साप्ताहिक राशिफल (10 जुलाई से 16 जुलाई, 2023): इस हफ़्ते किन राशियों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति? जानें

साप्ताहिक राशिफल जुलाई 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक की अवधि राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आ सकती है। साथ ही जानेंगे, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन थोड़ा सा कमज़ोर रहने वाला है। इस दिन व्यर्थ के खर्चे और व्यर्थ की यात्राओं को टालना उचित होगा। 10 जुलाई की शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। यह अवधि आर्थिक समस्याओं को दूर करने का काम कर सकती हैं। दीर्घकालिक योजनाओं को बनाने के लिए भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, कोई बेहतरीन ऑफर या डील आदि भी आपको मिल सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए अच्छी रह सकती है। इस समय चतुर्थ भाव का स्वामी धन भाव में उच्च का होगा। अतः आप घरेलू सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने का काम कर सकते हैं। घर की अनुपयोगी चीज़ों को बेचकर धन की प्राप्ति भी संभव है, अर्थात यह अवधि आर्थिक मामलों के लिए अच्छी कहीं जाएगी। यदि उम्र विवाह की है और विवाह की बात चल भी रही है, तो इस दौरान कुछ अच्छे संकेत और संदेश मिल सकते हैं।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कोई लाभदायक यात्रा संभावित है। घूमने-फिरने के लिए भी समय अनुकूल है। लंबे अर्से से अधूरे पड़े हुए कामों को अब आप कंप्लीट करना चाहेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा होगा। साथ ही, आपके चाहने वाले भी आपकी सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रह सकते हैं। इस दौरान कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

उपाय: बरगद की जड़ों पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

देखें, साप्ताहिक राशिफल और जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा रहने वाला है। इस दिन यानी कि 10 जुलाई की शाम से पहले कोई अच्छी ख़बर सुनने को या फिर अच्छा लाभ मिल सकता है। इसी दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकता है। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। इस समय खरीदारी करते समय बहुत ही सावधानी से काम लेना होगा, अन्यथा आप कोई ऐसा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं जिसकी क्वालिटी अच्छी न हो। साथ ही, पेमेंट आदि करते समय भी सावधानी बरतनी होगी वरना कुछ पैसे बेकार में खर्च हो सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि बेहतर रह सकती है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होंगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन आदि के लिए भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, कोई नजदीकी रिश्तेदार आपसे मिलने के लिए आ सकता है, जिसके साथ आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना होगा।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आर्थिक मामलों में भी कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक मामलों में कोई समस्या नज़र नहीं आ रही है, लेकिन दूसरे भाव में अस्त अवस्था का चंद्रमा किसी पारिवारिक सदस्य के दिल को दुखाने का काम कर सकता है। ऐसे में, आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आपके व्यवहार के कारण किसी के मन को ठेस न पहुंचे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 10 जुलाई का दिन अच्छा रहने वाला है। यह कामों में सफलता देने और आर्थिक मामलों में सपोर्ट करने का काम कर सकता है। इसी दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। हालांकि, धन भाव के स्वामी का लाभ भाव में होना अच्छी बात है, लेकिन राहु की संगति के कारण मन में अज्ञात भय भी बना रह सकता है फिर भी आर्थिक मामलों में अनुकूलता के चलते आप बेहतर महसूस कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकती है। इस समय धन भाव का स्वामी चंद्रमा खर्च के भाव में उच्च अवस्था में होगा। अतः आप कुछ बड़े खर्चे करने की सोच सकते हैं। हालांकि, यह खर्चे सार्थक चीज़ों पर हो सकते हैं अर्थात आप धन ख़र्च करके कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं। इस समय आपकी कल्पनाशक्ति काफ़ी मज़बूत रह सकती है और इसके फलस्वरूप, रात में नींद देर से आने की आशंका है।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय भागदौड़ कम होगी, लेकिन पिछले दिनों की गई मेहनत की थकावट दूर होने में कुछ समय लग सकता है। यद्यपि कोई आर्थिक समस्या नहीं आएगी, फिर भी आर्थिक मामलों को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। इस समय भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही, परिजनों के साथ बेहतर तालमेल रखने की कोशिश भी करनी होगी।

उपाय: शिवजी का अभिषेक करना हितकारी होगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन औसत से बेहतर रहने वाला है। इस समय कुछ नई कार्य योजनाएं बन सकती हैं। 10 जुलाई की शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। इस अवधि में आप अपने पेंडिंग पड़े हुए कामों को कंप्लीट करने की पूरी कोशिश में रहेंगे। बहुत संभव है कि आप अपने सभी काम कंप्लीट भी कर लें। हालांकि, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रतिष्ठा को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क लेने से बचना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए अच्छी रह सकती है। आपकी मेहनत के परिणाम इस समय आपको आपके मनमुताबिक मिल जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि अच्छी कही जाएगी। सामान्य तौर पर सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।  ऐसी स्थिति में आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि मेहनत उतनी ही करनी है जितना आपका स्वास्थ्य अनुमति दें, अर्थात स्वास्थ्य को दरकिनार रखकर मेहनत करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताहांत कमज़ोर कहा जाएगा।

उपाय: मंदिर में सफेद फूलों की माला अर्पित करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन कमज़ोर रहने वाला है। इस दिन अर्थात 10 जुलाई के दिन किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क लेने से बचना होगा। इस दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए बेहतर रह सकता है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके कम होने लगेंगी। नई कार्य योजनाओं से जुड़ाव हो सकेगा और मन अध्यात्म की ओर भी झुका रह सकता है। पिता व पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से काम बनने के योग बनेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए काफ़ी अच्छी रह सकती है। विशेषकर कार्य-व्यापार के लिए इस समय को काफ़ी अच्छा कहा जाएगा। यदि आपका काम किसी भी तरीके से विदेश से संबंधित है, तो इस समय अवधि में कुछ अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। नौकरी आदि में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी कारण से पिछले दिनों की गई मेहनत अपना परिणाम नहीं दे पाई थी, तो अब उन परिणामों की भरपाई हो जानी चाहिए। कुछ अच्छी उपलब्धियां भी इस अवधि में आपको प्राप्त हो सकती हैं। ऑनलाइन काम करने वालों की अच्छी कमाई हो सकती है। विदेशों से जुड़े लोगों को भी आमदनी के बेहतर स्रोत मिल सकते हैं।

उपाय: केसर के इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन के मामलों में और दैनिक रोजगार से संबंधित कामों में इस दिन आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है॥ 10 जुलाई की शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। इस समय लाभ भाव का स्वामी आठवें भाव में शनि और राहु के प्रभाव में रहने वाला है और फलस्वरूप किसी बड़े लाभ के लिए कोई रिस्क लेना ठीक नहीं होगा, अर्थात अपने धन को  बचाकर रखें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में इस समय आप बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। पिता अथवा पितातुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए काफ़ी हितकारी सिद्ध होगा। मन आध्यात्म की ओर भी लग सकता है। नई कार्य योजनाओं को बनाने के लिए भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि, यह अवधि आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने का संकेत कर रही है लेकिन लाभ भाव के स्वामी का व्यय भाव में आकर सूर्य की संगति में अस्त हो जाना कुछ मामलों के लिए कमज़ोर कहा जाएगा। ऐसे में, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के योग तो है, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में भी सावधानीपूर्वक काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।

उपाय: किसी पूर्वज के नाम से 3 या 6 गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा रहने वाला है। 10 जुलाई को आप अधिकांश मामलों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। इस दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। समर्पण और समझदारी के साथ काम करने की स्थिति में आप कार्य या व्यापार में अच्छा कर सकेंगे। वहीं, लापरवाही करने की स्थिति में शनि और राहु के प्रभाव के चलते काम बिगड़ भी सकते हैं। साझेदार की भावनाओं को समझकर तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे, तो अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी, विशेषकर ऐसा काम जिसमें आपको अनुभव कम है। यद्यपि, अप्रत्याशित रूप से कुछ अच्छे परिणाम भी प्राप्त किए जा सकेंगे, लेकिन फिर भी इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। यदि वाहन स्वयं चलाते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके कम होने लगेंगी। किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से आप समस्याओं को दूर करने में समर्थ होंगे। इस समय की गई यात्राएं लाभप्रद रह सकती हैं। नई कार्य योजनाओं को बनाने में भी सफलता मिलेगी। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: किसी असहाय बुजुर्ग की मदद करके उनका आशीर्वाद लें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अनुकूल रहने वाला है। निजी संबंधों ख़ासकर प्रेम संबंधों के लिए 10 जुलाई का दिन अच्छा रहेगा और इस दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। विशेषकर कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी सहकर्मी के साथ कोई गलतफ़हमी है और आप उसे इस अवधि में दूर करने की कोशिश करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक क्षेत्र में भी अनुकूल प्राप्त होंगे।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। इस दौरान आप काफ़ी हद तक शांति का अनुभव कर सकेंगे। विशेषकर निजी संबंधों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं, तो आपको और भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें और आपको कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम लेने से बचें। जहां तक हो सके आत्मनिर्भर रहें क्योंकि इस समय अपना होने का दिखावा करने वाले कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रह सकते हैं।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन यानी कि 10 जुलाई का दिन थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसी दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। करीबी और प्रियजन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकते हैं। योजनाओं पर काम करने के लिए समय श्रेष्ठ साबित होगा। यदि किसी तरह की कोई समस्या है, तो अनुभवी और बुजुर्ग लोगों से बात करके देखें, संभवत: कोई समाधान मिल जाए।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। इस दौरान आपका साहस आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा और अधिकांश क्षेत्रों में आप अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। आप गंभीरतापूर्वक योजनाएं बनाकर उन पर काम करते हुए सफलता को प्राप्त करेंगे। इस समय आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए नज़र आएंगे।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। किसी नई योजना पर आप काम कर सकते हैं। अगर साझेदारी में काम करने की योजना पर अमल करना चाह रहे हैं, तो यह अवधि कुछ नए रास्ते भी खोल सकती है। जिस काम को होने में आपको कुछ संदेह था, वह काम भी इस समय पूरा हो सकता है, फिर भी चंद्रमा की कमज़ोरी को देखते हुए किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।

उपाय: प्रतिदिन एक माला “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। इस दिन यानी कि 10 जुलाई के दिन आपके भीतर अच्छी खासी ऊर्जा मौजूद होगी जो विभिन्न मामलों में आपकी मदद करेगी। इसी दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए कुछ कमज़ोर रह सकता है। अचानक से कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं जो आपको तनाव दे सकती हैं। आप घर-गृहस्थी या फिर परिजनों को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। इस समय यथासंभव विवादों को टालने की कोशिश करें।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए काफ़ी अच्छी रह सकती है। विशेषकर निजी संबंधों के लिए इस समय को काफ़ी अच्छा कहा जाएगा। प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। सप्तम भाव का स्वामी पंचम भाव में उच्च अवस्था में होगा और ऐसी स्थिति में उन लोगों को अनुकूलता देखने को मिल सकती है जो लोग प्रेम को विवाह में बदलना चाह रहे हैं। साथ ही, जिन्होंने प्रेम विवाह किया है, उनका दांपत्य जीवन काफ़ी अच्छा रह सकता है।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप साहस से भरे रहेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े लोग आपके सहयोग में रह सकते हैं। इन सबके बावजूद भी रोजमर्रा के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही दिखाने से बचना होगा।

उपाय: आपके लिए दूध से शिवजी का अभिषेक करना हितकारी रहेगा। 

कुंभ राशि: 

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन औसत से बेहतर रहने वाला है, विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामले में। 10 जुलाई के दिन आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और इसी दिन शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए काफ़ी हद तक अच्छा रह सकता है। उच्च आत्मविश्वास के चलते आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन राहु के प्रभाव की वजह से ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। सावधानीपूर्वक किए गए अधिकांश कार्य इस समय अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है। इस समय आपके छठे भाव का स्वामी चतुर्थ भाव में उच्च अवस्था में होगा। ऐसी स्थिति में अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग और सावधान रहने की आवश्यकता होगी। घरेलू मामलों में भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। परिजनों से किसी भी प्रकार का विरोध न होने पाए इस बात की कोशिश करनी होगी।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पिछली समस्याएं धीरे-धीरे करके कम होने लग जाएंगी। विरोधियों का प्रभाव शांत होगा और स्वजनों का सहयोग मिलने से आपको मजबूती का अनुभव होगा। हालांकि, हर तरह से अनुकूलता होने के बावजूद भी चंद्रमा की कमज़ोरी को देखते हुए आपको किसी भी मामले में लापरवाह नहीं होना है। विशेषकर प्रेम संबंध में किसी भी तरह का गलत कार्य करने से बचना होगा।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस मदिरा आदि से दूर रहते हुए अपना चरित्र स्वच्छ बनाए रखें।  

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अनुकूल रहने वाला है। पंचमेश चंद्रमा पहले भाव में हैं और ऐसी स्थिति में प्रेम संबंधों तथा मित्रता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 10 जुलाई की शाम 07 बजे से लेकर 13 जुलाई 2023 तक का समय आपके लिए औसत से कुछ हद तक बेहतर रह सकता है। परिजनों के मन में आई गलतफ़हमी को दूर करने की स्थिति में सभी तरह की पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में भी सावधानीपूर्वक काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग यानी कि 14 जुलाई 2023 से लेकर 15 जुलाई 2023 की दोपहर तक की अवधि आपके लिए काफ़ी अच्छी रह सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा। आपके चाहने वाले आपके सहयोग में तत्पर रहेंगे। पार्टनर या किसी मित्र के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न हो सकता है अथवा कोई ऐसा रास्ता मिल सकता है जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ करवाए। इस समय सुखद यात्राओं के भी योग बन रहे हैं।

सप्ताहांत यानी कि 15 जुलाई 2023 की दोपहर से लेकर 16 जुलाई 2023 तक की अवधि में आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने निजी संबंधों को लेकर चिंतित या परेशान रह सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी कुछ हद तक ख़राब रह सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में इस समय बहुत सावधानीपूर्वक निर्वाह करना होगा। घर की कोई मूल्यवान चीज ख़राब न होने पाए, इस बात का भी ख्याल रखना होगा।

उपाय: माता और माता तुल्य स्त्रियों की सेवा और सहयोग करके उनका आशीर्वाद लें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को सही तरीके से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.