साप्ताहिक राशिफल (04 सितंबर से 10 सितंबर, 2023): इस हफ़्ते किन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम?

साप्ताहिक राशिफल 4 सितंबर से 10 सितंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 04 सितंबर से लेकर 10 सितंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि सितंबर महीने का यह पहला सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 04 सितंबर से 10 सितंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस अवधि में धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेने के मौके मिल सकते हैं। घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में भी आप कुछ अच्छे फैसले ले सकते हैं। भावनाएं काफ़ी हद तक आनंद देने का काम कर सकती हैं लेकिन कुछ मामलों में भावनाएं आहत भी हो सकती हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। भले ही इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि न मिले, लेकिन शांति के साथ जीवन निर्वाह होगा। घर-परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक का समय आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है। आर्थिक मामलों में अनुकूलता के योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बेहतर होगा और ईश्वर के प्रति आस्था भी बनी रहेगी। अच्छे उत्साह के चलते विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां देखी जा सकेंगी जबकि इसके बाद के घंटों में आपको थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि किसी नुकसान की संभावनाएं नहीं है फिर भी चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर कुछ मामलों में तनाव देने का काम कर सकता है।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाते हुए अपने कल्याण के लिए प्रार्थना करें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि थोड़े से कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। तीसरे भाव का स्वामी द्वादश भाव में होने के कारण आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कुछ बेकार के खर्चे भी हो सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिसके चलते आपके बहुत सारे काम बनने वाले हैं। आप मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे। इस समय आप लाइमलाइट में बने रह सकते हैं। निजी संबंधों जैसे कि प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन आदि में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको औसत परिणाम देने का काम कर सकती हैं। यद्यपि किसी बड़ी उपलब्धि या किसी भी तरीके की कठिनाई के योग नहीं है, फिर भी बातचीत का तरीका साफ-सुथरा और सौम्य रखने की जरूरत होगी। साथ ही, उचित खान-पान भी जरूरी होगा। ऐसा करने की स्थिति में अन्य मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है, जबकि इसके बाद के घंटों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्राओं और मनोरंजन के योग भी बन रहे हैं यानी अधिकांश मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

उपाय: नियमित रूप से शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में यह समय अच्छे परिणाम दे सकता है। पिछले दिनों किए गए कार्य यदि उस समय अपने परिणाम नहीं दे पाए थे तो अब वह परिणाम आपको मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय व्यर्थ की भागदौड़ देखने को मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ अनबन या नोकझोंक हो सकती है। इस समय बेकार के खर्चों से बचाव करना होगा।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती हैं। इस समय आप आर्थिक मामलों में बहुत अच्छे निर्णय लेंगे। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी योग्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी जबकि इसके बाद के घंटों में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर सफेद चंदन का तिलक करें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। यह अवधि आपके बहुत सारे कामों को संपन्न करवाने में आपकी मदद करेगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का अच्छा सहयोग आपको मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका राशि स्वामी उच्च का होकर लाभ भाव में रहने वाला है जो आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ करवाने की कोशिश कर सकता है। यात्राओं के लिए भी इस समय को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, यह अवधि मनोरंजन के मौके भी आपको दे सकती है। कुल मिलाकर यह समय अच्छा रह सकता है।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है। इस समय व्यर्थ की भागदौड़ देखने को मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य में भी कुछ कमज़ोरी बनी रह सकती है। इस दौरान स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करनी होगी जबकि इसके बाद के घंटों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याएं दूर होने से आपकी खोई हुई प्रसन्नता धीरे-धीरे वापस आने लगेगी।

उपाय: दूध से बनी हुई मिठाई दुर्गा जी या फिर शिव जी के मंदिर में चढ़ाएं।  

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रह सकता है। घर-परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। कुछ नई कार्य योजनाओं पर भी इस अवधि में काम हो सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह अवधि आपके मान-सम्मान को बढ़ाने का काम कर सकती है। साथ ही, आपके कामों को सहजता से संपन्न करवाने में आपकी मदद कर सकती है। विदेश से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। आर्थिक मामलों के लिए इस समय को सामान्य तौर पर अच्छा कहा जाएगा, लेकिन आमदनी के साथ-साथ खर्च भी होने की संभावनाएं हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र इत्यादि में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य का ख्याल रखना इस समय जरूरी होगा जबकि इसके बाद के घंटों में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय व्यर्थ के खर्चों को रोकने की कोशिश करनी होगी। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना पड़ेगा।

उपाय: पीने के पानी में गंगाजल मिलाकर पीना शुभ रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि  

कन्या राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा। अधिक लाभ या अप्रत्याशित लाभ के चक्कर में संचित धन का रिस्क लेने से बचें। अपनी आवश्यकता और योग्यता के अनुसार ही प्राप्त करना ठीक रहेगा। इस समय कोई भी लापरवाही न करें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याओं के दूर होने से आप राहत का एहसास कर सकेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी इस अवधि में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। दूर स्थान से जुड़े व्यापार-व्यवसाय में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। फिर भी बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना उचित साबित होगा।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। पिछले दिनों बनाई गई योजनाएं इस समय सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं। कामों में मिली सफलता सामाजिक प्रतिष्ठा दिलवा सकती है जबकि इसके बाद के घंटों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यह समय अधिकांश मामलों में लाभदायक रहेगा।

उपाय: घर की सबसे अधिक उम्र वाली स्त्री को फल भेंट करके उनका आशीर्वाद लें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। यदि आप सूझबूझ के साथ काम लेंगे, तो आप काफ़ी अच्छा भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस समय समझदारी दिखाने पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। हालांकि, राहु-केतु और शनि के प्रभाव के चलते रिस्क लेने पर नुकसान भी हो सकता है। अतः बिना रिस्क लिए अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में काम करके आप विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। भले ही इस अवधि में चंद्रमा उच्च राशि में है, लेकिन आठवें भाव में होने के कारण वह आपको अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकता है। हालांकि, कुछ कार्य अप्रत्याशित ढंग से संपन्न हो सकते हैं। इस समय सामाजिक मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती हैं। पिछली समस्याओं के दूर होने से आप राहत का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही, नई कार्य योजनाओं पर बेहतर काम होने से आप खुद के भीतर की सकारात्मकता को बढ़ता हुआ महसूस कर सकेंगे जबकि इसके बाद के घंटों में आपको और भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कामों की सफलता और मिलने वाला अच्छा मान-सम्मान आपको सुखद अनुभूति करवाने का काम कर सकता है।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन करवाएं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। यद्यपि छठे भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा माना गया है, लेकिन भाग्य भाव का स्वामी छठे भाव में गया है। ऐसी स्थिति में घर के बड़े बुजुर्गों, विशेषकर पिता के आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करना उचित नहीं होगा। यदि आप ऐसा करके निष्ठापूर्वक काम करेंगे तो आप अधिकांश मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय अवधि में आप अपने रोजमर्रा के कामों को बेहतर ढंग से अंजाम देने में सफल रहेंगे। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान अध्यात्म के प्रति झुकाव रह सकता है जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव हो सकेगा। निजी जीवन विशेषकर प्रेम और दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा। यदि पिता का स्वास्थ्य पहले से कमज़ोर चल रहा है तो उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। इस समय महत्वपूर्ण कामों में कुछ रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। अतः संभव हो, तो थोड़ा रुककर यानी कि कुछ दिनों के बाद जरूरी कामों को संपन्न करने की कोशिश करें जबकि इसके बाद के घंटों में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पिछली समस्याओं के दूर होने से आप राहत  का अनुभव कर सकेंगे।

उपाय: मंदिर के प्रांगण में किसी बुजुर्ग के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो लगातार की गई कोशिश आपको अपने सब्जेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने में सफलता दे सकती है। छोटे-मोटे प्रयासों से अधिक प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। इस समय वास्तविक मित्रों की पहचान करना भी जरूरी होगा। यथार्थ पर यकीन करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत इस अवधि में रंग ला सकती है। इस दौरान कुछ घटनाक्रम अप्रत्याशित रूप से भी हो सकते हैं जिनमें से ज्यादातर घटनाक्रम आपके लिए हितकारी या अनुकूल रह सकते हैं। इस समय व्यर्थ के विवादों को टालना उचित रहेगा, विशेष कर यदि किसी स्त्री से कोई विवाद होता हुआ नज़र आए तो उस मामले से दूर रहना ही हितकारी साबित होगा। हालांकि, आप अधिकांश मामलों में विजेता सिद्ध होंगे, लेकिन यदि बिना विवाद के काम हो जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। आप अपने रोज़मर्रा के कामों में काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। विशेषकर यदि आप व्यापारी या व्यवसायी हैं, तो इस दौरान आप अच्छा कर सकते हैं। आपका पार्टनर भी आपके सहयोग के लिए तत्पर रह सकता है। निजी जीवन में भी अनुकूलता बनी रह सकती है जबकि इसके बाद के घंटों में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं होगा।

उपाय:  जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन करवाएं।  

मकर राशि

मकर राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि कुछ कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस अवधि में घर-गृहस्थी को लेकर कुछ हद तक तनाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में, चिंता की बजाय चिंतन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यदि घर के भीतर व्याकुलता का अनुभव हो, तो आसपास किसी पार्क या शांत जगह पर बैठकर चिंतन करना हितकारी रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थीगण इस समय काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। निजी संबंधों विशेषकर प्रेम संबंधों में इस दौरान अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। विवाह से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता बनी रहने की उम्मीद है।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय आप अपनी मेहनत और कर्मठता के दम पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विशेषकर, नौकरीपेशा लोग इस समय कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त कर सकेंगे जबकि इसके बाद के घंटों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने रोज़मर्रा के कामों मे इन घंटे में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: यदि घरेलू स्तर पर दूध या खोये का व्यापार करते हैं, तो इस हफ्ते दूध और खोया न बेचना हितकारी साबित होगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा, लेकिन राहु-केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों के प्रभाव को देखते हुए आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचने की सलाह हम देना चाहेंगे। फोन या अन्य संचार माध्यमों से बातचीत या संवाद करते समय संतुलित और उचित शब्दों का प्रयोग करें यानी कि कुछ सावधानियों को रखने के पश्चात इस अवधि में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको थोड़े से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में चंद्रमा उच्च का रहेगा, लेकिन चतुर्थ भाव में चंद्रमा के गोचर को कमज़ोर माना गया है। अतः इस दौरान भावनाएं कुछ हद तक असंतुलित रह सकती हैं। यदि आप शांत होकर घर को सजाने और संवारने का काम करेंगे तो आप कुछ हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकेंगे।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की समय अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। विद्यार्थीगण काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। क्रिएटिव कामों को संपन्न करने के लिए यह एक अच्छी अवधि कही जाएगी। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात में भी यह समय अनुकूल योगदान दे सकता है जबकि इसके बाद के घंटों में भी आपको काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके फलस्वरूप, आप विभिन्न कामों को अच्छे से संपन्न करके सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं।

उपाय: तामसिक भोजन से दूर रहें और अपना चरित्र स्वच्छ बनाए रखें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह का प्रारंभिक हिस्सा अर्थात 4 सितंबर 2023 से लेकर 5 सितंबर की दोपहर 3:00 बजे तक की अवधि मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। हालांकि, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है, लेकिन चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में होने के कारण और उस पर राहु-केतु, शनि तथा मंगल ग्रह के प्रभाव को देखते हुए आपको अपनी वाणी को संयमित रखने की सलाह हम देना चाहेंगे यानी कि प्यार से बात करेंगे और आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेंगे तो आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, बल्कि काम सहजता से संपन्न हो जाएंगे और आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 सितंबर 2023 की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 7 सितंबर 2023 की रात्रि 11:15 बजे तक आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कम दूरी की यात्राएं सफलता देने का काम कर सकती हैं। यदि आपकी इच्छा हो, तो इस दौरान कोई स्वस्थ मनोरंजन भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं और मित्रों से अच्छे सहयोग की उम्मीद भी आप इस अवधि में रख सकते हैं।

वहीं, इस सप्ताह के अंतिम हिस्से विशेषकर 7 सितंबर की रात्रि 11:15 बजे से लेकर 10 सितंबर की सुबह 10:25 तक की समय अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान कुछ व्यर्थ के काम अचानक से सामने आ सकते हैं जिसके कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। घर-गृहस्थी का माहौल भी कुछ हद तक तनाव देने का काम कर सकता है। अतः इस अवधि में चिंतन मंथन करके मन को शांत रखना होगा जबकि इसके बाद के घंटों में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर विद्यार्थियों को इस समय काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं तथा प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

उपाय: दादाजी के साथ मंदिर जाएं और वहां जाकर उनका आशीर्वाद लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.