किया गया कार्य अच्छी उपलब्धियां दे सकता है। निजी संबंधों में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है, विशेषकर आपकी लव लाइफ में।

उपाय: किसी पूर्वज के नाम से भूखों को भोजन कराएं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन मिला-जुला  रहने वाला है। रोज़मर्रा के काम ईमानदारी से करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसी तरह, दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी से निर्वाह करने की स्थिति में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकती है। भले ही अष्टमेश चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, लेकिन आठवें भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है और इसके  फलस्वरूप, कामों में कुछ अड़चनें देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, कुछ बड़े प्रपोजल्स मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन इस दौरान कोई बड़ा आर्थिक जोख़िम लेने से बचें।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम ड्यूरेशन आपके लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी। नई कार्य योजनाओं पर सोच-विचार हो सकेगा। किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से कुछ बेहतर नतीजे देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान शासन-प्रशासन से संबंधित कामों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। कुछ पुराने पेंडिंग काम अचानक से सुलझ सकते हैं अथवा पूरे हो सकते हैं। यह अवधि प्रतिष्ठा दिलाने का भी काम कर सकती है। हालांकि, यदि आप पहले से ही प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, तो ऐसा कोई काम नहीं करना है जिसका प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़े क्योंकि आठवें भाव का स्वामी कर्म स्थान में जा रहा है जो या तो प्रतिष्ठा दिला सकता है अथवा प्रतिष्ठा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, बहुत संभव है कि सावधानी से कार्य करने की स्थिति में आपको प्रतिष्ठा मिलनी ही चाहिए।

उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की सहायता करके उनका आशीर्वाद लें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा की गई हर तरह की कोशिश ज्यादातर मामलों में कामयाबी दिलाने का काम कर सकती है। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देने वाली रह सकती है। यद्यपि सप्तमेश सप्तम भाव में हैं और ऐसे में, यह व्यापार-व्यवसाय और दैनिक रोजगार के मामलों में अनुकूलता दिलाने की कोशिश करेगा, लेकिन चंद्रमा की कमज़ोर स्थिति किसी भी प्रकार के बड़े रिस्क को लेने से बचने का संकेत कर रही है। सावधानी से निर्वाह करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। निजी संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकता है। यद्यपि चंद्रमा का आठवें भाव में गोचर अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन सातवें और आठवें भाव के स्वामियों का एक-दूसरे के भाव में होना कुछ अच्छे परिणाम भी दिला सकता है। अचानक से कुछ बड़ी उपलब्धियां भी मिल सकती हैं, लेकिन इन सबके बावजूद भी इस दौरान किसी भी तरीके का आर्थिक जोखिम उठाना ठीक नहीं होगा। साथ ही, किसी बड़े फैसले के लिए भी इस समय को ठीक नहीं कहा जाएगा।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। पिछली कठिनाइयां इस समय शांत हो सकती हैं। मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। साथ ही, दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की इच्छा भी मन में रह सकती है। नई कार्य योजनाओं को बनाने में यह अवधि आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन औसत से बेहतर रहने वाला है। इस दिन निजी संबंधों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। मित्रों और सज्जनों के मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। आप हर काम के लिए ईमानदारी से मेहनत करते हुए देखे जा सकेंगे। भले ही आपकी मेहनत का शत-प्रतिशत परिणाम आपको न मिले, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपको कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। निजी संबंधों के लिए भी यह समय काफ़ी अच्छी रहेगा, विशेषकर यदि आप विवाहित व्यक्ति हैं, तो दांपत्य जीवन का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं उन्हें भी कोई गलत कार्य करने से बचना होगा जिससे सामाजिक छवि न ख़राब हो पाएं, तब ही आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। व्यापार-व्यवसाय और दैनिक रोजगार से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। यद्यपि, छठे और आठवें भाव के स्वामियों का एक-दूसरे के भाव में होना आपको विपरीत परिस्थितियों में लाभ दिलाने का संकेत कर रहा है, लेकिन फिर भी रिस्क लेने से बचें। इस समय वाहन आदि भी सावधानी से चलाना होगा। मित्रों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें ।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।  

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 17 जुलाई 2023 का दिन थोड़ा सा कमज़ोर रहने वाला है। इस दिन किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है अथवा घर-परिवार का माहौल थोड़ा सा ख़राब रह सकता है। इसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक की अवधि आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। विद्यार्थियों को भी यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। निजी संबंधों में भी सावधानी से निर्वाह करने की स्थिति में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। फिर भी मित्रों और स्वजनों से बातचीत करते समय बातचीत का तरीका विनम्र रखें।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 20 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट तक का टाइम आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास उच्च होगा। चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामियों का एक-दूसरे के भाव में बैठना ऊपर से मंगल की ताकत मिलने से आप अपने कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे और अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी यह अवधि आपको अच्छे परिणाम दिला सकती है।

सप्ताहांत यानी कि 22 जुलाई 2023 की रात 11 बजकर 42 मिनट से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। यह समय निजी संबंधों को मधुर बनाने का काम कर सकता है यानी कि यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उस मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, प्रेम को विवाह में बदलने की इच्छा रखने वाले लोगों को भी अपनी बात कहने की ताकत मिल सकेगी। लव मैरिज करने वाले लोग भी प्रसन्न रहेंगे जबकि अन्य लोगों को भी अनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

उपाय: शिवजी को सफेद फूलों की माला चढ़ाना शुभ रहेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.