साप्ताहिक राशिफल (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2023): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि अक्टूबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल रह सकता है। इस दिन घरेलू साज-सज्जा व सफाई आदि के लिए समय निकालना उचित रहेगा। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान पारिवारिक व आर्थिक मामलों में समझदारी पूर्वक निर्वाह करने से संतोषजनक परिणाम मिल सकेंगे। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय काफ़ी अच्छा रह सकता है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आपके चाहने वाले आपके सपोर्ट में खड़े नज़र आएंगे। कहीं से कोई अच्छी ख़बर भी सुनने को मिल सकती है। भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध और बेहतर होते हुए देखे जाएंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस अवधि में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी आने का मलाल मन में रह सकता है। हालांकि, उन चीजों के बिना भी आपका काम चल सकता है, फिर भी आप उन्हें प्राप्त करने की चिंता में रह सकते हैं। बेहतर होगा कि मन को शांत रखकर बाकी के कामों पर फोकस करें।

उपाय: नियमित रूप से शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन कमज़ोर रह सकता है। अतः इस दिन बेकार के खर्चों को रोकते हुए स्वयं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने की कोशिश करें। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान आपकी भावनाएं उफान पर रह सकती हैं, लेकिन इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि आपकी भावनाओं की कद्र होगी। इस समय की यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी बातचीत के तौर-तरीके को काफ़ी विनम्र रखना होगा। परिजनों के साथ संबंध बेहतर रखने की कोशिश करेंगे, तो घर-परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कहीं से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आप बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल रह सकता है। विशेषकर आर्थिक मामलों में इस दिन कुछ अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान कुछ बेकार के खर्चे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दूर के स्थानों से कोई अच्छी ख़बर भी मिल सकती है, लेकिन फिर भी इस अवधि को आर्थिक और पारिवारिक मामलों के लिए हम कमज़ोर कहना चाहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपको काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। यह अवधि आर्थिक और पारिवारिक मामले की समस्याओं को दूर करने का काम कर सकती है। आपकी बातचीत के अच्छे तौर तरीके के चलते आपके काम बन सकते हैं और आपको मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस अवधि में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। समझदारी दिखाने की स्थिति में आप आर्थिक मामलों में काफ़ी अच्छा कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से भी कोशिश करने पर मुक्ति मिल सकेगी। मनपसंद भोजन मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन स्वास्थ्य के अनुसार ही आपको अपना खान-पान रखने की सलाह हम देना चाहेंगे।

उपाय: आपके लिए नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा।

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल रह सकता है। इस दिन कामों के बनने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही, सामाजिक मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय को आर्थिक मामलों के लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, आपकी मेहनत के परिणाम भी सकारात्मक रहने की संभावना है। निजी संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान बेकार के खर्चों को रोकने की कोशिश करनी होगी। साथ ही, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे इस बात का प्रयत्न भी जरूरी होगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस दौरान आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। पिछली समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी। विशेषकर यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या रही है, तो अब वह तेजी के साथ रिकवर होने की संभावनाएं हैं। आपके भीतर की सृजनात्मक क्षमता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

उपाय: आपके लिए रुद्राभिषेक करना या करवाना शुभ रहेगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन मिलाजुला रह सकता है। भागदौड़ अधिक रह सकती है, तो वहीं परिणाम थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। विशेषकर ऐसे लोग जिनका संबंध दूर के स्थान से या विदेश से है उन्हें काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जॉब चेंज की तैयारी करने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के लिए आप कुछ विशेष करने की कोशिश में रह सकते हैं, विशेष बात यह है कि ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस समय आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। भले ही चंद्रमा अपनी राशि में रहेगा, लेकिन द्वादश भाव में होने के कारण आपका मन किसी कारण से बेचैन रह सकता है। नींद में भी कुछ व्यवधान बने रह सकते हैं। बेहतर होगा कि चिंता मुक्त होकर सोने की कोशिश करें जिससे आने वाले दिनों में आप स्वस्थ रहते हुए अच्छी मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें।

उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर लाल मिठाई का दान करना हितकारी रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन कमज़ोर परिणाम देने वाला रह सकता है। बेहतर होगा कि इस दिन किसी भी प्रकार का रिस्क न लेकर शांति के साथ जो जैसा चल रहा है उसे वैसा ही करने की कोशिश करें। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और नई योजनाओं पर काम होगा। इन सब कारणों से आप सकारात्मकता का अनुभव कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। आपकी मेहनत के परिणाम आपको मिलेंगे। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। साथ ही, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की भी संभावनाएं हैं, लेकिन किसी के बहकावे में आकर काम करने से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें तो इस समय अवधि में आपको और भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप ज्यादातर कामों में सफलता प्राप्त करेंगे और उन कामों से अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। निजी संबंधों में भी यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है।

उपाय: अपने चरित्र को उत्तम बनाए रखना और किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन अच्छा रह सकता है। इस दिन दैनिक रोजगार व दांपत्य संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क नहीं लेना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। इस दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा हो  सकती है। पिता के निर्देशन से कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लगा सकते हैं। इन सबके बावजूद भी बिना योजना बनाए किसी भी काम को करना उचित नहीं होगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें तो इस समय अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान न केवल काम बनेंगे बल्कि सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने की भी संभावनाएं हैं।

उपाय: इन जातकों के लिए पितरों का श्राद्ध करना हितकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल रह सकता है। इस दिन आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि भी अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय आप अपने रोजमर्रा के कामों में अच्छा करेंगे। साथ ही, विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। बल्कि यदि मन में बेचैनी रहे तो धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर मन लगाना उचित रहेगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। भले ही इस समय भागदौड़ थोड़ी अधिक रहे, लेकिन उसके परिणाम आपको मिल सकेंगे। बड़ों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की स्थिति में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। बल्कि आप कामयाब होकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन मिलाजुला रह सकता है। यदि आप जज़्बातों को काबू में रखकर काम करेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। विशेषकर निजी संबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। आप हर तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में बेहतर करते हुए देखे जाएंगे और अधिकांश मामलों में उपलब्धियों से संतुष्ट रह सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। विशेषकर यदि आप व्यापारी या व्यवसायी हैं तो यह अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। निजी संबंधों विशेषकर दांपत्य संबंधों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस समय आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान प्रत्येक काम को सोच-समझकर और अपनी सीमा में रहकर करना होगा। चाहे मामला प्रेम का हो, तो उसमें कोई गलत कार्य न करें या कहीं कुछ निवेश करना हो, तब भी बहुत समझदारी दिखाने की जरूरत रहने वाली है। संभव हो, तो इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क न लें, तो आप फायदे में रहेंगे।

उपाय:  कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना हितकारी रहेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन कुछ कमज़ोर रह सकता है। इस दिन आप किसी कारण से चिंता में रह सकते हैं। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान निजी संबंधों को समय देने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। विद्यार्थीगण भी मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी। यह अवधि नौकरीपेशा लोगों को तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकती है।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें तो इस अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह अवधि रोजमर्रा के कामों में अच्छे परिणाम देना चाहेगी। साथ ही, निजी संबंधों में भी अच्छी अनुकूलता देने का काम कर सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो इस दौरान आप दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है। यदि आप ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचेंगे तो आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। किसी कारण से मन में चिंता के भाव रह सकते हैं और आप भावुक भी रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में मन को शांत रखकर संयमित तरीके से काम करते रहना उचित रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। इस दौरान आपको निजी संबंधों के साथ-साथ अपने कार्य-व्यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। ऐसा करके आप संतुलित व काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे, लेकिन युवा वर्ग के जातक किसी मित्र या प्रिय व्यक्ति को लेकर थोड़ा चिंतित या परेशान रह सकते हैं। हालांकि, इस चिंता में भी उनका प्यार छिपा रहेगा जो कि अनुकूल बात है।

उपाय: तामसिक भोजन से दूर रहते हुए अपना चरित्र स्वच्छ बनाए रखें। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अर्थात 2 अक्टूबर 2023 का दिन एवरेज रह सकता है। इस समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहींं, 3 व 4 अक्टूबर की अवधि आपको काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। कम दूरी की यात्राएं न केवल सुखमय रहेंगी, बल्कि उन यात्राओं से आपको फायदा भी मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी ख़बर भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 5 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे तक का समय आपके लिए कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। इस समय मनमुताबिक काम न होने के कारण मन में चिंता के अथवा निराशा के भाव रह सकते हैं। हालांकि, यह एक लंबी अवधि नहीं है कुछ ही दिनों में सब कुछ ठीक होने वाला है। अतः इस दौरान शांतचित होकर जो जैसा चल रहा है, उसे उसी तरह करते रहना समझदारी का काम होगा। किसी नए प्रयोग से बचना उचित रहेगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 7 अक्टूबर की शाम 5:15 बजे से लेकर 8 अक्टूबर के अंतिम मिनट तक की बात करें, तो इस अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने निजी जीवन को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों से मिले अच्छे सहयोग के कारण आप खुद के भीतर अच्छी ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। किसी नई योजना पर काम करने की संभावनाएं भी बन रही हैं।

उपाय: दादाजी या फिर किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाना और वहां पर उनका आशीर्वाद लेना हितकारी रहेगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.