साप्ताहिक राशिफल (12 फरवरी से 18 फरवरी, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024: एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसमें आपको साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2024 की जानकारी प्राप्त होगी। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान व्यर्थ की भागदौड़ और खर्चे देखने को मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय आपके लिए अनुकूल है। चंद्रमा पर बृहस्पति का प्रभाव घर-गृहस्थी के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी अच्छी अनुकूलता देने का काम कर सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार तथा आर्थिक जीवन में आप काफ़ी अच्छा कर सकते हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच के 2 घंटे आपके सक्रिय रहने की अवस्था में आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

उपाय: पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है। साथ ही, 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि भी काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देते हुए प्रतीत हो रही है। आर्थिक  जीवन में आप काफ़ी अच्छा कर सकते हैं, लेकिन राहु के प्रभाव को देखते हुए किसी भी प्रकार के रिस्क से बचना समझदारी का काम होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकता है। दूर की यात्राएं संभावित हैं, लेकिन यात्राएं कुछ समस्याओं से भरी रह सकती हैं। साथ ही, कुछ बेकार के खर्च भी देखने को मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके अच्छे आत्मविश्वास के चलते आप विभिन्न मामलों में अच्छा करते हुए देखे जा सकते हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच के 2 घंटे आपको परिजनों या मित्रों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने करने का मौका दे सकता है।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए मिलाजुला रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलने के साथ-साथ सामाजिक मामले में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय न केवल काम बनेंगे, बल्कि उनसे अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, चंद्रमा उच्च अवस्था में रहेगा लेकिन धन भाव के स्वामी का व्यय भाव में जाना कुछ बेकार के खर्च करवा सकता है। साथ ही, नींद में कुछ समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच के 2 घंटे आपके सक्रिय रहने की अवस्था में पुरानी समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे और आपके भीतर बेहतर उत्साह देखने को मिल सकता है।

उपाय: माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि आपको धीरे-धीरे करके अनुकूलता देना शुरू कर सकती है। आप किसी नई योजना पर काम करके भविष्य में कुछ अच्छा कर सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय काफ़ी अनुकूल है। आप अपनी योजना पर काम करते हुए सफलता की तरफ बढ़ेंगे। सामाजिक मान-सम्मान के मामले में भी यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि पिछले दिनों किसी कारण से आपकी मेहनत के परिणाम आपको नहीं मिले थे, तो इस अवधि में आपको वह सभी परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात12:00 बजे के बीच की अवधि में परिणाम थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं।

उपाय: मछलियों को दाना खिलाएं। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए एवरेज से बेहतर रहेगा जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि कमज़ोर रह सकती है। अत: इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा जो जैसा चल रहा है उसे वैसे ही मेंटेन करने की कोशिश करें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय पुरानी समस्याओं को दूर करने में मददगार बनेगा। मन में अध्यात्म के भाव मजबूत होंगे और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगेगा।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके काम बनने के योग बन रहे हैं। विशेषकर जन्म स्थान से दूर रहने वाले या किसी भी तरह से दूर के स्थान से जुड़े हुए लोग बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच की अवधि अनुकूल और लाभकारी रह सकती है।

उपाय: किसी की भी निंदा करने से बचें विशेषकर व्यक्ति, धर्म और देवी-देवताओं की। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। साथ ही, 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। लेकिन, राहु के प्रभाव को देखते हुए किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, बृहस्पति के प्रभाव को देखते हुए किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं, फिर भी किसी नए प्रयोग से बचना समझदारी का काम होगा।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य उच्च का चंद्रमा आपके भाग्य भाव पर प्रभाव डालेगा। इसके फलस्वरूप, ईश्वरीय कृपा से आपके काम बनेंगे और बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच की अवधि में सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए। विशेषकर कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपको एवरेज परिणाम दे सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकती है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामले हों या फिर किसी भी तरीके के प्रतिस्पर्धात्मक कार्य, उनमें आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आप अपने कार्य-व्यापार में अच्छा कर सकेंगे। साथ ही, व्यक्तिगत जीवन विशेषकर दांपत्य जीवन में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य भले ही चंद्रमा उच्च का है, लेकिन आठवें भाव में होने के कारण किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा। विशेषकर सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच आपको परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर मिल सकते हैं।

उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर चने की दाल का दान करें। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। लेकिन, प्रेम जीवन में आपको सीमाओं में रहना चलना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी सूझबूझ से आपके काम बनेंगे और आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य का समय अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। रोजमर्रा के काम हों या फिर साझेदारी के काम; आप सभी मामलों में अच्छा कर सकेंगे। निजी जीवन विशेषकर दांपत्य जीवन सुखद रह सकता है।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच का समय आपको कमज़ोर परिणाम दे सकता है।

उपाय: इस हफ्ते किसी मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। इस दौरान किसी बात को लेकर आप चिंतित या तनावग्रस्त रह सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस समय विद्यार्थियों को काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन के मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आप काफ़ी अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन, दया की भावना के चलते आप ज्यादा लाभ की बजाय सामान्य उपलब्धि से भी संतुष्ट रह सकते हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे की अवधि में लाभप्रद परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए एवरेज से बेहतर रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचेंगे, तो सामान्य तौर पर हर मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। यद्यपि चंद्रमा और बृहस्पति की युति कोई बड़ी घरेलू समस्या नहीं आने देगी, लेकिन फिर भी आप किसी बात को लेकर थोड़े से चिंतित रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के दौरान एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकर प्रेम प्रसंग का मामला हो या फिर मित्रों से जुड़ा, इन मामलों में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी भी इस अवधि में काफ़ी अच्छा कर सकते हैं।

वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच के 2 घंटे आपको सक्रिय रहने की अवस्था में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

उपाय: मां और मां समान स्त्रियों की सेवा-सत्कार करके उनका आशीर्वाद लें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। इस अवधि में वाणी पर संयम रखने की अवस्था में आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बिठाने में कामयाब हो सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय सामान्य तौर पर काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाई-बंधुओं का अच्छा सहयोग मिलने से आप हर मामले में काफ़ी अच्छा कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य का समय तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, उच्च का चंद्रमा कोई बड़ी समस्या नहीं देगा, लेकिन फिर भी घर-गृहस्थी को लेकर अथवा माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच के 2 घंटों में आपको सक्रिय रहने की अवस्था में एवरेज परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: मांस, मदिरा आदि तामसिक चीज़ों से दूर रहे और अपना चरित्र स्वच्छा बनाए रखें। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात सुबह 9:30 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है जबकि 12 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से लेकर 14 फरवरी की सुबह 10:40 तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकती है। जल्दबाज़ी में काम करने की बजाय तर्क और अनुभव के आधार पर काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 14 फरवरी की सुबह 10:40 से लेकर 16 फरवरी की दोपहर 2:40 के बीच का समय आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आर्थिक जीवन में आप समझदारी से काम लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिल सकेगा।

सप्ताहांत अर्थात 16 फरवरी की दोपहर 2:40 से लेकर 18 फरवरी की रात 9:50 के मध्य आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कम दूरी की यात्राएं लाभप्रद होंगी। मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने, फिरने और इंजॉय करने के मौके मिल सकते हैं।

वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 18 फरवरी की रात 10:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।

उपाय: शिव मंदिर में पानी वाले नारियल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.