Swapna Shastra: सपनें में नज़र आये पानी तो क्या होता है उसका अर्थ? जानें यहाँ

आज अपने इस विशेष आर्टिकल में स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम बात करेंगे सपने में पानी देखने का क्या अर्थ होता है। यकीनन हम सभी को कभी ना कभी सोते हुए पानी का ख्वाब जरूर आया होगा। ऐसे में जानने की कोशिश करते हैं कि, क्या यह शुभ संकेत होता है या हमें सावधान होने की आवश्यकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सपने में पानी देखने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार बात करें तो यदि सपने में नदी नजर आती है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि, यदि आपके जीवन में कोई रुका हुआ या अटका हुआ सपना ख्वाब या काम है तो वो बहुत जल्द ही साकार होने वाला है। इसके अलावा सपने में पानी (नदी) नजर आना धन प्राप्ति या धन योग के प्रबल होने का भी एक संकेत माना जाता है। 

हालांकि वहीं दूसरी तरफ यदि आपको सपने में समुद्र नजर आए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। सपने में यदि समुद्र नजर आता है तो यहां पर यह इस बात का संकेत होता है कि आपको जीवन में सावधान होने की आवश्यकता है। इसका एक अर्थ यह भी होता है कि, आप को अपने जीवन में वाद विवाद और कलह क्लेश से बच कर रहना होगा।

यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: सपने में मृत व्यक्ति से लेकर भगवान का नजर आना देता है इन बातों का संकेत, हो जाइए सावधान

पानी का ही एक माध्यम है बारिश। ऐसे में यदि आपको सपने में बारिश होती हुई नजर आए तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि, आपको जल्द ही कहीं से शुभ समाचार मिलने वाला है। इसके अलावा सपने में बारिश दिखे तो यह आपके करियर के लिहाज से शुभ संकेत भी माना जा सकता है। 

इसके अलावा यदि आपको सपने में कुआं नजर आए जो कि पानी का एक स्रोत होता है तो इसका अर्थ बेहद शुभ माना गया है। कुआं देखना यानी कि आपको भविष्य में अचानक से कहीं से धन लाभ हो सकता है।

इसके अलावा यदि आपको सपने में नजर आने वाला पानी एकदम साफ नजर आए तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात संकेत होता है कि, भविष्य में आपको सफलता मिलने वाली है। इसके अलावा साफ पानी नजर आने का यह भी संकेत होता है कि, आपको नौकरी, व्यवसाय या किसी भी संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।

वही ठीक इसके विपरीत यदि आपको सपने में नजर आने वाला पानी गंदा या मैला नजर आ रहा है तो यह इस बात का संकेत होता है कि, आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ गई है। साथ ही गंदे पानी का सपने में नजर आना इस बात का भी संकेत होता है कि आपको अपने जीवन की नकारात्मक चीजों को छोड़कर अब आगे बढ़ जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सपने में इन चीजों का नजर आना होता है धन लाभ का संकेत, क्या आपको भी नजर आती हैं ये चीजें?

पानी का ही एक रूप है बाढ़, ऐसे में सपने में यदि आपको बाढ़ नजर आए तो इसे स्वप्न शास्त्र के अनुसार बेहद ही अशुभ माना जाता है। सपने में बाढ़ का नजर आना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में जल्द ही परेशानियों का सैलाब उमड़ सकता है। ऐसे में यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है यह आपको सपने में बाढ़ नजर आई है तो आपको सलाह दी जाती है कि पूजा पाठ या धार्मिक कार्यों में मन लगाएं और ईश्वर से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई भी अनहोनी ना हो।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.