साप्ताहिक राशिफल (13 नवंबर से 19 नवंबर, 2023): किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

साप्ताहिक राशिफल 13 नवंबर से 19 नवंबर 2023:  एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 13 नवंबर से 19 नवंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि नवंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 13 नवंबर से 19 नवंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर का दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दिन आप अपने कामकाज को लेकर सकारात्मक रूप से सोच-विचार कर सकते हैं। वहीं, 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि कमज़ोर परिणाम देने वाली रह सकती है। अतः इस समय किसी भी मामले में रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। इस समय कुछ अच्छी योजनाएं बन सकती हैं तथा वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आप सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। धर्म और अध्यात्म संबंधी मामलों के लिए भी समय अनुकूल कहा जाएगा।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की भी अच्छी संभावनाएं हैं।

उपाय: आर्थिक रिस्क लेने से बचें और स्वयं के चरित्र को अच्छा बनाए रखें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर का दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपकी मेहनत और आपका आत्मविश्वास इस समय आपकी सफलता में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि औसत से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। एक ओर जहां नीच का चंद्रमा मानसिक तनाव देने का काम कर सकता है, तो वहीं शांत चित्त होकर निर्णय लेने पर दैनिक रोजगार व दांपत्य जीवन के मामलों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान कामों में कुछ रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। स्वास्थ्य भी थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है। बेहतर होगा कि चिंता की वजह चिंतन के लिए समय दिया जाए जिससे आने वाले समय में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सके।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। पिछली समस्याओं के दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। वरिष्ठों के मार्गदर्शन से कुछ नए रास्ते भी मिल सकेंगे।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त यथा सामर्थ्य गरीबों को भोजन करवाना हितकारी सिद्ध होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही, यह जातक पढ़ाई-लिखाई से जुड़े मामलों में भी मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। वाणी पर संयम रखते हुए शांत चित्त होकर मेहनत करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आप अपने रोज के कामों को स  मय पर संपन्न कर सकेंगे। इस समय आपको अपने व्यापार-व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देने का समय मिल सकेगा। इस सप्ताह चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण आप आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी अच्छा कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस समय मन में अज्ञात भय या कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि इस बात का भी संकेत कर रही है कि इस दौरान वाहन इत्यादि सावधानी से चलाने की जरूरत होगी।

उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा सत्कार करके उनका आशीर्वाद लें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर का दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक का समय कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। घर के लिए कोई जरूरी वस्तु न खरीद पाने का मलाल मन-मस्तिष्क में बना रह सकता है अथवा किसी अन्य कारण से मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। वहीं, 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। इस समय किसी स्वजन को लेकर चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन पुराने अनुभव और प्रेमपूर्वक काम करने पर परिस्थितियां बेहतर हो सकेंगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस समय आपकी मेहनत अपना पूरा रंग दिखाएगी। हालांकि स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही मेहनत करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्य में बेहतर कर सकेंगे तथा दूसरों से अच्छी स्थिति में पहुंच सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। हालांकि इस दौरान आपके सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा मंगल के द्वारा देखा जाएगा इसलिए धैर्य रखने की जरूरत होगी। यदि आप धैर्य और समझदारी के साथ काम करेंगे तो आप रोजमर्रा के कामों में बेहतर कर सकेंगे और दांपत्य जीवन में भी अपेक्षाकृत अधिक ताजगी देखने को मिल सकेगी।

उपाय: मां अथवा मां समान स्त्रियों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा और दूर के स्थान से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि कमज़ोर परिणाम देने वाली रह सकती है। घर-परिवार का माहौल थोड़ा सा खराब रह सकता है। इन कारणों से आपको कुछ असंतोष या चिंताएं रह सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। मित्रों और प्रियजनों के सहयोग से पिछली चिंता दूर हो सकेंगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। दूर स्थान से जुड़े मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। यदि आप नौकरी में कोई बदलाव करना चाह रहे हैं, तो इस दौरान कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है। आपकी मेहनत के परिणाम ज्यादातर आपके पक्ष में रहने की संभावनाएं हैं।

उपाय: संभव हो, तो कुछ समय के लिए घरेलू स्तर पर दूध या दूध से बने उत्पादों की बिक्री न करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में घर-परिवार व आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। वहीं, 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। इस दौरान आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। हालांकि, अधिकांश मामलों में यह समय अच्छे परिणाम देना चाहेगा और आपको अच्छी उपलब्धियां मिल सकेंगी/।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकती है। कुछ घरेलू उपयोग की चीजें खरीदने में तुलनात्मक रूप से खर्च अधिक हो सकते हैं जिनको लेकर कुछ चिंताएं भी रह सकती हैं। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में हर मामले में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बात निजी संबंध की हो या फिर पढ़ाई की, हर मामले में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

उपाय: चरित्र को उत्तम रखते हुए स्त्रियों के सम्मान में कोई आयोजन करना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस समय भावनाओं की बजाय तार्किक होकर काम करने की स्थिति में बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है। इस समय अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। साथ ही, अपनी प्रकृति के अनुरूप खान-पान करें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। यह समय अवधि आपको कुछ अच्छी सूचनाओं देने या दिलवाने का काम कर सकती है। विशेषकर कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं और भाई-बंधु तथा मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की समय आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान कुछ चिंताएं या तनाव मन-मस्तिष्क में रह सकता है। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि इस बात का भी संकेत कर रही है कि बाहर का गुस्सा घर पर या घरेलू सदस्यों पर निकालना उचित नहीं होगा।

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस समय अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और बेकार के खर्चों से बचना समझदारी का काम होगा। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाली रह सकती है। इस समय आवश्यकता से अधिक भावुक होने से बचना होगा। साथ ही, गैर जरूरी यात्राओं को टालना होगा, बाकी अन्य मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलने की मजबूत संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देने वाली रह सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इनके बावजूद भी वाणी और खान-पान पर संयम रखना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस दौरान अच्छे आत्मविश्वास के चलते आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। दूर की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और वरिष्ठों के सहयोग से भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। आपके कामों के अच्छे परिणाम मिलेंगे और आर्थिक मामलों में आप काफ़ी अच्छा कर सकेंगे। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान कुछ व्यर्थ की भागदौड़ संभावित है और मन मस्तिष्क में चल रही चिंताएं नींद में व्यवधान देने का काम कर सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। इस दौरान कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। साथ ही, आपके भीतर की क्रिएटिविटी मजबूत हो सकती है। सामान्य तौर पर अधिकांश मामले आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। यदि आपने समझदारी दिखाई तो आर्थिक और पारिवारिक मामलों में आप काफ़ी अच्छा कर सकेंगे। साथ ही, मनपसंद भोजन का आनंद भी ले सकेंगे।

उपाय: शिवजी का दूध मिले हुए जल से अभिषेक करें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। आपकी मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे और आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि अनुकूल परिणाम देने वाली रह सकती है। धैर्यपूर्वक तथा पुराने अनुभवों के आधार पर काम करने पर इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त किया जा सकेंगे। वहीं भावनाओं में बहकर काम करने की स्थिति में परिणाम अपना पूरा रंग दिखने में पीछे रह सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान कुछ बेकार की भागदौड़ और खर्चे देखने को मिल सकते हैं। व्यापार कुछ हद तक बाधित रह सकता है। निजी संबंधों विशेषकर दांपत्य जीवन में थोड़ा असंतोष देखने को मिल सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी। आप नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने काम-धंधे को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। इन सबके बावजूद भी भावनाओं की बजाय तर्क और अनुभव पर यकीन करना समझदारी का काम होगा।

उपाय: गरीब कन्याओं को यथा समर्थ वस्त्र भेंट करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। इस दौरान कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं जिन्हें आप आने वाले समय में संचालित कर सकेंगे। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाली रह सकती है। कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं तथा सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ने की भी अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन भावनाओं की बजाय संयम तथा समझदारी से काम लेना ज्यादा अच्छा रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की अवधि आपके लिए काफ़ी अच्छी रह सकती है। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। इस समय की गई यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकेंगी।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान व्यर्थ की भागदौड़ तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती है। यदि आपका काम या जॉब एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाली या सामान पहुंचाने वाली है, तो ऐसी स्थिति में सावधानीपूर्वक किए गए कार्य कुछ हद तक अच्छे परिणाम भी दे सकेंगे।

उपाय: मंदिर में पानी वाले नारियल चढ़ाना हितकारी होगा। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह का शुरुआती दिन अर्थात 13 नवंबर के दिन विशेषकर रात 9:15 बजे तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस अवधि में जो जैसा चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें। कोई नया प्रयोग करने से बचेंगे तो बेहतर रहेगा। वहीं 13 नवंबर की रात 9:15 बजे से लेकर 15 नवंबर तक की अवधि कुछ हद तक बेहतर परिणाम देने वाली रह सकती है। इस दौरान निजी संबंधों तथा प्रियजनों का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करने की स्थिति में तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे के बीच की समय अवधि आपके लिए अच्छी रह सकती है। इस समय न केवल आपके काम बनने की अच्छी संभावनाएं हैं बल्कि सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकेगी। चंद्रमा बृहस्पति की राशि में रहेगा और बृहस्पति से देखा भी जाएगा, अतः आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता मिल सकेगी।

सप्ताहांत अर्थात 18 नवंबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। आर्थिक मामलों के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा और इस दौरान दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। दूर के स्थान से भी सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.