साप्ताहिक राशिफल 05 अप्रैल से 11 अप्रैल: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे

अप्रैल के शुरू होते ही इस साल चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। तो आइये हम इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस सप्ताह मातारानी की कृपा से कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल और उसका क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह धन में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन में भी आप सुख-शान्ति लाने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि मेष राशि के छात्रों का इस सप्ताह पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है जो कि उनके नुकसानदेह साबित हो है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि 

दिल से जुड़ी समस्या इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है। गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि खर्च बढ़ेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धन की आवाजाही लगी रहेगी। किसी करीबी मित्र की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मन मुताबिक़ परिणाम न मिलने की आशंका है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से धन की बर्बादी होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी-बहुत नाराजगी बनी रह सकती है। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि 

इस सप्ताह आप खुद के शौक पूरे करते नजर आ सकते हैं। सेहत को लेकर पूरे सप्ताह परेशानी बनी रह सकती है। किसी भी तरह के दीर्घावधि निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बने रहने की आशंका है। छात्रों का मन किसी बड़े-बुजुर्ग की डांट की वजह से पढ़ाई से उचटा रहेगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि का स्वास्थ्य इस सप्ताह बेहतर रहेगा लेकिन स्वास्थय को लेकर लापरवाही न करें। मदिरा सेवन से इस सप्ताह बचें। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ने की आशंका है। छात्रों के लिए अच्छा समय। वैवाहिक जीवन सप्ताह के अंत में बेहतर रह सकता है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। किसी तरह के संपत्ति विवाद का फैसला आपके पक्ष में आने से घर में खुशनुमा माहौल बना रह सकता है। पदोन्नति हो सकती है। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। छात्रों को साधारण परिणाम हासिल करने के लिए भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। नए घर या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य की नयी नौकरी लग सकती है जिससे माहौल खुशनुमा रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

धनु राशि 

माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रकार का सरकारी लाभ या पुरस्कार मिल सकता है। दस्तावेज संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। बड़े भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रह सकता है। हालांकि काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन आपको इससे तनाव नहीं होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर बने रहने की संभावना है। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद की आशंका है। छात्र इस सप्ताह घरवालों से किसी बात पर नाराज रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वाले इस सप्ताह खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति के अस्थिर बने रहने की आशंका है। खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव में भावुकता देखने को मिल सकता है। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से इतर मौज मस्ती के कार्यों में ज्यादा रमा दिख सकता है जिसका उन्हें नुकसान होगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होते दिख सकते हैं। 

मीन राशि 

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहने की संभावना है। धन संचय में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह शुभ रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.