साप्ताहिक राशिफल (04 मार्च से से 10 मार्च, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 04 मार्च से 10 मार्च 2024: एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसमें आपको साप्ताहिक राशिफल 04 मार्च से 10 मार्च, 2024 की जानकारी प्राप्त होगी। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि मार्च महीने का पहला सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 04 मार्च से 10 मार्च, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच के समय में परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकते हैं। यात्राओं के माध्यम से लाभ मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। धर्म-कर्म की तरफ रुचि बढ़ेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात  6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय अच्छे परिणाम दे सकता है, विशेषकर सामाजिक मामलों में। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता का स्तर बढ़ेगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य का समय काफ़ी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विशेषकर आर्थिक मामले में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच परिणाम कमज़ोर रहेंगे। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों को भोजन करवाएं। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच के समय में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच में परिस्थितियां बेहतर होने लग जाएंगी और आप पुरानी समस्याओं को भूलकर नए उत्साह के साथ अपने काम पर लग जाएंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य का समय आपकी मेहनत को सही दिशा में ले जाने का काम करेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात 12:00 बजे के बीच आपको अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। आर्थिक मामलों में कुछ अधिक अनुकूलता भी देखने को मिल सकती है।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकते हैं। विशेषकर साझेदारी के कामों में अच्छा लाभ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस समय चंद्रमा के साथ मंगल की युति इस बात का संकेत कर रही है कि आपको आर्थिक तथा स्वास्थ्य संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य नकारात्मकता में कमी आएगी और धीरे-धीरे आप सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। नई योजनाओं पर काम करने के मौके मिल सकते हैं। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात 12:00 बजे के बीच परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। काम करने की स्थिति में सफलता मिलने की अच्छे योग हैं।

उपाय: कन्याओं का पूजन करें और उनका आशीर्वाद लें। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको औसत से कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को कुछ उल्लेखनीय परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय आपको अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए यह अवधि अच्छी रह सकती है, अलबत्ता गर्मजोशी को नाराजगी में न बदलने की सलाह भी हम आपको देना चाहेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना होगा। साथ ही, किसी भी तरीके के जोखिम भरे काम से बचाव समझदारी का काम होगा। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं, तो परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर मिल सकेंगे।

उपाय: माता की भावनाओं और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः इस समय स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकते हैं। चंद्रमा पर बृहस्पति का प्रभाव विद्यार्थियों के साथ-साथ योजना बनाने वाले लोगों को भी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। साहस और आत्मविश्वास आपको विभिन्न मामलों में सफलता दिलाने का काम करेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े काम हो या फिर जोखिम भरे काम, आप ऐसे कामों में काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तथा साझेदारी के कामों में समझदारी दिखाते हुए आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहेंगे तो परिणाम थोड़े से कमज़ोर रह सकते हैं।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि से दूर रहें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में घरेलू माहौल को और अपने मन को शांत रखें। ऐसा करके आप नकारात्मकता पर नियंत्रण पा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देगा, फिर भी आत्मीय संबंधों में नाराजगी को लाने से बचें। प्रेम संबंधों में सीमाएं बनाए रखें।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकते हैं। यदि आप जानबूझकर कोई रिस्क नहीं लेंगे तो आप अधिकांश मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर स्थिति में दिखाई देंगे। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं तो परिणाम सामान्य तौर पर आपके फेवर में ही रहने चाहिए।

उपाय: मंदिर जाकर भगवान के चरणों में दंडवत प्रणाम करें।

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं, फिर भी वाणी पर संयम आपको बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार बनेगा। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। काम-धंधे को लेकर की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। चंद्र-मंगल की चतुर्थ भाव में युति घरेलू समस्याएं देने का काम कर सकती हैं अथवा आप घर-गृहस्थी या किसी अन्य मामले को लेकर कुछ हद तक तनाव में रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर तो होंगे, लेकिन फिर भी इस अवधि में सावधानी बरतनी होगी। विशेषकर आत्मीयजनों से वाद-विवाद के दौरान सीमाओं में रहना होगा। वहीं सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच सक्रिय रहने की स्थिति में परिणाम काफ़ी हद तक आपके फेवर में रहेंगे।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करें। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फिर भी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं, 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। चंद्रमा पर बृहस्पति के प्रभाव के चलते आर्थिक और पारिवारिक जीवन में अनुकूलता देखने को मिलेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छी अनुकूलता देना चाहेगा। इस समय की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। संतुलित आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य अनुकूल परिणाम दे सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। साथ ही, स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश भी करनी होगी। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं तो परिणाम औसत मिल सकते हैं।

उपाय: संभव हो, तो घरेलू स्तर पर किए जाने वाले दूध या दूध से बने उत्पादों का व्यापार न करें। 

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अत: इस दौरान बेकार की भागदौड़ और बेकार के खर्चों से बचें। वहीं, 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच परिणाम आपके फेवर में रह सकते हैं। आप न केवल स्वयं के कामों को अच्छे से अंजाम दे सकेंगे, बल्कि आप दूसरों के हित के कार्यों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय मिले-जुले परिणाम दे सकता है जिसमें सकारात्मक का स्तर अधिक रह सकता है। संतुलित शब्दों में बातचीत करने पर नए प्रपोजल अथवा नई डील में सफलता मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य समय काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। इस समय सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की स्थिति में अधिकांश मामलों में सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं तो परिणाम कुछ हद तक कमज़ोर रह सकते हैं। बेहतर होगा कि अच्छे विचारों के साथ जो जैसा चल रहा है उसे उसी तरह चलते रहने दें।

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लें। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए मददगार रह सकता है जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अत: इस अवधि में बेकार की भागदौड़ करने से बचें, साथ ही व्यर्थ के खर्चों को रोकने की भी कोशिश करें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। इस अवधि में क्रोध और अति आत्मविश्वास से बचें, तब ही परिणाम काफ़ी हद तक अच्छे रह सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। इस अवधि में बेकार की बातचीत से बचना तथा परिजनों के साथ अच्छे से रहना ही उचित रहेगा। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं तो कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और आप सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

उपाय: अपनी कमाई से मां को खरीदकर वस्त्र भेंट करें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। 04 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच में अनुकूलता बनी रहेगी। यहां तक लाभ भाव का चंद्रमा आपको तुलनात्मक रूप से अच्छे लाभ करवा सकता है। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय कमज़ोर रह सकता है। अत: इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है और यात्राओं से बचना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेंगे। यद्यपि प्रथम भाव में चंद्रमा सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है, लेकिन शनि-सूर्य की युति के चलते परिणाम एवरेज लेवल के रह सकते हैं। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात को 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं, तो परिणाम एवरेज या फिर एवरेज से थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती कुछ घंटे अर्थात 4 मार्च की शाम 4:20 तक की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यदि मन किसी कारण से बेचैन है, तो अध्यात्म की तरफ बढ़ने से मानसिक शांति मिल सकेगी। जबकि 4 मार्च की शाम 4:20 से लेकर 6 मार्च की शाम 8:30 बजे के बीच परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। विशेषकर रुके हुए काम तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे और आप अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से पा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 मार्च की शाम 8:30 से लेकर 8 मार्च की रात 9:20 के बीच का समय भी अनुकूलता देना चाह रहा है। विशेषकर आर्थिक मामलों के लिए इस अवधि को काफ़ी अच्छा कहा जाएगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 मार्च की रात 9:20 से लेकर 10 मार्च की शाम 8:40 के मध्य परिणाम तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। इस अवधि में करीबियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास जारी रखें। साथ ही, बेकार के खर्चों से बचना और स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा। वहीं, सप्ताह के अंतिम कुछ घंटे अर्थात 10 मार्च की शाम 8:40 से लेकर रात 12:00 बजे के बीच यदि आप सक्रिय रहते हैं तो परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर मिल सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.