साप्ताहिक राशिफल (06 नवंबर से 12 नवंबर, 2023): कैसा रहेगा यह सप्ताह 12 राशियों के लिए?

साप्ताहिक राशिफल 06 नवंबर से 12 नवंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 06 नवंबर से 12 नवंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि नवंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 06 नवंबर से 12 नवंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि आपको एवरेज परिणाम दे सकती है। वैसे तो, चतुर्थ भाव में चंद्रमा चिंता व तनाव देता है, लेकिन अपनी राशि में होने के कारण सामान्यतः चिंताओं का समाधान जल्दी ही मिल जाना चाहिए। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई अथवा निजी संबंधों के प्रति जागरूक रहने की स्थिति में इन मामलों में कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन लापरवाही की स्थिति में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।  आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में बेहतर कर सकेंगे लेकिन किसी भी स्त्री से विवाद करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में भी सामान्य तौर पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की समय अवधि के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। रोजमर्रा की कामों में आप बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे, लेकिन जल्दबाजी या क्रोध से बचें।

उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं और कहीं से अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। आप किसी बात को लेकर चिंतित या परेशान रह सकते हैं। कुछ घरेलू समस्याएं भी इस अवधि में देखने को मिल सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।  निजी संबंधों में आई अनुकूलता तनाव दूर करने का काम करेगी। यदि आप एक-दूसरे पर यकीन बनाए रखेंगे तो संबंधों का आनंद बना रहेगा। विद्यार्थीगण भी मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास को मेंटेन करने की कोशिश करके चीजों को बेहतर ढंग से हैंडल कर सकेंगे। आपकी समझदारी विरोधियों पर भारी रह सकती है, फिर भी समझदारी का दामन नहीं छोड़ना है, तभी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: गाय के दूध से बनी हुई मिठाई शिवजी को चढ़ाना हितकारी सिद्ध होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में आप अच्छा कर सकेंगे। परिजनों की भावनाओं की कद्र करने पर आपको भी सामने से वैसा ही अच्छा फल मिल सकेगा। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका बेहतर आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाने का काम करेगा। हालांकि, सब कुछ अच्छा रहने के बावजूद भी मित्रों से संबंध अच्छे बने रहें, इस बात की कोशिश प्रैक्टिकली करनी होगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आपको थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। कुछ घरेलू उपकरण काम करना बंद कर सकते हैं। माता या किसी घरेलू सदस्य का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस अवधि में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और प्रियजनों से विवाद न होने पाए इस बात की कोशिश करके आप संबंधों को भी मेंटेन कर सकेंगे।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में चमेली का इत्र अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस समय आपकी भावनाएं चरम पर रह सकती हैं, लेकिन अनुकूल बात यह है कि आपकी भावनाओं की कद्र होगी। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कोई परिजन आपसे नाराज रह सकता है अथवा किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता देने का काम कर सकता है, लेकिन निष्ठा पूर्वक किया गया सम्मान व सेवा संबंधों को मेंटेन करने का काम करेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। टेलिफोन इत्यादि के माध्यम से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। प्रेम, विवाह या अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लेकर सकारात्मक पहल भी संभावित है।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की समय के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। घर-गृहस्थी में कुछ प्रतिकूलता की स्थिति रहने के कारण आप चिंतित या परेशान रह सकते हैं। माता या अन्य किसी घरेलू सदस्य का स्वास्थ्य भी चिंता दे सकता है। बेहतर होगा कि चिंतित अवस्था में वाहन इत्यादि चलाने से बचें। 

उपाय: माता या माता तुल्य स्त्री को अपने हाथों से दूध भेंट करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान व्यर्थ की भागदौड़ और कुछ बेकार के खर्च भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दूर के स्थान से संबंधित कोई अच्छी खबर भी मिलने संभावना है। पिछले काम में की गई कोई मेहनत अब अपना परिणाम दे सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यद्यपि, किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है, फिर भी आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। इस दौरान वाणी पर संयम भी अनुकूल परिणाम दिलाने में मदद करेगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और कोई सकारात्मक परिवर्तन भी संभावित है। इन सबके बावजूद भी फ़ोन इत्यादि पर बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

उपाय: सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपकी आमदनी में इज़ाफा होने के अच्छे योग हैं यानी कि आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। निजी संबंधों में भी अच्छी अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ व्यर्थ की यात्राएं और नींद में व्यवधान संभावित है। इस समय बेकार के कामों को टालने की कोशिश करें और आर्थिक मामलों में भी सावधानीपूर्वक चलें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।  इस दौरान निजी संबंधों में भी अनुकूलता दिखाई देगी और कोई अच्छी खबर सुनकर आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका भी मिल सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस समय वाणी पर संयम रखना बहुत ज़रूरी रहेगा। साथ ही, संचित धन को बेकार में खर्च करने से बचें। इन सावधानियों को रखने के पश्चात आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: गाय के दूध से बने हुए पेड़े कन्याओं को खिलाना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि आपको सामान्य तौर पर अच्छी परिणाम दे सकती है। न केवल कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों के लिए बल्कि सामाजिक मामलों में भी यह समय अनुकूल परिणाम देगा। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में भी आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में समर्थ होंगे। इस समय आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। निजी संबंधों का भी अच्छा आनंद मिलने के योग बन रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान किसी बात की चिंता नींद में व्यवधान देने का काम कर सकती है। एड़ियों के आसपास दर्द का एहसास भी हो सकता है। ऐसे में, यथा संभव बेकार की यात्राओं को टालना समझदारी का काम होगा। 

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की समय अवधि के बीच आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आप समझदारी और संयम से काम लेकर परिणाम को काफ़ी हद तक अनुकूल बना सकेंगे। बेवजह की भावनाओं में बहने की बजाय तथ्यात्मक शैली से काम करना फायदेमंद रहेगा।

उपाय: किसी मंदिर में जाकर केसर के इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। मन में आध्यात्मिक भावनाएं प्रबल रह सकती हैं। साथ ही, पिता के मार्गदर्शन से काम बनने के योग बन रहे हैं। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की समय अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के चलते आप प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठों के सहयोग से कोई कठिन कार्य भी संपन्न हो सकेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यदि पिछले दिनों किसी कारण से आपकी मेहनत के परिणाम नहीं मिल पाए थे अथवा किसी को दिए हुए पैसे वापस नहीं मिले थे, तो इस अवधि में उन सबकी वापसी के योग मजबूत हो रहे हैं। सामान्य तौर पर हर मामले में यह सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान किसी कारण से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं और इसके फलस्वरूप नींद में भी कुछ व्यवधान देखने को मिल सकता है। दूर की यात्राओं के दौरान अपेक्षाकृत अधिक सावधानी बरतें।

उपाय: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति को अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस समय कुछ नया करने की कोशिश करने से बचें। आर्थिक मामलों में भी कोई रिस्क न लें। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याओं के दूर होने से आप उत्साहित रहेंगे। कुछ नई योजनाओं पर भी आप काम कर सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। सामाजिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता मिलने के योग हैं। इन सबके बावजूद भी किसी स्त्री से विवाद करने की बजाय उसका सहयोग लेकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। बिना परिणाम की चिंता के आप लगातार निष्ठा पूर्वक मेहनत करते रहें। यह समय देर-सबेर उन परिणाम को आपके फेवर में करवाने की कोशिश करेगा। आर्थिक मामलों में भी यह समय अच्छा रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। आप रोजमर्रा के कामों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। वाहन इत्यादि भी सावधानी से चलाना समझदारी का काम होगा। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपको भागदौड़ के अच्छे परिणाम मिलेंगे और इसके फलस्वरूप आप पुरानी कठिनाइयों को भूल करके नए उत्साह का आनंद ले सकेंगे। वरिष्ठों का मार्गदर्शन हितकारी रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग लेकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी।

उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को सौभाग्य सामग्री भेंट करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहने वाला है और इसके फलस्वरूप परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। आर्थिक मामले हों या फिर सामाजिक, हर मामलों में आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। वहीं 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में भी आपको अच्छे परिणाम के मिलने का सिलसिला जारी रहेगा। इस समय आप अपने व्यापार-व्यवसाय को नई दिशा देने की कोशिश में कामयाब हो सकेंगे। रोजमर्रा के कामों को आप गंभीरता से करते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में परिणाम कुछ कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस दौरान संयम और समझदारी की जरूरत रहेगी। साथ ही, आर्थिक मामलों में भी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें और अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी। इसके बावजूद भी सावधानी का दामन पकड़े रखना होगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेते रहें जिससे आने वाले दिनों में आप काफ़ी अच्छा कर सकें।

उपाय: मां और मां समान स्त्रियों का आशीर्वाद लें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिन के कुछ घंटे अर्थात 6 नवंबर की दोपहर 1:20 से पहले की अवधि अनुकूल परिणाम दे सकती है। यदि आप अपने प्रियजनों की भावनाओं की कद्र करेंगे, तो सामने से भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। प्रेम संबंध में काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत करने वाले विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 6 नवंबर 2023 की दोपहर 1:20 से लेकर 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे तक की अवधि में अनुकूल परिणाम के मिलने का सिलसिला जारी रह सकता है। यदि आप अपने प्रतिस्पर्धियों की नीति को समझते हुए अपने कदम आगे बढ़ाएंगे तो सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 8 व 9 नवंबर 2023 की रात 2:00 बजे से लेकर 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे तक की अवधि में आप सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी व रोजमर्रा के कामों में समझदारी दिखाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी बेहतरी देखने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 11 नवंबर 2023 की दोपहर 1:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि के बीच आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः इस दौरान प्रत्येक कार्य को धैर्यपूर्वक करने की आवश्यकता होगी क्योंकि जल्दबाजी की स्थिति में काम बिगड़ सकते हैं और आपको नुकसान भी हो सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.