साप्ताहिक राशिफल (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023): धन-दौलत, वैभव की दृष्टि से, कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज आपके लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 16  अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान आप अपने दैनिक कामों को बहुत अच्छे से संपन्न कर सकेंगे। हालांकि, मन में किसी बात को लेकर आक्रोश या क्रोध रह सकता है, लेकिन इसे आप सकारात्मक ऊर्जा में कन्वर्ट करके काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम देने वाली रह सकती है। इस समय मन-मस्तिष्क में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। घर या माता के स्वास्थ्य को लेकर भी तनाव रह सकता है। इस दौरान वाहन इत्यादि सावधानी के साथ चलाना होगा। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याओं के दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। वरिष्ठों के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में तथा समाज में सकारात्मक परिणाम मिल सकेंगे। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। कार्यों की संपन्नता आपको प्रसन्नता देने का काम कर सकती है। 

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त यथासामर्थ्य गरीबों को भोजन करवाएं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय कहीं से शुभ व अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं और आप भविष्य के लिए कुछ अच्छी योजनाएं भी बना सकते हैं। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। हालांकि, चंद्रमा के नीच के होने के कारण आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिर भी इस समय आप विनम्र बने रहने की कोशिश करें और लोगों पर सकारात्मक छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। प्रियजनों के साथ समय बिताने के मौके भी मिल सकेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति में इस समय सावधानी से काम लेना होगा। कामकाज की अधिकता थकाने का काम कर सकती है। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। इस दौरान आप स्फूर्ति के साथ काम करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। यह समय अध्ययन और अध्यापन के लिए अनुकूल रहेगा। राजनीतिक रूप से भी यह अवधि अनुकूलता देने का काम कर सकती है। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाली रह सकती है। भाई-बंधुओं व स्वजनों से इस समय मुलाकात होगी और ऐसे में, प्रेम बढ़ेगा। हालांकि, आप एक-दूसरे के सुख-दुख को समझने की कोशिश करेंगे, लेकिन भावनाओं में बहकर कुछ ऐसा न करें जिससे संबंधियों का दिल दुखे अर्थात कुछ सावधानियां रखने पर इस समय अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप साझेदारी के कामों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे और यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यापारिक या व्यावसायिक मीटिंग भी संभावित हैं। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस अवधि में हर मामले में सावधानी से निर्वाह करना होगा। 

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस समय आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं होगा, बल्कि घर-परिवार के लोगों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करनी होगी। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपके लिए औसत से बेहतर रह सकती है। ज्ञान में वृद्धि के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा। हालांकि, नीच के चंद्रमा की वजह से किसी बात को लेकर आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है। लेकिन, लगातार की गई कोशिश पढ़ाई में अच्छे परिणाम देगी। विनम्रता से व्यवहार करने की स्थिति में मित्रों और प्रियजनों के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों के लिए भी अवधि अनुकूल कही जाएगी। वहीं, बाकी का सप्ताहांत भी सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम करेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर क्रोधित रह सकता है। ऐसे में स्वयं को शांत रखना समझदारी का काम होगा। 

उपाय: संभव हो, तो इस सप्ताह घरेलू स्तर पर किए जाने वाला दूध या खोये का व्यापार करने से बचना होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय आप तुलनात्मक रूप से अधिक ऊर्जावान रहेंगे। हालांकि, यह ऊर्जा क्रोध या कलह में कन्वर्ट न होने पाए इस बात का ख्याल रखना होगा। ऐसा करने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपके लिए अनुकूल नज़र नहीं आ रही है। अतः इस दौरान सावधानीपूर्वक व्यवहार करना जरूरी होगा। कुछ घरेलू चिंताएं इस समय तनाव देने का काम कर सकती हैं। माता का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पिछली समस्याएं दूर होने लगेगी और फलस्वरूप, आप राहत की सांस ले सकेंगे। विद्यार्थियों को भी इस अवधि में अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करके संतुष्टि का अनुभव कर सकेंगे। 

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि का त्याग करते हुए अपने चरित्र को स्वच्छ बनाए रखें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। यदि आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएंगे तो आप इन मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, लापरवाही या नासमझी की स्थिति में आर्थिक और पारिवारिक मामले परेशानी देने का कारण बन सकते हैं। इस समय वाणी पर नियंत्रण रखते हुए उचित खान-पान अपनाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको मिले-जुले लेकिन औसत से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। इस समय लाभ भाव का स्वामी चंद्रमा नीच का है, लिहाजा आमदनी के रास्ते में कुछ बाधाएं रह सकती हैं, लेकिन तीसरे भाव में पहुंचा हुआ चंद्रमा खूब मेहनत करवाने के पश्चात अच्छे परिणाम दिलवा देगा। इसी तरह अपने आत्मविश्वास को संतुलित रखते हुए नजदीकी रिश्तों को समय देने की स्थिति में इन मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। आप किसी मामले को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। साथ ही, कुछ चिंताएं भी बनी रह सकती हैं। बेहतर होगा कि इस समय कोई बड़ा निर्णय न लें और घर-गृहस्थी एवं करीबी लोगों का ख्याल रखें। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। पिछली समस्याओं को दूर करने में आपके मित्र व आत्मीयजन मददगार बनेंगे। प्रेम प्रसंग आदि के लिए भी इस अवधि को अनुकूल कही जाएगी। 

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। हालांकि, इस समय आप तुलनात्मक रूप से भावुक रह सकते हैं। लेकिन, यदि आप अपनी भावनाओं को संतुलित रखकर उचित आचरण करेंगे, तो आपको परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में आपकी मेहनत अनुकूल परिणाम दिलाने का काम कर सकती है। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको मिलेजुले परिणाम दे सकती है। कोशिश करें कि इस दौरान किसी को पैसे उधार न दें और लोगों से बातचीत करते समय आपका लहजा विनम्र रहे तो आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, यह अवधि आपको मनपसंद भोजन खाने के मौके दे सकती है लेकिन इसके बावजूद भी अपने खानपान का ख्याल रखना जरूरी होगा। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय की गई यात्राएं आपके लिए लाभप्रद रह सकती हैं। विशेष कर व्यापार या व्यवसाय को लेकर की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। सहकर्मियों और सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलने की संभावनाएं हैं। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपके लिए कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता या परेशानी के भाव रह सकते हैं। 

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की मिठाई चढ़ाना भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि कुछ कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय कुछ व्यर्थ की भागदौड़ देखने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी यह समय आपका फेवर करे, इस बात में संदेह है क्योंकि कुछ बेकार के खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। हालांकि, पिछली समस्याएं दूर होने की संभावनाएं हैं, लेकिन भाग्य भाव के स्वामी चंद्रमा का प्रथम भाव में नीच का होना किसी बात को लेकर कुछ चिंताएं देने का काम कर सकता है। बेहतर होगा कि इस अवधि में सकारात्मक विचारों के साथ आध्यात्मिकता के प्रति जुड़ाव बनाएं। साथ ही, पिता व अन्य वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा बनाए रखने पर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में किसी मांगलिक कार्य या पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बातचीत का तरीका शालीन रखने की स्थिति में आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी और कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 

उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला चढ़ाएं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको मिल सकते हैं। साथ ही, आपकी मेहनत के परिणाम तो मिलेंगे ही परंतु आर्थिक मामलों में काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है क्योंकि इस समय आपके द्वादश भाव में चंद्रमा नीच का रहेगा। इसके फलस्वरूप, मन में कुछ बड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। हालांकि, समझदारी दिखाकर आप कुछ बेकार के खर्चों को रोक सकेंगे। यह एक अच्छी बात है लेकिन इन सबके बावजूद भी आर्थिक और स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में बहुत ही समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहने वाली है। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ने से पिछली समस्याओं को आप दूर कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको मिले-जुले परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त किये जा सकेंगे। 

उपाय: शिव जी का इत्र मिले हुए जल से अभिषेक करें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि सकारात्मक परिणाम दे सकती है। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और फलस्वरुप आप अपने कार्यक्षेत्र में काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। हालांकि, इस समय भावनाओं में बहकर कोई काम करना उचित नहीं होगा क्योंकि धैर्य के साथ किए गए कार्य ही अच्छे परिणाम देते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। हालांकि, इस समय सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी चंद्रमा नीच का होकर लाभ भाव में है। अतः अच्छे परिणाम मिलने की जितनी संभावना है उतनी ही संभावना जल्दबाजी की स्थिति में गलती होने की भी है। अतः इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। विशेषकर निजी जीवन में और व्यापार-व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इसमें भागदौड़ की अधिकता रहेगी, लेकिन अधिक भागदौड़ के बावजूद भी सार्थक परिणाम मिलने में संशय रहेगा। इस समय न केवल अपनी आर्थिक स्थिति का बल्कि अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी होगा। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दिलाने का काम कर सकता है। पिछली समस्याओं के दूर होने से और नई उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। 

उपाय: नियमित रूप से शिव मंदिर के प्रांगण में बैठकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। दूर की यात्राओं से फायदा मिलने की उम्मीदें हैं। नई कार्य योजनाओं पर बात आगे बढ़ सकती है। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। यद्यपि इस समय कामों में सफलता मिलने की अच्छी उम्मीदें हैं, लेकिन छठे भाव का स्वामी चंद्रमा नीच का होकर कर्म भाव में है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाने की एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। किसी भी सहकर्मी का अपमान करने से बचें। साथ ही, अति उत्साही होकर कोई व्यापारिक या व्यावसायिक निर्णय भी नहीं लेना है। ऐसा करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि पिछले दिनों किसी कारण से कोई काम कंप्लीट नहीं हो पाया था, तो यह समय उस काम को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। साथ ही, आर्थिक मामलों के लिए भी यह अवधि अच्छी कही जाएगी। वहीं, बाकी का सप्ताहांत कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकता है। ऐसी स्थिति में आर्थिक मामलों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। 

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती भाग अर्थात 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान प्रेम संबंध का पूरा सम्मान करना होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में फोकस करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। हालांकि, शोध के विद्यार्थी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे और अन्य किसी भी मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना इस समय उचित नहीं होगा। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 17 अक्टूबर की दोपहर 2:20 से लेकर 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे तक की अवधि आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि इस दौरान परिस्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर हो रही होंगी, फिर भी सावधानी बरतनी होगी। निजी संबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की स्थिति में परिणाम अच्छे मिलेंगे। वहीं, कार्य योजनाओं में कोई चूक न होने पाए इस बात का ख्याल रखने पर ही कामों में सफलता की उम्मीद की जा सकेगी। 

सप्ताह के अंतिम भाग में अर्थात 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 21 व 22 अक्टूबर की रात 1:40 तक आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय की गई मेहनत सार्थक परिणाम देने का काम कर सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के मौके मिल सकते हैं। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध मज़बूत होने की भी संभावना है। वहीं, बाकी का सप्ताहांत आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप आर्थिक मामलों में तो अच्छा करते हुए देखे ही जाएंगे। साथ ही, निजी संबंधों में भी आपको आनंद की अनुभूति हो सकेगी। 

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में दूध की बनी मिठाइयां चढ़ाना शुभ रहेगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.