साप्ताहिक राशिफल (04 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2023): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 04 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 04 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि दिसंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 04 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। इस दौरान मन में कभी-कभी अज्ञात भय की भावना रह सकती है, फिर भी आपके लिए संतुलित आत्मविश्वास के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि सामान्य स्तर पर आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर स्थिति में देखे जा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी और शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। साझेदारी के कामों में आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। गृहस्थ और दांपत्य जीवन  के लिए यह समय अच्छा कहा जाएगा।

उपाय: कन्याओं को फल व मिठाई भेंट करके उनका आशीर्वाद लें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान घर-गृहस्थी अथवा किसी घरेलू सदस्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। महत्वपूर्ण कामों को इस समय टालना समझदारी का काम होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। अति आत्मविश्वासी होने से बचने की जरूरत होगी क्योंकि संतुलित आत्मविश्वास ही इस अवधि में सफलता दिला सकेगा। मित्रों के सहयोग से काम बनने की संभावनाएं हैं, लेकिन फिर भी आत्मनिर्भर रहना समझदारी का काम होगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी और आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ हर मामले में बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

उपाय: किसी बुजुर्ग व्यक्ति को पीले कपड़े भेंट करके उनका आशीर्वाद लें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस दौरान कहीं से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास आपको विभिन्न मामलों में सफलता दिला सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि कुछ चिंताएं व परेशानियां देने का काम कर सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। साथ ही, उचित और संयमित बातचीत हितकारी रहेगी।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। निजी संबंधों खासकर प्रेम संबंध अथवा संतान संबंधित मामलों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। शिक्षा में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

उपाय: गाय के दूध से बनी हुई मिठाई भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। परिजनों के साथ बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं, बेकार की बातें संबंधों को खराब करने का काम कर सकती हैं। इसी तरह आर्थिक मामलों में भी समझदारी पूर्वक लिए गए निर्णय अच्छे परिणाम दे सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है लेकिन गुमराह करने वाली खबरों से सजग रहना होगा। अपने आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश अनुकूल परिणाम दिलाएगी।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको अपेक्षाकृत कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। साथ ही, किसी बात को लेकर मन-मस्तिष्क में चिंता के भाव रह सकते हैं।

उपाय: मां दुर्गा को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। दूर के स्थानों से अच्छी खबर मिलने की संभावनाएं हैं। इस समय की गई यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि आपको मिले-जुले प्रणाम दे सकती है। इस दौरान संयमित भोजन और बातचीत हितकारी रहेगी। आर्थिक मामलों में रिस्क न लेकर आप अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको  काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आमोद प्रमोद और मनोरंजन के मौके मिलेंगे। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके आसपास के लोग आपके लिए मददगार सिद्ध हो सकेंगे।

उपाय: माता व माता तुल्य स्त्रियों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकती है। हालांकि, दूर के स्थान से संबंध रखने वाले लोगों को कुछ फायदे भी मिल सकते हैं। फिर भी ज्यादातर मामलों में व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि तुलनात्मक रूप से काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस दौरान भावनाओं में बहने की बजाय प्रैक्टिकल होकर काम करना फायदेमंद रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपको मनपसंद भोजन करने के मौके मिल सकते हैं। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना भी संभव हो सकेगा। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क न लेकर आप आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाकर अपने आराध्य को दंडवत प्रणाम करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस दौरान काम बनने और लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी यह अवधि काफ़ी अच्छी कही जाएगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि कुछ कमज़ोर रह सकती है। बेकार की भागदौड़ आपको थकाने का काम कर सकती है। नींद में कुछ व्यवधान भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दूर स्थान से संबंध रखने वाले लोगों का कार्य-व्यापार अच्छा रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आपका काम साज-सज्जा, श्रृंगार या कपड़ों आदि से जुड़ा हुआ है तो आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं और निजी संबंधों के लिए भी अवधि सकारात्मक रहेगी।

उपाय: शिवजी का दूध मिले हुए जल से अभिषेक करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय की गई भागदौड़ कामों में सफलता दिलाने का काम करेगी और कामों के बनने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा के दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल कहा जाएगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि आपको अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। इस दौरान कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान मनोरंजन को प्राथमिकता देने के कारण नींद में कुछ व्यवधान आने की आशंका है। अतः समय पर सोने की कोशिश करना समझदारी का काम होगा। बेकार की भागदौड़ और बेकार के खर्चों को रोकने की कोशिश करें।

उपाय: मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि मिले-जुले परिणाम दे सकती है। यदि कामों में कुछ अड़चनें हैं तो इस समय धैर्य के साथ काम करना अथवा एक-दो दिनों तक अच्छे समय की प्रतीक्षा कर लेना समझदारी का काम होगा। हालांकि नई योजनाओं को बनाने अथवा नई योजना पर अमल करने के लिए यह अवधि अच्छी कही जाएगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। थोड़े से व्यवधान के बाद कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। वहीं अपनी प्रतिष्ठा का ख्याल रखते हुए आचरण करने पर सामाजिक दायरा मजबूत होने के योग बन रहे हैं।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत अपना पूरा रंग दिखा सकेगी। कुछ लक्ज़री चीजें भी खरीद सकते हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

उपाय: किसी पूर्वज के नाम से अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन करवाएं। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि कमज़ोर परिणाम दे सकती है। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क लेने से बचें। ऐसे में, अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करना समझदारी का काम होगा। इस समय स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क न लें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। कार्य-व्यापार को लेकर इस समय भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। हालांकि, आने वाले समय में आपकी भागदौड़ के सार्थक परिणाम भी मिलने की संभावना है।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह समय आपके कामों को निर्विघ्न संपन्न करवाने में मददगार बन सकता है। यदि आपका काम मनोरंजन या शानों-शौकत से जुड़ी चीजों का है, तो यह अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है।

उपाय: किसी पूर्वज के नाम से गरीबों में अपने सामर्थ्य के अनुसार कंबल बांटें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। रोजमर्रा के काम हों या फिर साझेदारी के काम अधिकांश मामलों में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। निजी जीवन विशेषकर दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि कमज़ोर रह सकती है। इस समय प्रतिस्पर्धी या विरोधी आपको पीछे धकेलने की कोशिश कर सकते हैं। अतः अच्छे समय के इंतजार में एक-दो दिनों तक प्रतीक्षा कर लेना उचित रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क न लें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। नई कार्य योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं और आपके वरिष्ठ आपका सहयोग कर सकते हैं। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से काम बनेंगे। आध्यात्मिक लगाव मन को शांति देगा।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत अर्थात 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर की सुबह 10:20 तक की अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाह रही है। आपके भीतर का आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में और प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 6 दिसंबर की सुबह 10:20 से लेकर 8 दिसंबर की रात 9:50 तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। यदि आपका काम साझेदारी का है तो साझेदार की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने व समझने से अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। रोजमर्रा के कामों के लिए भी अवधि अनुकूल रहेगी। साथ ही, निजी संबंधों में भी संतोषप्रद परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 8 दिसंबर की रात 9:50 से लेकर सप्ताह के बाकी के समय में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय जल्दबाजी में किए गए काम नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य भी तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रहने की आशंका है। इस दौरान प्रियजनों को नजरअंदाज करना से बचें।

उपाय: कन्या पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा करते हैं कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.