संकष्टी चतुर्थी 2021: जब भगवान गणेश के जीवन में शनिदेव के कारण आया था बड़ा बदलाव

आने वाली 31 तारीख यानी कि 31 मार्च को संकष्टी चतुर्थी है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह पर्व हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार महीने में दो बार पड़ता है। हिन्दू महीने के दोनों पक्ष (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) के चौथे दिन संकष्टी चतुर्थी मनाया जाता है। माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

संकष्टी चतुर्थी 2021 का सही मुहूर्त जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

चूँकि बात भगवान गणेश की हुई है तो आज हम आपको भगवान गणेश से जुड़ी एक बेहद ही रोचक जानकारी देने वाले हैं। हम सब जानते हैं कि भगवान गणेश के धड़ पर गज यानी कि हाथी का मस्तक लगा है लेकिन वो हमेशा से ऐसे नहीं दिखते थे। जाहिर है कि ऐसे में आपके मन में यह सवाल तो जरूर आता होगा कि भगवान गणेश का असली मस्तक कहां गया। बस उसी का जवाब देने के लिए हमने यह लेख लिखा है।

कहाँ है भगवान गणेश का असली मस्तक?

भगवान गणेश के धड़ पर गज का मस्तक कैसे जुड़ा इस के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं और उन्हीं कथाओं में इस सवाल का जवाब भी है। पहली कथा भगवान शनि देव से जुड़ी हुई है। माना जाता है कि जब भगवान गणेश का जन्म हुआ था तब उन्हें आशीर्वाद देने सभी देवता आये। इन देवताओं में शनिदेव भी उपस्थित थे लेकिन वे नवजात भगवान गणेश की तरफ देख नहीं रहे थे। वजह? वजह यही कि भगवान शनि की दृष्टि जहाँ भी जाती है वहां कुछ न कुछ अनिष्ट होता ही होता है और भगवान शनिदेव गणेश जी का कोई अनिष्ट नहीं करना चाहते थे। लेकिन, माता पार्वती के आग्रह करने पर उन्हें भगवान गणेश को देखना पड़ा जिसकी वजह से भगवान गणेश का मस्तक उनके धड़ से अलग होकर ‘चंद्रमंडल’ में चला गया। जिसके बाद भगवान शंकर ने गणेश जी के धड़ पर गज का मस्तक स्थापित किया।

संकष्टी चतुर्थी 2021 के व्रत व नियम जानने के लिए अभी पढ़ें

हालांकि इस घटना से जुड़ी एक और कथा है और वह कथा ज्यादा प्रचलित भी है। इस कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान गणेश को अपने शरीर से उतारे गए हल्दी के उबटन से बनाया था। फिर माता ने उनसे द्वार की रक्षा करने के लिए कहा और आदेश दिए कि जब तक माता पार्वती स्नान कर रही हैं तब तक किसी को भी वे महल के अंदर प्रवेश न करने दें। लेकिन जब भगवान गणेश ने भगवान शंकर को भी महल के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया तो गणेश जी और शंकर जी के बीच युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में ही भगवान शंकर ने गणेश जी का मस्तक उनके धड़ से अलग कर दिया। हालांकि बाद में माता पार्वती के आग्रह पर उन्होंने भगवान गणेश के धड़ पर हाथी का मस्तक लगा दिया। कहते हैं कि इस घटना के बाद से भगवान गणेश का असल मुख ‘चंद्रमंडल’ में स्थित है।

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपकी जानकारी में वृद्धि हुई होगी। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.